Saturday, February 28, 2026

'बजना नहीं चाहिए अभद्र संगीत', होली को लेकर सीएम योगी का साफ निर्देश, अफसरों से बोले- 'कार्रवाई ऐसी हो, जो नजीर बने'

शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की एक भी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी. होली पर 'रंग में भंग' डाला तो पुलिस सख्ती से निपटेगी. मुख्यमंत्री ने पर्व-त्योहारों को देखते हुए कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाए. सीएम ने कहा कि मार्च में कई पर्व-त्योहार और परीक्षाएं हैं, पूरे प्रदेश को निर्बाध बिजली सुनिश्चित की जाए. त्योहारों और बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर कानून-व्यवस्था पर कड़ी नजर रखें. लापरवाही पर अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि होलिका दहन समितियों और पीस कमेटियों की बैठकें अनिवार्य रूप से की जाएं, ताकि पर्वों के दौरान आपसी समन्वय और सौहार्द बना रहे.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/etaPVmI

Friday, February 27, 2026

पहले प्रेमी ने लूटी आबरू, फिर मदद करने वाले ने किया रेप, बिटिया संग एक दिन में 2 बार बलात्कार, कहां हुई घटना

ओडिशा में एक लड़की के साथ एक दिन में दो बार रेप की घटना हुई. पहले प्रेमी ने रेप किया फिर उसे बचाने वाले ने भी उसकी आबरू लूट ली.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/IKF02O6

Thursday, February 26, 2026

राहुल गांधी और उमर खालिद का डीएनए एक है! एआई समिट में ड्रामे पर बीजेपी लीडर आरपी सिंह का हमला

आरपी सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी और उमर खालिद का डीएनए बिल्कुल एक है. दोनों की सोच भी एक जैसी ही है. उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के दौरे पर उमर खालिद ने दंगे करवाए थे. अब एआई समिट के दौरान राहुल गांधी ने देश को बदनाम करने की साजिश रची.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/suhE4or

रिफॉर्म एक्सप्रेस या मंत्रियों की क्लास? पीएम मोदी ने मांगा मंत्रालयों का रिपोर्ट कार्ड, लुटियंस दिल्ली में मची है खलबली!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रियों से उनके कामकाज का रिपोर्ट कार्ड तलब किया है. कैबिनेट सचिवालय ने इसके लिए एक खास फॉर्म भी जारी किया है, जिसमें मंत्रियों को बताना होगा क‍ि उन्‍होंने क्‍या सुधार लागू क‍िए, और उनका जनता पर असर क्‍या पड़ा .

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/NFLZav6

Wednesday, February 25, 2026

एक पनडुब्बी का कातिल-दूसरा ब्रह्मोस से लैस महायोद्धा, नेवी को 16 दिन में मिलेंगे अंजदीप-तारागिरि; कांपेगा दुश्मन

भारतीय नौसेना 2026 महज 16 दिन में दो शक्तिशाली स्वदेशी वॉरशिप शामिल कर अपनी समुद्री ताकत बढ़ाएगी 27 फरवरी को एंटी-सबमरीन क्राफ्ट INS अंजदीप और 14 मार्च को ब्रह्मोस मिसाइल से लैस स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरि नेवी का हिस्सा बनेंगे. ये युद्धपोत अत्याधुनिक सोनार, टॉरपीडो और मिसाइल डिफेंस सिस्टम से लैस हैं, जो चीन-पाकिस्तान की पनडुब्बियों और हवाई हमलों को नाकाम करने में सक्षम हैं.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/XAlQiW1

बदलापुर में एक्ट्रेस-मॉडल के 'एग' के लिए करोड़ों का सौदा कर रहे दलाल, गंदे खेल का रेट कार्ड आया सामने

महाराष्ट्र के बदलापुर में स्त्रीबीज यानी एग तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है, जहां महिलाओं के एग का सौदा किसी वस्तु की तरह किया जा रहा है. तस्कर मॉडल्स, अभिनेत्रियों और खिलाड़ियों के एग को 'रेट कार्ड' के जरिए करोड़ों में बेच रहे हैं जबकि गरीब महिलाओं को मात्र 15-20 हजार रुपये देकर उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है. खूबसूरती और स्टेटस के आधार पर तय होने वाला यह काला कारोबार रसूखदारों तक फैला है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/cmS1fWi

सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई, मठ की बिल्डिंग पर भी चला बुलडोजर

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की. निगम अमले ने पुलिस बल के साथ नृसिंह घाट से लालपुल ब्रिज मार्ग तक 2016 के बाद बने पक्के निर्माणों को हटाया. नगर निगम की तरफ से बताया गया है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/5EtiNos

बरसाना में लठमार होली का भव्य समापन, 9 साल का कृष्ण बना आकर्षण

Barsana Holi : गुरुवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. चंद्रमा द्वितीय भाव में स्थित होकर धन और वाणी को मजबूत बना रहे हैं. आज आपके निर्णय अनुकूल रहेंगे और मधुर व्यवहार से पारिवारिक माहौल खुशहाल बनेगा. नौकरी, व्यापार और प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. आर्थिक लाभ के भी अच्छे योग बन रहे हैं.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/oiCrVwG

Tuesday, February 24, 2026

इंडिया-यूएस ट्रेड डील में बदल गया गेम, ये एक बात बनेगी भारत का हथियार, डोनाल्ड ट्रंप भी हो जाएंगे मजबूर

