Friday, June 2, 2023

बालासोर में कैसे हो गया इतना बड़ा हादसा, कोरोमंडल एक्सप्रेस की कितनी ट्रेनों से हुई टक्कर, जानें रेल अधिकारी ने क्या बताया

भुवनेश्वर: ओडिसा के बालासोर में शुक्रवार शाम को तीन ट्रेनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सैकड़ों लोगों के हताहत होने की खबर है। यह रेल दुर्घटना बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुई। बताया जा रहा है कि अभी तक कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। दुर्घटना इतनी भीषण है कि उसके दृश्य विचलित करने वाले हैं। ट्रेन की एक बोगी तो बीच में से ही फट गई है। रेलवे ने इस हादसे को लेकर कई हेल्पलाइन जारी की है। इस दुर्घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी ने रेल मंत्री से बात कर हादसे की जानकारी ली है। ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी रेलवे कंट्रोल रूप पहुंचे और हालात का जायजा लिया। ऐसे में सवाल उठता है कि ओडिसा के बालासोर में रेल दुर्घटना हुई कैसे।

बालासोर में कैसे हुई ट्रेन दुर्घटना

भारतीय रेलवे के सूचना प्रकाशन रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के कार्यकारी निदेशक अमिताभ शर्मा ने बताया कि करीब 7 बजे के आसपास 2841 कोरोमंडल एक्सप्रेस जो कि शालीमार (हावड़ा) से चलती है और चेन्नई को जाती है, उसकी 10 से 12 बोगियां बालासोर स्टेशन के पास पटरी से उतर गईं। इस हादसे में कोरोमंडल एक्सप्रेस के कोच दूसरे ट्रैक पर चले गए। इसके कुछ ही समय बाद 2864 यशवंतपुर से हावड़ा जा रही यशवंतपुर हावड़ा एक्सरप्रेस ट्रेन ने कोरमंडल एक्सप्रेस के डिब्बों को टक्कर मार दी। इसमें यशवंतपुर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की 3-4 बोगियां डिरेल हो गईं। वहीं, ओडिसा के प्रमुख सचिव प्रदीप जेना ने कहा है कि दुर्घटना में तीन ट्रेनें शामिल हैं, इनमें से दो यात्री ट्रेनें और एक मालगाड़ी है।

दुर्घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य जारी

रेलवे ने बताया है कि हताहतों की संख्या के बारे में बताना अभी जल्दीबाजी होगी। हमारे महाप्रबंधक साउथ ईस्टर्न दुर्घटना वाली जगह पर पहुंच चुके हैं। पास के डिविजन से कई डीआरएम अपनी टीम को लेकर पहुंच चुके हैं। भद्रक से रेलवे दुर्घटना राहत यान डॉक्टरों की टीम के साथ घटनास्थल पर मौजूद है। खडकपुर से भी दुर्घटना राहत यान को डॉक्टरों की टीम के साथ घटनास्थल भेजा गया है। राज्य सरकार के एम्बुलेंस और पुलिस समेत कई विभागों की टीम घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।


from https://ift.tt/kfZptSH

Thursday, June 1, 2023

RSS Chief Mohan Bhagwat: 'भारत में इस्लाम सुरक्षित... लेकिन भूलना पड़ेगा विदेशी कनेक्शन...' नागपुर में बोले मोहन भागवत

महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सीमाओं पर बुरी नजर दिखाने वाले दुश्मनों को ताकत दिखाने के बजाय हम आपस में ही लड़ रहे हैं.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/1Nu7OaZ

आज IRB Infra सहित इन स्टॉक्स में आ सकता है बड़ा उछाल, न चूकें कमाई का मौका, रखें नजर

