Sunday, December 10, 2023

तीन बार से अधिक कटा चालान तो वाहन लाइसेंस को हो जाएगा निलंबित

नोएडा: का पाठ पढ़ाने के लिए पुलिस सख्त हो गई है। नोएडा पुलिस ने कहा है कि जिन वाहन चालकों के तीन बार से ज्यादा चालान काटे जाएंगे, उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। आए दिन नोएडा में यातायात नियम तोड़ने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि तीन बार से ज्यादा जिन वाहन चालकों के चालान काटे जाएंगे उनके लाइसेंस को निलंबित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ‘सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी’ द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में और उत्तर प्रदेश सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार लगातार तीन से अधिक चालान कटने पर संबंधित व्यक्ति का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि यदि चालक ‘रेड लाइट जंपिंग’, ‘ओवर स्पीड’, ‘ओवरलोडिंग’, मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ले जाना, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना या नशे में गाड़ी चलाना जैसे अपराध दोहराते हैं तो वाहन का पंजीकरण भी निलंबित या रद्द कर दिया जाएगा।


from https://ift.tt/5ArFVKg

Saturday, December 9, 2023

टेडी बियर में स्नाइपर राइफल, सुरंग में लिफ्ट, स्कूल में हथियार... गाजा में हमास की तैयारी तो देखिए

तेल अवीव: हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर आतंकी हमला ऐसे ही नहीं कर दिया था। इस हमले से पहले ही हमास के आतंकियों ने गाजा में पूरी तैयारी कर रखी थी। उन्हें पता था कि इतने बड़े हमले के बाद इजरायल की तरफ से जवाबी कार्रवाई जरूर की जाएगी। ऐसे में हालात का मुकाबला करने के लिए हमास के आतंकी पूरी तरह से तैयार थे। इस बात का खुलासा गाजा में इजरायली सेना की जवाबी कार्रवाई के दौरान हो रहा है। इजरायली सेना ने गाजा में एक टेडी बियर के अंदर स्नाइपर राइफल को ढूंढा है। इस राइफल को बहुत सलीके से टेडी बियर के अंदर छिपाया गया था। इसके अलावा इजरायली सेना को गाजा में हमास के एक सुरंग के अंदर लिफ्ट मिली है। गाजा के एक स्कूल में हमास के आतंकवादियों ने हथियारों का गोदाम भी बनाकर रखा हुआ था।

टेडी बियर में मिला स्नाइपर राइफल

इजरायली सेना ने बताया कि गाजा पट्टी में 551वीं ब्रिगेड के ऑपरेशन के हिस्से के रूप में हमास के आतंकी उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक स्कूल पर छापेमारी के दौरान हथियारों से भरे टेडी बियर की खोज की गई थी। इसके अलावा, बगल के स्कूल में यूएनआरडब्ल्यूए बैग में कक्षाओं में छिपाए गए अधिक हथियार पाए गए। आईडीएफ ने कहा कि स्कूल में हथियार की बरामदगी के बाद एक कक्षा के अंदर सुरंग शाफ्ट का पता चला, यह खोज इस सबूत को जोड़ती है कि हमास अपनी आतंकवादी गतिविधियों के लिए नागरिक क्षेत्रों का उपयोग कर रहा है।

स्कूल में मिला हथियारों का जखीरा

गाजा शहर के शेजाइया में एक स्कूल के पास केफिर ब्रिगेड के लड़ाकों का आतंकवादी दस्ते से सामना हुआ। इस दौरान हुई गोलीबारी में हमास के कई आतंकवादी मारे गए। गोलीबारी खत्म होने के बाद जब इजरायली सेना ने स्कूल की तलाशी ली तो उन्हें हथियारों का जखीरा मिला। इजरायली सेना को उस स्कूल से बड़ी संख्या में एके-47 राइफल मिले। इसके अलावा कई दूसरे छोटे हथियारों और हथगोलों को छिपाकर रखा गया था।

