Sonia Gandhi Reveals Her Favorite Food: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी विदेश से लौटते ही एक व्यंजन खाना जरूर पसंद करती हैं और वह है ‘अरहर की दाल’ और ‘चावल’. नए साल की पूर्व संध्या पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल पर जारी एक वीडियो में सोनिया गांधी ने अपने खाने की पसंद को साझा किया. पांच मिनट से अधिक के इस वीडियो में सोनिया गांधी ने कहा कि मुझे भारतीय स्वादों विशेषकर मिर्च और हरे धनिये के साथ तालमेल बिठाने में समय लगा.
from News in Hindi, Latest News, News https://ift.tt/dQyUZfM
Sunday, December 31, 2023
RSS के इंद्रेश की अपील- प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मस्जिदों में भी हो राम का जाप
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले 'प्राण प्रतिष्ठा' कार्यक्रम को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा है. आरएसएस के इंद्रेश कुमार ने इस दिन को बहुत ही खास मान रहे हैं. उनका कहना है कि गैर हिंदुओं यानी मुसलमानों, सिखों और ईसाइ धर्म के लोग भी इस दिन श्रीराम का जाप करें.
from News in Hindi, Latest News, News https://ift.tt/QqtEslM
from News in Hindi, Latest News, News https://ift.tt/QqtEslM
खरगे को खुद देकर आया निमंत्रण... इनविटेशन पॉलिटिक्स के बीच VHP अध्यक्ष का दावा
नई दिल्ली: अयोध्या के में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को लेकर सियासत गरम है। विपक्ष ने समारोह के निमंत्रण बांटने में राजनीति के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि वह 22 जनवरी को होने वाले समारोह के लिए खुद को निमंत्रण देने गए थे। वहीं, VHP के दूसरे सदस्य अधीर रंजन चौधरी को न्योता देने गए थे। विपक्ष इनविटेशन को लेकर सवाल उठा रहा है। उसका कहना है कि विपक्ष के कुछ नेताओं को बुलाकर जबकि कई अन्य को न बुलाकर राजनीति की जा रही है। यही नहीं, सीताराम येचुरी जैसे कुछ नेताओं ने न्योता मिलने के बाद भी कार्यक्रम में शिरकत करने से मना कर दिया है। इस बीच VHP अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि विपक्ष के जिन नेताओं को बुलाया गया है अगर वो आएंगे तो उन्हें सम्मानपूर्वक स्थान दिया जाएगा। उनका स्वागत है। कांग्रेस के अलावा अन्य कई प्रमुख राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं को भी बुलाया गया है। यह कार्यक्रम पूरे देश का है। सबका स्वागत है। आलोक कुमार ने कहा, 'मल्लिकार्जुन खरगे के पास मैं खुद निमंत्रण लेकर पहुंचा था। जबकि अधीर रंजन चौधरी के पास VHP और ट्रस्ट के दूसरे सदस्य निमंत्रण लेकर गए थे। नृपेंद्र मिश्रा सोनिया गांधी को न्योता देने गए थे। हमने बाकी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं को भी बुलाया है।' इस बीच रविवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि उन्हें प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अब तक आमंत्रण नहीं मिला है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के केंद्र हैं। हम उनके दिखाए रास्ते पर चलेंगे। वह बोले, ‘अभी तक अयोध्या से कोई आमंत्रण नहीं मिला है, लेकिन आमंत्रण मिले या न मिले, भगवान राम हमारी आस्था के केंद्र हैं और हम उनके दिखाए रास्ते पर चलेंगे।’कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। पार्टी ने अभी तक आमंत्रण पर कोई फैसला नहीं लिया है।
from https://ift.tt/0RJkeM6
Saturday, December 30, 2023
नहीं लगा था वर्ल्ड कप खेल सकूंगा... सर्जरी के बाद खड़े भी नहीं हो पा रहे थे केएल राहुल, बताया कैसा था वो समय
