Monday, January 23, 2023

अपना हक मांग रहे भीख नहीं... कश्मीरी पंडितों के दुख-दर्द सुन राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

सांबा/जम्मू: प्रवासी कश्मीरी पंडितों के एक प्रतिनिधिमंडल ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सांबा जिले में मुलाकात की। आतंकवादियों की ओर से टारगेट किलिंग और प्रधानमंत्री पैकेज के तहत रोजगार पाने वाले लोगों की ओर से किए जा रहे विरोध सहित अपने विभिन्न मुद्दों को लेकर उनसे बातचीत की। इसके बाद राहुल गांधी ने एक सभा में कहा कि कश्मीरी पंडितों के साथ सरकार अन्याय कर रही है। राहुल ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से कहा कि वो कश्मीरी पंडितों से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडित अपना हक मांग रहे हैं, भीख नहीं मांग रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमित कौल ने कहा कि उन्होंने गांधी को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास अपनी जगती बस्ती में आमंत्रित किया है और कश्मीर जाते समय वह रास्ते में समुदाय के सदस्यों से संभवत: मिलने आएंगे। 'राहुल के साथ बातचीत अच्छी रही' कौल ने कहा, 'गांधी के साथ हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई और हमने उन्हें समुदाय के मुद्दों, विशेष रूप से प्रधानमंत्री पैकेज के तहत कार्यरत उन कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में बताया, जिन्हें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली पिछली यूपीए सरकार ने नौकरी दी थी। वे पिछले छह महीनों से विरोध कर रहे हैं और उनका वेतन रोक दिया गया है।' वर्ष 2008 में घोषित प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत नियुक्त लगभग 4,000 प्रवासी कश्मीरी पंडित घाटी में विभिन्न विभागों में काम कर रहे हैं। इस पैकेज के दो घटक हैं-- समुदाय के युवाओं के लिए छह हजार नौकरियां और भर्ती कर्मचारियों के लिए अधिक से अधिक आवासीय इकाइयां बनाना।पिछले साल से बढ़ी टारगेट किलिंग की घटनाएं आतंकवादियों ने पिछले साल 12 मई को बडगाम जिले में राहुल भट नाम के एक कश्मीरी पंडित की उसके कार्यालय के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद कई कर्मचारी जम्मू छोड़ कर चले गए थे। इस घटना को लक्षित हत्या का मामला बताया गया था। कई कर्मचारी उन्हें घाटी से बाहर स्थानांतरित करने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। कौल ने कहा, 'हमने राहत बढ़ाने की आवश्यकता सहित समुदाय के अन्य मुद्दों को भी उठाया। हमने उनसे (राहुल गांधी से) हमारी बस्ती जगती आने या अपना एक प्रतिनिधिमंडल वहां भेजने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि वह स्वयं जगती आएंगे और संसद के भीतर व बाहर उनके मुद्दों को उठाएंगे।''राहुल बहुत अच्छे और सरल व्यक्ति' समुदाय के एक अन्य सदस्य जितेंद्र काचरू ने कहा कि वह प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ राहुल गांधी से मिलने के लिए उत्तर प्रदेश से आए हैं, जहां वह कश्मीर से पलायन करने के बाद बस गए हैं। काचरू ने कहा, 'वह (गांधी) बहुत अच्छे और अत्यंत सरल व्यक्ति हैं। उन्होंने हमारी समस्याओं को धैर्य से सुना और यह बात दिल को छू लेने वाली है कि उनके पास हमारी बात सुनने का समय था।' उन्होंने कहा कि शुरू में उनसे 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मिलना था, लेकिन कई और लोग उनके साथ शामिल हो गए।कश्मीरी पंडितों का बीजेपी पर हमलाकाचरू ने बीजेपी पर अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए समुदाय का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा, 'वे वास्तव में कश्मीरी पंडितों की समस्याओं को हल नहीं करना चाहते, क्योंकि उनके लिए धर्म के आधार पर नफरत फैलाना एक राजनीतिक एजेंडा है।' उन्होंने कहा, 'हम - मुस्लिम और हिंदू दोनों - कश्मीर में एक साथ रहते थे, क्योंकि हमारी संस्कृति, पहनावा और यहां तक कि उपनाम भी एक जैसे हैं। (आतंकवादी घटनाएं बढ़ने और समुदाय के पलायन से पहले) इस तरह का माहौल कभी नहीं था और हम सभी साथ रह रहे थे।'


