Monday, October 2, 2023

चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP के नेता बंडारू सत्यनारायण गिरफ्तार, आंध्र CM जगन और मंत्री रोजा पर किया था 'कमेंट'

विशाखापत्तनम: तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बंडारू सत्यनारायण मूर्ति () को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अनाकापल्ली जिले के परवाड़ा मंडल के वेनेलापलेम में घर से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उसे 41ए और 41बी का नोटिस जारी कर गिरफ्तार कर लिया। दरअसल मंत्री आरके रोजा के खिलाफ बंडारू सत्यनारायण की टिप्पणी से हड़कंप मचा हुआ है। डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि अगर मंत्री पद पर बैठी महिला का इस स्तर पर अपमान होता है तो आम महिलाओं की क्या हालत होती है। एपी महिला आयोग की अध्यक्ष वासीरेड्डी ने उस नेता के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए टैग किया। बंडारू की टिप्पणियों का एक वीडियो अटैच है। वासी रेड्डी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एपी के डीजीपी राजेंद्रनाथ रेड्डी से बंडारू सत्यनारायण को तुरंत गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई करने को कहा।आंध्र के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी और पर्यटन मंत्री आर.के. रोजा पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में बंडारू सत्यनारायण मूर्ति को भारी ड्रामे के बीच अनाकापल्ली जिले में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। अनाकापल्ली अस्पताल में मेड‍िकल के बाद उन्हें गुंटूर भेजे जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री और मंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में पूर्व मंत्री के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। रविवार देर रात से ही उनके घर के आसपास पुलिस बल की तैनाती से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।कौशल विकास निगम मामले में पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एन. की 'अवैध' गिरफ्तारी के विरोध में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) नेता सोमवार को अपने आवास पर भूख हड़ताल पर बैठ गए। गुंटूर के पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने मूर्ति को सीआरपीसी की 41ए और 41बी के तहत नोटिस दिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।इससे पहले तेदेपा महासचिव नारा लोकेश ने मूर्ति से फोन पर बात की और उन्हें साहसी बनने की सलाह दी। जवाब में मूर्ति ने उनसे कहा कि वह झूठे मामलों और गिरफ्तारी के बावजूद अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। टॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री रोजा पर मूर्ति की टिप्पणी ने राजनीतिक हलकों में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने नायडू और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ रोजा की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए यह टिप्पणी की थी।9 सितंबर को सीआईडी की ओर से नायडू को गिरफ्तार किए जाने और न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद रोजा ने आतिशबाजी कर इसका जश्‍न मनाया था। सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने रोजा पर बंडारू की टिप्पणी की निंदा की थी। एपी महिला आयोग (एपीडब्ल्यूसी) की अध्यक्ष वासिरेड्डी पद्मा ने डीजीपी के.वी. राजेंद्रनाथ रेड्डी को पत्र लिखकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पद्मा ने कहा कि मूर्ति ने रोजा को व्यक्तिगत रूप से अपमानित किया। उन्‍होंने महिला मंत्री को बदनाम करने के लिए उनके बारेे घृणित टिप्पणियां कीं। वाईएसआर कांग्रेस एमएलसी पोथुला सुनीता ने बदले में उनके खिलाफ एपी महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई। सुनीता ने सत्यनारायण की इस बात पर आपत्ति जताई कि महिला मंत्री पहले ब्लू फिल्मों में काम कर चुकी हैं।इस बीच तेदेपा नेताओं ने मूर्ति की गिरफ्तारी की निंदा की है। उन्होंने पूछा कि जब रोजा और अन्य वाईएसआरसीपी नेताओं ने चंद्रबाबू नायडू की पत्‍नी नारा भुवनेश्‍वरी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।


