Sunday, January 22, 2023

With Star Players Sidelined, the Rest of UConn’s Roster Proves Itself


By BY ADAM ZAGORIA from NYT Sports https://ift.tt/4gaKVBb

Saturday, January 21, 2023

Water Purifier के बाद अब Kent ने Launch किए Stylish और कम बिजली खपत वाले Fan

Water Purifier के बाद अब Kent ने Launch किए Stylish और कम बिजली खपत वाले Fan। केंट आरओ ने स्टाइलिश फैन के नाम से BLCD पंखे लॉन्च किए हैं. केंट की तरफ से लॉन्च किए गए पंखे न सिर्फ आज के युग के हिसाब से स्टाइलिश है, बल्कि पूरी तरह से एनर्जी सेवर भी है. केंट आरओ ने कूल (KUHL) स्टाइलिश फैन के नाम से BLCD पंखे लॉन्च किए हैं.After Water Purifier, Kent has now launched Stylish and low power consumption fan. Kent Ro has launched BLCD fans by the name of Stylish Fan. The fans launched by Kent are not only stylish as per today's era, but are also completely energy savers. Kent Ro launches BLCD fans named Kool (KUHL) Stylish Fan.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/n0sBHJt

Three Active-Duty Marines Charged in Jan. 6 Attack


By BY AMANDA HOLPUCH from NYT U.S. https://ift.tt/rSjOhaF

राहुल गांधी रखते हैं पीएम बनने का दमखम... संजय राउत बोले- कांग्रेस के बिना तीसरा मोर्चा बेमानी

नई दिल्ली: शिवसेना नेता संजय राउत ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को देश का पीएम बनने के लिए सक्षम करार दिया है। संजय राउत ने शनिवार को कहा की कोई भी तीसरा मोर्चा कांग्रेस जैसी पुरानी पार्टी के बिना सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से अब कश्मीर तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य घृणा और भय को दूर करना है, न कि कांग्रेस पार्टी के बैनर तले विपक्षी दलों को एकजुट करना। राउत ने शनिवार को कहा, 'राजनीतिक और वैचारिक मतभेद से इतर, राहुल गांधी अपने नेतृत्व के गुण दिखाएंगे और 2024 के आम चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती होंगे। वह एक चमत्कार कर देंगे।' शिवसेना सांसद राउल बोले, शुक्रवार को बारिश के दौरान भी हटली मोड़ और चंदवाल के बीच राहुल गांधी लगभग 13 किलोमीटर तक चले। भाजपा ने उनके बारे में गलत धारणा फैलाई है, लेकिन इस यात्रा ने उनके बारे में उनके सभी मिथकों का भंडाफोड़ किया है। संजय राउत ने कहा, कन्याकुमारी से कश्मीर तक हर कोई 3,500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय नहीं कर सकता है। इसके लिए बहुत दृढ़ संकल्प और देश के लिए प्यार की जरूरत है। उन्होंने देश के लिए अपनी चिंता दिखाई है और मुझे इस यात्रा में कोई राजनीति नहीं दिखती है।वहीं, राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री बनने के लिए सक्षम होने के सवाल पर संजय राउत ने कहा, क्यों नहीं? हालांकि, राउत ने ये भी कहा कि राहुल खुद कहते रहे हैं कि वह प्रधानमंत्री बनने के इच्छुक नहीं हैं, लेकिन जब लोग उन्हें शीर्ष पद पर देखना चाहेंगे, तो उनके पास कोई विकल्प नहीं बचेगा।


from https://ift.tt/MBdLO3s

पहलवानों से यौन उत्पीड़न मामला- खेल मंत्रालय रविवार को घोषित करेगा निगरानी समिति के नाम

Women wrestler sexual harassment: खेल मंत्रालय भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने निगरानी समिति के सदस्यों के नामों की रविवार को घोषणा करेगा. शनिवार को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल सचिव सुजाता चतुर्वेदी और साइ (भारतीय खेल प्राधिकरण) के डीजी (निदेशक) संदीप प्रधान के बीच इस मामले पर हुई बैठक के बाद सूत्रों ने इसकी पुष्टि की.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/TGBg41w

40% कमीशन, मुफ्त बिजली के वादे के साथ कर्नाटक में ध्रुवीकरण का मुकाबला करेगी कांग्रेस, जानिए रणनीति

