कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार डीके शिवकुमार किसी भी समझौते को लेकर तैयार नहीं है. वे सीएम ही बनना चाहते हैं, उन्होंने डिप्टी सीएम का पद मंजूर नहीं किया था. कर्नाटक संकट को हल करने के लिए कांग्रेस ने उन्हें कई तरह से मनाने की कोशिश की है.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/E6o7ZSl
Wednesday, May 17, 2023
Oldest Nearly Complete Hebrew Bible Sells for $38.1 Million

By BY JENNIFER SCHUESSLER from NYT Arts https://ift.tt/qKER3SI
लोकसभा चुनाव से पहले मुस्लिमों को रिझाने में जुटा RSS, संघ का इकाई MRM चलाएगा राष्ट्रव्यापी अभियान
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचने के लिए ‘’एक राष्ट्र, एक झंडा, एक राष्ट्रगान’’ की थीम के साथ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगा.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/gOKGAuT
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/gOKGAuT
पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका, दिल्ली ने खराब किया खेल
धर्मशाला: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए राइली रूसो और पृथ्वी शॉ की दमदार बैटिंग से 213 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में पंजाब किंग्स 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 198 रन ही बना सकी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस हार के साथ ही पंजाब किंग्स के लिए अब प्लेऑफ की उम्मीदें पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। पंजाब किंग्स को इस सीजन में 13 मैचों में यह 7वीं हार मिली है। ऐसे में अगर वह अपने आखिरी लीग मैच में जीत हासिल करती है तब भी उसके 14 अंक ही हो पाएंगे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन में यह सिर्फ 5वीं जीत है। इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने 48 गेंद में दमदार 98 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 9 छक्के भी लगाए, लेकिन वह टीम की जीत के लिए काफी नहीं रहा। मैच में पंजाब किंग्स की टीम एक समय पर जीत की तरफ बढ़ती हुई दिख रही थी लेकिन टीम मैनेजमेंट के एक फैसले के कारण दिल्ली की टीम को वापसी का मौका मिल गया।दरअसल मैच में लिविंगस्टोन के साथ मिलकर अर्थव ताइडे अच्छी लय में दिख रहे थे। दोनों छोर से तेजी से रन बन रहे थे लेकिन अर्थव ने 55 रन के स्कोर खुद को रिटायर आउट घोषित कर दिया। इसके बाद टीम पंजाब ने जितेश शर्मा और शाहरुख खान के रूप में जल्दी से दो विकेट गंवा दिए जिसके कारण टीम के लिए मुश्किल खड़ी हो गई। हालांकि छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सैम करन ने भी कुछ आकर्षक शॉट जरूर खेले लेकिन वह लक्ष्य तक टीम को नहीं पहुंचा सके। दिल्ली के लिए रूसो और पृथ्वी ने किया कमालबल्लेबाजी में दिल्ली कैपिटल्स के लिए राइली रूसो के 37 गेंद में नाबाद 82 रनों की पारी खेली। वहीं एक महीने बाद वापसी कर रहे पृथ्वी साव ने 54 रन बनाए। शॉ ने आखिरी मैच 20 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था। उन्होंने 35 गेंद में 50 रन पूरे किए जो आईपीएल में पिछली 13 पारियों में उनका पहला अर्धशतक था। उन्होंने अपनी पारी में 38 गेंद खेलकर सात चौके और एक छक्का जड़ा। कप्तान डेविड वॉर्नर ने 31 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों के साथ 46 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े जो इस सत्र की उनकी सबसे बड़ी साझेदारी थी। इसके बाद रूसो ने आईपीएल में पहला अर्धशतक 25 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के अपने साथी खिलाड़ी कगिसो रबाडा को छक्का लगाकर हाथ खोले। रबाडा ने तीन ओवर में 36 रन दे डाले जबकि सैम करन ने 36 रन देकर दो विकेट लिए। दिल्ली ने पावरप्ले के छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 61 रन बनाए थे। यह दूसरी बार है जब दिल्ली ने पावरप्ले में विकेट नहीं गंवाया। वॉर्नर ने करन को लगातार चौके लगाये और इसके बाद रबाडा की गेंदों की धुनाई की। उन्होंने रबाडा को तीन गेंद के भीतर दो छक्के लगाकर उस ओवर में 17 रन निकाले। वॉर्नर और शॉ ने पांच ओवर में ही दिल्ली के 50 रन पूरे कर दिए। टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने वाली पंजाब ने वॉर्नर को 39 के स्कोर पर जीवनदान भी दिया जब राहुल चाहर ने उनका कैच छोड़ा। शिखर धवन ने बेहतरीन कैच लेकर वॉर्नर को रवाना किया लेकिन तब तक वह बड़े स्कोर की नींव रख चुके थे।
from https://ift.tt/3picCQ8
She Smoked Weed, Legally, Then Gave Birth. New York Took Her Baby.