from https://ift.tt/w35ZQRf

94 साल पहले जब हीरा बा संग बांदा पहुंचे थे बापू , खुद फहराया था चरखे वाला तिरंगा

बांदा: आजादी के आंदोलन में महात्मा गांधी का बांदा से गहरा नाता रहा है। ब्रिटिश राज से देश को मुक्ति दिलाने के लिए महात्मा गांधी आजादी की अलख जगाने जब भारत के भ्रमण पर निकले थे। तब 1929 में वह बांदा भी आए थे। उनके आने पर शहर में प्रभात फेरी निकाली गई थी। इसी दौरान शहर कोतवाली में सीढ़ी लगाकर स्वयं चढ़कर बिल्डिंग के ऊपर पहुंचे और चरखा वाला तिरंगा फहराकर क्रांतिकारियों में जोश भरने का काम किया था। उस समय उनके साथ कस्तूरबा गांधी भी थी।महात्मा गांधी की गोद में 9 वर्षीय इंदिरा जी बैठीं थीइस बारे में जानकारी देते हुए क्रांतिकारी पंडित गोपीनाथ दनादन के उत्तराधिकारी पुत्र सत्य प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि 1929 में रावी नदी के तट पर लाहौर में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ। इसमें प्रतिनिधि के रूप में बांदा से क्रांतिकारी गोपीनाथ दनादन भी शामिल हुए थे।इसी सम्मेलन में जवाहरलाल नेहरू को कांग्रेस का अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। साथ ही इसी अधिवेशन में देश को पूर्ण गणराज्य घोषित किया गया था। सत्य प्रकाश द्विवेदी बताते हैं कि उनके पिता ने बताया था कि इस अधिवेशन में महात्मा गांधी की गोद में इंदिरा जी बैठी थी, उस समय उनकी उम्र 9 वर्ष थी।वह अपने साथ सफेद बकरी लेकर आए थेगोपीनाथ दनादन के पुत्र सत्य प्रकाश बताते हैं कि 1929 में महात्मा गांधी देश प्रेम की अलख जगाने के लिए फतेहपुर के रास्ते नवंबर माह में बांदा आए थे। उनके साथ उस समय जे वी कृपलानी, महादेव देसाई और कस्तूरबा गांधी भी थी। वह अपने साथ सफेद बकरी लेकर आए थे जिसका दूध वह स्वयं पीते थे।बांदा आगमन के दौरान हुए शहर के कटरा स्थित कुंवर हर प्रसाद सिंह की कोठी में रुके थे और चौधरी चंद्रभूषण सिंह की बग्घी में सवार होकर पूरे नगर का भ्रमण किया था। भ्रमण के दौरान जनपद के समस्त क्रांतिकारी जिनमें कुंवर हर प्रसाद सिंह चौधरी, चंद्रभूषण सिंह, पंडित रूद्रदेव शर्मा क्रांतिकारी पंडित गोपीनाथ दनादन मैयादीन सिंह ,हल्का लोहार, जगन्नाथ करवरिया, राम बहोरी करवरिया, राजा राम रुपौलिहा और रामगोपाल तिवारी इत्यादि शामिल थे।प्रभात फेरी में हजारों लोग शामिलजब महात्मा गांधी प्रभात फेरी में निकले उसे समय सर में बांधें कफनवा शहीदों की टोली निकली, वंदे मातरम और भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए हजारों लोग गांधी जी के काफिले में चल रहे थे।यह काफिला जब कोतवाली के समीप पहुंचा तब महात्मा गांधी ने एक लकड़ी की सीढ़ी मंगवाई और उसे लगाकर कोतवाली की इमारत में चढ़ गए। उन्होंने उस इमारत में भारत मां का जयकारा लगाते हुए चरखा वाला तिरंगा फहराया था। प्रभात फेरी के बाद महात्मा गांधी का काफिला हमीरपुर के लिए रवाना हो गया था।


from https://ift.tt/VltUp7s

हमारी योजनाएं अच्छी तो वोट आपको क्यों देगी जनता, जानिए PM मोदी पर कटाक्ष कर ऐसा क्यों बोले पवन खेड़ा

जयपुर : कांग्रेस ने राजस्थान सरकार की योजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी पर सोमवार को चुटकी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मान लिया है कि अशोक गहलोत सरकार की योजनाएं अच्छी है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मोदी के बार-बार राजस्थान दौरे पर आने पर भी कटाक्ष किया। राज्य में इस साल के आखिर में चुनाव होने हैं। मोदी ने सोमवार को चित्तौड़गढ़ में एक जनसभा में कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद जनहित की किसी योजना को रोका नहीं जाएगा बल्कि उसको और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। मोदी ने मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा उनकी सरकार की योजनाएं बंद न करने की गारंटी मांगने की पृष्ठभूमि में यह टिप्पणी की है।

