Tuesday, March 7, 2023

2 estadounidenses hallados muertos y 2 vivos tras un secuestro en México


By BY NATALIE KITROEFF, MARIA ABI-HABIB AND JACK NICAS from NYT en Español https://ift.tt/2b9JgRZ

Monday, March 6, 2023

श्रद्धा जैसा एक और हत्याकांड! पत्नी के किए 5 टुकड़े, पानी की टंकी में छुपाई लाश, ऐसे खुला खौफनाक राज

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने पत्नी की हत्या के बाद शव के पांच टुकड़े कर पानी की टंकी में छुपाने और नकली नोट छापने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पानी की टंकी से पॉलिथीन में लिपटा सती के शव के पांच टुकड़े बरामद किया है.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/tUp6Ixi

22 हजार होम बायर्स का इंतजार होगा खत्म, आएगा NCLT का फैसला, 1 साल से इंतजार कर रहे ग्राहक

ग्रेटर नोएडा। (Jaypee Infratech) के मामले में मंगलवार को एनसीएलटी (नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल) का फैसला आ सकता है। एनसीएलटी (NCLT) की सुनवाई लिस्ट में कल जेपी इंफ्राटेक का मामला पैनल में लगा हुआ है। बता दें कि कई महीने पहले एनसीएलटी ने सभी पक्षों की आपत्ति का निस्तारण करने के बाद फैसला रिजर्व रखा लिया था। जेपी इंफ्राटेक में फंसे करीब 22 हजार बायर 2016 से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। पिछले तीन साल में कई बार वोटिंग इस मामले को लेकर हुई है कि जेपी इंफ्राटेक के अधूरे प्रॉजेक्ट आखिर कौन पूरे करेगा।

इस वजह से नहीं आ सका फैसला

करीब डेढ़ साल पहले बायर्स व अन्य निवेशकों के माध्यम से हुई वोटिंग के आधार पर जेपी इंफ्राटेक के अधूरे प्रॉजेक्ट पूरे करने के लिए सुरक्षा एजेंसी का चयन कर लिया गया था। साथ ही आईआरपी (इंट्रिम रिजॉल्युशन प्रोफेशनल) ने एनसीएलटी में यह प्रस्ताव रख दिया था कि निवेशकों की ओर से सुरक्षा एजेंसी का चयन अधूरे प्रॉजेक्ट पूरे करने के लिए किया गया है। पिछले डेढ़ साल में एक के बाद एक आपत्ति आने की वजह से एनसीएलटी इस प्रस्ताव पर फैसला नहीं ले पा रही थी।

3 महीने पहले फैसला रखा था रिजर्व

करीब तीन महीने एनसीएलटी ने फैसला रिजर्व रख लिया था। मंगलवार को इसी फैसले के आने की उम्मीद की जा रही है। अब देखना यह है कि एनसीएलटी इस मामले में क्या आदेश देती है। बहरहाल जो भी आदेश होगा लेकिन बायर्स इस बात की उम्मीद कर रहे हैं अब कम से कम जेपी इंफ्राटेक के अधूरे प्रॉजेक्टों में काम शुरु हो सकेगा।


from https://ift.tt/v7AsTBO

A24, the Indie Film Studio, Buys New York’s Cherry Lane Theater


By BY MICHAEL PAULSON from NYT Theater https://ift.tt/MgSY1li

अडानी के सपोर्ट में क्यों दिख रहे ऑस्ट्रेलिया के टॉप लीडर? पूर्व PM के बाद अब हाई कमिश्नर बोले

नई दिल्ली : भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओफैरल (Barry O'Farrell) ने सोमवार को कहा कि अडानी ग्रुप उनके देश में सफल कारोबार का संचालन करता है। उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप (Adani Group) सबसे बड़ा भारतीय निवेशक बना हुआ है। ओफैरल ने मीडिया के साथ बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि अडानी समूह पर आई हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट से उपजे हालात पर भारतीय नियामकों को गौर करना है और समूह द्वारा अपना ऑस्ट्रेलियाई कारोबार बंद करने की कोई भी रिपोर्ट नहीं है। ओफैरल ने अडानी समूह के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा, 'गौतम अडानी के ऑस्ट्रेलिया में किए गए निवेश पूरी तरह सक्रिय हालत में हैं और ग्रीन एनर्जी एवं कोयला जैसे संसाधन मुहैया करा रहे हैं। मैंने ऐसी कोई भी रिपोर्ट नहीं देखी है कि ऑस्ट्रेलिया में उनका परिचालन ठप हो गया है। वह अब भी ऑस्ट्रेलिया में भारत से निवेश करने वाले महत्वपूर्ण निवेशक हैं।'

ऑस्ट्रेलिया में भारत से सबसे बड़ा इन्वेस्टर

गौतम अडानी की अगुवाई वाला अडानी समूह ऑस्ट्रेलिया में एक बंदरगाह टर्मिनल के अलावा कोयला खदानों और सौर ऊर्जा परियोजनाओं का भी परिचालन करता है। ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने कहा कि अडानी समूह संभवतः ऑस्ट्रेलिया में भारत का सबसे बड़ा निवेशक है। उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में उनके सफल कारोबार हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में जहां आर्थिक सहयोग समझौते हैं, लोग खुद ही अपने हितों को ध्यान में रखते हुए निवेश करने या कंपनियां खरीदने का फैसला करते हैं। इन मामलों में सरकार नहीं शामिल होती है।' हालांकि, उन्होंने इस सवाल का जवाब देने के इनकार कर दिया कि बुधवार से भारत दौरे पर आ रहे ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज की अडानी से मुलाकात होगी या नहीं।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम ने कही थी यह बात

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टॉनी एबॉट अडानी ग्रुप के सपोर्ट में दिखे थे। उन्होंने कहा था, 'अडानी ग्रुप ने ऑस्ट्रेलिया में जो विश्वास दिखाया है, उसके लिए मैं आभारी हूं। आरोप लगाना बेहद आसान है। केवल इसलिए कि कुछ आरोप लगाए गए हैं, यह सच नहीं हो जाता है। मुझे सामान्य कानून के सिद्धांत पर विश्‍वास है कि आप दोषी साबित होने तक निर्दोष हैं।'

5 दिन में अडानी ग्रुप को 2 लाख करोड़ रुपये का फायदा

यूएस शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप पर अपनी रिपोर्ट जारी की थी। इसके बाद अडानी के शेयर औंधे मुंह गिर गए थे। लेकिन पिछले 5 दिनों से अडानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। ग्रुप के शेयर 5 दिन में 45 फीसदी तक उछल गए हैं। 27 फरवरी को अडानी ग्रुप की कुल मार्केट वैल्यूएशन 6.82 लाख करोड़ रुपये थी। सोमवार को कारोबार खत्म होने तक यह करीब 8.85 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई।(भाषा से इनपुट के साथ)


from https://ift.tt/9Kklvjy

Why Toblerone Is Dropping a Famous Swiss Mountain From Its Packaging


By BY JENNY GROSS from NYT Business https://ift.tt/QJESa0r