Saturday, December 17, 2022

At Bessie Awards, Joy and Diversity, and Gathering in Person


By BY RACHEL SHERMAN from NYT Arts https://ift.tt/gxdvk5e

Friday, December 16, 2022

दुनिया के महासागरों, झीलों, नदियों का नया नक्शा बनाने की तैयारी, नासा ने लॉन्च की SWOT सैटेलाइट

केप केनवेरल: अमेरिका से शुक्रवार को एक ऐसे उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया जो दुनिया के लगभग सभी महासागरों, झीलों और नदियों का मानचित्रण करेगा। कैलिफ़ोर्निया स्थित वैंडेनबर्ग अंतरिक्ष बल प्रतिष्ठान से स्पेसएक्स रॉकेट के जरिए आज तड़के किए गए उपग्रह प्रक्षेपण के साथ साल 2022 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए एक अत्यधिक सफल वर्ष रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से बाढ़, सूखा और तटीय मृदा क्षरण की विकराल होती स्थिति के चलते ‘सरफेस वाटर एंड ओशन टोपोग्राफी’ (स्वोट) नामक इस उपग्रह की पहले से कहीं अधिक जरूरत है। धरती पर पानी के बारे में मिलेगी सटीक जानकारी कैलिफोर्निया के पासाडेना स्थित नासा की जेट प्रणोदन प्रयोगशाला में बेंजामिन हैमलिंगटन ने कहा कि हम उन चीजों को देखने में सक्षम होने जा रहे हैं जिन्हें हम पहले नहीं देख सकते थे ... और वास्तव में समझ सकते हैं कि किसी भी समय पानी कहां है। एसयूवी के आकार वाला उपग्रह पृथ्वी की सतह के 90 प्रतिशत से अधिक पानी की ऊंचाई को मापेगा, जिससे वैज्ञानिकों को प्रवाह का पता लगाने और संभावित उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिलेगी। यह लाखों झीलों के साथ-साथ उद्गम स्थल से मुहाने तक नदियों के 21 लाख किलोमीटर क्षेत्र का भी सर्वेक्षण करेगा। दुनिया के सभी महासागरों, झीलों और नदियों को मापेगा उपग्रह दुनिया के लगभग सभी महासागरों, झीलों और नदियों का मानचित्रण करेगा। नासा और फ्रांसीसी अंतरिक्ष एजेंसी ने 1.2 अरब डॉलर की लागत वाली परियोजना पर सहयोग किया, जिसमें ब्रिटेन और कनाडा भी शामिल रहे हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के कार्यक्रम प्रबंधक नाद्या विनोग्रादोवा-शिफर ने प्रक्षेपण के अवसर पर कहा, "क्या शानदार, वास्तव में शानदार प्रक्षेपण है। यह एक महत्वपूर्ण क्षण है, और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।"


from https://ift.tt/lfDXet6

‘Bardo’ | Anatomy of a Scene


By BY MEKADO MURPHY from NYT Movies https://ift.tt/Xc21fsb

यह हिंदुस्तान की यात्रा है, बहुत कुछ सीखने को मिला: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जयपुर में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के 100 दिन पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यह हिंदुस्‍तान की यात्रा है, इससे व्यक्तिगत स्तर पर मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/Mj0pdWq

बरेली में पुलिस चौकी में फायरिंग करके बदमाश फरार, स‍िपाही को लगी गोली

बरेली: बरेली () के कैंट थाना क्षेत्र की नकट‍िया पुलिस चौकी में बदमाशों ने फायरिंग () कर दी। इसमें चौकी में बैठे एक सिपाही की पीठ में गोली लग गई। गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पूरी पुलिस फोर्स बदमाशों को तलाश रही है। घायल सिपाही को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया, घटना के समय सिपाही विशाल शर्मा काम कर रहा था। इसी बीच बाइक पर दो आदमी आए जिनमें से एक आदमी मोटरसाइकिल पर बैठा था, दूसरा आदमी अंदर आया उसने एसआई के बारे में पूछा उसे बताया गया कि एसआई बाहर है। इसके बाद वह वापस आया, उसने बहुत शराब पी रखी थी। उसे टोका गया और कहा गया कि बाहर जाओ। इस पर उसने एक असलहा निकाल कर फायर किया। गोली अलमारी से टकराकर सिपाही की पीठ में लग गई। एसपी ने बताया कि सिपाही की कंडिशन ठीक है। सीसीटीवी फुटेज में दो अपराधियों की फोटो मिली है। उनकी तलाश की जा रही है। एसएसपी, एसपी सिटी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। शहर भर में नाकेबंदी की गई है। (रिपोर्ट: आरबी लाल)


from https://ift.tt/GsPKjix

Three Critically Injured In Suspected Crush at London Concert


By BY REUTERS AND STORYFUL from NYT World https://ift.tt/KGBO6zY