Monday, October 2, 2023

J&K: राजौरी में एनकाउंटर, 3 से 4 आतंकियों के होने का शक, सेना के 2 जवान जख्मी

Rajouri Encounter Update: आतंकवादियों के भागने के सभी संभावित मार्गों को बंद करने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी भेजे गए हैं. मुठभेड़ में भारतीय सेना के स्पेशल फोर्स के दो जवान जख्मी हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/5gSwWxv

Sunday, October 1, 2023

रेल मंत्री ने डिजाइन को दी मंजूरी, 250 करोड़ से हाइटेक बनेगा गुरुग्राम रेलवे स्टेशन

गुरुग्राम: रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसके तहत धरातल पर जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। यह बात रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुग्राम रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे स्टेशन के नए डिजाइन का अवलोकन करने के बाद कही। इससे पूर्व उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर में झाड़ू लगाई। इसके बाद सड़क रूट से आए रेल मंत्री सवा 11 बजे वंदे भारत से दिल्ली की तरफ निकल गए। बता दें कि रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण करने के लिए करीब 250 करोड़ रुपये का एस्टीमेट रेल विभाग ने बनाया है। रेल मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से पहले देशभर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे एक घंटे के लिए स्वच्छता के लिए श्रमदान करने की अपील की थी।9 साल पहले यह स्वच्छता अभियान शुरू हुआ था। तब से देश के प्रत्येक शहर, गांव और कस्बों सहित सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों व रेलवे में सफाई व्यवस्था के विशेष प्रयास किए गए। आमजन की महत्वपूर्ण सहभागिता से पर्यावरण स्वच्छता में विशेष बदलाव देखने को मिला है।

वंदे भारत की भी होगी सफाई

14 मिनट में वंदे भारत के सवाल के जवाब में रेल मंत्री ने कहा कि ये रोजाना प्रैक्टिस के आधार पर किया है। ट्रेन की सफाई को लेकर कर्मचारियों के स्किल लेवल में वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि वंदे भारत के वापसी रूट पर उसकी सफाई की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस श्रमदान के लिए एक तारीख, एक घंटा, एक साथ का नारा दिया है। इस मौके पर उत्तर रेलवे के जीएम शोभन चौधरी, डीआरएम सुखविंद्र सिंह, एसडीएम रविंद्र यादव, स्टेशन अधीक्षक एसएल मीणा, ओलंपिक विजेता साक्षी मलिक, पूर्व डिप्टी मेयर परमिंद्र कटारिया, निवर्तमान पार्षद शीतल बागड़ी आदि मौजूद रहे।

नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया

करीब 10:30 बजे रेल मंत्री गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर सड़क रूट के माध्यम से पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन परिसर की सफाई के बाद उन्होंने रेलकर्मियों की तरफ से साफ-सफाई को लेकर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक देखा। उन्होंने कर्मचारियों का उत्साह वर्धन किया।


from https://ift.tt/VL3Dcwl

भीख मांगने सऊदी अरब जा रहे 24 पाकिस्तानी भिखारी गिरफ्तार, फ्लाइट से जबरन उतारा गया

लाहौर: पाकिस्तान में कथित 24 भिखारियों को मुल्तान हवाई अड्डे पर सऊदी अरब जाने वाली उड़ान से उतारा गया जो उमरा करने के बहाने खाड़ी देश जाने की कोशिश कर रहे थे ताकि वहां भीख मांग सकें। मीडिया में रविवार को प्रकाशित खबरों में यह जानकारी दी गई। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने शनिवार रात को मुल्तान हवाई अड्डे पर सऊदी अरब जाने वाली उड़ान से आठ कथित भिखारियों को उतारा जो उमरा के बहाने अरब देश जा रहे थे। पंजाब सूबे के मुल्तान हवाई अड्डे पर गत कुछ दिनों में यह दूसरी घटना थी।

उमरा वीजा पर जा रहे थे सऊदी अरब

अखबार के मुताबिक दो दिन पहले भी एफआईए ने मुल्तान हवाई अड्डे पर सऊदी अरब जाने वाली उड़ान से 11 महिलाओं, चार पुरुषों और एक बच्चे सहित कुल 16 लोगों को उतारा था। वे उमरा वीजा पर जा रहे थे। उमरा मक्का की धार्मिक यात्रा होती है जो साल में कभी भी की जा सकती है। एफआईए आव्रजन अधिकारी तारिक मेहमूद ने दूसरी घटना के बाद जारी बयान में कहा कि आव्रजन जांच के दौरान पता चला कि उक्त समूह सऊदी अरब 'भिक्षावृत्ति' के इरादे से जा रहा है।बयान के मुताबिक, ''उन्होंने (भिक्षा के मामले में पकड़े गए लोग) बताया कि भीख में मिली आधी राशि उन्हें एजेंट को सौंपनी थी।''

