Sunday, May 19, 2024

गोपी थोटाकुरा कौन हैं, जो बने भारत के पहले अंतरिक्ष पर्यटक, ब्लू ओरिजिन से भरी उड़ान

वॉशिंगटन: उद्यमी और पायलट रविवार को अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन के एनएस -25 मिशन पर एक पर्यटक के रूप में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय बन गए। थोटाकुरा को एनएस-25 मिशन के लिए चालक दल के छह सदस्यों में से एक के रूप में चुना गया था, जिससे वह 1984 में भारतीय सेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले पहले और दूसरे भारतीय बन गए। कंपनी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ब्लू ओरिजिन की सातवीं मानवयुक्त उड़ान, एनएस-25, रविवार सुबह पश्चिम टेक्सास में 'लॉन्च साइट वन' से रवाना हुई। यह मिशन न्यू शेपर्ड कार्यक्रम के लिए सातवीं और इसके इतिहास में 25वीं मानव उड़ान थी। अभी तक इस कार्यक्रम के तहत 31 मनुष्यों को कार्मन रेखा से ऊपर ले जाया गया है जो पृथ्वी के वायुमंडल और अंतरिक्ष के बीच प्रस्तावित पारंपरिक रेखा है।'न्यू शेपर्ड' ब्लू ओरिजिन द्वारा अंतरिक्ष पर्यटन के लिए विकसित पूरी तरह से पुन: इस्तेमाल होने वाला उप-कक्षीय प्रक्षेपण यान है। ब्लू ओरिजिन के अनुसार, ''गोपी एक पायलट और विमान चालक हैं जिन्होंने वाहन चलाने से पहले उड़ान भरना सीख लिया था।'' वह हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के समीप स्थित समग्र कल्याण और व्यावहारिक स्वास्थ्य मामलों से संबंधित वैश्विक केंद्र 'प्रिजर्व लाइफ कोर्प' के सह-संस्थापक हैं।वह वाणिज्यिक रूप से विमान उड़ाने के अलावा एयरोबेटिक विमान और सीप्लेन के साथ ही गर्म हवा के गुब्बारे भी उड़ा चुके हैं। वह अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा विमान पायलट के तौर पर भी काम कर चुके हैं। रोमांचक यात्राओं के शौकीन थोटाकुरा ने हाल में तंजानिया के माउंट किलिमंजारो ज्वालामुखी की भी चढ़ाई की थी।आंध्र प्रदेश में जन्मे थोटाकुरा ने एम्ब्री-रिडल एयरोनॉटिकल यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है। उनके साथ अंतरिक्ष में गए चालक दल के अन्य सदस्यों में मैसन एंजेल, स्लिवेन चिरोन, केनेथ एल. हेस, कैरोल शालेर और वायुसेना के पूर्व कैप्टन एड ड्वाइट शामिल हैं। ड्वाइट को 1961 में राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी द्वारा देश के पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवार के रूप में चुना गया था, लेकिन उन्हें कभी अंतरिक्ष में उड़ान भरने का अवसर नहीं मिला।


from https://ift.tt/X0UqEvB

Saturday, May 18, 2024

कैसी है स्लोवाकिया के PM की सेहत? रक्षा मंत्री ने दिया अपडेट, कोर्ट ने हमलावर को कस्टडी में भेजा