हमास की सुरंग में लिफ्ट का भी पता चला

इजरायली सेना के पैराट्रूपर ब्रिगेड की एक टीम ने हमास की एक प्रमुख सुरंग शाफ्ट का पता लगाया। इसके बाद उस शॉफ्ट को नष्ट कर दिया गया। यह शॉफ्ट गाजा में सुरंगों के एक बड़े मार्ग का हिस्सा था। आईडीएफ के अनुसार, एक अन्य सुरंग में हथियार रखे हुए थे और वहां एक लिफ्ट भी लगी हुई थी। हमास के आतंकवादी इस लिफ्ट का इस्तेमाल हथियारों और लड़ाकों को ऊपर-नीचे पहुंचाने के लिए करते थे। इजरायली सैनिकों ने इस लिफ्ट को भी बर्बाद कर दिया।


from https://ift.tt/YFRgb2z

Friday, December 8, 2023

गुजरात के बाद अब इस राज्य में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाएगा टाटा, ₹40,000 करोड़ का निवेश, मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली : टाटा ग्रुप (Tata Group) असम में एक () लगाना चाहता है। इस प्लांट के लिए टाटा ग्रुप 40,000 करोड़ रुपये का निवेश करना चाहता है। ग्रुप ने प्लांट लगाने के लिए एक आवेदन सबमिट किया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि टाटा का यह प्लांट प्रदेश के लिए गेम-चेंजर साबित होगा।

असम के मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

असम के मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, 'टाटा ग्रुप ने असम में 40,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक सेमीकंडक्टर प्रोसेसिंग प्लांट लगाने के लिए आवेदन सबमिट किया है। यह एक गेम-चेंजर साबित होगा। हमारे राज्य को बदलने में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर मार्गदर्शन के लिए मैं उनका आभार प्रकट करता हूं।'

गुजरात में भी प्लांट लगा रहा है टाटा

कुछ महीने पहले ही अमेरिकी कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी ने साणंद में नई असेंबली और टेस्टिंग सुविधा के निर्माण के लिए टाटा प्रोजेक्ट्स को कॉन्ट्रैक्ट दिया है। माइक्रोन टेक्नोलॉजी ने करीब 22,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चिप एसेंबली और परीक्षण निर्माण प्लांट की आधारशिला रखी थी। माइक्रोन दो चरणों में प्लांट बनाने में 82.5 करोड़ डॉलर तक का निवेश करेगी। बाकी का निवेश केंद्र और राज्य सरकार से आएगा।

देश को सेमीकंडक्टर हब बनाना चाहती है सरकार

मोदी सरकार देश को सेमीकंडक्टर हब बनाना चाहती है। केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में कहा था कि भारत ने सेमीकंडक्टर हब बनने की अपनी यात्रा शुरू कर दी है। बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए भारत को जल्द ही 5 लाख करोड़ रुपये की चिप्स की आवश्यकता होगी।


from https://ift.tt/T0PrboU

गुजरात: नकली टोल प्लाजा से फ्रॉड, 1.5 साल तक राहगीरों से लूटे हर दिन हजारों रु

Gujarat Fake Toll Plaza: हाईवे पर अधिकृत टोल प्लाजा के प्रबंधक ने बताया कि निजी जमीन का मालिक डेढ़ साल से सभी यात्रियों को प्रतिदिन हजारों रुपए का चूना लगा रहा था. आरोपियों ने व्हाइट हाउस सिरेमिक कंपनी नामक एक बंद कारखाने के स्वामित्व वाली भूमि का इस्तेमाल करके ट्रैफिक को वास्तविक मार्ग से मोड़ दिया था.

from News in Hindi, Latest News, News https://ift.tt/6wJzNRf

Thursday, December 7, 2023

गौतम गंभीर पर भारी पड़े हरभजन सिंह, इंडियन कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर फाइनल में मणिपाल

