Tuesday, June 6, 2023

वर्ल्ड बैंक ने घटाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, वित्त वर्ष 2023-24 में 6.3% रह सकती है वृद्धि दर

नई दिल्ली: विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अपने अनुमान को घटाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है। यह विश्व बैंक के जनवरी में लगाए गए पिछले अनुमान से 0.3 प्रतिशत अंक कम है। विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में निजी उपभोग और निवेश में अप्रत्याशित जुझारूपन देखने को मिल रहा है। साथ ही सेवाओं की वृद्धि भी मजबूत है। विश्व बैंक ने वैश्विक आर्थिक संभावनाओं पर अपनी ताजा रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। इसमें कहा गया है कि 2023 में वैश्विक वृद्धि दर घटकर 2.1 प्रतिशत रहेगी, जो 2022 में 3.1 प्रतिशत रही थी। चीन के अलावा उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं (ईएमडीई) में वृद्धि दर पिछले साल के 4.1 प्रतिशत से कम होकर इस वर्ष 2.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह वृद्धि दर में व्यापक गिरावट को दर्शाता है। विश्व बैंक ने कहा, ''वित्त वर्ष 2023-24 में भारत में वृद्धि दर और धीमी होकर 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह जनवरी के अनुमान से 0.3 प्रतिशत अंक कम है।''

मिलकर काम करने की जरूरत

विश्व बैंक समूह के नव-नियुक्त अध्यक्ष अजय बंगा ने कहा, ''गरीबी को कम करने और समृद्धि के प्रसार का सुनिश्चित तरीका रोजगार है। वृद्धि दर धीमी होने का मतलब है कि रोजगार सृजन भी मुश्किल होगा।'' इसके साथ ही उन्होंने कहा, "यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि वृद्धि दर के अनुमान 'नियति' नहीं हैं। हमारे पास इसे बदलने का अवसर है, लेकिन इसके लिए हम सभी को मिलकर काम करने की जरूरत होगी।" भारतीय मूल के बंगा ने शुक्रवार को ही विश्व बैंक के अध्यक्ष का पदभार संभाल था। विश्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में वृद्धि दर में सुस्ती की वजह ऊंची मुद्रास्फीति और कर्ज की लागत बढ़ने की वजह से निजी खपत का प्रभावित होना है।

दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

रिपोर्ट के मुताबिक, ''मुद्रास्फीति के संतोषजनक दायरे के मध्य बिंदु तक आने तथा सुधारों की वजह से वित्त वर्ष 2025-26 में वृद्धि दर कुछ रफ्तार पकड़ेगी। उभरती प्रमुख विकासशील अर्थव्यवस्थाओं (ईएमडीई) में भारत कुल मिलाकर और प्रति व्यक्ति जीडीपी..दोनों में दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा।'' विश्व बैंक ने कहा है कि भारत में 2023 की शुरुआत में वृद्धि महामारी पूर्व के दशक में हासिल स्तर से कम रही। इसकी वजह यह है कि ऊंचे मूल्य और कर्ज की लागत बढ़ने से निजी निवेश प्रभावित हुआ। हालांकि, 2022 की दूसरी छमाही में गिरावट के बाद 2023 में विनिर्माण क्षेत्र की स्थिति सुधर रही है।


from https://ift.tt/dfGJ3ep

कांग्रेस का हो रहा भगवाकरण, बीजेपी को शिकस्त देने के लिए कमलनाथ ने बजरंग सेना से मिलाया हाथ