पेजिनोक: की हत्या के प्रयास के आरोपी को शनिवार को हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई गोलियां लगने के बाद फिको की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। स्लोवाकिया के विशेष अपराध न्यायालय ने संदिग्ध की हिरासत का आदेश दिया। अदालत के एक प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले अभियोजकों ने कहा कि अगर रिहा किया गया तो वह या तो फरार हो सकता है या अन्य अपराधों को अंजाम दे सकता है। आदेश के खिलाफ संदिग्ध उच्चतम न्यायालय में अपील कर सकता है। बुधवार को हैंडलोवा शहर में एक सरकारी कार्यक्रम के बाद समर्थकों का अभिवादन करते समय फिको (59) पर हमला हुआ था और उनके पेट में गोली लगी थी। संदिग्ध को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था। इससे पहले, बैंस्का बिस्ट्रिका में एफ. डी. रूजवेल्ट विश्वविद्यालय अस्पताल के बाहर मंत्रियों कहा कि गोलियों के घावों से खराब ऊतक निकालने के लिए शुक्रवार को दो घंटे की सर्जरी हुई, जिसके बाद उनके ठीक होने की काफी संभावना है, लेकिन वह अभी इस हालत में नहीं हैं कि उन्हें राजधानी ब्रातिस्लावा के किसी अस्पताल ले जाया जा सके। रक्षा मंत्री रॉबर्ट कलिकन ने कहा, "हाल के दिनों में बैंस्का बिस्ट्रिका में रूजवेल्ट अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सों और कर्मियों के हाथों से कई चमत्कार हुए हैं।" अभियोजकों ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह आरोपी की पहचान और मामले के बारे में अन्य विवरण सार्वजनिक न करें, हालांकि मीडिया में आईं खबरों में कहा गया है कि आरोपी 71 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति है, जो एक मॉल में सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम करता था।


from https://ift.tt/CUQ7W4P

क्या इस झगड़े के वीडियो का स्वाति मालीवाल से है कोई संबंध? जानिए वायरल दावे का सच

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद आतिशी पर सीएम आवास में हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक हाथापाई का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे यूजर्स पर हमले का बता रहे हैं। हालांकि जब बूम ने इस वीडियो की पड़ताल की तो ये दावा पूरी तरह से फर्जी निकला। एक एक्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ये तो होना ही था स्वाति मालीवाल की पिटाई हुई है। पिटाई केजरीवाल के PA ने की है। खबर आ रही है कि CMO में जमकर लात घूंसे चल रहे हैं। यहां देखें लिंक

पड़ताल में कैसे आया सच सामने

बूम ने जब इस वीडियो की पड़ताल शुरू की तो सबसे पहले बूम की टीम ने इनविड टूल की मदद से वायरल वीडियो के कीफ्रेम को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया। बूम को इस वीडियो के कई मिले। जिसमें बताया गया कि ये वीडियो दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट के मध्यस्थता केंद्र में हुई घटना का है। पोस्ट पर कई वकीलों के कमेंट्स भी हैं। यहां देखें लिंकइसके साथ ही बूम की टीम को 15 अप्रैल 2024 का एक और मिला। इस वीडियो में दिख रहा कमरा बिल्कुल वायरल वीडियो के कमरे से मेल खाता हुआ दिख रहा है। बता दें कि स्वाति मालीवाल के साथ हाथापाई की घटना 13 मई को हुई जबकि ये वीडियो 12 मई का है।इसके साथ ही अतुल कृष्णन नाम के एक यूजर ने भी इस वीडियो को 12 मई 2024 को शेयर करते हुए लिखा - फुल ड्रामा, दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें मामला सुलझाने आए परिवार के सदस्य आपस में भिड़ गए। देखें लिंकनिष्कर्ष: बूम की पड़ताल में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस झगड़े के वीडियो का स्वाति मालीवाल से कोई संबंध नहीं है। इस वीडियो के लेकर यूजर्स का दावा पूरी तरह से फेक है।


from https://ift.tt/D9XiVfJ

इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग तो जल गए पार्किंग में खड़े 12 वाहन, 40 लोगों की जिंदगी तक खतरा में पड़ी ,जानें पूरा मामला

जयपुर: मुहाना थाना इलाके में स्थित एक बहुमंजिला आवासीय इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर शनिवार दोपहर को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी की धूंए की लपटें कई किलोमीटर दूर तक नजर आ रही थी। यह आग आवासीय अपार्टमेंट की पार्किंग में लगी थी। आग लगने के कारण कई फ्लैट में रहने वाले लोग इमारत में ही फंस गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, फिर सभी वाहन आए चपेट में

मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच से पता चला कि इस अपार्टमेंट की पार्किंग में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी खड़ी थी। बताया जा रहा है कि स्कूटी चार्जिंग में लगी हुई थी। चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से पहले स्कूटी में आग लगी। इसके बाद पास में खड़ी एक मोटर साइकिल और कार ने आग पकड़ ली। जब तक लोग संभल पाते तब तक पार्किंग में खड़े सभी 12 वाहन आग की चपेट में आ गए। आग में सभी वाहन धूं धूं कर जलने लगे। दो घंटे में सभी वाहन जलकर खाक हो गए।

40 लोगों की जिंदगी फंसी अपार्टमेंट में

मानसरोवर एसीपी संजय शर्मा ने बताया कि चूंकि इस आवासीय अपार्टमेंट की पार्किंग के ऊपर बने सभी फ्लैट में लोग निवास कर रहे हैं। दिन के समय अधिकतर सदस्य अपने काम पर गए हुए थे। जो लोग फ्लैट में रुके हुए थे। वे आग के दौरान वहीं फंस गए। इमारत में फंसे लोगों को दमकलकर्मियों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। आग लगने से अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में अफरा तफरी मच गई। कई फ्लैट में धुआं फैलने से लोगों का दम घुटने लगा। पुलिस और दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से अलग अलग फ्लैट में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


from https://ift.tt/gpxvzjB

आगरा में 3 जूता उद्यमी फर्मों पर आईटी की रेड, 30 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद

सुनील साकेत, आगरा: उत्तर प्रदेश आगरा में शनिवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जूता उद्यमियों के 3 फर्मों पर रेड की है। तीनों फर्मों से विभाग को करोड़ों का अपवंचन मिलने की संभावनाएं हैं। सर्च ऑपरेशन में 3 जिलों की 12 टीमें काम कर रही है। हींग की मंडी की हरमिलाप ट्रेडर्स से 30 से 40 करोड़ की नकदी बरामद होने की जानकारी मिली है। सर्च ऑपरेशन रविवार अगले दिन भी जारी रहेगा। आईटी की इस रेड से जूता उद्यमियों में हडक़ंप मचा है।हींग की मंडी स्थित हरमिलाप ट्रेडर्स सिंथेटिक फॉर्म जूतों की ट्रेडिंग का काम करता है। हरमिलाप डंग इस कारोबार को 40 साल से अधिक समय से कर रहा है। शनिवार दोपहर बाद आईटी विभाग की टीम ने हींग की मंडी स्थित हरमिलाप ट्रेडर्स पर रेड की। दूसरी टीम हरमिलाप के घर शाहगंज साकेत कालोनी में पहुंची थी। सर्च ऑपरेशन में टीम को 30 करोड़ से अधिक की नगदी मिलने की जानकारी मिली है। हालांकि अभी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। नगदी की रकम बढऩे की आशंका बनी हुई है।

कैश में करता है धंधा

जानकारी के अनुसार हरमिलाप ट्रेडर्स कैश में धंधा करता है। जिस वजह से वह आईटी या जीएसटी विभाग से बचता रहा है। हरमिलाप के बारे में जूता उद्योग से जुड़े एक उद्यमी ने बताया कि हरमिलाप किसी भी कारोबारी को पर्ची (माल सप्लाई के बाद नगदी की रसीद) पर कैश रुपया देने का काम करता था। जिसमें उसका तगड़ा कमीशन रहता था। जैसे किसी कारोबारी को कोई कंपनी ने माल लेकर उसे भुगतान के लिए एक पर्ची दे दी जाती है उसमें 2 या 3 महीने का समय दे दिया जाता है। कारोबारी को रुपये की जरुरत पडऩे पर हरमिलाप रकम देता है।

