Monday, February 5, 2024

कांदिवली स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में मुंबई पुलिस का सख्त एक्शन, टीचर-प्रिसिंपल के खिलाफ भी केस दर्ज

मुंबई: समता नगर पुलिस ने कांदिवली के एक स्कूल में 4 साल की छात्रा के साथ हुए कथित दुष्कर्म के मामले में स्कूल की प्रिंसिपल और दो टीचरों को भी सह आरोपी बनाया है। इसके साथ ही, इस मामले में अब तक चार लोग आरोपी बनाए जा चुके हैं। इनमें से एक आरोपी, जो स्कूल का वॉचमैन है, उसे शनिवार को ही पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। जोन 12 की डीसीपी स्मिता पाटील ने बताया कि समता नगर पुलिस इस मामले में पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हर पहलू से जांच कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। लोगों से अपील है कि वे किसी प्रकार की अफवाह अथवा भड़कावे वाली बातों में नहीं आएं। पुलिस वॉचमैन को अरेस्ट भी कर चुकी है। वॉचमैन पर रेप का आरोप सबूत और बयान के आधार पर पुलिस घटना वाले दिन से ही कार्रवाई कर रही है। जैसे-जैसे वॉचमैन के अलावा दूसरे लोगों की भूमिका सामने आ रही हैं, वैसे-वैसे पुलिस अतिरिक्त सेक्शन जोड़ कर आरोपियों को नामजद कर जांच में जुट जाती हैं। पिछले सप्ताह एक व्यक्ति ने स्कूल में काम करने वाले वॉचमैन के खिलाफ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस वॉचमैन को गिरफ्तार कर ली। पीड़िता एक सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं। नाराज लोगों ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए दो दिनों से थाने का घेराव किए।बच्ची को दिया गया पेन किलरस्थानीय समाजसेवी हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि घटना के बाद से ही स्कूल प्रशासन की भूमिका संदिग्ध दिखाई दी। दो टीचरों ने बाथरूम से बच्ची को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और उन्होंने पुलिस या परिवार को सूचित करने व अस्पताल ले जाने की बजाए मामले को दबाने में जुट गई। यादव के अनुसार, टीचरों ने बच्ची को तीन घंटे तक स्कूल में रखा और उसको बहलाने के लिए उसके हाथ पर टैटू व स्टार बनाती रहीं। उसको पेन किलर दिया।पहले भी घटित हो चुकी है घटनाएक अन्य महिला ने उक्त स्कूल के खिलाफ शिकायत की है कि उसकी छोटी बेटी के साथ चार महीने पहले भी इसी प्रकार की घटना सामने आई थी। स्कूल वालों ने डरा-धमकाकर चुप रहने को बोला था। इसलिए वह खामोश रहीं, लेकिन अब वह चुप नहीं बैठने वाली हैं।


from https://ift.tt/vQdesRB

Sunday, February 4, 2024

हाथ पर लगे थे 9 टांके, मुश्किल में थी टीम, भयानक दर्द में भी पांडे जी मचा दिया कोहराम