नई दिल्ली: सर्जरी के बाद एक समय तीन चार सप्ताह वह अपने पैरों पर भी खड़े नहीं हो पा रहे थे और ऐसे समय में भारतीय बल्लेबाज के लिये इस साल वनडे विश्व कप खेलने के बारे में सोचना भी मुश्किल था। लेकिन न केवल उन्होंने टूर्नामेंट में 452 रन बनाकर शानदार वापसी की बल्कि कई मैचों में मेजबान के लिये संकटमोचक भी साबित हुए। सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन और भारत में इस साल हुए वनडे विश्व कप में प्रदर्शन के बारे में राहुल ने स्टार स्पोटर्स की ‘बिलीव’ सीरीज में कहा,‘वापसी कर दबाव तो था लेकिन मैं उस समय जीवन के सबसे खराब दौर से गुजर रहा था मानो कुछ और मायने नहीं रखता था। इसके आगे सब कुछ छोटा लग रहा था।'केएल राहुल ने आगे कहा, 'सर्जरी के बाद पहले तीन चार सप्ताह तो मैं चल भी नहीं पा रहा था। मैं वॉकर का सहारा लेकर चलने लगा तो भी मुझे लगता था कि विश्व कप नहीं खेल सकूंगा। सर्जरी मई में हुई और सर्जन ने कहा कि पांच महीने वापसी नहीं कर सकूंगा। निश्चित तौर पर सीधे विश्व कप खेलने तो नहीं जा सकता था। कुछ मैचों का अभ्यास जरूरी था लेकिन मैंने सोचा कि इसके बारे में सोचकर तनाव नहीं लेना है। जो होगा देखा जायेगा।’विश्व कप के अपने पहले ही मैच में भारत को खराब शुरूआत से निकालते हुए उन्होंने 97 रन की पारी खेली। नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 62 गेंद में शतक जमाया। पूरे टूर्नामेंट में 11 मैचों में 452 रन बनाने के अलावा उन्होंने विकेट के पीछे 15 कैच भी लिये। भारतीय टीम लगातार दस मैच जीतकर विश्व कप फाइनल में पहुंची थी जहां आस्ट्रेलिया ने उसे छह विकेट से हराया। विश्व कप 2019 में भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने हराया था। उस टूर्नामेंट के बारे में राहुल ने कहा,‘हम सभी उस विश्व कप में आत्मविश्वास से भरे थे और हमने सोचा नहीं था कि हम खिताब नहीं जीतेंगे। पहले दौर में हमने कुछ शानदार जीत दर्ज की। कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन भी रहा लेकिन हमने जीत के रास्ते बनाये।’उन्होंने कहा ,‘हमें लगा ही नहीं कि हम हार सकते हैं क्योंकि हम हर चुनौती का सामना करने में कामयाब रहे थे। हम हार के लिये तैयार नहीं थे इसलिये सेमीफाइनल में हार से सभी स्तब्ध थे। सेमीफाइनल में जब रविंद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी खेल रहे थे तो लगा कि कोई चमत्कार होगा और हम जीत जायेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हार के बाद ड्रेसिंग रूम में सभी काफी जज्बाती हो गए थे। मुझे आज भी याद है क्योंकि इस तरह से सभी को रोते हुए और निराश नहीं देखा था। वह अच्छी याद नहीं है लेकिन हमारे लिये सबक थी।’राहुल ने कहा, ‘आप साल भर कितना भी अच्छा खेलें लेकिन दस, 15 साल बाद जब हम रिटायर होंगे तो हमारे कैरियर को रनों या विकेटों या द्विपक्षीय सीरीज में मिली जीत से याद नहीं रखा जायेगा। हमें विश्व कप से याद रखा जायेगा। इसलिये हम अगली बार बेहतर करना चाहते थे।’
from https://ift.tt/UqxLjhS
Friday, December 29, 2023
नेपाल में पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच झड़प, दो युवकों की मौत, भड़के लोगों ने मंत्री की गाड़ी जलाई