India US Trade Agreement: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ प्लान को अवैध बताते हुए पूरा गेम ही बदल दिया है. इस फैसले के बाद अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता के लिए गठित भारतीय टीम ने अपनी वांशिगटन यात्रा टाल दी है. भारत को अब ट्रेड एग्रीमेंट 'फ्रेमवर्क' में मौजूद एक प्रावधान का इस्तेमाल कर मतभेद सुलझाने चाहिए.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/Kx0rJyq

पीएम मोदी के इजरायल दौरे से 'हेक्सागन ऑफ अलायंस' से उठेगा पर्दा, ड‍िफेंस पर होगी बड़ी डील

मध्य पूर्व में जारी भारी तनाव और युद्ध के साये के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के ऐतिहासिक दौरे पर जा रहे हैं. इस यात्रा के केंद्र में इजरायली पीएम नेतन्याहू का महत्वकांक्षी 'हेक्सागन ऑफ अलायंस' है, जिसका लक्ष्य कट्टरपंथी ताकतों को रोकना है. न्यूज 18 इंडिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में जानिए कि रक्षा, कूटनीति और 'आयरन डोम' जैसे हथियारों को लेकर भारत और इजराइल के बीच क्या बड़ी डील होने वाली है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/dNkZgDc

Monday, February 23, 2026

भारत की पहचान पर धब्बा, अरुणाचल की महिलाओं के अपमान पर सीएम संगमा की दो टूक, यह मानसिकता शर्मनाक

कॉनराड के. संगमा ने मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार की निंदा की. उन्होंने उनके लिए सुरक्षा और न्याय की मांग करते हुए पूर्वोत्तर के लोगों की गरिमा पर चिंता जताई. उन्होंने कहा, 'पूर्वोत्तर इस देश का अभिन्न अंग है, और इसके लोगों के खिलाफ किसी भी प्रकार के भेदभाव को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है और न ही किया जाना चाहिए.'

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/zR1QikJ

'मणिशंकर अय्यर को राज्यसभा का लालच मिला होगा, इसलिए ममता का कर रहे गुणगान', अधीर रंजन चौधरी ने किया पलटवार

मणिशंकर अय्यर ने ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन की असली नेता बताया, जिसे अधीर रंजन चौधरी और डी. राजा ने अय्यर की व्यक्तिगत राय कहा है. अय्यर ने कहा था कि ममता बनर्जी के बिना इंडिया गठबंधन खत्म हो जाएगा. उनके बयान से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/CqOAZup

Sunday, February 22, 2026

POJK संकल्प दिवस: भारत की अखंडता पर अटूट विश्वास की घोषणा; सीमाएं अटल हैं, संप्रभुता अडिग है

22 फरवरी को POJK संकल्प दिवस मनाया जाता है. 1994 में संसद ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग घोषित किया. पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्रों की मुक्ति का संकल्प आज भी जीवित है. 31 अक्टूबर 2019 को भारत सरकार द्वारा जारी नए आधिकारिक मानचित्र में इन क्षेत्रों को स्पष्ट रूप से भारत का अभिन्न अंग दिखाया गया, जो पहले की अस्पष्ट रेखाओं से एक क्रांतिकारी बदलाव था.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/k2HN19p

बांस से रोजगार, ₹10 की बिजली से चलेंगे ट्रक... नॉर्थ-ईस्ट को भारत का 'ग्रोथ इंजन' बनाने के लिए गडकरी का दमदार ब्लूप्रिंट

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि कैसे सरकार ने नॉर्थ ईस्ट इंडिया के सेंटर में असम को एक बड़े इकोनॉमिक ग्रोथ इंजन में बदलने के लिए एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर रोडमैप पेश किया है. उन्होंने बताया कि ₹3.75 लाख करोड़ के एक्टिव इन्वेस्टमेंट और ₹2 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं, जिससे 2026 तक सड़कों की लंबाई 16,600 km तक बढ़ने की उम्मीद है. गुवाहाटी रिंग रोड, काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर और प्रस्तावित ब्रह्मपुत्र अंडरवाटर रोड-कम-रेल टनल जैसे मेगा प्रोजेक्ट्स से कनेक्टिविटी में काफी सुधार होने, लॉजिस्टिक्स कॉस्ट कम होने और पूरे इलाके में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट में तेजी आने की उम्मीद है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/hVxdgNt

Saturday, February 21, 2026

हुगली के किनारे बसी कोलकाता की सैटेलाइट सिटी, जहां बीजेपी ने गाड़ लिया खूटा, ममता के लिए भी उखाड़ना मुश्किल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: भाटपाड़ा का नाम 'भट्टा-पल्ली' से जुड़ा है, जो ब्राह्मण संस्कृत विद्वानों की बस्ती थी. यहां पारंपरिक 'टोल' स्कूल संस्कृत शिक्षा के लिए प्रसिद्ध थे. 1899 में नैहाटी से अलग होकर नगर पालिका बनी. ब्रिटिश काल और आजादी के बाद जूट मिलों के कारण यह इंडस्ट्रियल हब बना. जूट प्रोसेसिंग ने बाहर से बड़ी संख्या में मजदूरों को आकर्षित किया, जिनमें हिंदी भाषी समुदाय प्रमुख है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/VdKPTaH

तेहरान पर लटकी अमेरिकी हमले की तलवार, फिर भी दोस्त भारत ने बुलाया तो हिंद महासागर में डिस्ट्रॉयर ले आया ईरान