सूरत: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के दूसरे क्वालीफायर में मणिपाल टाइगर्स की टीम ने इंडियन कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। मुकाबले में इंडियन कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 9 विकेट पर 177 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मणिपाल टाइगर्स ने 18.4 ओवर में ही सिर्फ 4 विकेट गंवाकर 181 रन बना लिए। इस तरह अब फाइनल में मणिपाल टाइगर्स का सामना अर्बन राइजर्स हैदराबाद के साथ 9 दिसंबर को होगा।इंडियन कैपिटल्स के द्वारा दिए 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मणिपाल की टीम के लिए चैडविक वाल्टन और मोहम्मद कैफ दमदार शुरुआत की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी हुई। कैफ 11 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि वाल्टन 18 गेंद में 33 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मणिपाल के लिए हालांकि, किसी भी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन उनके बीच महत्वपूर्ण साझेदारियां जरूर हुई। इसका परिणाम यह हुआ इंडियन कैपिटल्स को मैच में वापसी का कोई मौका मिल सका। टीम के लिए एंजेलो परेरा ने 27 गेंद में 35 रन बनाए जबकि असेला गुणारत्ने ने 25 गेंद में 39 रन कूट दिए। वहीं कॉलिन डि ग्रैंडहोम ने 24 गेंद में 38 रनों की पारी खेली। इंडियन कैपिटल्स के पीटरसन ठोकी थी फिफ्टीइससे पहले इंडियन कैपिटल्स के लिए केविन पीटरसन ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी। हालांकि उन्हें अन्य बल्लेबाजों से साथ नहीं मिल सका, जिसके कारण टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। पीटरसन ने 27 गेंद में 56 रनों की दमदार पारी खेली। इसके वहीं बेन डंक ने 28 और इसरु उदाना ने 26 रनों का योगदान दिया था। बल्लेबाजी के अलावा बॉलिंग में भी टीम का प्रदर्शन का काफी खराब रहा था। एश्ले नर्स और दिलहारा फर्नांडो जैसे गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए।


from https://ift.tt/lG9VFg1

Wednesday, December 6, 2023

कांग्रेस की तीन राज्यों में हार के बाद I.N.D.I.A के घटक दलों की अहम बैठक, क्या है आगे की रणनीति?

नई दिल्ली: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के 17 घटक दलों के संसदीय दल के नेताओं ने बुधवार को बैठक की। बैठक में हालिया संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र से जुड़े मुद्दों और 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। कांग्रेस का कहना है कि गठबंधन के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक की तारीख के बारे में एक-दो दिन में घोषणा की जाएगी। यह बैठक इस महीने संभावित है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 'एक्स' पर कहा कि लोकसभा और राज्यसभा के समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं की एक संसदीय रणनीति बैठक 10, राजाजी मार्ग पर आयोजित की गई। उन्होंने कहा, 'हम सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए इस सत्र के शेष भाग में जनता के मुद्दे उठाएंगे। सभी दलों के नेताओं के परामर्श से जल्द ही 'इंडिया' गठबंधन के घटक दलों की बैठक की तारीख तय की जाएगी। जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया।' मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आयोजित बैठक में कांग्रेस से खरगे, राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल और जयराम रमेश, द्रमुक के टी.आर. बालू, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, जावेद अली खान एवं एस.टी. हसन, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा, जनता दल (यूनाइटेड) के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के फैयाज अहमद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की वंदना चव्हाण, राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ मांझी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विनय विश्वम तथा कुछ अन्य नेता शामिल हुए। बैठक में शिवसेना और तृणमूल कांग्रेस का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। कांग्रेस ने कहा कि इन दोनों पार्टियों ने इस बारे में पहले से सूचित कर दिया था कि बैठक में उनका कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंच सकेगा। बैठक से पहले राघव चड्ढा ने से कहा, 'चर्चा 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर होगी। 'इंडिया' गठबंधन को कैसे आगे लेकर जाना है, किसी को हराने के लिए नहीं, बल्कि महंगाई, बेरोजगारी जैसे रोग को खत्म कर देश को कैसे आगे लेकर जाना है, उस बारे में चर्चा की जाएगी।' उन्होने कहा, 'हमारा यह प्रयास है कि 2024 में एक ऐसा ब्लूप्रिंट दिया जाए जिससे देश और आगे बढ़े।' गठबंधन के कुछ घटक दलों के प्रमुख नेताओं की अनुपलब्धता के चलते अब संसदीय दल के नेताओं की समन्वय बैठक हुई है। प्रमुख नेताओं की बैठक इस महीने के तीसरे सप्ताह में होगी। यह बैठक ऐसे समय हुई, जब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने तेलंगाना में जीत दर्ज की है। चुनावी हार के बाद 'इंडिया' गठबंधन के कुछ घटक दलों ने कांग्रेस पर सवाल खड़े किए। अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मुकाबला करने के लिए 26 विपक्षी दलों ने 'इंडिया' गठबंधन बनाया है। 'इंडिया' गठबंधन की अब तक तीन बैठक पटना, बेंगलुरु और मुंबई में हो चुकी हैं। गठबंधन के घटक दलों के नेताओं की मुंबई में हुई बैठक में गठबंधन के भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के लिए 14 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया गया था। समन्वय समिति विपक्षी गठबंधन की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था के रूप में कार्य करेगी। सूत्रों ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता अब संयुक्त रैलियों की योजना बनाएंगे जिन्हें विधानसभा चुनाव के कारण रोक दिया गया था। सूत्रों ने बताया कि क्षेत्रीय दलों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत भी अब गति पकड़ेगी।


from https://ift.tt/Vf4iaTZ

Tuesday, December 5, 2023

फरीदाबाद की एक लाख प्रॉपर्टी आईडी से ओनर के नाम गायब, नगर निगम की जांच में सामने आया चौंकाने वाला केस