पकड़े गए लोगों के पासपोर्ट जब्त

एफआईए ने कहा कि पकड़े गए लोगों के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं और उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए मुल्तान में एजेंसी की मानव तस्करी रोधी इकाई के पास भेजा गया है। संघीय एजेंसी ने बताया, '' दोषियों के खिलाफ मानव तस्करी अधिनियम 2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।'' अखबार के मुताबिक पकड़े गए पहले समूह ने एफआईए अधिकारियों को पूछताछ के दौरान बताया कि वे भीख मांगने के लिए सऊदी अरब जा रहे थे और उमरा वीजा की मियाद पूरी होने के बाद उन्हें पाकिस्तान लौटना था।

विदेशों में पकड़े गए 90 फीसदी भिखारी पाकिस्तान के

यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब विदेश में रह रहे पाकिस्तानियों और मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संसद के उच्च सदन में खुलासा किया है कि अधिकतर भिखारी गैर कानूनी तरीके से विदेश जाते हैं। मंत्रालय के सचिव ने सीनेट समिति के समक्ष खुलासा किया कि विदेश में पकड़े जाने वाले 90 प्रतिशत भिखारी पाकिस्तान के हैं। मंत्रालय के सचिव जीशान खानजादा ने सीनेट की स्थायी समिति को पिछले महीने बताया, '' पाकिस्तानी भिखारी जियारत के नाम पर पश्चिम एशियाई देशों में जाते हैं।

सऊदी और ईराक के राजदूतों ने की है शिकायत

अधिकतर लोग सऊदी अरब उमरा वीजा पर जाते हैं और भीख मांगने की गतिविधियों में संलिप्त हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि इराक और सऊदी अरब के राजदूतों ने इन भिखारियों की गिरफ्तारी की वजह से उनकी जेलें भरी होने की जानकारी दी है। द इंटरनेशनल न्यूज अखबार ने खानजादा के हवाले से खबर दी कि मक्का की मस्जिद-अल हरम में गिरफ्तार जेबकतरों में अधिकतर पाकिस्तानी हैं।


from https://ift.tt/JOBzhjS

अजय माकन को मिली नई जिम्‍मेदारी, कांग्रेस के कोषाध्‍यक्ष हुए नियुक्‍त

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के करीबी अजय माकन (Ajay Maken) को अब पार्टी का नया कोषाध्‍यक्ष बनाया गया है. बीते कुछ समय से वे किसी पद पर नहीं थे. हालांकि कुछ महीने पहले तक वे राजस्‍थान के प्रभारी कांग्रेस महासचिव थे, लेकिन उन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया था.

from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/jeF14Td

Saturday, September 30, 2023

'सुंदरता देखकर बात करने गया था', पटना-अहमदाबाद इंडिगो फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़खानी, जानिए पूरा मामला

पटना: सुंदर होती हैं, इसलिए बातचीत करने गया था। जी हां, ये उस आरोपी का जवाब है, जिसे करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पटना पुलिस ने आरोपी पैसेंजर को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच कर रही है। ये आरोपी अहमदाबाद से पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या- 6E 126 में सफर कर रहा था। आरोपी पैसेंजर का नाम कमर रेयाज है। सफर के दौरान कमर रेयाज ने फ्लाइट के क्रू मेंबर और एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी करने लगा। जिसकी सूचना पटना पुलिस को दी गई। उसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।

आरोपी बीमार

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी एयर होस्टेस से सिर्फ बातचीत करने गया था। बेतिया का रहने वाला आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि उसके पास से कई मेडिकल के पुर्जे और डॉक्टरों की पर्ची बरामद हुई है। मामले की जांच की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। इंडिगो के स्टॉफ ने मीडिया को जानकारी दी कि उसने एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी की है। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस का बयान