अमेरिका से भारी तनाव और युद्ध की आशंकाओं के बीच ईरान ने भारत के साथ अपनी दोस्ती को प्राथमिकता दी है. ईरानी नौसेना का आधुनिक डेना डिस्ट्रॉयर 'मिलन 2026' अभ्यास के लिए विशाखापत्तनम पहुंच गया है. नौसेना प्रमुख एडमिरल शाहराम ईरानी ने तकनीकी सहयोग और समुद्री कूटनीति पर जोर दिया. भारत की IONS अध्यक्षता के दौरान ईरान की यह मौजूदगी हिंद महासागर में सुरक्षा और आपसी विश्वास का बड़ा रणनीतिक संदेश है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/Zm240vo

Friday, February 20, 2026

कन्या राशि वालों का आज का दिन रहेगा शुभा, कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, घर में रहेगा सुखद माहौल, करें ये उपाय

Aaj ka Kanya Rashifal: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ संकेत दे रहा है.आज परिस्थितियों को समझदारी से परखना बेहद जरूरी होगा. केवल भावनाओं में बहकर या सिर्फ तर्क पर चलकर नहीं, बल्कि दिल और दिमाग दोनों का संतुलन बनाकर निर्णय लेना लाभकारी रहेगा. 

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/aO80ftx

18 दिन रुक जाते तो भारत ट्रेड डील में नहीं फंसता, कांग्रेस ने टैरिफ पर ट्रंप की हार को बताया 'कमाल का फैसला'

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के बड़े टैरिफ को 6-3 फैसले में खारिज कर दिया. जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने इस ऐतिहासिक निर्णय की सराहना की. इस फैसले को ट्रंप के आर्थिक एजेंडे पर झटका करार दिया. जजों ने फैसला सुनाया कि ट्रंप के पास इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट के तहत राष्ट्रपति को इतने बड़े टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं था.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/woNtBxY

BRICS की ताकत बढ़ाने के लिए दिल्ली में बिछी नई बिसात, भारत-ब्राजील में होगी सबसे बड़ी रक्षा और तकनीकी डील

पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत आए ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा हैदराबाद हाउस में महाबैठक करेंगे. जहां व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, एआई और क्रिटिकल मिनरल्स को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे. इसके साथ ही भारत-ब्राजील ब्रिक्स और जी20 में सहयोग पर भी जोर देंगे.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/PL3utvM

गुवाहाटी में पहली बार CRPF का ऐतिहासिक स्थापना दिवस, असम की धरती पर शिरकत करेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय असम दौरे के दौरान शुक्रवार रात अगरतला से गुवाहाटी पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया. शाह शनिवार को गुवाहाटी के अर्जुन भोगेश्वर बरुआ खेल परिसर में सीआरपीएफ (CRPF) के 87वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जो पहली बार पूर्वोत्तर भारत में आयोजित किया जा रहा है और क्षेत्र में बढ़ती शांति का एक सशक्त प्रतीक है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/uGBUODv

Thursday, February 19, 2026

भारत में बनेगा तेजस-सुखोई का बाप, ब्रह्मोस मिसाइल से होगा लैस, ताकते रह जाएंगे रूस-अमेरिका, चीन का निकलेगा दम

114 Rafale Fighter Jet Deal: भारत और फ्रांस के बीच डिफेंस पार्टनरशिप लगातार मजबूत हो रहा है. हाल में ही भारत ने 114 राफेल फाइटर जेट खरीद सौदे को हरी झंडी दी है. यह सौदा तकरीबन सवा तीन लाख करोड़ रुपये का है. भारत की शर्तों के अनुसार यदि यह डील होती है तो भारत डिफेंस सेक्‍टर में बड़ी छलांग लगा सकता है. साथ ही टू-फ्रंट वॉर सिचुएशन को भी बेहतर और प्रभावी तरीके से हैंडल किया जा सकता है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/9oqgEZC

बुलडोजर पर लगा ब्रेक! कासरगोड के क्रिकेट ग्राउंड को टूटने से हाईकोर्ट ने बचाया, सरकार को सुनाई खरी-खरी

केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. केरल हाई कोर्ट ने कासरगोड के बडियाडका में स्थित क्रिकेट ग्राउंड को ढहाने की प्रस्तावित योजना पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. कोर्ट के इस फैसले से खेल प्रेमियों और स्थानीय जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/4Maxcwf

डोनाल्ड ट्रंप के गाजा बोर्ड ऑफ पीस में शामिल नहीं हुआ भारत, ऑब्‍जर्वर बनकर रखेगा नजर



from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/BXSNeRh

कामाख्या मंदिर में प्रार्थना के बाद चुनावी मिशन पर निकलीं प्रियंका, असम फतह के लिए कांग्रेस ने बनाई रणनीति



from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/amv9lQS

Wednesday, February 18, 2026

म्यांमार के 'नर्क' का बड़ा खुलासा! विदेश में नौकरी के नाम पर युवाओं को बनाया 'गुलाम', चीनी मास्टरमाइंड समेत 3 पर चार्जशीट

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने एक इंटरनेशनल ह्यूमन ट्रैफिकिंग और साइबर फ्रॉड सिंडिकेट चलाने के आरोप में एक भगोड़ी चीनी महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की है. भारतीय युवाओं को नौकरी का झूठा वादा करके थाईलैंड लाया गया, फिर उन्हें म्यांमार के म्यावाडी इलाके में ट्रैफिक करके US और UK के नागरिकों को टारगेट करके साइबर क्राइम करने के लिए मजबूर किया गया. पीड़ितों को बहुत टॉर्चर किया गया और फिरौती मांगी गई.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/pLkaohF

