Tuesday, October 31, 2023

मुलायम के MY फार्मूले से आगे निकले अखिलेश, क्या PDA में अगड़ा की एंट्री से भेद पाएंगे मोदी-शाह की रणनीति

अभय सिंह, लखनऊ: सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन भारतीय राजनीति में उनसे बड़ा जातीय समीकरणों को साधने वाला चाणक्य कोई दूसरा नहीं रहा है। मुलायम सिंह यादव ने जिस प्रदेश में अपने चरखा दांव से कभी अकेले तो कभी गठबंधन में सरकार बनाई, उस उत्तर प्रदेश की राजनीति हमेशा से ही जातीय समीकरणों के इर्द-गिर्द घूमती रही है। मुलायम सिंह यादव ने अपने MY (मुस्लिम-यादव) फार्मूले के जरिये यूपी में कई बार सरकार बनाई। इतना ही नहीं, अन्य पार्टियों की अपेक्षा यूपी की ज्यादा लोकसभा सीट जीतकर अपनी ताकत का एहसास कराते हुए केंद्र सरकार में अच्छा खासा दखल भी रखा। अब उनकी सियासत और विरासत को संभाल रहे बेटे एवं सपा मुखिया MY समीकरण से एक कदम आगे बढ़ते हुए PDA समीकरण को जमीन पर उतारने की शुरुआत कर दी है। अखिलेश यादव के PDA का मतलब अबतक पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक था, लेकिन सोमवार को उनके एक बयान के बाद इसमें A फॉर "अगड़ा" भी जुड़ गया है। इसके साथ ही यूपी की राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाओं ने भी जन्म ले लिया है।

PDA के तहत अपनी नैय्या को पार लगाने में जुटे अखिलेश

दरअसल, देश की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर जाता है। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी ने यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जोर देना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव 2014, 2017, 2019, 2022 चुनाव में मिली हार से सबक लेते हुए अपनी MY रणनीति से आगे निकलकर PDA के तहत अपनी नैय्या को पार लगाने में जुट गए हैं। इसी के तहत सपा की ओर से PDA समाजवादी साइकिल यात्रा भी निकाली जा रही है। 9 अगस्त को प्रयागराज से शुरू हुई यह यात्रा लगभग 90 दिन बाद प्रदेश की 100 विधानसभा के गांवों और शहरों से होते हुए सोमवार को लखनऊ पहुंची है। अखिलेश यादव ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे स्थित चांद सराय से जनेश्वर मिश्र पार्क तक करीब 25 किमी साइकिल चलाई। यह यात्रा अबतक 5 हजार किमी चल चुकी है।

अखिलेश ने बताई PDA यात्रा निकालने की सच्चाई

जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचने पर अखिलेश यादव ने बताया कि आखिर इस PDA साइकिल यात्रा निकालने का उद्देश्य क्या है। अखिलेश ने अपने बयान में कहा कि समाजवादी PDA साइकिल यात्रा का उद्देश्य देश को बांटने वाली ताकतों से बचाना है। यह यात्रा BJP सरकार के झूठे वादों और नारों की पोल खोल रही है। उन्होंने कहा कि पीडीए यात्रा परिवर्तन के लिए है। भाजपा सरकार के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ है। बढ़ती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ है। यात्रा सामाजिक न्याय और जातीय जनगणना के लिए है। सामाजिक आर्थिक विषमता के खिलाफ है। प्रत्येक स्तर पर अनुपातिक हिस्सेदारी के लिए है। अखिलेश ने आगे कहा कि यह यात्रा मो. आजम खान साहब पर लगे झूठे मुकदमों के विरोध में है। भाजपा सरकार में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ है।

अखिलेश के PDA में अल्पसंख्यक के साथ अगड़ा की भी एंट्री

हालांकि, साइकिल यात्रा में शामिल होने से पहले अखिलेश यादव ने PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के A में अगड़ा भी जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि पीडीए में ए का मतलब अल्पसंख्यक, अगड़े, आदिवासी और आधी आबादी है। अबतक समाजवादी पार्टी पीडीए का मतलब "पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक' बताती थी, लेकिन सोमवार को सपा मुखिया ने पीडीए का मतलब अल्पसंख्यक के साथ अगड़े, आदिवासी और आधी आबादी भी बता दिया है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि जो विकास कराए वह अगड़ा है, जो काम न करे वह पिछड़ा है।