नई दिल्ली: शेयर बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुआ था। बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भारी उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट रही थी। इस दौरन बीएसई सेंसेक्स 194 अंक टूटकर बंद हुआ था। वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच बैंक,धातु और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा था। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरू में बढ़त के साथ खुला था। लेकिन अंत में यह 193.70 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,428.54 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 263.1 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 46.65 अंक यानी 0.25 की गिरावट के साथ 18,487.75 अंक पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल 3.42 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक 3.31 प्रतिशत नीचे आया है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और मारुति भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे थे।दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, नेस्ले, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक शामिल थे। इस बीच, संस्थागत निवेशकों ने कोल इंडिया के शेयरों में अच्छी लिवाली की। यह चालू वित्त वर्ष में सरकार की पहली शेयर बिक्री है। पेशकश के पहले दिन 6,500 करोड़ रुपये की बोलियां आई हैं।बीएसई स्मॉलकैप (छोटी कंपनियों से जुड़े सूचकांक) और मिडकैप (मझोली कंपनियों के सूचकांक) इंडेक्स क्रमश: 0.61 प्रतिशत और 0.11 प्रतिशत मजबूत हुए।एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहे थे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा था। आइए जानते हैं कि आज कौन से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं।

किन शेयरों में रहेगा उतार-चढ़ाव

मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के मुताबिक, शुक्रवार को IRB Infra, NBCC, Union Bank और Alok Industries के शेयर में बंपर उछाल देखने को मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर Kotak Mahindra Bank, Max Healthcare, Vedanta, TVS Motor और SBI Cards में गिरावट आ सकती है। बता दें कि एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में दिख रही मजबूत खरीदारी

जिन शेयरों में निवेशकों की मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Essel Propack, PNB Housing, Zensar Tech और 3M India के शेयर शामिल हैं। वहीं कई शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। बिकवाली के दबाव वाले शेयरों में Bombay Metrics,Sheetal Cool, SITI Networks और Viji Finance शामिल हैं।

वित्तीय सलाहाकार से कर लें बात

शेयर बाजार में बिना जानकारी के निवेश करना ठीक नहीं है। किसी भी कंपनी के शेयर में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है।


from https://ift.tt/t4xejgo

भारत की युवा बिग्रेड ने पाकिस्तान को चटाई धूल, जूनियर हॉकी एशिया कप जीतकर रचा इतिहास