आदिवासी-ईसाईयों के शव कब्र से बाहर निकालने पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, इस वजह से छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को छत्तीसगढ़ सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा जिसमें आरोप लगाया गया है कि गांवों में आदिवासी ईसाइयों के शवों को जबरन कब्र से निकाला गया और फिर से दफनाया गया है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/4ek6Vtq

Tuesday, February 17, 2026

समंदर में जहां दफन हुआ था पाकिस्तान का गुरूर, ठीक उसी जगह सीना ताने खड़ा भारत का 'निस्तार'

इंडियन नेवी का इस साल का सबसे बड़ा इवेंट इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) और 'मिलन' शुरू हो चुका है. वैसे तो इस आयोजन से पाकिस्तान और चीन को बाहर रखा जाता है, लेकिन पाकिस्तान के पुराने जख्मों को हरा करने के लिए सिर्फ यह जगह ही काफी है. वजह है विशाखापत्तनम का वो समंदर, जहां 1971 की जंग में पाकिस्तानी नेवी की सबसे घातक सबमरीन पीएनएस गाजी (PNS Ghazi) को हमेशा के लिए दफन कर दिया गया था.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/ySY1laU

फाइटर जेट से लेकर न्यूक्लियर पावर तक, सब कुछ 'मेड इन इंडिया'! भारत-फ्रांस के 'सुपर पावर' प्लान की बड़ी बातें

India-France Joint Statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत-फ्रांस संबंधों को 'स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' में बदल दिया है. 17 फरवरी 2026 को जारी साझा बयान में डिफेंस, स्पेस, न्यूक्लियर एनर्जी और AI पर ऐतिहासिक समझौते हुए. राफेल-एम से लेकर स्कॉर्पीन पनडुब्बी और जेट इंजन बनाने तक, दोनों देशों ने सुरक्षा और तकनीक के हर मोर्चे पर चीन-पाकिस्तान की नींद उड़ाने वाली बड़ी डील फाइनल कर दी है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/XBdoLPi

Monday, February 16, 2026

Dhanu Rashifal 17 February 2026: आज खुलेंगे किस्मत के द्वार, लेकिन एक चूक बिगाड़ सकती है खेल! जानें राशिफल

Aaj ka Dhanu Rashifal 17 February 2026: प्रेम के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है. आज आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है. सिंगल लोगों को अपने जीवन में आगे बढ़ने के रास्ते दिखाई देंगे. 

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/2GzoUt7

रिसर्च, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी... AI के जरिए भारत में गढ़ी जा रही भविष्य की नींव, PM मोदी ने दुनिया को दिया संदेश

India AI Impact Expo 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026' का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि एआई के क्षेत्र में भारत की प्रगति न केवल देश के लिए बदलावकारी समाधान तैयार करेगी, बल्कि वैश्विक विकास में भी योगदान देगी.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/C28yKTg

Sunday, February 15, 2026

समुद्र का सुल्तान कौन? 2026 में 14 देशों के पास हैं एयरक्राफ्ट कैरियर, जानें कौन नंबर 1? भारत लिस्ट में कहां

World Aircraft Carrier: अमेरिका रक्षा क्षेत्र में अपना वर्चस्व दिखाने की कोशिश करता है. ये वर्चस्व हवा में नहीं दिखाता है. नौ-सेना की ताकत की बात करें तो अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा ताकतवर है. हाल के दिनों में अमेरिका ने अरब सागर में अपने सबसे मजबूत एयर क्राफ्ट कैरियर को उतार कर दिखा दिया है. अमेरिका का यूएसएस अब्राहम लिंकन (सीवीएन-72) पिछले कई दिनों से अरब सागर में तैर रहा है. वहीं, दूसरे USS Gerald R. Ford (CVN-78), जिसे कि दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे एडवांस विमानवाहक पोत माना जा रहा है, उसे मिडिल ईस्ट भेजने की तैयारी की जा रही है. अगर, हम अमेरिका की बात कर रहे हैं, तो ये भी जानना जरूरी है कि दुनिया के कितने देशों के पास एयर क्राफ्ट कैरियर हैं और जिनके पास हैं उनकी अमेरिका की तुलना में कितनी है. ये विमानवाहक पोत समंदर में देशों को जमीन की ताकत देते हैं, जो हजारों चालक दल और दर्जनों लड़ाकू जेट और सहायक विमानों से लैस एयर विंग होते हैं.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/3dCTkWh

पिनराई विजयन केरल के CM बने रहेंगे, चुनाव से पहले फिर फूटा मणिशंकर अय्यर का बम, कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला

Mani Shankar Aiyar News: अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर एक बार फिर सुर्खियों में बने हैं. इस बार उनके केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को लेकर आए बयान ने कांग्रेस को असहज कर दिया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री अय्यर ने कहा कि केरल भारत का इकलौता ऐसा राज्य है, जो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पदचिन्हों पर आगे बढ़ा है और जिसकी तरक्की हुई है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/vrTCAfu

खौफनाक वीडियो! भुवनेश्वर धमाके का वो सच जिसने NIA को भी हिला दिया; CCTV फुटेज ने खोले राज