काठमांडू: काठमांडू के ललितपुर शहर में एक परीक्षा में बैठने से रोके गए अभ्यर्थियों के एक समूह की शुक्रवार को पुलिस के साथ झड़प हो गई, जिसमें नेपाल के दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के विनिर्माण क्षेत्र में नौकरी के लिए एक परीक्षा में बैठने से रोके जाने को लेकर कुछ अभ्यर्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिसमें पुलिस के हस्तक्षेप के बाद यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारी हाल ही में नेपाल की रोजगार परमिट प्रणाली (ईपीएस) परीक्षा के तहत दक्षिण कोरिया में जहाज निर्माण क्षेत्र में नौकरी के लिए आयोजित एक परीक्षा में असफल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें ईपीएस परीक्षा की अन्य श्रेणियों में भाग लेने की अनुमति नहीं दी गई।नेपाल पुलिस के प्रवक्ता कुबेर कदायत ने बताया कि दक्षिण कोरिया के विनिर्माण क्षेत्र में नौकरी के लिए परीक्षा में बैठने की अनुमति देने की मांग को लेकर सैकड़ों असंतुष्ट युवाओं ने ललितपुर के ग्वारको इलाके में प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि आंदोलनकारियों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हालात उस वक्त और बिगड़ गए जब प्रदर्शनकारियों ने भौतिक अवसंरचना एवं परिवहन मंत्री प्रकाश ज्वाला के सरकारी वाहन में आग लगा दी।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस, हवा में गोलियां और रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया, जिसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी और एक प्रदर्शनकारी मामूली रूप से घायल हुआ। उन्होंने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों युवकों की मौत गोली लगने से हुई या नहीं। इस बीच, पाटन उच्च न्यायालय ने एक अंतरिम आदेश जारी कर सरकार को सभी आवेदकों को ईपीएस परीक्षा की सभी श्रेणियों में बैठने की अनुमति देने का निर्देश दिया।अदालत ने दिया निर्देश
अदालत ने संबंधित सरकारी निकायों को निर्देश दिया कि वे ईपीएस परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक किसी भी अभ्यर्थी को आवेदन पत्र भरने से न रोकें। अदालत के इस फैसले से उन सभी 28 हजार युवाओं को ईपीएस परीक्षा में भाग लेने की अनुमति मिल जाएगी, जो जहाज निर्माण परीक्षा में असफल हो गए थे।from https://ift.tt/TjmP5NM
Thursday, December 28, 2023
नीतीश की मीटिंग पर असली बात तो PK ने बताई, ताश की पत्तों से भी उठा पर्दा
दरभंगा: बिहार के मुख्यमंत्री के फिर से पलटी मारकर इंडिया गठबंधन से अलग होकर एनडीए के साथ जाने की चर्चा मीडिया में चल रही है। मगर, चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज यात्रा के सूत्रधार इसे अलग नजरिये से देखते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राजनीति में बोझ बन गए, उन्हें अब कोई पार्टी साथ नहीं लेना चाह रही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले अब उनके पास कोई विकल्प नहीं है और उन्हें चुनाव तो महागठबंधन के साथ ही लड़ना होगा।
'ताश की पत्तों की तरह फेंटते रहते हैं'
प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार राजनेता और जदयू दल के तौर पर बहुत बड़े बोझ बन गए हैं और जो भी इस बोझ को उठाने की कोशिश करेगा, वो भी उस बोझ के तले नीचे दबकर मर जाएगा। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार का अपना तरीका है और वो ताश के पत्तों की तरह अपनी पार्टी में नेताओं को ऊपर-नीचे करते रहते हैं। यही वजह है कि 18 सालों से मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उन्होंने अपनी पार्टी में सेकेंड लाइन लीडरशिप या संगठन बनाया ही नहीं।'मैं कभी भी नीतीश के साथ नहीं जाऊंगा'
दरभंगा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए साफ कहा कि वे (प्रशांत किशोर) कभी भी नीतीश के साथ नहीं जाएंगे। एक बार नीतीश कुमार ने अगर धोखा किया तो चाहे नीतीश कुमार बीस बार हमारे पास आ जाएं, उनके साथ जाने का सवाल ही नहीं।दिल्ली में चल रही जेडीयू की अहम बैठक