भोपाल: एमपी में विधानसभा चुनाव (MP Assembly Elections) से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कमलनाथ सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चलकर बीजेपी को मात देने की तैयारी में जुटे हैं। इस कड़ी में उन्हें भगवा से भी परहेज नहीं है। चुनाव से पहले एमपी में बजरंग सेना का कांग्रेस में विलय हो गया है। इस मौके पर भोपाल स्थित पार्टी ऑफिस में कमलनाथ भी मौजूद रहे हैं। भगवा झंडा लहराते हुए सैकड़ों की संख्या में बजरंग सेना के सदस्य कांग्रेस ऑफिस पहुंचे। साथ ही आधिकारिक रूप से कांग्रेस में विलय की घोषणा हो गई। बजरंग सेना के पदाधिकारियों ने कमलनाथ को गदा और स्मृति चिन्ह भेंट की है। साथ ही जय श्री राम के नारे साथ बीजेपी को ध्वस्त करने का एमपी में संकल्प लिया है। कमलनाथ ने इस अवसर पर जय श्री राम का उद्घोष करते हुए बजरंग सेना का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिवराज को अब बहनों की, नौजवानों की और कर्मचारियों की याद आने लगी है। अब तक 20 हजार से ज्यादा घोषणाएं वे कर चुके हैं, जिनका जमीन पर कोई अता-पता नहीं है, 18 वर्ष की बीजेपी सरकार का पाप का घड़ा भर गया है। इसी पाप को धोने का अब काम शिवराज डबल स्पीड की झूठी घोषणा मशीन चलाकर और जगह-जगह नारियल फोड़कर कर रहे हैं। अब उनकी यह झूठ की मशीन काम करने वाली नहीं है, क्योंकि जनता ने अब उनकी झूठी सत्ता को समाप्त करने का मन बना लिया है। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास हमेशा से भारत की संस्कृति और संविधान के साथ चलने का रहा है। मुझे आप सभी पर पूरा विश्वास है कि आप मप्र का भविष्य सुरक्षित रखेंगे।वहीं, बजरंग सेना के पटेरिया ने कांग्रेस में विलय पर कहा कि हमने कमलनाथ की भावनाओं और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को अपनाया है। हम सभी विश्वास दिलाते हैं कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की छल-कपट, धोखे और फरेब की सरकार को जमीदोज कर कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।


from https://ift.tt/DGy1Q6j

Monday, June 5, 2023

हरियाणा में ग्रुप डी के 13 हजार पदों के लिए मांगे आवेदन, जानें कैसे करें आवेदन

चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों में ग्रुप-डी के 13,536 पदों पर आवेदन के लिए पोर्टल को सोमवार से खोल दिया है। भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट अगस्त या सितंबर में आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए पहले ही 10.54 लाख युवा आवेदन कर चुके हैं, जो पहले आवेदन कर चुके हैं उन्हें अब दोबारा करने की जरूरत नहीं है। आयोग के प्रवक्ता के अनुसार यदि युवा परिवार पहचान पत्र या आधार कार्ड अपलोड नहीं करते हैं तो उन्हें दोगुनी फीस देनी होगी। इन भर्तियों के लिए आवेदन की लास्ट डेट 26 जून रखी गई है।फीस जमा करने की अंतिम तारीख 30 जून है। जो युवा इन भर्तियों के लिए पहले आवेदन कर चुके हैं वह अपने फॉर्म में अपडेशन कर सकते हैं। साथ ही आवेदन के समय जिन युवाओं की उम्र सही थी और अब वह ओवरऐज हो गए हैं तो उनका भी फॉर्म मान्य होगा।

आवेदन फीस कितनी?

सामान्य श्रेणी के पुरुष के लिए 500 रुपये, एक्स सर्विसमैन के बच्चों के लिए भी 500 रुपये फीस तय की गई है। एससी, बीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 250 रुपए फीस निर्धारित की गई है। हरियाणा से बाहर की महिलाओं, रिजर्व कैटेगरी और एक्स सर्विसमैन के लिए भी 500 रुपये तय की गई है।

एचएसएससी ग्रुप डी चयन प्रक्रिया

- एचएसएससी ग्रुप डी चयन कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट, सीईटी के माध्यम से होगा जो कुल वेटेज का 95% होगा।- ग्रुप डी सीईटी प्रश्न पत्र माध्यमिक शिक्षा के स्तर यानी मैट्रिक स्तर का होगा।

एचएसएससी ग्रुप डी भर्ती 2023 - एचएसएससी ग्रुप डी सीईटी 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

1. एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं2. होमपेज पर ग्रुप डी रजिस्ट्रेशन 2023 के लिंक पर क्लिक करें3. पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें4. आवश्यक दस्तावेज जमा करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें5. फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें


from https://ift.tt/YoWVEUC

Cyclone Biparjoy : अरब सागर में बन रहा नया बवंडर; कैसे पड़ा बिपरजॉय नाम, कितना होगा असर? जानें सारी अहम जानकारी