सपा के PDA का मतलब पाखंड, दमन और अहंकार- बीजेपी

उधर, समाजवादी पार्टी की PDA साइकिल यात्रा को विपक्षी दलों ने आड़े हाथों भी ले लिया है। योगी सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने अखिलेश की PDA साइकिल यात्रा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि "चाहे जितना जोर लगा लो, चाहे जितना शोर मचा लो, जीतेगी बीजेपी ही।" सुरेश खन्ना ने कहा कि 60 से 75 में बीजेपी है, बाकी 25 में यह सभी विपक्षी दल है। यह जितना शोर मचाएंगे, उतना हमारा वोट बढ़ेगा। इतना ही नहीं, यूपी सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने अखिलेश यादव की PDA साइकिल यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की साइकिल 2017 विधानसभा चुनाव में ही पंक्चर हो गई थी, अब पंचर साइकिल को कितनी देर तक घसीटोगे। उन्होंने कहा कि जो साइकिल पंक्चर हो चुकी है, वो ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। बीजेपी प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पीडीए का मतलब पाखंड, दमन और अहंकार है।

अजय राय ने अखिलेश की PDA साइकिल यात्रा पर बोला हमला

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी समाजवादी PDA यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है अजय राय ने कहा कि यात्राएं करनी चाहिए और लगातार करती रहनी चाहिए। जनता के बीच में जाइए और उन्हें जोड़िए, लेकिन शासन में रहते हुए अगर आप (समाजवादी पार्टी) पिछड़ी जाति और अति पिछड़ी जाति के लिए काम नहीं कर पाए तो आपके कार्यकाल में लोगों को कहीं न कहीं खोट नजर आएगा। आपको जो काम करने चाहिए थे, वो आप नहीं कर पाए। उसके लिए आप वो यात्राएं निकाल रहे हैं, साइकिल चला रहे हैं और लोगों के बीच जाकर उन्हें लुभाने का प्रयास कर रहे हैं।

सपा की PDA साइकिल यात्रा की हवा निकल जाएगी- ओपी राजभर

इन सबके बीच सुभासपा मुखिया ओपी राजभर ने अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा पर कटाक्ष करते हुए हमला बोल दिया है। ओपी राजभर ने कहा कि इनकी जो साइकिल यात्रा है उसकी हवा ही निकल जाएगी। वो जितनी भी योजना बना रहे हैं, वो सभी योजनाएं कागज पर हैं। धरातल पर उतारना उनके लिए कठिन हो जा रहा है। आज जो नारा दिए हैं, अब PDA खत्म कर दिए, A से अगड़ा शुरू कर दिए हैं। यही बात हम उन्हें समझा रहे थे। जब P से पिछड़ा, D से दलित और A से अल्पसंख्यक तो सामान्य वर्ग वहां क्या कर रहा है, उसे सपा का साथ छोड़कर वहां से हट जाना चाहिए। अब क्या समाजवादी पार्टी ने अल्पसंख्यक छोड़ दिया है।

अखिलेश को पता है अगड़े नाराज हुए तो सपा को नुकसान होगा- वरिष्ठ पत्रकार

वरिष्ठ पत्रकार नवल कांत सिन्हा ने बताया कि देश और उत्तर प्रदेश अब धीरे-धीरे लोकसभा चुनाव की ओर बढ़ रहा है। यूपी एक बड़ा राज्य है। यहां 80 लोकसभा सीटें हैं। यही कारण है कि सभी सियासी दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुट गए हैं। यूपी में जातीय के हिसाब से भी गुणा-गणित चल रही है। सभी दल अपने अपने जातीय एजेंडे के तहत लोकसभा चुनाव में उतरने जा रहे हैं। अब चाहे बीजेपी हो, सपा हो या बसपा या फिर चाहे कोई अन्य दल ही क्यों न हो। बसपा ने पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा उठा रखा है। इसी तरह बीजेपी बसपा के वोट बैंक में सेंधमारी करने के चलते दलित सम्मेलन कर रही है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी MY से आगे निकलकर पीडीए का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन अब अखिलेश यादव को कहीं न कहीं लगा है कि जो अगड़ी जातियां हैं, वो कहीं न कहीं माहौल बनाने का काम करती हैं। अखिलेश को समझ में आ गया है कि अगर PDA में केवल अल्पसंख्यक को ही साधेंगे तो अगड़े नाराज हो जाएंगे, जिससे सपा को नुकसान हो सकता है। इसी वजह से अखिलेश अब अगड़ों की भी बात करने लगे हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि यूपी में पूरी लड़ाई पिछड़ों और दलितों के वोट को लेकर ही है।


from https://ift.tt/9grNQuK

Monday, October 30, 2023

क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स का लालच, रिडीम का झांसा देकर खाते से उड़ाए 7 लाख