3 फर्मों पर रेड

जानकारी के अनुसार लखनऊ, कानपुर और आगरा तीन जिलों की कुल 12 टीमों ने करीब एक दर्जन स्थानों पर रेड की है। जिसमें एमजी रोड स्थित वीके शू, धाकरान चौराहा स्थित मंशू फुटवियर भी शामिल है। आईटी की टीमों ने अन्य दोनों फर्मों और उनके घरों पर भी छापा डाला है। दोनों फर्मों से भी करोड़ों की नगदी मिलने के आसार बने हुए हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो ये सभी संदिग्ध फर्में नगद का कारोबार करती रही है। यही वजह है 40 साल बाद इन फर्मों पर सर्च ऑपरेशन चला है। हींग की मंडी में छोटी सी दुकान चलाने वाला हरमिलाप ने हाल ही कई करोड़ की आलीशान कोठी शाहगंज में खरीदी है।


from https://ift.tt/V4x03Jp

Friday, May 17, 2024

स्वाति पर हमले की वजह आई सामने? अरविंद के आदेश की नाफरमानी से बिगड़ा माहौल?

13 मई की सुबह यह खबर आई कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार ने सीएम आवास पर AAP आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की है. तब से यह सवाल हवा में तैर रहा है कि आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की पूर्व अध्यक्ष रही स्वाति मालीवाल के साथ हुई इस शर्मनाक घटना के पीछे क्या कारण था?

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/FMgDX4f

Thursday, May 16, 2024

अल्फारेटा में भीषण कार हादसे में 3 स्टूडेंट की मौत, 2 घायल, पुलिस ने बताया कैसे हुआ एक्सीडेंट

Alpharetta Car Update: जॉर्जिया के अल्फारेटा में पुलिस मंगलवार (14 मई) को हुए एक भीषण कार हादसे की जांच कर रही है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। फुल्टन काउंटी के मेडिकल परीक्षक कार्यालय ने हादसे में शुरू में जान गंवाने वाले दो लोगों की पहचान 18 वर्षीय आर्यन जोशी और 18 वर्षीय श्रिया अवसारला के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। फुल्टन काउंटी के मेडिकल परीक्षक ने कहा कि तीसरी पीड़िता की पहचान 18 वर्षीय अन्वी शर्मा के रूप में हुई। अन्वी शर्मा ने बुधवार सुबह नॉर्थ फुल्टन अस्पताल में चोटों के कारण दम तोड़ दिया। अल्फारेटा हाई स्कूल के प्रिंसिपल माइक शेफ्ली ने बुधवार को छात्रों के परिवारों को दिए एक बयान में कहा, जोशी अल्फारेटा हाई स्कूल में सीनियर थे और उनके स्नातक होने में बस एक सप्ताह से कुछ ज्यादा समय ही बाकी था। अवसारला और शर्मा दोनों ने हाल ही में जॉर्जिया विश्वविद्यालय में अपने नए साल पूरे किए थे। अल्फारेटा पुलिस ने बुधवार शाम को बताया कि हादसे में जीवित बचे लोगों में से एक चालक था।

अल्फारेटा में कहां और कैसे हुई ये दुर्घटना?

11 अलाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्फारेटा सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने कहा कि यह दुर्घटना हेम्ब्री रोड और मैक्सवेल रोड के बीच वेस्टसाइड पार्कवे पर शाम करीब 7:55 बजे हुई। पुलिस की ओर से हादसे की जांच के कारण दोनों सड़कों के बीच वेस्टसाइड पार्कवे के उत्तर की ओर और दक्षिण की ओर जाने वाली दोनों लेन घंटों के लिए बंद कर दी गईं। अल्फारेटा पुलिस ने बुधवार शाम को कहा कि वाहन के चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया, जिससे वह सड़क से हटकर पेड़ों की कतार में जा गिरी और पलट गई। पुलिस ने कहा कि गति हादसे का कारण हो सकती है। अस्पताल में भर्ती पीड़ितों में से एक अल्फारेटा हाई स्कूल का वरिष्ठ छात्र है। पुलिस ने कहा कि अस्पताल में दूसरा पीड़ित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी का छात्र है और वाहन का चालक था।


from https://ift.tt/5Ru3rky