फ्लाइट के मेंबरों के मुताबिक कमर रेयाज ने एयर होस्टेस से बदतमीजी करने के बाद खुद को टॉयलेट में कैद कर लिया। वो अपने चचेरे भाई के साथ पटना इलाज के लिए पहुंचा है। उसके पास से जो कागज बरामद हुआ है, उससे उसके इलाज की पुष्टि हो रही है। पुलिस ने फिलहाल उसे जेल नहीं भेजा है। पटना पुलिस ने इंडिगो के स्टाफ की ओर से मिले आवेदन पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, आरोपी के ऊपर प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।


from https://ift.tt/4jehqOM

भगवान जगन्नाथ के नाम पर ओडिशा समेत छह दूसरे राज्यों में है 60,822 एकड़ जमीन, विधानसभा में बोले कानून मंत्री

भुवनेश्वर: पुरी स्थित प्रसिद्ध मंदिर के नाम पर ओडिशा और छह अन्य राज्यों में करीब 60,822 एकड़ जमीन है। यह जानकारी ओडिशा के कानून मंत्री जगन्नाथ साराका ने विधानसभा में दी। सत्तारूढ़ (बीजद) के के सवाल पर लिखित जवाब देते हुए मंत्री ने बताया कि श्रीक्षेत्र पुरी के महाप्रभु जगन्नाथ जी के नाम पर ओडिशा के 30 में से 24 जिलों में 60,426.943 एकड़ जमीन की पहचान की गई है। भगवान जगन्नाथ की यात्रा देश के कई बड़े शहरों में निकाली जाती है। इसमें गुजरात समेत दूसरे राज्यों के कई प्रमुख शहर है। इन शहरों में भगवान जगन्नाथ के मंदिर भी हैं। अधिकार रिकॉर्ड भी हैं साराका ने बताया कि इनमें से श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने करीब 38,061.892 एकड़ जमीन के अंतिम अधिकार रिकॉर्ड (आरओआर) प्राप्त कर लिये हैं। साराका ने आगे कहा कि इसी प्रकार छह राज्यों में भगवान जगन्नाथ के नाम 395.252 एकड़ जमीन की पहचान की गई है। मंत्री ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने पहले ही राज्य की विभिन्न तहसीलों में अतिक्रमण हटाने के लिए 974 मामले दाखिल किए हैं। उन्होंने बताया कि एसजेटीए अधिकारियों की उचित जांच के बाद श्री जगन्नाथ मंदिर अधिनियम 1955 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कराया गया है।विधानसभा में लगातार छठे दिन हंगामा की कार्यवाही बहुत सुचाऊ तरीके से नहीं चल पाई। विधानसभा में लगातार छठे दिन भी हंगामा देखने को मिला जिसकी वजह से विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मलिक को सदन की कार्यवाही शाम चार बजे तक स्थगित करनी पड़ी। सदन की कार्यवाही जैसे प्रश्नकाल के लिए शुरू हुई और मलिक आसन पर बैठीं वैसे ही विपक्षी बीजेपी के सदस्यों ने पार्टी के दो विधायकों मोहन माझी और मुकेश महालिंग को आसन पर ‘दाल’ फेंकने के आरोप में निलंबित करने के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बीजद ने विधासभा सत्र से पहले राजस्व मंत्री प्रमिला मलिक को विधानसभा अध्यक्ष बनाया है।


from https://ift.tt/PlLFGb0

Friday, September 29, 2023

...तो नहीं घटेगी सहमति से सेक्स की न्यूनतम उम्र, जानें अबतक कब-कब बदली एज ऑफ कंसेट​​