Odisha Blast CCTV: भुवनेश्वर के सुंदरपाड़ा में 27 जनवरी को हुए भीषण धमाके ने अब राष्ट्रीय सुरक्षा गलियारों में हलचल तेज कर दी है। इस मामले में एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो विस्फोट की भयावहता और साजिश की ओर इशारा कर रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए NIA (नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी) ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मोर्चा संभाल लिया है। जिस मकान में धमाका हुआ, वहां एक कुख्यात हिस्ट्री शीटर रह रहा था, जो इस घटना में खुद भी घायल हुआ है

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/YU24Znq

Saturday, February 14, 2026

'लॉन्ग लिव लव', ममता बनर्जी ने वैलेंटाइन डे पहली बार किया ऐसा पोस्ट, सियासी गलियारों में मची खलबली

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को पहली बार एक्स पर एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट के ज़रिए वैलेंटाइन्स डे की बधाई दी. बंगाली कविता 'लॉन्ग लिव लव' से शुरुआत करते हुए, उन्होंने प्यार को जाति और धर्म से ऊपर एक ऐसी ताकत बताया जो उनकी पब्लिक सर्विस को गाइड करती है. पॉलिटिकल एनालिस्ट इस अनोखे कदम को आने वाले असेंबली इलेक्शन से पहले युवा वोटर्स तक पहुंचने की एक स्ट्रेटेजिक कोशिश के तौर पर देख रहे हैं.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/S8mOwId

तेल कहां से खरीदें, ये हम तय करेंगे... भारत-अमेरि‍का ट्रेड डील के बाद जयशंकर ने खुलकर सबकुछ बता द‍िया

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पहली बार खुलकर कहा क‍ि भारत को कहां से तेल खरीदना है, यह भारत तय करेगा. कोई और इसका फैसला नहीं कर सकता. उन्‍होंने साफ कहा क‍ि भारत की तेल खरीद सिर्फ नेशनल इंट्रेस्‍ट पर आधार‍ित है. हमारी तेल कंपन‍ियां उसी आधार पर फैसले लेती हैं.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/1xk8Z2Q

हवा में लटकी इंडिगो फ्लाइट! लैंडिंग के दौरान अटकी यात्रियों की सांसे, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

IndiGo Flight Landing: रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर भोपाल से आ रही इंडिगो की ATR विमान ने पहली कोशिश में लैंडिंग नहीं कर पाई. पायलट ने विमान को कुछ मिनट हवा में घुमाया. इसके बाद दूसरी कोशिश में विमान सुरक्षित उतारा लिया गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर लाया गया. सुरक्षा जांच के लिए भोपाल वापसी वाली उड़ान रद्द कर दी गई. एयरलाइन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/QOHIK5N

Friday, February 13, 2026

हादसे ने छीनी जान, पर माता-पिता की हिम्मत ने बचा ली कई जिंदगियां, केरल में 10 महीने की बच्ची ने रचा इतिहास

Kerala News Today: केरल की 10 महीने की मासूम एलिन शेरिन अब्राहम राज्य की सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर बनी है. सड़क हादसे में ब्रेन डेड घोषित होने के बाद उसके माता-पिता ने अंगदान का साहसी फैसला लिया. एलिन की किडनी, लिवर और हार्ट वाल्व से कई लोगों को नई जिंदगी मिलेगी. स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इस महान त्याग की सराहना करते हुए इसे मानवता की सबसे बड़ी मिसाल बताया है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/6BUNQVc

'ब्राह्मणवाद जिंदाबाद', थाने के बाहर लड़कियों ने लगाए नारे, डीयू में UGC को लेकर मचे बवाल का वीडियो

Delhi University Bawal: दिल्ली यूनिवर्सिटी में आइसा के प्रदर्शन में एक फ्रीलांसर यूट्यूबर के साथ मारपीट के बाद बवाल बढ़ गया है. इस मामले में एबीवीपी भी शामिल हो गई है. दऱअसल, लेफ्ट के इस आंदोलन में ब्राह्मण जाति के खिलाफ बुरा-भाल बोलने के विरोध में एक लड़की से मारपीट की गई, जो मामला बढ़ते हुए मॉरिस नगर थाने तक पहुंच गई. जब आइसा के नेता वहां शिकायत लेकर पहुंचे तो बाहर मॉब ने थाने का घेराव कर दिया. देर रात थाने के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ जुटकर 'ब्राह्मणवाद जिंदाबाद' और 'गोली मारो **** को' के नारे लगाए जा रहे थे. हालांकि, पुलिस मामले को शांत करने में जुटी है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/2GiQt1h

Thursday, February 12, 2026

डेट नाइट के लिए खास, रोमांस का टच देने वाले 8 वैलेंटाइन डे नेल आर्ट लुक्स

Valentine Day Nail Art: वेलेंटाइन डे पर खास डेट प्लान कर रहे हैं, तो अपने नेल्स का मेकओवर करना बिल्कुल न भूलें. नेल आर्ट एक बेहतरीन तरीका है, माहौल को और भी प्लेफुल रोमांटिक बनाने का.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/e7AoSEI

Wednesday, February 11, 2026

Bharat Bandh Today: भारत बंद आज, किसने बुलाई हड़ताल, क्या हैं मांगें, कौन-कौन शामिल, क्या खुलेगा-क्या रहेगा बंद?