बेंगलुरु: कांग्रेस कर्नाटक में विकास और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर बात करने और बीजेपी के ध्रुवीकरण के जाल में न फंसने की पुरजोर कोशिश कर रही है। इसी के साथ 40 फीसदी कमीशन से छुटकारा दिलाने की बात कर अपने चुनावी एजेंडे को आगे बढ़ा रही है। पार्टी ने प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारियों की निगरानी के लिए दूसरे राज्य के एक वरिष्ठ नेता को नियुक्त किया है, जबकि राज्य प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला अधिक समय दे रहे हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच मतभेदों को पाटने और दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सुरजेवाला भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लगातार बात करते रहे हैं और लोगों को बता रहे हैं कि बोम्मई सरकार में हर दिन में एक नया घोटाला होता है। पार्टी ने अन्य राज्यों के साथ जल विवाद का मुद्दा भी उठाया है, जो एक भावनात्मक मुद्दा है। पार्टी ने हुबली में एक महादयी जल रैली का आयोजन किया और कहा कि यह बेलगावी, हुबली और धारवाड़ की पेयजल जरूरतों के लिए महादयी जल का मार्ग सुगम करेगी।कर्नाटक में कांग्रेस के चुनावी वादे सुरजेवाला ने कहा, 'कांग्रेस ने महादयी परियोजना की परिकल्पना की और उसे शुरू किया। कांग्रेस ने 2010 में महादयी ट्रिब्यूनल का गठन किया था और इस पर 2018 में फैसला आया। कांग्रेस सत्ता में आई तो राज्य को महादयी का पानी मिलेगा।' कांग्रेस ने आय गारंटी के बारे में भी बात की है और पार्टी की नेता प्रियंका गांधी ने हाल की एक रैली में घोषणा की थी, 'बीजेपी की बढ़ाई हुई महंगाई को हराएं! कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने घोषणा की थी कि अगर पार्टी राज्य में सत्ता में आती है, तो कर्नाटक में गृहलक्ष्मी योजना के तहत हर घर की मुखिया महिला को हर महीने 2,000 रुपये दिए जाएंगे।कर्नाटक सरकार पर प्रियंका का हमलाप्रियंका ने राज्य की स्थिति को शर्मनाक बताते हुए कर्नाटक की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला था। इस हफ्ते एक महिला सम्मेलन- ना नायकी को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि उन्हें बताया गया कि कर्नाटक में स्थिति शर्मनाक है। उन्होंने कहा, 'महिलाओं के खिलाफ अपराध बहुत अधिक है और ऐसे अपराधों के 40 मामले हर दिन हो रहे हैं। सरकार स्कूली पाठ्यक्रम पर भी विवाद पैदा कर रही है।' प्रियंका ने कहा, 'मैं बीजेपी की आलोचना नहीं करना चाहती, बल्कि सिर्फ एक सवाल पूछना चाहती हूं कि बीजेपी के पिछले कुछ वर्षों के शासन में क्या आपका जीवन बेहतर हो गया है? कुछ ही महीनों में चुनाव होने वाले हैं। आप मूल्यांकन करें कि क्या बीजेपी सरकार ने आपकी परवाह की?' महिलाओं की विशाल सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'सिर्फ आप ही स्थिति को बदल सकती हैं। क्या आपके लिए यह बदलाव करने का समय नहीं है? आप क्या चाहती हैं? शिक्षा, नौकरी, कैरियर, पसंद की स्वतंत्रता और पसंद का अधिकार। ये आपको कौन देने जा रहा है? ये आपको कांग्रेस पार्टी देगी।'ध्रुवीकरण से मुकाबला करेगी कांग्रेसकांग्रेस भ्रष्टाचार की बात कर रही है और आरोप लगा रही है कि 1.5 लाख करोड़ रुपये लूटे गए हैं। कांग्रेस बीजेपी के ध्रुवीकरण के खेल में शामिल नहीं होने को लेकर सतर्क है, क्योंकि केंद्रीय एजेंसियां पीएफआई पर नकेल कस रही हैं। पार्टी इन मुद्दों को दरकिनार करने की कोशिश कर रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मेगा आउटरीच कार्यक्रम के आह्वान के बाद इसने अल्पसंख्यकों को भी आगाह किया। विधान परिषद में विपक्ष के नेता बी.के. हरिप्रसाद कहते हैं, 'प्रधानमंत्री का अपनी पार्टी के नेताओं को मुस्लिमों को भरोसे में लेने के लिए कहना ठीक वैसा ही है, जैसे शैतान शास्त्रों का हवाला दे रहा हो। चुनाव से पहले बीजेपी ऐसी नौटंकी करना चाहती है, लेकिन लोग इसे मानने को तैयार नहीं हैं। कांग्रेस भी मुफ्त बिजली का वादा कर रही है, क्योंकि उसके नेता डी.के. शिवकुमार ने 2023 के विधानसभा चुनावों में निर्वाचित होने पर हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था।बीजेपी ने किया पलटवार मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने वादे को समझते हुए कहा, 'कांग्रेस नेता का बयान उनकी हताशा को दर्शाता है और इससे यह आभास होता है कि शिवकुमार को इसे लागू करने का इरादा नहीं है। कांग्रेस पार्टी झूठे वादे करके चुनाव जीतना चाहती है।' इस साल की पहली छमाही में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने बेलगावी से बस यात्रा निकाली थी।


from https://ift.tt/rdLsICE

Ron Klain Expected to Step Down as Biden’s White House Chief of Staff


By BY PETER BAKER AND KATIE ROGERS from NYT U.S. https://ift.tt/2dsHQhg