फरीदाबाद: औद्योगिक नगरी में एक लाख लोगों के नाम प्रॉपर्टी आईडी से गायब हैं। यह चौंकाने वाला आंकड़ा नगर निगम की इंटरनल जांच में सामने आया है। प्रॉपर्टी रिकॉर्ड की इस खामी का असर यह कि बिना मालिक के नाम के प्रॉपर्टी आईडी का बिल तो जनरेट होता है लेकिन रिकवरी नहीं हो पा रही। ऐसे में नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स पेंडेंसी बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि नगर निगम में खुद चलकर लोग अपनी प्रॉपर्टी आईडी दुरुस्त करवाते हैं तो उनके चक्कर कटवाए जा रहे हैं। एक हजार से अधिक फाइलों की पेंडेंसी नगर निगम में है। इस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निगम ने अब विशेष सर्वे करने की तैयारी की है। जिन प्रॉपर्टी के मालिक का ही कोई अता-पता नहीं है।

अब सर्वे करके लगाया जा रहा पता

ऐसे लोगों की खैर खबर के लिए उनके पड़ोसियों से संपर्क साधकर मोबाइल नंबर लेकर प्रॉपर्टी संबंधित पूछताछ की जा रही है। निगम अधिकारियों का कहना है कि ऐसे प्रॉपर्टी धारकों के प्रतिष्ठान पर नोटिस चस्पा किए जाएंगे, यदि तय समय अवधि में उन्होंने निगम में रिपोर्ट नहीं किया तो उनके नाम प्रॉपर्टी टैक्स की लिस्ट से हटा दिया जाएगा। जिसके बाद जब भी मालिक भारी जुर्माना भरने के बाद ही नई आईडी बनाई जाएगी।

सीएम के निर्देश 500 से अधिक नहीं हो पेडेंसी, अभी है एक हजार

प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बढ़ती हुई समस्याओं को देखते हुए सीएम मनोहर लाल खट्‌टर ने नगर निगम आयुक्तों की बैठक कर मौजूदा स्थिति की समीक्षा की थी। इसमें पेडेंसी को खत्म करने के निर्देश दिए गए थे। बैठक में सीएम ने हिदायत दी कि नगर निगम क्षेत्र में 500 से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित पेंडिंग नहीं होनी चाहिए जबकि हकीकत में मौजूदा समय में एक हजार से अधिक फाइलें पेंडिंग है। यह सब प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर पिछले हुए सर्वे के बाद प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड में काफी खामियां सामने आ रही हैं। इन खामियों को ठीक करवाने के लिए प्रॉपर्टी मालिक बड़ी संख्या में ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। मगर इन आवेदनों का समय पर निपटान न होने से लंबित आपत्तियों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी आ रही है।

निगम ने शुरू किया लोगों को असेसमेंट नोटिस भेजना

नगर निगम की प्राशसिक व्यवस्था भी बदली, वार्ड वाइज ड्यूटी तय प्रॉपटी टैक्स से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम की ओर से अपनी प्रशासनिक व्यवस्था भी बदली गई है। निगम में तीन चैकर एवं 16 क्लर्क की ड्यूटी लगाई गई है। नई व्यवस्था में उन हजारों लोगों को राहत दी जा रही है जिनके नाम अभी तक प्रॉपर्टी आईडी में शामिल ही नहीं है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें ठीक किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने अपने चेकर एवं मेकर को खास निर्देश जारी किए हैं। वे ऐसी आईडी को तलाशेंगे। आवश्यकता पड़ने पर नई प्रॉपर्टी आईडी भी बनाई जाएगी। यही नहीं नई कैटेगिरी अनुसार धारक के मोबाइल नंबर व मालिक का नाम भी इसमें अपडेट किया जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक पखवाड़े का समय भी निर्धारित किया गया है।


from https://ift.tt/cMgPYZu