नई दिल्ली : लॉ कमिशन ने ने यौन संबंधों के लिए सहमति की उम्र 18 वर्ष में कोई बदलाव नहीं करने की सिफारिश की है। भारत में महिलाओं के लिए यह आयु 1860 में 10 साल थी, जिसे समय के साथ क्रमिक रूप से बढ़ाते हुए 2012 तक 16 वर्ष कर दिया गया था। सहमति की उम्र वह आयु है जिसमें किसी व्यक्ति को शादी के लिए या यौन संबंध बनाने के लिए सहमति देने में कानूनन सक्षम माना जाता है।सहमति की उम्र को कानून की तरफ से परिभाषित किया जाता है और अभी ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम’ के आधार पर यौन संबंधों के लिए सहमति की उम्र 18 साल है।हालांकि, 2012 में पॉक्सो कानून से पहले, पुरुषों के लिए सहमति की अलग से कोई उम्र परिभाषित नहीं थी और यह भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 375 के आधार पर तय की गई थी, जो ‘बलात्कार’ को परिभाषित करती है। महिलाओं के लिए सहमति की उम्र 2012 तक 16 साल थी।बलात्कार को एक ऐसे अपराध के रूप में परिभाषित किया गया है, जो केवल एक महिला के साथ ही किया जा सकता है और यौन संबंधों के लिए सहमति की उम्र भी केवल महिला के लिए परिभाषित की गई थी।वहीं दूसरी ओर, पुरुषों के लिए सहमति की कोई उम्र नहीं थी। असल में, ‘बच्चा’ शब्द को आईपीसी या सामान्य खंड अधिनियम, 1897 के तहत परिभाषित नहीं किया गया था।इसके अलावा, ‘बलात्कार’ को परिभाषित करने वाली आईपीसी की धारा 375 के आधार पर महिला के लिए सहमति की उम्र को परिभाषित किया गया है, जिसका एक इतिहास रहा है और 1860 में यह उम्र 10 साल थी, जो वर्तमान में 18 साल है।कानून मंत्रालय को सौंपी गई रिपोर्ट में, विधि आयोग ने पिछले कुछ वर्षों में देश में सहमति की उम्र का संक्षिप्त इतिहास बताया है।रिपोर्ट में कहा गया है कि 1860 में महिलाओं के लिए सहमति की उम्र 10 साल थी। इसके बाद, 1891 में, फूलमनि मामले के कारण पैदा हुए जनाक्रोश के बाद धारा 375 के तहत महिलाओं के लिए सहमति की उम्र बढ़ाकर 12 वर्ष कर दी गई।फूलमनि 11 वर्षीय बच्ची थी, जिसके साथ उसके पति ने जबरन यौन संबंध बनाया और इस कारण रक्तस्राव होने पर उसकी मृत्यु हो गई थी। उसके पति को केवल लापरवाही से किए गए कृत्य, या जीवन के लिए खतरनाक कृत्य कर गंभीर चोट पहुंचाने का दोषी ठहराया गया और एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी।इसके बाद, सहमति की उम्र 1925 में 14 वर्ष और 1940 में बढ़ाकर 16 वर्ष कर दी गई। 2012 तक, जब पॉक्सो कानून लागू हुआ, तब तक महिलाओं के लिए सहमति की उम्र 16 वर्ष ही थी और पुरुषों के लिए सहमति की कोई उम्र परिभाषित नहीं थी।हालांकि, विवाह की न्यूनतम आयु महिलाओं के लिए 18 वर्ष और पुरुषों के लिए 21 वर्ष थी।धारा 375 में वैवाहिक बलात्कार के अपवाद में भी इस लंबी अवधि के दौरान बदलाव देखने को मिला, जो 1860 के 10 साल से 2012 में 15 साल हो गई।अलग-अलग देशों में सहमति से सेक्स की न्यूनतम उम्र अलगबाल अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन 18 वर्ष से कम आयु के किसी भी व्यक्ति को बच्चे के रूप में परिभाषित करता है। जबकि वैश्विक स्तर पर सहमति की उम्र 13 से 18 वर्ष के बीच है।किशोरों को ऑनलाइन बहकाए जाने की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर 2008 में ही कनाडा में सहमति की उम्र 14 से बढ़ाकर 16 वर्ष कर दी गई थी।अमेरिका में, सहमति की उम्र विभिन्न राज्यों में अलग-अलग है। संघीय कानून के तहत, अमेरिका में सहमति की उम्र 18 वर्ष है।कई राज्यों में, सहमति की उम्र के अलावा, न्यूनतम आयु तय होती है और न्यूनतम आयु से अधिक और सहमति की आयु से कम उम्र के व्यक्ति के साथ यौन संबंध को अपराध की श्रेणी में डालना दोनों पक्षों के बीच उम्र के अंतर या प्रतिवादी की उम्र पर निर्भर करता है।ऑस्ट्रेलिया में सहमति की उम्र राज्य या क्षेत्र के आधार पर 16 से 17 वर्ष के बीच होती है।जापान में 2023 तक, सहमति की उम्र 13 साल थी जबकि वयस्क होने की उम्र 20 साल है तथा पुरुषों के लिए शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल और महिलाओं के लिए 16 वर्ष है।दक्षिण अफ़्रीका में, सहमति की उम्र 16 वर्ष है। वहीं, 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को ‘बच्चे’ के रूप में परिभाषित किया गया है।


from https://ift.tt/CtGe4Nm