सालालाह (ओमान): भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराकर चौथी बार जूनियर एशिया कप खिताब जीत लिया। आठ साल बाद हो रहे इस टूर्नामेंट को देखने के लिये भारी तादाद में भारत और पाकिस्तान के प्रशंसक जुटे थे। आखिरी क्षणों में पाकिस्तान ने काफी आक्रामक हॉकी दिखाई लेकिन भारतीय गोलकीपर मोहित एच एस की अगुवाई में रक्षापंक्ति ने उनके हर वार को नाकाम कर दिया। भारत के लिये अंगद बीर सिंह ने 12वें मिनट में, अराइजीत सिंह हुंडल ने 19वें मिनट में गोल दागे जबकि भारत के पूर्व मुख्य कोच रोलैंट ओल्टमेंस की कोचिंग वाली पाकिस्तानी टीम के लिये एकमात्र गोल 37वें मिनट में बशारत अली ने किया। भारत ने 2004, 2008 और 2015 के बाद यह खिताब चौथी बार जीता है जबकि पाकिस्तान 1987, 1992 और 1996 में चैम्पियन रह चुका है। दोनों टीमें इससे पहले तीन बार जूनियर पुरूष हॉकी एशिया कप के फाइनल में भिड़ चुकी हैं। पाकिस्तान ने 1996 में जीत दर्ज की जबकि 2004 में भारत विजयी रहा। भारत ने पिछली बार मलेशिया में खेले गए टूर्नामेंट में पाकिस्तान को 6-2 से हराकर खिताब जीता था। इस बार टूर्नामेंट आठ साल बाद हो रहा है। कोरोना महामारी के कारण 2021 में इसका आयोजन नहीं हुआ था। भारत ने आक्रामक शुरूआत करके पाकिस्तानी गोल पर पहले ही क्वार्टर में कई हमले बोले। भारत को 12वें मिनट में पहली कामयाबी अंगद बीर ने दिलाई। दूसरे क्वार्टर में भी गेंद पर नियंत्रण के मामले में भारत का ही दबदबा रहा। भारतीय फॉरवर्ड पंक्ति के शानदार मूव को अराइजीत ने फिनिशिंग देते हुए 19वें मिनट में दूसरा फील्ड गोल दागा। टूर्नामेंट में यह उनका आठवां गोल था। हाफटाइम से पहले पाकिस्तान के शाहिद अब्दुल ने सुनहरा मौका बनाया लेकिन गोल के सामने से उनके शॉट को भारतीय गोलकीपर मोहित एच एस ने पूरी मुस्तैदी से बचाया। दूसरे हाफ में पाकिस्तानी टीम ने आक्रामक वापसी की और इसका फायदा उसे तीसरे क्वार्टर के सातवें मिनट में मिला जब शाहिद अब्दुल ने सर्कल के भीतर से भारतीय डिफेंडरों को छकाते हुए गोल के दाहिनी ओर खड़े बशारत को गेंद सौंपी और उन्होंने भारतीय गोलकीपर को चकमा देकर गोल कर दिया। पाकिस्तान को 50वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी। वहीं चार मिनट बाद लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। भारत और पाकिस्तान दोनों टूर्नामेंट में अपराजेय रहे हैं। दोनों का सामना लीग चरण में भी हुआ था लेकिन वह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था। भारत बेहतर गोल औसत के आधार पर लीग चरण में शीर्ष पर रहा। गत चैम्पियन भारत ने पहले मैच में चीनी ताइपै को 18-0 से हराया जबकि जापान को 3-1 और थाईलैंड को 17-0 से मात दी। सेमीफाइनल में भारत ने कोरिया को 9-1 से हराया। वहीं पाकिस्तान ने लीग चरण में चीनी ताइपै को 15-1, थाईलैंड को 9-0, जापान को 3-2 से और सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से हराया था।


from https://ift.tt/evGymA7

वाराणसी में गंगा की लहरों पर दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन वाटर टैक्सी, जानिए क्या है प्लान

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारत की पहली हाइड्रोजन-ईंधन वाली चलाने की तैयारी है। शानदार क्रूज, रो-रो जहाजों और नावों के लिए सीएनजी ईंधन के बाद अब जल्द ही गंगा नदी में देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन वाली जल टैक्सी दौड़ती हुई दिखाई दे सकती है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, (IWAI) गंगा में पहली हाइड्रोजन ईंधन वाली जल टैक्सी शुरू करने की संभावना तलाश रहा है। अगले दो से तीन महीने में रिचार्जिंग और ईंधन पॉइंट को चार घाटों पर लगाने के बाद पायलट प्रोजेक्ट के तहत दो हाईब्रिड वाटर टैक्सी चलाई जाएंगी, जिनमें इलेक्ट्रिक मोटर्स का भी विकल्प रहेगा। काशी में गंगा, मथुरा और आगरा में यमुना के बाद भी इसी तरह की टैक्सियों का संचालन होगा। IWAI वाराणसी के कार्यालय प्रभारी रमेश चंद्र पांडे ने बुधवार को बताया कि विशेषज्ञों की एक टीम जल्द ही गंगा नदी के घाटों पर हाइड्रोजन रिफ्यूलिंग और इलेक्ट्रिक चार्जिंग पॉइंट की स्थापना के लिए विस्तृत चर्चा करने के लिए दौरा करेगी।IWAI के अधिकारियों ने कहा कि कुल छह हाइड्रोजन वॉटर टैक्सियों का प्रस्ताव किया गया है और दो-दो वाराणसी, मथुरा और आगरा में संचालित की जाएंगी। एक अधिकारी ने कहा कि चार बिंदुओं-नमो घाट, ललिता घाट, शीतला घाट और रविदास घाट- को चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने के लिए चिन्हित किया गया है।


from https://ift.tt/ItW17ru

'मुझे अपमानित किया...', कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने तोड़ी चुप्पी