नई दिल्ली: कर्नाटक के अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे की बेहतरीन अर्धशतीय पारी से कर्नाटक ने रेलवे के खिलाफ एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। जीत के लिए मिले 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कर्नाटक ने मनीष पांडे के 121 गेंद में छह चौके और एक छक्के के नाबाद 67 रन की मदद से नौ विकेट गंवाकर 229 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। खास बात यह थी कि लक्ष्य का पीछा करते हुए मनीष पांडे के हाथ में चोट लगी थी और उन्हें 9 टांके लगे, लेकिन इसके बावजूद दर्द में भी वह अपनी टीम के लिए खड़े रहे।इससे पहले रेलवे ने सुबह आठ विकेट पर 209 रन से आगे खेलते हुए दूसरी पारी में 244 रन बनाए थे। मनीष पांडे की इस बेहतरीन से खेल से उनकी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स जरूर खुश हो रही होगी। मनीष आईपीएल 2024 में केकेआर की तरफ से मैदान पर उतरेंगे।तेज गेंदबाज विसाख विजयकुमार कर्नाटक के सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 67 रन देकर पांच विकेट प्राप्त किए। इस जीत से कर्नाटक 21 अंक लेकर ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गया है और नॉकआउट चरण में पहुंचने के लिए तैयार है जबकि दो और लीग मैच बचे हैं। ओपनर बल्लेबाज डी निश्चल (01) के जल्दी आउट होने के बाद रविकुमार समर्थ (35) और केवी अनीश (34) ने दूसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़कर टीम को एक विकेट पर 70 रन के स्कोर तक पहुंचाया। लेकिन इसके बाद कर्नाटक ने महज पांच रन जोड़कर तीन विकेट गंवा दिये जिससे उसका स्कोर चार विकेट पर 75 रन हो गया। बाएं हाथ के स्पिनर आकाश पांडे (94 रन देकर पांच विकेट) ने कुछ झटके दिए। पांडे और विकेटकीपर बल्लेबाज शरत श्रीनिवास (23) ने सातवें विकेट के लिए 34 रन की भागीदारी निभाई। श्रीनिवास के आउट होने के बाद पांडे ने विसाख (38 रन) के साथ आठवें विकेट के लिए 64 रन जोड़े जिससे कर्नाटक लक्ष्य के करीब पहुंचा। लक्ष्य के करीब पहुंचते ही विसाख पवेलियन लौट गये और विद्वथ कावेरप्पा (08) के आउट होने से टीम को 12 रन और बनाने थे जबकि उसका एक विकेट बचा था। हालांकि, पांडे ने संयम से खेलते हुए वासुकी कौशिक (नाबाद 01 रन) के साथ ये रन जोड़े। त्रिपुरा ने गुजरात को हरायावहीं अहमदाबाद में त्रिपुरा ने मेजबान गुजरात पर 156 रन की विशाल जीत दर्ज की। इससे टीम 14 अंक लेकर ग्रुप सी तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। त्रिपुरा ने नौ विकेट पर 333 रन के स्कोर से खेलते हुए दूसरी पारी 343 रन पर खत्म की जिससे उनकी कुल बढ़त 317 रन की हो गई। गुजरात की टीम दूसरी पारी में 161 रन पर सिमट गयी। उसके लिए सिद्धार्थ देसाई ने 47, उमंग कुमार ने 37 और हेत पटेल ने 30 रन बनाये। त्रिपुरा के लिए श्रीदम पॉल और बायें हाथ के स्पिनर परवेज सुल्तान ने तीन तीन विकेट झटके।


from https://ift.tt/g3jPBw6

Saturday, February 3, 2024

नोएडा मॉल में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी रवि काना और उसका साथी भगोड़ा घोषित

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले स्थित एक मॉल की पार्किंग में युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी एवं और उसके साथी महकी को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि काफी अर्से से फरार चल रहे दोनों आरोपियों के घर के बाहर शनिवार को पुलिस ने नोटिस चस्पा किया और मुनादी कराई। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में काना के तीन साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी और दोनों की संपत्तियों को चिह्नित किया जा रहा है।सूत्रों ने बताया कि दोनों आरोपियों के नेपाल के रास्ते विदेश भागने के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि रवि काना के खिलाफ नोएडा सेक्टर-39 थाने में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज है। आरोप है कि रवि और उसके साथियों ने नौकरी देने के नाम पर युवती को मॉल में बुलाया और पार्किंग में बंदूक की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया एवं जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने बताया कि दोनों के दनकौर थाना क्षेत्रों के दादूपुर स्थित आवासों पर शनिवार को नोटिस किया गया। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि फरार देनों आरोपियों के बारे में कई अहम जानकारी पुलिस के हाथ लगी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


from https://ift.tt/kNTSbCm

Friday, February 2, 2024

'मालदीव की नौकाओं पर भारतीय नौसेना ने क्यों मारा छापा'... मुइज्जू सरकार ने लिखित में पूछा सवाल