Bharat Bandh News Live: भारत बंद आज है. 10 से ज्यादा ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों ने 12 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है. यह बंद केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बुलाया गया है. यूनियनों का दावा है कि इस हड़ताल में देशभर से करीब 30 करोड़ मजदूर शामिल हो सकते हैं.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/cCiVx7p

गाजियाबाद के बड़े होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, हुआ सर्जिकल स्ट्राइक तो कमरे से धड़ाधड़ निकलीं 11 महिलाएं

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के कौशांबी इलाके के एक बड़े होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था. पुलिस ने इस होटल में छापा मारा था तो हैरान करने वाली तस्वीर नजर आई. एक के बाद एक कमरे से 11 महिलाएं निकलीं. गाजियाबाद के कौशांबी इलाके एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा है कि कौशाम्बी के होटल पोर्टिको के मैनेजर सहित तीन लोगों को गिरप्तार किया गया है. पुलिस जांच कर रही है कैसे इस होटल में इतना बड़ा सैक्स रैकेट का धंधा चल रहा था? क्या विदेशी लड़कियों को भी इस होटल में लाया जाता था?

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/8Mq25kw

लाडली बहना योजना पर MP हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, इस कारण दखल देने से किया इनकार

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चल रही लाडली बहना योजना पर सवाल उठाने वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि किसी भी सरकारी योजना के लागू करने से जुड़े फैसले सरकार पर ही निर्भर करते हैं.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/0GUpndY

Tuesday, February 10, 2026

अभी मत समेटें रजाई-कंबल, फिर बढ़ेगी ठंड, पंजाब से यूपी तक 7 राज्यों में होगी बारिश, IMD ने किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) पूर्व की ओर बढ़ रहा है, जिसके कारण उत्तर के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं का जोर बढ़ेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी. साथ ही पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश तक 7 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. आईएमडी ने इन इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/fIDwysZ

राफेल से लेकर F-22 रैप्टर तक, 1 मिनट में 100 लीटर तेल पी जाते हैं ये फाइटर जेट्स! जानें कौन है माइलेज का किंग

Fighter Jets Fuel Consumption: क्या आपने कभी सोचा है कि आसमान में बिजली की रफ्तार से उड़ने वाले फाइटर जेट्स आखिर कितना तेल पीते हैं? जहां एक साधारण कार 15-20 किमी का माइलेज देती है, वहीं फाइटर जेट्स का गणित बिल्कुल उल्टा है. ये प्रति किलोमीटर नहीं, बल्कि प्रति लीटर कुछ मीटर का सफर तय करते हैं. जानिए दुनिया के सबसे ज्यादा और सबसे कम फ्यूल खाने वाले टॉप 10 जेट्स के बारे में.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/4kKnfE1

क्या रद्द हो जाएगा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव? विपक्ष ने कर रखी है बड़ी गलती!

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे विपक्ष के लिए खुद की एक 'तकनीकी चूक' बड़ी मुसीबत बन गई है. प्रस्ताव में वर्तमान वर्ष 2026 की जगह बार-बार 2025 का उल्लेख किया गया है, जिसने इस पूरे संवैधानिक कदम की गंभीरता और कानूनी वैधता पर सवालिया निशान लगा दिया है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/9C3vnES

Monday, February 9, 2026

PM मोदी के मलेशिया दौरे ने बदल दी तस्वीर, 11 समझौतों से बढ़ी चीन की टेंशन! दुनिया ने देखी भारत की धमक

India Malaysia Relations: पीएम मोदी के मलेशिया दौर पर कई एमओयू पर हस्ताक्षर हुए, जिनमें से 11 से ज्यादा ऐसे हैं, जिनमें से कुछ एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट हैं. अब, रक्षा और सुरक्षा सहयोग, भारत-मलेशिया रणनीतिक साझेदारी का एक जरूरी स्तंभ रहा है, जो अब एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी है. यह कई मायनों में एक ऐतिहासिक दौरा रहा है. एक असरदार और एक ऐसा दौरा जिसने मजबूत सभ्यता और सांस्कृतिक रिश्तों को फिर से जगाया और साथ ही इस दौरे के दौरान हुए मौजूदा संबंधों को नया रूप दिया.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/ofAbPe5

ममता बनर्जी का 'पीड़ित कार्ड' फेल: बीजेपी ने बोला हमला- SIR पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, तृणमूल को करारा तमाचा

West Bengal SIR: भाजपा के पश्चिम बंगाल मामलों के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दायर याचिका पर न्यायालय की टिप्पणियां ममता बनर्जी के लिए एक 'बड़ा झटका' है. भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों और निर्देशों को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए 'करारा तमाचा' करार दिया.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/g5LTMmr

रूस से सस्ता तेल और अमेरिका से व्यापार: थरूर की अध्‍यक्षता वाली संसदीय समिति को सरकार आज देगी एक एक जवाब

Shashi Tharoor News: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पारदर्शिता की मांग को लेकर शशि थरूर की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति मंगलवार को विदेश और वाणिज्य सचिवों से जवाब मांगेगी. राष्ट्रपति ट्रंप के जीरो टैरिफ के दावे और भारतीय कृषि क्षेत्र पर इसके असर को लेकर विपक्ष हमलावर है. बैठक में रूस से सस्ते तेल आयात पर अमेरिकी प्रतिबंधों के प्रभाव और पड़ोसी देश बांग्लादेश के राजनीतिक हालात पर भी गहन चर्चा होने की संभावना है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/DCtwI3r