ज्‍योतिरादित्‍या सिंधिया ने साल 2020 में बीजेपी ज्‍वाइन कर ली थी. उन्‍होंने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को गिराते हुए राज्‍य में शिवराज सिंह चौहान की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/oCV12t0

क्‍या स्‍टालिन के सहारे पार लगेगी अरविंद केजरीवाल की नैया? समझिए पूरा गणित

नई दिल्‍ली: आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के जुटाने में लगे हैं। इस कवायद के तहत वह गैर-भाजपा दलों के नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। इसका मकसद यह है कि अध्‍यादेश की जगह लेने के लिए संसद में विधेयक लाए जाने पर केंद्र उसे पारित नहीं करा सके। इसी कड़ी में गुरुवार को केजरीवाल ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की। स्‍टालिन ने केजरीवाल को भरोसा दिया कि उनकी पार्टी केंद्रीय अध्यादेश का कड़ा विरोध करेगी। हालांकि, स्‍टालिन के सहारे केजरीवाल के लिए अपनी नैया को पार लगाना मुश्किल होगा। खासतौर से यह देखते हुए कि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र सरकार के अध्‍यादेश को समर्थन देने के संकेत दिए हैं। एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी कह चुके हैं कि वह केजरीवाल का कभी समर्थन नहीं कर सकते हैं। संसद में इस अध्यादेश के जरिये इसका भी पता चल जाएगा कि केजरीवाल के साथ कौन-कौन है।दिल्ली कांग्रेस के नेता AAP पर हमलावर हैं। बुधवार को वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने साफ कहा था कि वह दिल्‍ली सरकार के खिलाफ अध्‍यादेश का समर्थन करते हैं। केजरीवाल को अच्‍छी तरह से पता है कि उन्‍होंने विजिलेंज डिपार्टमेंट को कंट्रोल नहीं किया तो उन्‍हें कम से कम 8-10 साल की जेल होगी। इसी तरह के सुर ओवैसी के थे। AIMIM के चीफ बोले थे कि वह अध्यादेश के खिलाफ लड़ाई में सीएम केजरीवाल का साथ नहीं देंगे। ओवैसी ने कहा था, 'मैं कभी केजरीवाल का समर्थन नहीं कर सकता...मैं केजरीवाल को जानता हूं...वह वास्तविक हिंदुत्व का अनुसरण करते हैं न कि महज उदार हिंदुत्व का।'BJP की राह रोकना नहीं आसान बीजेपी की राह रोकने के लिए केजरीवाल को सभी गैर-बीजेपी दल के नेताओं को अपने पाले में खड़ा करने की जरूरत है। नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, तेजस्‍वी यादव जैसे नेता केजरीवाल के साथ लड़ाई में साथ खड़े हैं। स्‍टालिन ने भी इसमें दिल्‍ली के सीएम का साथ निभाने की बात कही है। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के प्रमुख स्टालिन ने कहा कि केंद्र AAP के लिए संकट पैदा कर रहा है। द्रमुक इसका कड़ा विरोध करेगी।क्‍या कहता है ? केंद्र ने दानिक्स कैडर के अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण बनाने को कहा है। इसके लिए उसने 19 मई को अध्यादेश जारी किया था। यह अध्यादेश सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिल्ली में निर्वाचित सरकार को पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि से संबंधित सेवाओं को छोड़ अन्य सेवाओं का नियंत्रण सौंपने के बाद आया। अध्यादेश जारी किए जाने के छह महीने के भीतर केंद्र को इसकी जगह लेने के लिए संसद में एक विधेयक लाना होगा। शीर्ष अदालत के 11 मई के फैसले से पहले दिल्ली सरकार के सभी अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग उपराज्यपाल के कार्यकारी नियंत्रण में थे।


from https://ift.tt/lKorHSy