from https://ift.tt/w7pNkOK

How M&M’s Found Itself in the Culture Wars


By BY DANIEL VICTOR from NYT Business https://ift.tt/Wu1D4oK

Sunday, January 22, 2023

सूर्यकुमार यादव की तरह जो रूट ने मचाई तबाही, आईटीएल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से जड़ा तूफानी अर्धशतक

दुबई: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इन दिनों यूएई में चल रहे इंटरनेशनल टी20 लीग में बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में जो रूट की एक अलग पहचान रही है लेकिन उन्हें टी20 से कहीं अधिक टेस्ट और वनडे का बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता रहा है। खास तौर से टेस्ट क्रिकेट में तो उनका कोई जोड़ नहीं है लेकिन अब वह एक नए अवतार में दिख रहे हैं। आईपीएल में रूट गेंदबाजों की जमकर खबर ले रहे हैं। यूएई की इस लीग में जो रूट दुबई कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। आईटीएल में दुबई कैपिटल्स के लिए शारजाह वॉरियर्स के लिए खेलते हुए रूट में 54 गेंद में 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली। हालांकि इसके बावजूद उनकी टीम को हार का सामना करना लेकिन उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे यह साबित हो गया कि इंग्लैंड का यह खिलाड़ी सिर्फ टेस्ट और वनडे में ही नहीं, छोटे फॉर्मेट में भी वह धमाल मचाने की क्षमता रखते हैं। अपनी बल्लेबाजी के दौरान रूट ने भारत के मिस्टर 360 डिग्री कहे जाने वाले की तरह मैदान के सभी दिशाओं में आकर्षक शॉट लगया है। इस दौरान उन्होंने 148.14 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए 8 चौके और एक शानदार छक्का भी लगाया।आईपीएल में राजस्थान के लिए खेलेंगे जो रूटइंडियन प्रीमियर लीग में भी इस बार जो रूट खेलते हुए नजर आएंगे। रूट को आईपीएल 2023 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मिनी ऑक्शन में खरीदा है। ऐसे में जो रूट टी20 फॉर्मेट में जिस तरह के फॉर्म को दिखा रहे हैं उससे राजस्थान की टीम जरूर खुश होगी। रूट को आईपीएल नीलामी में राजस्थान ने 1 करोड़ के बेस प्राइज में अपनी टीम में शामिल किया था।रूट का इंटरनेशनल करियर रहा है शानदारजो रूट मौजूदा समय में दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। हालांकि वनडे और टी20 से टेस्ट में उनका प्रभाव अधिक रहा है। रूट इंग्लैंड के लिए अब तक कुल 127 टेस्ट, 158 वनडे और 32 टी20 मैच खेल चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में रूट के नाम 49.44 की औसत से 10629 रन दर्ज है, जिसमें उन्होंने 28 शतक और 55 अर्धशतक लगाए हैं।वहीं वनडे में रूट ने इंग्लैंड के लिए 6207 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 50.06 की औसत से रन बनाने के साथ 16 शतक और 36 अर्धशतकीय पारी खेले हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 893 रन बनाए हैं।


from https://ift.tt/8ZJoYc0

Police Investigate ‘Suspicious’ Death of a Vulture at Dallas Zoo


By BY JESUS JIMÉNEZ from NYT U.S. https://ift.tt/9FCnXKh

Marion Meade, Biographer of Dorothy Parker, Dies at 88


By BY RICHARD SANDOMIR from NYT Books https://ift.tt/Bo1kUuK

Lok Sabha Election 2024: मिशन 400 vs मोहब्बत की दुकान! | Hindi News

Lok Sabha Election 2024: जम्मू कश्मीर में Bharat Jodo Yatra पहुंचते ही बीजेपी एक बार फिर हमलावर है.बीजेपी के अमित मालवीय ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कांग्रेस की कश्मीर नीति पर सवाल उठाए.इतना ही नहीं एक बार फिर पंडित नेहरू को, कश्मीर समस्या की वजह बताया.विडंबना ये है कि राहुल गांधी भारत जोड़ने निकले हैं, लेकिन जब से यात्रा शुरू हुई है, नेताओं का कांग्रेस छोड़ना जारी है.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/KY28Mtz