Cyclone Biparjoy: चक्रवात का नाम बांग्लादेश द्वारा दिया गया बिपरजॉय है. विश्व मौसम विज्ञान संगठन के अनुसार, मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाले प्रत्येक उष्णकटिबंधीय चक्रवात tropical cyclones को भ्रम से बचने के लिए एक नाम देते हैं. हिंद महासागर क्षेत्र के लिए, चक्रवातों के नामकरण के लिए एक सूत्र पर 2004 में सहमति हुई थी. इस क्षेत्र के आठ देशों - बांग्लादेश, भारत, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, श्रीलंका और थाईलैंड - सभी ने नामों का एक सेट दिया, जिन्हें क्रमिक रूप से सौंपा जाता है जब भी चक्रवाती तूफान विकसित होता है.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/Ss4192L

आज Tata Motors और BHEL सहित इन स्टॉक्स में आ सकता है उछाल, न चूकें कमाई का मौका

नई दिल्ली: शेयर बाजार में कल तेजी देखने को मिली थी। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली तेज रहने से सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 240.36 अंक यानी 0.38 प्रतिशत चढ़कर 62,787.47 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 369.09 अंक तक उछल गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 59.75 अंक यानी 0.32 प्रतिशत चढ़कर 18,593.85 अंक पर बंद हुआ था।सेंसेक्स में शामिल शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा में सर्वाधिक 3.81 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी। एक्सिस बैंक में भी 2.68 प्रतिशत की बढ़त रही थी। इसके अलावा टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, इंडसइंड बैंक और सन फार्मा के शेयर भी चढ़कर बंद हुए थे।दूसरी तरफ एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक और आईटीसी के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया था। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए थे।यूरोप के बाजारों में दोपहर के सत्र में मिला-जुला रुख देखने को मिला था। अमेरिकी बाजार पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि मई में हल्की गिरावट के बावजूद 61 अंक से ऊपर है। एक मासिक सर्वेक्षण में सोमवार को कहा गया कि मांग की अनुकूल स्थिति और नए ग्राहकों की मदद से यह हासिल हुई है। अप्रैल के मुकाबले मई में गतिविधियों में गिरावट के बावजूद सेवा उत्पादन में जुलाई, 2010 के बाद से दूसरी सबसे तेज वृद्धि हुई थी। आइए जानते हैं कि आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं।

इन शेयरों में दिख रही तेजी

मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Lloyds Steel, BHEL, Vakrangee और Tata Motors, पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन शेयरों में मंदी का संकेत

एमएसीडी (MACD) ने IOC, ITC, Jain Irrigation, LT Foods और HDFC Life के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Mazagon Dock Shipbuilders, eClerx, NLC India और Prestige Estate शामिल है। इस शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इस शेयर में तेजी का संकेत देता है।

इन शेयरों में है बिकवाली का दबाव

जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है, उनमें Viji Finance और JBF Industries शामिल हैं। इन शेयरों में काफी अधिक बिकवाली देखने को मिल रही है। इन शेयरों ने 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर दर्ज किया है। यह इन शेयरों में मंदी का संकेत है।


from https://ift.tt/qvVdfxQ

केरल: चलती ट्रेन में आग लगाने की कोशिश कर रहा था यात्री, हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ

केरल (Kerala) में एक यात्री को चलती ट्रेन के डिब्बे में कथित तौर पर आग लगाने की कोशिश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. आरोपी व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान लग रहा है.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/NR1E2M4

मुख्तार अंसारी को उम्रकैद; जानें कैसे न्याय में अड़ंगा लगाकर करता रहा मऊ में राज, अब लगा दहशत पर विराम

Mukhtar Ansari Gets Lifer: 32 साल पुराने अवधेश राय हत्याकांड में वाराणसी एमपी-एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है. विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) अवनीश गौतम की अदालत ने माफिया मुख्तार को आजीवन कारावास के साथ एक लाख जुर्माना भी लगाया है. उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को दोषी ठहराए जाने से अदालत की कार्यवाही को बाधित करने या गवाहों को प्रभावित किए जाने जैसी अंसारी की रणनीतियों पर विराम लग गया है.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/UBG70TK