हमारी योजनाएं अच्छी तो आपको वोट क्यों देंगे : खेड़ा

खेड़ा ने जयपुर में संवाददाताओं से कहा, 'हमारे मुख्यमंत्री (अशोक गहलोत) जादूगर तो हैं ही.. उन्होंने दो तीन दिन पहले एक जाल फेंका ...आज प्रधानमंत्री जी उस जाल में फंस गये। जाल क्या था कि अगर आपकी सरकार आती है तो हमारी अच्छी योजनाओं को आप जारी रखेंगे।' उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री जी ने आव देखा ना ताव खुद जाकर उस जाल में फंस गये। बोले आपकी अच्छी योजनाओं को हम जारी रखेंगे। चलिये मान लिया कि हमारी योजनाएं अच्छी थीं.. अरे जब हमारी योजनाएं अच्छी हैं तो आपको वोट कौन देगा? वोट तो हमें ही मिलेगा ना। यह नहीं समझ में आया खुद आकर प्रमाण पत्र देकर गये।'खेड़ा ने कहा कि इससे पहले इसी तरह का प्रमाण पत्र विधायक सूर्यकांता व्यास भी गहलोत सरकार की योजनाओं की प्रशंसा कर दे चुकी हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, 'सरकार तो योजनाओं से ही आंकी जाती है.. काम किया है.. अच्छा काम किया है.. जनहित में काम किया है तो जाहिर सी बात है सरकार को वोट मिलेंगे।'

पीएम के बार- बार राजस्थान आने पर किया कटाक्ष

मोदी के बार बार राजस्थान दौरों पर कटाक्ष करते हुए खेड़ा ने कहा, ' (मोदी) पिछले कुछ समय में 10 बार (राजस्थान) आ चुके हैं। पांच (अक्टूबर) तारीख को फिर आयेंगे तो 11 बार हो जाएगा। राष्ट्रहित में जनता के पैसे का ज्यादा नुकसान नहीं हो, इसके लिए जयपुर में कोई अच्छी सी कोठी किराये पर प्रधानमंत्री जी के लिए ले लेते हैं। किराया हम और आप मिलकर दे देंगे, वो कोई मसला नहीं है।'मोदी की ओर से महिला अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधे जाने पर खेड़ा ने कहा, 'वे महिला अपराध को लेकर राजस्थान का नाम ले ले लेकर बोलते हैं लेकिन उन्हें मणिपुर नहीं दिखता, मध्यप्रदेश नहीं दिखता, उत्तर प्रदेश नहीं दिखता।'


from https://ift.tt/PVpj5wD

J&K: राजौरी में एनकाउंटर, 3 से 4 आतंकियों के होने का शक, सेना के 2 जवान जख्मी

Rajouri Encounter Update: आतंकवादियों के भागने के सभी संभावित मार्गों को बंद करने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी भेजे गए हैं. मुठभेड़ में भारतीय सेना के स्पेशल फोर्स के दो जवान जख्मी हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/5gSwWxv

Sunday, October 1, 2023

रेल मंत्री ने डिजाइन को दी मंजूरी, 250 करोड़ से हाइटेक बनेगा गुरुग्राम रेलवे स्टेशन

गुरुग्राम: रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसके तहत धरातल पर जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। यह बात रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुग्राम रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे स्टेशन के नए डिजाइन का अवलोकन करने के बाद कही। इससे पूर्व उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर में झाड़ू लगाई। इसके बाद सड़क रूट से आए रेल मंत्री सवा 11 बजे वंदे भारत से दिल्ली की तरफ निकल गए। बता दें कि रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण करने के लिए करीब 250 करोड़ रुपये का एस्टीमेट रेल विभाग ने बनाया है। रेल मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से पहले देशभर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे एक घंटे के लिए स्वच्छता के लिए श्रमदान करने की अपील की थी।9 साल पहले यह स्वच्छता अभियान शुरू हुआ था। तब से देश के प्रत्येक शहर, गांव और कस्बों सहित सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों व रेलवे में सफाई व्यवस्था के विशेष प्रयास किए गए। आमजन की महत्वपूर्ण सहभागिता से पर्यावरण स्वच्छता में विशेष बदलाव देखने को मिला है।

वंदे भारत की भी होगी सफाई

14 मिनट में वंदे भारत के सवाल के जवाब में रेल मंत्री ने कहा कि ये रोजाना प्रैक्टिस के आधार पर किया है। ट्रेन की सफाई को लेकर कर्मचारियों के स्किल लेवल में वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि वंदे भारत के वापसी रूट पर उसकी सफाई की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस श्रमदान के लिए एक तारीख, एक घंटा, एक साथ का नारा दिया है। इस मौके पर उत्तर रेलवे के जीएम शोभन चौधरी, डीआरएम सुखविंद्र सिंह, एसडीएम रविंद्र यादव, स्टेशन अधीक्षक एसएल मीणा, ओलंपिक विजेता साक्षी मलिक, पूर्व डिप्टी मेयर परमिंद्र कटारिया, निवर्तमान पार्षद शीतल बागड़ी आदि मौजूद रहे।

नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया

करीब 10:30 बजे रेल मंत्री गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर सड़क रूट के माध्यम से पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन परिसर की सफाई के बाद उन्होंने रेलकर्मियों की तरफ से साफ-सफाई को लेकर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक देखा। उन्होंने कर्मचारियों का उत्साह वर्धन किया।


from https://ift.tt/VL3Dcwl

भीख मांगने सऊदी अरब जा रहे 24 पाकिस्तानी भिखारी गिरफ्तार, फ्लाइट से जबरन उतारा गया

लाहौर: पाकिस्तान में कथित 24 भिखारियों को मुल्तान हवाई अड्डे पर सऊदी अरब जाने वाली उड़ान से उतारा गया जो उमरा करने के बहाने खाड़ी देश जाने की कोशिश कर रहे थे ताकि वहां भीख मांग सकें। मीडिया में रविवार को प्रकाशित खबरों में यह जानकारी दी गई। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने शनिवार रात को मुल्तान हवाई अड्डे पर सऊदी अरब जाने वाली उड़ान से आठ कथित भिखारियों को उतारा जो उमरा के बहाने अरब देश जा रहे थे। पंजाब सूबे के मुल्तान हवाई अड्डे पर गत कुछ दिनों में यह दूसरी घटना थी।

उमरा वीजा पर जा रहे थे सऊदी अरब

अखबार के मुताबिक दो दिन पहले भी एफआईए ने मुल्तान हवाई अड्डे पर सऊदी अरब जाने वाली उड़ान से 11 महिलाओं, चार पुरुषों और एक बच्चे सहित कुल 16 लोगों को उतारा था। वे उमरा वीजा पर जा रहे थे। उमरा मक्का की धार्मिक यात्रा होती है जो साल में कभी भी की जा सकती है। एफआईए आव्रजन अधिकारी तारिक मेहमूद ने दूसरी घटना के बाद जारी बयान में कहा कि आव्रजन जांच के दौरान पता चला कि उक्त समूह सऊदी अरब 'भिक्षावृत्ति' के इरादे से जा रहा है।बयान के मुताबिक, ''उन्होंने (भिक्षा के मामले में पकड़े गए लोग) बताया कि भीख में मिली आधी राशि उन्हें एजेंट को सौंपनी थी।''

पकड़े गए लोगों के पासपोर्ट जब्त

एफआईए ने कहा कि पकड़े गए लोगों के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं और उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए मुल्तान में एजेंसी की मानव तस्करी रोधी इकाई के पास भेजा गया है। संघीय एजेंसी ने बताया, '' दोषियों के खिलाफ मानव तस्करी अधिनियम 2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।'' अखबार के मुताबिक पकड़े गए पहले समूह ने एफआईए अधिकारियों को पूछताछ के दौरान बताया कि वे भीख मांगने के लिए सऊदी अरब जा रहे थे और उमरा वीजा की मियाद पूरी होने के बाद उन्हें पाकिस्तान लौटना था।

विदेशों में पकड़े गए 90 फीसदी भिखारी पाकिस्तान के

यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब विदेश में रह रहे पाकिस्तानियों और मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संसद के उच्च सदन में खुलासा किया है कि अधिकतर भिखारी गैर कानूनी तरीके से विदेश जाते हैं। मंत्रालय के सचिव ने सीनेट समिति के समक्ष खुलासा किया कि विदेश में पकड़े जाने वाले 90 प्रतिशत भिखारी पाकिस्तान के हैं। मंत्रालय के सचिव जीशान खानजादा ने सीनेट की स्थायी समिति को पिछले महीने बताया, '' पाकिस्तानी भिखारी जियारत के नाम पर पश्चिम एशियाई देशों में जाते हैं।

सऊदी और ईराक के राजदूतों ने की है शिकायत

अधिकतर लोग सऊदी अरब उमरा वीजा पर जाते हैं और भीख मांगने की गतिविधियों में संलिप्त हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि इराक और सऊदी अरब के राजदूतों ने इन भिखारियों की गिरफ्तारी की वजह से उनकी जेलें भरी होने की जानकारी दी है। द इंटरनेशनल न्यूज अखबार ने खानजादा के हवाले से खबर दी कि मक्का की मस्जिद-अल हरम में गिरफ्तार जेबकतरों में अधिकतर पाकिस्तानी हैं।


from https://ift.tt/JOBzhjS

अजय माकन को मिली नई जिम्‍मेदारी, कांग्रेस के कोषाध्‍यक्ष हुए नियुक्‍त

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के करीबी अजय माकन (Ajay Maken) को अब पार्टी का नया कोषाध्‍यक्ष बनाया गया है. बीते कुछ समय से वे किसी पद पर नहीं थे. हालांकि कुछ महीने पहले तक वे राजस्‍थान के प्रभारी कांग्रेस महासचिव थे, लेकिन उन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया था.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/jeF14Td