स्वामी प्रसाद मौर्य को पागलखाने भेजो.... रामचरित मानस पर बयान देकर संतों के निशाने पर आए पूर्व मंत्री

अयोध्याः समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस पर प्रतिबंध लगाने और ग्रंथ को बकवास कहने पर अयोध्या के महंतों और विश्व हिंदू परिषद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि रामचरितमानस पर इस तरीके का बयान देना बहुत ही निंदनीय है। मैं समझता हूं कि उस व्यक्ति को रामायण का ज्ञान नहीं है। सत्येंद्र दास ने अखिलेश यादव को आगाह करते हुए कहा कि अगर उन्हें सपा से नहीं निकाला गया तो यह उनके लिए घातक सिद्ध होगा। विहिप ने कहा कि कुर्सी न मिलने के कारण मौर्य को पागलपन का दौरा पड़ रहा है।बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस को समाज को बांटने वाला बताने के बाद से जमकर बवाल मचा था। अब इसी मसले पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी विवादित टिप्पणी कर दी है। मौर्य ने कहा कि रामचरितमानस बकवास है और उस पर सरकार को प्रतिबंध लगा देना चाहिए। उन्होंने ग्रंथ की चौपाई 'ढोल-गंवार-शूद्र-पशु-नारी' पर आपत्ति जताई और कहा कि तुलसी बाबा ने शूद्रों को अधम होने का सर्टिफिकेट दे दिया। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस में जिस समुदाय को गाली दी गई, वह भी उसी समुदाय से आते हैं। पूर्व मंत्री ने मांग की कि ग्रंथ में से आपत्तिजनक सामग्री को हटा देना चाहिए या सरकार को इस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।मौर्य के इस बयान के बाद अयोध्या के संत उन पर भड़क गए हैं। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि जिस तरीके से स्वामी प्रसाद मौर्या ने रामचरितमानस पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है, हम इसकी घोर निंदा करते हैं।अगर ऐसे व्यक्ति को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पार्टी से नहीं निकाला तो यह सपा के लिए घातक होगा। अखिलेश को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपकी पार्टी पर राम के भक्तों का प्रभाव पड़ेगा। एक भी चौपाई शुद्ध बोल नहीं पाएंगे मौर्यः महंतइसके अलावा तपस्वी छावनी के परमहंस आचार्य ने कहा कि इस तरह की राजनीति कर समाज में जहर घोलने का काम किया जा रहा है। यह बिल्कुल गलत है। उन्होंने मौर्य को शास्त्रार्थ की चुनौती दी और कहा कि वह रामचरितमानस की एक भी चौपाई शुद्ध बोल नहीं पाएंगे। जो चौपाई नहीं बोल सकता, वो अर्थ क्या करेगा। उन्होंने कहा कि चाहे मुगल हों या अंग्रेज। दो हजार वर्ष से यही हो रहा है। लोगों को लड़ाकर तुच्छ स्वार्थ साधने वाले लोगों पर विधिक कार्रवाई होनी चाहिए। विहिप ने मौर्य को बताया पागलविहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि हिन्दू धर्मग्रंथ श्रीरामचरित मानस पर पूर्व मंत्री सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे 'ऐरे-गैरे, नथ्थू-खैरे' प्रतिबंध लगाने की बेतुकी बातें कर रहे हैं। सत्ता-कुर्सी न मिलने के कारण उन पर पागलपन का दौरा पड़ रहा है। यूपी सरकार ऐसे मानसिक विक्षिप्त श्रीराम विरोधी को गिरफ्तार कर रांची या आगरा भेजे। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस एक पुस्तक नहीं, मानव जीवन को सर्वश्रेष्ठ बनाने का अमृत कुंभ है। मौर्य ने श्रीराम भक्तों का अपमान किया है।


from https://ift.tt/1WxewgS