माले: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने यह तय कर लिया है कि वे भारत के साथ संबंधों को तोड़कर ही दम लेंगे। इस कारण आज भारत-मालदीव कोर ग्रुप की दूसरी बैठक के दौरान मालदीव के नुमाइंदों ने तनाव बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मुइज्जू सरकार ने भारत से लिखित में पूछा है कि भारतीय तटरक्षक बल ने मालदीव के एक्सक्लूसिव इकनॉमिक जोन में मछली पकड़ने वाली नौकाओं पर छापा क्यों मारा। हालांकि, मालदीव की नौसेना ने इस बात से इनकार किया है कि उनके जलक्षेत्र में विदेशी सैनिकों की उपस्थिति थी। मालदीव के मीडिया मिहारू न्यूज ने लिखा है कि मालदीव सरकार ने आधिकारिक तौर पर भारत सरकार को बुधवार को मालदीव विशेष आर्थिक क्षेत्र में मछली पकड़ने वाले जहाजों में भारतीय तटरक्षक कर्मियों के प्रवेश का कारण लिखित में देने के लिए लिखा है। मुइज्जू सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मिहारू न्यूज को बताया, "हमने लिखित जवाब मांगा है कि हमें बताएं कि यह कैसे हुआ।" हालांकि मालदीव के इस मीडिया रिपोर्ट पर भारत की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है।

मालदीव की नौसेना ने क्या कहा

मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (MNDF) ने कहा है कि तटरक्षक बल उन विदेशी सैनिकों की राष्ट्रीयता निर्धारित करने में असमर्थ है जो बुधवार को कथित तौर पर मालदीव के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली कई नौकाओं पर सवार हुए थे। एमएनडीएफ के एक मीडिया अधिकारी ने अधाधू को बताया कि जब मालदीव के तटरक्षक जहाज देश के उत्तर में असुरूमा 3 मछली पकड़ने वाले जहाज के पास पहुंचा, तब उस क्षेत्र में विदेशी सैनिक नहीं थे।

मालदीव की नौसेना बोली- हम आश्वस्त नहीं

मालदीव की सेना के मीडिया अधिकारी ने कहा, एमएनडीएफ इस मामले में शामिल विदेशी सैनिकों की राष्ट्रीयता के बारे में आश्वस्त नहीं हो सकता। बोडु कन्नेली मास्वरिंगे यूनियन ने पहले कहा था कि भारतीय सैनिक हथियारों के साथ आए और असुरुमा 3 और दो अन्य मछली पकड़ने वाले जहाजों पर सवार हो गए। एक्स पर एक पोस्ट में यूनियन ने लिखा कि भारतीय सैनिक असुरूमा 3, नीरू 7 और महोअरा 3 जहाजों पर सवार हुए थे।


from https://ift.tt/mhfuyIP

आपराधिक मानहानि को क्रिमिनल लॉ में रखने की जरूरत... जानिए लॉ कमीशन ने अपनी सिफारिश में क्या कारण गिनाए