दरअसल, बिहार की सत्ताधारी नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की अहम बैठक दिल्ली में चल रही है। प्रशांत किशोर भी नीतीश कुमार के साथ काम कर चुके हैं। उनके काम करने के तरीके से वो अच्छी तरह वाकिफ हैं। जेडीयू की मीटिंग के बारे में कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह इस्तीफा देंगे और नीतीश कुमार खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। इसी बात पर प्रशांत किशोर अपनी प्रतिक्रिया मीडिया को दे रहे थे।from https://ift.tt/Hk1rR7c
Wednesday, December 27, 2023
कोरोना के नए वैरिएंट की दहशत के बीच दिल्ली AIIMS की नई गाइडलाइन, स्क्रीनिंग के साथ कोविड मरीजों के लिए अलग बेड
नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट JN1 का पहला मामला सामने आ गया है। जीनोम सिक्वेंसिंग में इस केस की पहचान हुई है। इस बीच एम्स दिल्ली ने बढ़ते मामलों को देखते हुए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। नई गाइडलाइंस कोविड-19 के संदिग्ध या पॉजिटिव मामलों के लिए जारी की गई है। बता दें कि एम्स दिल्ली के निदेशक ने बुधवार को कोविड-19 आकस्मिक उपायों पर अस्पताल के सभी विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक की। मीटिंग में, कोविड-19 परीक्षण पर नीति, पॉजिटिव रोगी और उनके अस्पताल में भर्ती होने पर चर्चा की गई। एम्स में आने वाले लोगों की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। एम्स ने जारी किए नए दिशानर्देश प्रबंधन की ओर से निर्देशित कोविड-19 परीक्षण नीति के अनुसार,SRI (गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण) वाले रोगियों के लिए परीक्षण किया जाएगा। डब्ल्यूएचओ के अनुसार लक्षण, तीव्र श्वसन संक्रमण, पिछले 10 दिनों के भीतर खांसी और शुरुआत के साथ लगातार बुखार होना भी शामिल है। बैठक के बाद कार्यालय ज्ञापन जारी किया गया। इसने संस्थान के सभी विभागों को कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण करने वाले रोगियों के प्रबंधन के लिए अपने-अपने वार्डों में मरीजों की देखभाल करने के लिए कहा है।बिंदुओं से समझिए ➤मेमोरेंडम के अनुसार, C6 वार्ड में 12 बिस्तर गंभीर रूप से बीमार COVID-19 रोगियों के लिए आरक्षित किए जाएंगे। इसमें यह भी कहा गया है कि आपातकालीन विभाग में एक स्क्रीनिंग ओपीडी कोविड-जैसे लक्षणों वाले रोगियों की जांच करेगी और उनके मेडिकल जरूरतों के आधार पर उन्हें अलग-अलग करेगी।➤नए निजी वार्ड में कमरा नंबर 1 से 12 तक का इस्तेमाल COVID-19 पॉजिटिव ईएचएस लाभार्थियों के अस्पताल में भर्ती के लिए किया जाएगा।➤मेमोरेंडम में आगे कहा गया है कि मस्जिद मोथ कैम्पस में नए ब्लॉकों में इंजीनियरिंग कार्यों के लिए ईएसडी को जल्द से जल्द मस्जिद मोथ कैम्पस में स्थित सभी नए ब्लॉकों में यूवीजीए फिल्टर और HEPA फिल्टर लगाने की आवश्यकता है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में जेएन.1 वेरिएंट संक्रमण का पहला मामला सामने आया है।दिल्ली में सामने आया जेएन1 का नया वैरिएंटदिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली में ओमीक्रोन के सब वैरिएंट जेएन. 1 का पहला मामला सामने आया है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 3 नमूनों में से एक JN.1 है और अन्य दो ओमीक्रोन हैं। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने बुधवार को कहा कि 26 दिसंबर तक देश में कुल 110 JN.1 COVID वैरिएंट के मामले सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में JN.1 को अपने मूल वंश BA. 2.86 से अलग, रुचि के एक प्रकार के रूप में वर्गीकृत किया है। हालांकि, जोर देकर कहा कि वर्तमान साक्ष्यों के आधार पर जेएन. 1 की ओर से जोखिम कम है।
from https://ift.tt/INvjehr
Subscribe to:
Posts (Atom)