Saturday, June 3, 2023

ताइवान के पास आमने-सामने आए अमेरिकी डिस्ट्रॉयर और चीनी युद्धपोत, बाल-बाल बची टक्कर, बढ़ा तनाव

बीजिंग : ताइवान जलडमरूमध्य से होकर गुजर रहे एक कनाडा-अमेरिकी संयुक्त मिशन के दौरान एक चीनी युद्धपोत अमेरिकी डिस्ट्रॉयर यूएसएस चुंग-हून के 150 गज तक करीब आ गया। इसे दक्षिण चीन सागर में बीजिंग की ओर से एक और आक्रामक सैन्य कदम बताया जा रहा है। ग्लोबल न्यूज ने इसकी जानकारी दी और आंखों देखा हाल बयां किया है। कुछ दिनों पहले दक्षिण चीन सागर के ऊपर अमेरिका और चीन के दो विमान भी इसी तरह आमने-सामने आ गए थे और चीन के लड़ाकू विमान ने अमेरिकी प्लेन को 'झटका' दे दिया था।ग्लोबल न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पीपुल्स लिबरेशन नेवी के एक जहाज ने तेज रफ्तार पकड़ी और चुंग-हून के ठीक आगे से कट गया। कनाडाई HMCS मॉन्ट्रियल के कमांडर कैप्टन पॉल माउंटफोर्ड ने इस कदम को 'नॉन प्रोफेश्नल' करार दिया है। उन्होंने बताया, 'चीनी जहाज ने रास्ता बदलने के बाद अमेरिकी जहाज को बुलाया और कहा कि आगे बढ़ो या टक्कर होगी। जवाब में अमेरिकियों ने चीनियों से जहाज से दूर रहने के लिए कहा लेकिन चुंग-हून को आखिरकार दुर्घटना से बचने के लिए रास्ता बदलने और रफ्तार धीमी करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

चीन ने रेडियो सिस्टम पर दी थी चेतावनी

माउंटफोर्ड का मानना है कि घटना 'चीन की तरफ से स्पष्ट रूप से उकसावा' था। चुंग-हून और मॉन्ट्रियल ताइवान जलडमरूमध्य में प्रवेश करने से पहले करीब एक हफ्ते से दक्षिण चीन सागर में एक साथ यात्रा कर रहे हैं। माउंटफोर्ड के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त जल में संयुक्त मिशन होने के बावजूद चीन ने रेडियो सिस्टम पर कनाडाई और अमेरिकी दोनों जहाजों को बताया कि वे चीनी क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं।

जब आमने-सामने चीन और अमेरिका के विमान

बीते दिनों अमेरिका के यूएस आरसी-135 मिलिट्री प्लेन को चीनी जे-16 फाइटर जेट की पैंतरेबाजी के चलते टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा था। ट्विटर पर शेयर एक वीडियो में अमेरिकी प्लेन की विंडो से चीनी लड़ाकू विमान को देखा जा सकता है। कुछ सेकेंड बाद चीनी विमान अपनी दिशा बदल देता है और टर्बुलेंस के चलते आरसी-135 का कॉकपिट हिलने लगता है। दक्षिण चीन सागर को अपना क्षेत्र बताने वाला चीन कह चुका है कि इस क्षेत्र में अमेरिका की ओर से विमान या जहाज भेजना शांति के लिए अच्छा नहीं है।


from https://ift.tt/HqW8kKD

Friday, June 2, 2023

Balasore Train Accident: ओडिशा में ट्रेन हादसे के बाद कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट डाइवर्ट किए गए, देखें लिस्ट

Balasore Train Accident: ओडिसा के बालासोर जिले में तीन ट्रेनों के आपस भीषण टक्कर हो गई है. वहीं, हादसे के बाद से इस रुट पर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है जबकि कई ट्रेनों के रुट में बदलाव किए गए हैं. यहां देखें पूरी लिस्ट

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/5AXser3

ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे पर मुआवजे का 'मरहम', PM मोदी और रेल मंत्री ने क‍िया बड़ा ऐलान

बालासोर/नई द‍िल्‍ली: ओडिशा के बालासोर जिले में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम एक बड़ी दुर्घटना हुई। इसमें शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे कई यात्री फंस गए और कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई। वहीं चार सौ से अध‍िक लोग जख्‍मी हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुख जताया। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतक के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000-50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए देने का ऐलान क‍िया। साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 2 लाख रुपए और मामूली चोटों वाले लोगों के लिए 50,000 रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।दरअसल ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को तीन ट्रेन- बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी से जुड़ी दुर्घटना में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई और लगभग 400 यात्री घायल हैं। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया क‍ि ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा क‍ि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा क‍ि ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000-50,000 रुपये दिए जाएंगे।उधर, रेल मंत्री ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को दो-दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50,000-50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।


from https://ift.tt/uhKAOzQ

नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड ने किए महाकाल के दर्शन, पीएम मोदी और भारत से रिश्तों को लेकर कही ये बड़ी बात

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल 'प्रचंड' चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं. पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद वो शुक्रवार को मध्‍यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान से मिले.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/pSXgoj7

मालगाड़ी से भिड़ी दुरंतों, फिर कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकराई, आखिर कैसे ये भयानक हादसा

ओडिशा के बालासोर जिले में भीषण ट्रेन हादसा हुआ हुआ है. तीन ट्रेनें आपस में भीड़ गई. हादसे की शिकार हुईं ट्रेनों में एक मालगाड़ी, दुरंतो एक्सप्रेस और कोरोमंडल एक्सप्रेस शामिल हैं. अब तक मिले जानकारी के आधार पर 50 यात्रियों की मौत हो चुकी हैं

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/kZYBboP

ओडिशा रेल हादसा: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, परिचितों की फौरन मिलेगी जानकारी

Odisha balasore train accident: ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन से लेकर सरकार एक्टिव हो गई है. 3 ट्रेनों की टक्कर के बाद रेस्क्यू टीमें पहुंच गई हैं. इस बीच दुर्घटना में प्रभावितों की जानकारी को लेकर रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/AYfcNe5

ओडिशा में भयानक रेल हादसा: 3 ट्रेनों में टक्कर, 50 यात्रियों की मौत, जानें अब तक क्या-क्या पता चला

Coromandel Express Train Mishap Updates: कोरोमंडल ट्रेन हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई जबकि 350 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए हैं. तीन ट्रेन आपस में टकराई. कोलकाता से चेन्‍नई जा रही कोरोमंडल एक्‍सप्रेस, बेंगलुरू हावड़ा सुपर फास्‍ट ट्रेन और मालगाड़ी में टक्‍कर हुई.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/vPwoAO3