Sunday, February 8, 2026

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा! उखरुल में गोलीबारी और पत्थरबाजी, कुकी-तांगखुल में भिड़ंत, पूरे इलाके में कर्फ्यू

Manipur Violence: अधिकारियों ने बताया कि जिले के लिटन गांव में झड़प करने वाले समूहों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे. क्षेत्र में कई गोलियां भी चलाये जाने की जानकारी मिली है, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया. उखरुल जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि लिटन गांव में तांगखुल और कुकी समुदाय के सदस्यों के बीच शांति और सार्वजनिक सुव्यवस्था भंग होने की आशंका है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/WJYP680

घर के लिए कामवाली ढूंढ रहे हैं? ये सवाल जरूर पूछें

सैलरी की जानकारी काम वाली की सैलरी के बारे में पहले ही बात कर लें. हर महीने सैलरी देने की तारीख, त्योहारों पर बोनस या गिफ्ट्स, और इन्क्रीमेंट्स के बारे में भी पहले से डिस्कस कर लें.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/vyf0JxD

Saturday, February 7, 2026

दिन में धूप पर शाम को गलन, राजस्थान से झारखंड तक अभी नहीं जा रही ठंड; 4 दिन जरा संभलकर, IMD का अलर्ट

Aaj Ka Mausam Live: देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है. IMD ने अगले चार दिन राजस्थान से झारखंड तक ठंड बढ़ने और कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-NCR में दिन में धूप और शाम को गलन वाली ठंड का असर रहेगा. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/Jc3gImC

साम्या का सपना हुआ सच, जब गुजरात के CM बन गए दादा, निभाया मासूम बच्ची से किया वादा; वीडियो छू लेगी आपका दिल

Gujarat CM Bhupendra Patel: साम्या प्रजापति ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मिलने के बाद कहा, 'मैंने दादा से कहा था कि आप हमसे मिलने आएंगे... दादा ने अपना वादा याद रखा, और आज मेरा सपना और मेरे स्कूल का सपना पूरा हो गया.' उसने मुख्यमंत्री के सामने एक श्लोक भी सुनाया. पटेल ने उसे कहा, 'अच्छी तरह पढ़ो, बड़े होकर कलेक्टर बनो. फिर मुझसे मिलने आना.'

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/Do54ISs

आप कौन हैं मुझसे सवाल करने वाली? गुजरात में महिला टीचर के साथ छात्र ने की शर्मनाक हरकत, CCTV फुटेज वायरल

Gujarat School Viral Video: पुलिस ने बताया कि छात्र ने टीचर को गाल पर थप्पड़ मारा, उन्हें धक्का दिया और क्लासरूम से भाग गया. पूरी घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. वीडियो के वायरल होने के बाद 3 फरवरी को एफआईआर दर्ज की गई. आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/dbvn94u

Friday, February 6, 2026

'चिकन नेक' में भारत की किलेबंदी, पाताल में बनाने जा रहा ऐसा 'अभेद्य कवच', चीन सपने में भी नहीं सोच सकता

Chicken Neck News: अधिकारियों ने कहा कि प्रस्तावित भूमिगत रेलवे सुरंग सिलीगुड़ी कॉरिडोर के जरिए एक सुरक्षित, हर मौसम में इस्तेमाल होने वाला रास्ता प्रदान करके ऐसी कमजोरियों को काफी हद तक कम कर देगी. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि नॉर्थईस्ट में कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर केंद्र का फोकस उसकी बड़ी एक्ट ईस्ट और विकसित भारत की सोच के साथ मेल खाता है, जिससे यह क्षेत्र दक्षिण पूर्व एशिया के लिए एक गेटवे बन जाएगा.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/9pEDr6L

रात को मां से हंसकर बात की, सुबह जहाज से गायब हो गया मर्चेंट नेवी ऑफिसर... कंपनी क्यों छिपा रही CCTV फुटेज?

Merchant Navy Officer: सार्थक महापात्रा 14 जुलाई 2025 को 'ईए जर्सी' नामक जहाज पर डेक कैडेट के रूप में शामिल हुआ था. 3 फरवरी 2026 को कंपनी की ओर से परिवार को सूचना दी गई कि सार्थक जहाज पर मौजूद नहीं है और उसकी तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि जहाज जब समुद्र में था, उसी दौरान सार्थक लापता हो गया. यह जहाज मॉरीशस से सिंगापुर की ओर जा रहा था.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/2hBNZtp

सांप अब कुचले जा चुके... जम्मू-कश्मीर में 'आतंकी इकोसिस्टम' की टूटी कमर, अमित शाह ने ली हाई-लेवल मीटिंग

Jammu Kashmir News: अमित शाह ने श्रीनगर में सुरक्षा बैठक में कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद आखिरी सांसें गिन रहा है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की कोशिशों से आतंकी इकोसिस्टम बर्बाद हुआ और युवाओं की ब्रेनवॉशिंग रुकी है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह स्टार्ट-अप इको-सिस्टम को बढ़ावा दें.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/JW9FAZD

कहीं आप तो नहीं फंस रहे? 'पैसा डबल' गेम का काला सच, ED ने 1450 करोड़ के स्कैम की खोले राज

ED ने बालाघाट में अजय तिडके और साथियों के 1450 करोड़ के पोंजी स्कैम का खुलासा किया, जिसमें हजारों लोगों की कमाई ठगी गई और करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/KZorJl4

Thursday, February 5, 2026

Weather Alert: 3 दिन में फिर बदलेगा मौसम, 2 पश्चिमी विक्षोभ का असर, IMD की बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