By BY ANDY NEWMAN from NYT New York https://ift.tt/edMb2UH
Tuesday, May 16, 2023
PHOTOS: अपने मंगेतर को गिरफ्तार कर जेल भेजने वाली लेडी सिंघम की मौत, रोड़ एक्सीडेंट में तोड़ा दम
Lady Singham Cop Died in Road Accident: सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला पुलिस जुनोमनी राभा, 'लेडी सिंघम' या 'दबंग कॉप' के नाम से मशहूर थी. वह मोरीकोलोंग पुलिस चौकी की प्रभारी थी और अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाती थी।
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/pqI1fmK
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/pqI1fmK
इस्लामाबाद हाई कोर्ट से पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान को बड़ी राहत, अब 8 जून तक रहेंगे जमानत पर
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जमानत मंगलवार को आठ जून तक के लिए बढ़ा दी। हाइकोर्ट की तरफ से इमरान को हिंसा भड़काने और राजद्रोह से संबंधित दो मामलों में जमानत मिली है। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने राज्य के संस्थानों के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ आरोपों और खान के समर्थकों द्वारा पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता मोहसिन रांझा के साथ मारपीट से संबंधित मामलों की सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश आमेर फारूक ने वकीलों की दलीलें सुनने के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख इमरान खान की जमानत आठ जून तक बढ़ा दी। पेशी से भी मिली छूट इसके साथ ही अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री खान को आज अदालत में पेशी से भी छूट दी थी। मुख्य न्यायाधीश फारूक ने अदालत परिसर से खान की गिरफ्तारी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज होने के बारे में भी सवाल किया। अटॉर्नी जनरल ने इसके जवाब में कहा कि मामले में उच्चतम न्यायालय का फैसला लंबित है। पिछले सप्ताह इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने खान (70) को जमानत देते हुए नौ मई के बाद दर्ज सभी मामलों में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। साथ ही अदालत ने उन्हें आगे की राहत के लिए 15 मई को लाहौर उच्च न्यायालय का रुख करने को कहा था। इमरान पर दर्ज कई केस खान के पिछले साल अप्रैल में सत्ता से हटने के बाद से कई मामले दर्ज किए गए हैं। खान का आरोप है कि सभी मामले राजनीति से प्रेरित हैं। इस बीच, लाहौर उच्च न्यायालय (एलएचसी) ने मंगलवार को खान की उस याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें पिछले सप्ताह अल कादिर ट्रस्ट मामले में उनकी गिरफ्तारी के बाद पंजाब प्रांत में उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों में जमानत देने का अनुरोध किया गया है। अल कादिर ट्रस्ट मामले में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने 9 मई को खान को गिरफ्तार किया था। अदालत ने उन्हें दो सप्ताह के लिए अग्रिम जमानत दी थी।इमरान ने लगाए गंभीर आरोप उच्चतम न्यायालय ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय परिसर से खान की गिरफ्तारी को अवैध घोषित कर दिया था और मामले को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय को भेज दिया था। इस बीच, खान ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जिन लोगों ने नौ मई को उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान आगजनी की थी, उन्हें ‘‘प्रदर्शनकारियों के बीच सुनियोजित तरीके से भेजा गया था।’’पूर्व प्रधानमंत्री खान ने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से "लगातार" कहा है कि ‘‘चाहे जो भी उकसावे की बात हो, उन्हें केवल शांतिपूर्ण विरोध करना चाहिए।’’
from https://ift.tt/NvlgVxG
Subscribe to:
Posts (Atom)