फरीदाबाद: क्रेडिट कार्ड के पॉइंट्स रिडीम करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने डिपार्टमेंट ऑफ हैवी इंडस्ट्रीज से रिटायर्ड चीफ एग्जीक्यूटिव के बैंक खाते से लाखों रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने बताया कि इस मामले में उन्होंने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में रविवार को केस दर्ज कर लिया है।डिपार्टमेंट ऑफ हैवी इंडस्ट्रीज से रिटायर्ड जयंत तिवारी ने बताया कि उनके पास 26 सितम्बर को बैंककर्मी बनकर एक व्यक्ति का कॉल आया। व्यक्ति ने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडीम करने के लिए उन्हें ऐप डाउनलोड करना होगा। पीड़ित ने ऐप डाउनलोड कर लिया। जिसके बाद 15 मिनट में उनके बैंक खाते से 04 बार में 6.45 लाख रुपये साइबर ठगों ने ट्रांसफर कर लिए।'कोई बैंक डिटेल्स साझा नहीं की थी'पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कोई बैंक डिटेल्स साझा नहीं की थी। मगर उन्होंने यूजर आईडी और पासवर्ड फोन के नोट्स में सेव कर रखा था। जहां से साइबर ठगों ने बैंक के यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए अकाउंट से पैसे निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि उनके रिटायरमेंट की सारी जमापूंजी उसी खाते में थी। साइबर थाना सेंट्रल ने शिकायत प्राप्त करने के बाद रविवार को इस मामले में केस दर्ज किया है।क्या होता है RATरिमोट एक्सेस ट्रोजन (RAT) एक मैलवेयर प्रोग्राम है। यह प्रोग्राम हैकर्स और साइबर ठगों को दूर से पीड़ित के मोबाइल, लैपटॉप या फिर कंप्यूटर को नियंत्रित करने की अनुमति देता है। RAT के ज़रिए हैकर्स, पीड़ित के डिवाइस तक पूरा कंट्रोल प्राप्त कर सकते हैं।क्या-क्या कर सकता है यह RAT-माइक्रोफोन, फ्रंट और रियर कैमरा का एक्सेस-SMS और मल्टीमीडिया मैसेज कंटेंट, कॉल लॉग-SMS भेजना और मैसेज ब्लॉक करना-फोन कॉल करना-स्क्रीन कैप्चर करना-GPS और Network को ओवरराइट करना-फोन सिस्टम के फाइल को मोडिफाई करना


from https://ift.tt/mIMSPZ3

IAF ने चीन-पाक सीमा पर एक्टिवेट की घातक मिसाइल, S-400 डिलीवरी पर कही बड़ी बात

S-400 Air Defence Missile: कुछ रिपोर्टों में सुझाव दिया गया है कि भारतीय वायु सेना के लिए निर्मित स्क्वाड्रनों का इस्तेमाल रूसियों द्वारा अपने उपयोग के लिए किया गया था, लेकिन कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है और भारत भी केवल अपने सिस्टम प्राप्त करने पर केंद्रित है.

from News in Hindi, Latest News, News https://ift.tt/GYwg5Rf

शराब कांड: अरविंद केजरीवाल को आखिर ED ने क्यों भेजा समन, क्या था चार्जशीट में?

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पीएमएलए यानी धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत समन जारी किया गया है और सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में मामले के जांच अधिकारी के सामने पेश होने के बाद एजेंसी मुख्यमंत्री का बयान दर्ज करेगी.

from News in Hindi, Latest News, News https://ift.tt/8VlgcYv

Sunday, October 29, 2023

गोंडा युवक सुसाइड केस में सांसद बृजभूषण ने पीएम को लिखी चिट्‌ठी, बैंकों की कारस्तानी से कराया अवगत

विशाल सिंह, गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में युवक के शरीर पर डीजल छिड़ककर आग लगाने का मामला काफी चर्चा में बना हुआ है। इस घटना में युवक की मौत हो गई। इसके बाद से सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक महकमे में मामले की चर्चा हो रही है। इस पूरे मामले में अब कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह की इंट्री हुई है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है। सांसद ने इस मामले में बैंक अफसरों और कार्यप्रणाली को घेरा है। युवक की मौत की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। युवक की मौत के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग भी सांसद ने की है।

क्या है मामला?

11 अक्टूबर की तारीख को गोंडा में बीच सड़क पर लोगों ने एक युवक को आत्मदाह करते देखा। जिसने भी नजारा देखा वह स्तबध रह गया। नगर कोतवाली के पास एसबीआई बैंक के ठीक सामने दिव्यराज पांडे नाम के एक युवक ने अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। उसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक दिव्यराज ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था। यह सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। सुसाइड नोट में दिव्यराज पांडे ने वाटर प्लांट लगाने के लिए 5 करोड रुपए का लोन का आवेदन बैंक में किया था, उसका जिक्र किया था। बैंक ने सुसाइड नोट में लिखी बातों को साफ इनकार कर दिया है। बैंक ने एक पत्र जारी कर कहस कि युवक ने किसी भी तरह का आवेदन उनके बैंक में लोन के लिए नहीं किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम नेहा शर्मा ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच शुरू हुई। साथ ही, घटना पर राजनीति भी शुरू हो गई। सपा नेता सूरज सिंह ने मामले में कहा कि इस तरह की घटना सरकार के भीतर के भ्रष्टचार को दर्शाता है। एक बेरोजगार युवक को आग लगाकर आत्महत्या करनी पड़ रही है।