IMD Weather Alert: मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल दो पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है. आने वाले 3 दिनों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा. शुक्रवार को बिहार, उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली एनसीआर में कोहरे का असर दिख सकता है. वहीं, उत्तराखंड में पाला गिरने की संभावना है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/3YxbUmL

जैकपॉट! विदेश में पसीना बहा रहा था युवक, मजाक-मजाक में किया ऐसा काम, रातों-रात बन गया ₹490000000 का मालिक

Indian Man Wins Lottery: अक्सर कहा जाता है कि दोस्तों की सलाह पर कोई काम करने से सावधान रहना चाहिए क्योंकि कई मौकों पर पछताना पड़ता है. हालांकि, कर्नाटक के उडुपी के रहने वाले शांतनु के साथ कुछ अलग ही हो गया. अपने परिवार की किस्मत बदलने के लिए दुबई में गया था. लेकिन, उसकी किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि रातों-रात वह करोड़पति बन गया.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/aLvwZRz

Wednesday, February 4, 2026

ट्रंप के प्रेशर में नहीं आएगा भारत...जब मोदी के 'संकटमोचक' से सुन गए थे रुबियो, सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ था?

Ajit Doval-Marco Rubio Meeting on India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति यूं ही नहीं बनी. पिछले साल सितंबर की एक मीटिंग ने अहम भूमिका निभाई. जी हां, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से सितंबर वाली मीटिंग में कहा था कि भारत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में नहीं आएगा और अगर ज़रूरत पड़ी तो उनके कार्यकाल खत्म होने तक इंतज़ार करने के लिए तैयार है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/TD4B1iz

पीएम मोदी को राज्‍यसभा में भी बोलने नहीं देगा व‍िपक्ष! कांग्रेस ने तो कर ल‍िया फैसला, फ‍िर संग्राम तय

पहले लोकसभा में विपक्ष की महिला सांसदों ने पीएम मोदी की कुर्सी को घेर लिया था, जिसे बीजेपी ने 'सुरक्षा में सेंध' और 'हमले की साजिश' करार दिया था. अब राज्यसभा में भी वैसे ही हालात बनते दिख रहे हैं.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/SV6PcUv

Tuesday, February 3, 2026

मणिपुर: मैतेयी और कुकी नेतृत्व का संगम, एक से CM तो दूसरे से डिप्टी सीएम, दोनों पक्षों को साध रही बीजेपी

Manipur Next CM: मणिपुर में नई सरकार गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. बीजेपी ने मैतेयी और कुकी समुदाय के नेताओं को मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम पद पर लाने की रणनीति बनाई है. वाई. खेमचंद सिंह और नेमचा किपजेन के नाम चर्चा में हैं. इस फैसले को राज्य में जातीय संतुलन और शांति बहाली की कोशिश माना जा रहा है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/SyOhEHj

कोहरा, आंधी, बारिश और तूफान… 3 पश्चिमी विक्षोभ 7 दिन तक मचाएंगे कोहराम; पंजाब से बिहार तक मौसम विभाग का अलर्ट

Aaj Ka Mausam Live: उत्तर भारत में मौसम ने फिर करवट ले ली है. तीन पश्चिमी विक्षोभ अगले सात दिनों तक आंधी, बारिश, बर्फबारी और घने कोहरे का कहर बरपाएंगे. पंजाब से बिहार तक IMD ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी और पहाड़ी राज्यों में सर्दी और ज्यादा बढ़ेगी. आइए इस खबर में जानते हैं पूरे देश के मौसम का हाल.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/fuag2lQ

असम के जंगलों से घुसकर पहुंचे थे ओडिशा, अब 2 साल तक चक्की पीसेंगे 9 बांग्लादेशी, कोर्ट ने सुनाई सजा

भुवनेश्वर की एक अदालत ने भारत में अवैध रूप से घुसपैठ करने वाले 9 बांग्लादेशी नागरिकों को 2 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. इनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं. इन सभी को 2025 में भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था. अदालत ने प्रत्येक पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है. दिलचस्प बात यह है कि बांग्लादेश उच्चायोग ने इन्हें वापस लेने से इनकार कर दिया है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/sao0gkl

Monday, February 2, 2026

भारत पर अब क‍ितना टैर‍िफ होगा? अमेर‍िकी राजदूत सर्जियो गोर की जुबानी समझ‍िए

भारत और अमेरिका के बीच एक ऐतिहासिक Trade Deal हो गई है. खुद अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी पुष्टि की. फ‍िर भी सवाल था क‍ि कितना टैर‍िफ लगेगा. इसका जवाब अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने द‍िया. उन्‍होंने कहा क‍ि 50 फीसदी से टैर‍िफ घटाकर 18 फीसदी कर द‍िया गया है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/fMJS8rq

Sunday, February 1, 2026

खत्म हो गयी मिर्च... खाना Spicy बनाने के लिए यूज करें ये 6 मसालें, मार्केट जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

घर पर कई बार मिर्च ऐस वक्त पर खत्म हो जाते हैं, कि समझ नहीं आता खाने को स्पाइसी कैसे बनाएं. ऐसे में स्वाद के साथ कोंप्रोमाइज करे बगैर यदि आप यदि फूड में स्पाइसी और स्मोकी फ्लेवर एड करना चाहते हैं, तो ये मसाले इस्तेमाल करें.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/bGUyaQw