Monday, March 16, 2026

ममता के मुकाबले शुभेंदु, क्‍या बीजेपी बंगाल में बनाएगी सीएम फेस? जानें अंदर की बात

शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर से ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें अधिकारी का नाम शामिल है. ममता बनर्जी टीएमसी की सबसे बड़ी नेता हैं.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/RNWwV4A

Sunday, March 15, 2026

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि वाले अलर्ट! वर्कप्लेस पर वाद-विवाद से बचें और आर्थिक धोखाधड़ी से रहें सतर्क, जानें कैसे बचें नुकसान से

Aaj Ka Makar Rashifal 16 March 2026: आज मकर राशि वालों के लिए दिन मिश्रित प्रभावों वाला है. वर्कप्लेस पर वाद-विवाद और तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपने व्यवहार और शब्दों पर विशेष ध्यान रखें. आर्थिक मामलों में आज धोखाधड़ी या नुकसान का जोखिम बढ़ा हुआ है, निवेश और लेन-देन में सतर्कता जरूरी है. स्टूडेंट्स के लिए उच्च शिक्षा और नई सीखने के अवसर अनुकूल हैं. प्रेम और पारिवारिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें. स्वास्थ्य पर सामान्य ध्यान दें और तनाव कम करने के उपाय अपनाएं.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/kMgvIYL

'ड्रग्स-क्राइम पर जीरो टॉलरेंस', वीडियो वायरल के बाद एसएचओ लाइन हाजिर, दिल्ली पुलिस की मामले पर दो टूक

Delhi Police News: दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के वायरल वीडियो पर आधाकिरक बयान आया है. वीडियो में पुलिस अधिकारी कहते नजर आ रहे थे कि जन-प्रतिनिधियों के कहने पर अपराधियों को छोड़ दिया जाता है. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर किया है. साथ ही बयान में कहा गया है कि क्राइम के प्रति दिल्ली पुलिस का जीरो टॉलरेंस है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/wtOkJ4D

Saturday, March 14, 2026

ईरान से भारत की कैसी डील, क्यों तेहरान ने होर्मुज से जाने दिए भारतीय टैंकर, ब्रह्मा चेलानी ने बताई अंदर की बात

Brahma Chellaney Analysis: ईरानी द्वीप खर्ग पर अमेरिकी हमले से चीन के हितों पर चोट हुई है. इस कारण इस जंग का भविष्य और भयावह होता दिख रहा है. इस बीच भारत और ईरान के बीच एक डील हुई है. इस डील के तहत भारत आ रहे दो तेल टैंकर शिवालिक और नंदा देवी को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने की अनुमति मिली है. क्या है वो डील, बता रहे हैं सामरिक मामलों के जानकार ब्रह्मा चेलानी.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/sK3eDAy

अस्पताल भी 'धंधा' है? 48 साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था, अब 'पोस्टमॉर्टम' करने सीजेआई संग बैठेंगे 8 जज

सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत के नेतृत्व वाली 9 जजों की संविधान पीठ 17 मार्च से 'उद्योग' की परिभाषा पर ऐतिहासिक सुनवाई करेगी. बेंच 1978 के 'बेंगलुरु वाटर सप्लाई' मामले के उस फैसले की समीक्षा करेगी जिसने अस्पतालों और चैरिटेबल ट्रस्टों को भी उद्योग माना था. यह फैसला तय करेगा कि नए लेबर कोड के दौर में सरकारी विभागों और सामाजिक योजनाओं पर श्रम कानून लागू होंगे या नहीं, जिससे करोड़ों कर्मचारियों के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/JidQPFj

गोवा के स्थानीय लोग क्यों कर रहे हैं 'कैसीनो सिटी' का विरोध?

विपक्षी नेताओं का आरोप है कि सरकार असल में राजधानी से दूर एक नया गैंबलिंग हब बना रही है ताकि इंडस्ट्री की पहचान कम हो सके, और साथ ही इसे बढ़ाया जा सके. सरकार ने फरवरी 2026 के नोटिफ़िकेशन पर लोगों से आपत्तियां मांगी हैं, और स्टेकहोल्डर्स को जवाब देने के लिए 30 दिन का समय दिया है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/Ny4BlLS

Friday, March 13, 2026

S-400, THAAD, आयरन डोम पुरानी बात, कवच से कम नहीं यह एयर डिफेंस सिस्‍टम, बिना गोला-बारूद दुश्‍मनों का द एंड

DRDO DURGA-II Project: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO बदलते समय के अनुसार वेपन सिस्‍टम डेवलप करने में जुटा है. 21वीं सदी में युद्ध के मायने काफी बदल चुके हैं. अब टेक्‍नोलॉजी का अहम स्‍थान है. जिस देश के पास जितनी ज्‍यादा एडवांस टेक्‍नोलॉजी है, आज के दिन वह उतना ज्‍यादा ताकतवर है. भारत भी इस मामले में पीछे नहीं रहना चाहता है. खासकर एयर डिफेंस सिस्‍टम को लेकर पूरी दुनिया काफी सजग और सतर्क हो गई है. भारत ने रूस से S-400 खरीदने के साथ ही स्‍वदेशी तकनीक से भी वायु रक्षा प्रणाली डेवलप कर रहा है. अब इस दिशा में एक और बड़ा और महत्‍वपूर्ण डवेलपमेंट सामने आया है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/2e63oik