नई दिल्ली: लॉ कमिशन ने अपनी सिफारिश में कहा है कि आपराधिक मानहानि का मामला क्रिमिनल लॉ में बने रहना चाहिए। इससे फर्जी और झूठे आरोपों और बयान देने वालों में डर बना रहेगा। साथ ही लॉ कमिशन ने अपनी एक अन्य सिफारिश में कहा है कि पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने वालों को तभी जमानत मिले जब वह नुकसान की भरपाई के लिए उतनी रकम जमा कर दें। लॉ कमिशन ने 284 वीं और 285 वीं रिपोर्ट में ये सिफारिशें की हैं। पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने वालों को भरपाई करने पर ही मिले जमानतलॉ कमिशन ने अपनी 284 वीं रिपोर्ट में कहा है कि सा्र्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में आरोपी को तभी जमानत मिलनी चाहिए जब वह नुकसान के बराबर की राशि जम कर दे। जस्टिस रितु राज अवस्थी की अगुवाई वाले लॉ कमिशन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाए जाने से सरकार के राजस्व का नुकसान होता है। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने से सरकारी राजस्व को नुकसान और लोगों को इस कारण परेशानी होती है। इस मामले में लॉ कमिशन ने तमाम जजमेंट और मसले की गंभीरता को देखते हुए लॉ कमिशन ने प्रीवेंशन ऑफ डैमेज ऑफ पब्लिक प्रोपर्ट एक्ट 1984 में बदलाव की सिफारिश की है। इसके लिए कहा गया है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में जमानत के प्रावधान कड़े किए जा सकते हैं। इसके लिए प्रावधान किया जा सकता है कि नुकसान जितने का हुआ है उसके बराबर की राशि जमा करने पर ही जमानत हो। ऐसा माना जा रहा है कि ऐसे कड़े प्रावधान करने से लोग ऐसे अपराध करने से बचेंगे। अपराधिक केस कानून की किताब में जरूरीलॉ कमिशन ने अपनी 285 वीं रिपोर्ट में यह भी सिफारिश की है कि क्रिमिनल मानहानि का मामला क्रिमिनल लॉ में बने रहना चाहिए। लॉ कमिशन ने रिपोर्ट में कहा है कि विचार और अभिव्यक्ति का जो अधिकार है वह लोगों को संविधान के तहत मिला हुआ है वहीं दूसरी तरफ लोगों को गरिमा के साथ जीने का अधिकार मिला हुआ है और अनुच्छेद-21 के तहत यह अधिकार लोगों को मिला हुआ है। समाज में शांति और सौहार्द बना रहे इसके लिए प्रावधान किए गए हैं। कोई भी अधिकार पूर्ण नहीं है। लोगों की गरिमा और मान प्रतिष्ठा को प्रोटेक्ट करने के लिए आराधिक मानहानि का अपराध कानून के किताब में है। यह जरूरी है कि लोगों की गरिमा और प्रतिष्ठा को प्रोटेक्ट किया जाए और कोई किसी और की प्रतिष्ठा का हनन न करे। इसे अपराध के तौर पर इसलिए रखा गया है ताकि फर्जी और झूठे बयान से किसी की प्रतिष्ठा का हनन न किया जा सके। आईपीसी और नए भारतीय न्याय संहिता में अपराधिक मानहानि अपराध के तौर पर रखा गया है। यह ध्यान रहे कि नए भारतीय न्याय संहिता में आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी करार शख्स को सोशल सर्विस करने जैसी सजा देने का भी प्रावधान किया गया है। पहले जुर्माना, जेल की सजा का प्रावधान था और अब सोशल सर्विस जैसी सजा भी जोड़ी गई है।


from https://ift.tt/teN3THl

Thursday, February 1, 2024

इजरायल को छोड़ फिलिस्तीनियों के पक्ष में बाइडन, हमला करने वाले यहूदियों पर एक्शन का आदेश

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को एक कार्यकारी आदेश जारी किया, जिसका उद्देश्य 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल पर हमास के हमले के बाद कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों पर हमला करने वाले यहूदी निवासियों को दंडित करना है। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने एक बयान में कहा, बाइडन का आदेश उन व्यक्तियों के खिलाफ वित्तीय प्रतिबंध और वीजा प्रतिबंध लगाने के लिए एक प्रणाली स्थापित करता है जो फिलिस्तीनियों पर हमला करने या डराने-धमकाने या उनकी संपत्ति जब्त करने में लिप्त पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि, "आज की कार्रवाई का उद्देश्य इजरायल और फिलिस्तीनीयों के समान रूप से शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना है।"

वेस्ट बैंक पर लगातार बढ़ रहे इजरायलियों के हमले

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़े बताते हैं कि हमास के हमले और हमास के नियंत्रण वाले गाजा पट्टी पर इजरायल के हमले के बाद से लगभग चार महीनों में यहूदी निवासियों के हमले दोगुने से भी अधिक हो गए हैं। बाइडन का यह आदेश फिलिस्तीनी नागरिकों के खिलाफ हमले में शामिल इजरायली यहूदियों की अमेरिकी संपत्ति को जब्त करने की इजाजत देगा। बाइडन प्रशासन के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि विदेश विभाग ने गुरुवार को आदेश से प्रभावित पहले चार व्यक्तियों की घोषणा करने की भी योजना बनाई है।