सामने आए सांसद

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह अब इस मामले में सामने आए हैं। उन्होंने इस घटना पर अपनी टिप्पणी की है। बैंक कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। अपने लेटर पैड पर पत्र लिखकर कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को पूरे घटना की जानकारी दी। मृतक दिव्यराज पांडेय के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से निवेदन किया। सांसद ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में गोंडा एसबीआई मैनेजर, फील्ड ऑफिसर और अन्य दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सांसद ने बैंकों द्वारा की जा रही मनमानी और ऋण देने की प्रक्रिया में कमिशनखोरी को रोके जाने की अपील की। मृतक के परिजनों को बैंक और राज्य सरकार की ओर से सहायता राशि न मिलने का जिक्र करते हुए पीडित परिवार को सहायता राशि देने मांग की। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पत्र में प्रधानमंत्री मोदी को अवगत कराया कि गोंडा में लगातार निगरानी समिति में उनकी ओर से बैंकों से आग्रह किया गया कि सिटीजन चार्टर लागू कर बकायदा लोन का आवेदन करने वाले आवेदकों को रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाए। लेकिन बैंक ऐसा नहीं नही कर रहे।सांसद ने आरोप लगाया कि बैंक कर्मचारी, फील्ड अफसर लोन पास कराने के नाम रिश्वत मांगते हैं। लोन अमाउंट का 25 प्रतिशत कमीशन लेते हैं। साथ ही, सांसद ने लिखा कि बैंकों के रवैए के कारण आम जनमानस में रोष व्याप्त है। बैंक कर्मचारी लोन के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के साथ दुर्व्यहार करता है। उनका शोषण भी करता है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बैंकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए नियमावली को कठोर बनाए जाने की मांग भी की। देवराज पांडे के मामले में उच्च स्तरीय जांच कर कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।


from https://ift.tt/tvUryhX

मानवीय भूल बनी रेल हादसे की वजह? रायगढ़ा पैसेंजर ट्रेन ने की सिग्नल की अनदेखी?

Andhra Train Accident: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को बचाव कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से घायलों को ले जाने के लिए पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस की व्यवस्था करने को कहा.

from News in Hindi, Latest News, News https://ift.tt/jGoKs3k

Saturday, October 28, 2023

मुख्तार अंसारी के एक और करीबी पर पुलिस का ऐक्शन, फर्जी मार्कशीट प्रकरण में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष निकहत अरेस्ट

गाजीपुर: मुख्तार अंसारी के एक और करीबी पर गाज गिरी है। गाजीपुर के अध्यक्ष की पत्नी गिरफ्तार हुई है। पंचायत अध्यक्ष रेयाज अंसारी की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार निकहत परवीन ने फर्जी अंकपत्र लगाकर मदरसे में सहायक अध्यापिका की नौकरी पायी थी। वह लंबे अरसे से इस पद पर रहते हुए, वेतन ले रही थी। परवीन पूर्व में खुद नगर पंचायत अध्यक्ष रही है। इस गिरफ्तारी को लेकर एसपी ओमवीर सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। एसपी सिंह ने बताया कि निकहत परवीन वर्तमान में बहादुरगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष रियाज अहमद की पत्नी है। निकहत खुद पूर्व में नगर पंचायत की अध्यक्ष रही हैं। फर्जी दस्तावेज के आधार पर वह मदरसे में सहायक शिक्षक की नौकरी कर रही थी। अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जांच में उसके अंक पत्र को फर्जी पाया गया है। इसके बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से फर्जी अंक पत्र के आधार पर गलत तरीके से नौकरी करने सहित अन्य धाराओं में निकहत पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी मुकदमे को लेकर निकहत की गिरफ्तारी हुई है। एसपी ओमवीर सिंह के अनुसार निकहत की फर्जी नौकरी को लेकर जांच जारी है। इस मामले में अन्यों को भी दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। एसपी सिंह ने यह भी बताया कि निकहत के पति रियाज के IS-191 गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी से करीबी रिश्ते बताए गए हैं। इस बाबत भी पुलिस छानबीन कर रही है। रियाज वर्तमान में बहादुरगंज नगर पंचायत का अध्यक्ष है।


from https://ift.tt/EU2dQ3F