अमेरिका ने पहले ही इजरायल को दी थी चेतावनी

बाइडन और अन्य वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों ने बार-बार चेतावनी दी है कि इजरायल को वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों के खिलाफ इजरायली निवासियों की हिंसा को रोकने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "ये कार्रवाइयां वेस्ट बैंक, इजरायल और मध्य पूर्व क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता के लिए गंभीर खतरा पैदा करती हैं, और वे अंततः इजरायल राज्य के साथ-साथ मौजूद एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य की प्राप्ति में भी बाधा डालती हैं।" अधिकारी ने कहा, बाइडन ने इस मुद्दे को सीधे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ उठाया है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति गाजा संघर्ष समाप्त होने के बाद इजरायल और फिलिस्तीनियों के लिए दो-राज्य समाधान का रास्ता चाहते हैं।


from https://ift.tt/rsX9tWU

ज्ञानवापी मामला: जुमे की नमाज पर पुलिस अलर्ट, मस्जिद कमिटी ने बंद का ऐलान किया, महिलाओं से न निकलने की अपील

अभिषेक कुमार झा, वाराणसी: जिला अदालत वाराणसी के आदेश के बाद ज्ञानवापी के दक्षिणी तहखाने में विधिवत पूजा पाठ शुरू हो गई है। मुस्लिम पक्ष ने इसके विरोध में शुक्रवार को बाजार बंद रखने का ऐलान किया है। पूजा पाठ शुरू होने के बाद पहली के लिए ने मुस्लिम समाज से अपील की है। अंजुमन इंतेजामिया कमिटी के तरफ से छह बिंदुओं पर अपील करते हुए शुक्रवार को बंदी का ऐलान किया गया है। साथ ही मुस्लिम महिलाओं से घरों में रहने को भी कहा गया है।

मुस्लिम समाज दुकानें बंद रखे, महिलाएं न निकले घरों से

अंजुमन इंतेजामिया कमिटी के जॉइंट सेक्रेटरी अब्दुल बातिन नोमानी ने एक अपील जारी करते हुए कहा कि माहौल को देखते हुए शुक्रवार मुस्लिम समाज नमाज के समय अपनी दुकानों को बंद रखे और अपने आसपास की मस्जिदों में ही नमाज पढ़कर दुआ करें। इतना ही नहीं अब्दुल नोमानी ने कई इलाके विशेष का जिक्र जैसे दालमण्डी, नदेसर, नई सड़क, अर्दली बाजार का नाम लेकर वहां के समाज के बुजुर्ग और बुद्धजीवी लोगों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। छह बिंदुओं वाले अपील में अब्दुल नोमानी ने मुस्लिम महिलाओं से विशेष अपील करते हुए घर में ही रहने की सलाह दी है।

जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर, गुरुवार को भी बंद रहीं दुकानें

बुधवार की रात ही जिला प्रशासन ने अदालत के आदेश का पालन कराते हुए ज्ञानवापी परिसर के दक्षिणी तहखाने में पूजा शुरू करा दी। बाकायदा पुजारी नियुक्त करते हुए प्रशासन ने तहखाने में गुरुवार से 5 वक़्त की आरती भी शुरू करा दी। प्रशासन की इस तेज़ी को लेकर मुस्लिम समाज के भीतर जबरदस्त आक्रोश है। इसको देखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास सुरक्षा बल की संख्या बढ़ा दी गयी है। चौबीस घन्टे सोशल मीडिया से लेकर सघन मुस्लिम इलाकों की निगरानी की जा रही है। अलग-अलग इलाकों में दोपहर बाद से ही पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।


from https://ift.tt/cGe7Vxj