दिवाली बीत गई, जश्न भी खूब मनाया गया. तमाम प्रतिबंध के बावजूद जमकर आतिशबाजी हुई. खूब पटाखे भी फोड़े गए. लेकिन, अब दिल्ली-एनसीआर की हवा का बुरा हाल हो गया है. शुक्रवार के लड़के दिल्ली का वायु गुणवत्ता गिरकर 400 पर कर गया है. इधर, देश भर में ठंड का इंतजार लंबा होते दिख रहा है, तो साउथ इंडिया में तमिलनाडु और केरल सहित कई राज्य में आईएमडी ने बारिश का अलर्ट जारी किया है.
from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/8Js3Zg2
Thursday, October 31, 2024
पंजाब किंग्स ने सबकी हवा टाइट कर दी, आईपीएल मेगा ऑक्शन में सभी के छक्के छुड़ा देगी प्रीति जिंटा की टीम
नई दिल्ली: स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज का दिल्ली कैपिटल्स के साथ 9 साल का संबंध खत्म हो गया, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन (23 करोड़) को सबसे अधिक पैसे में रिटेन करके रिकॉर्ड बना दिया। आरसीबी के विराट कोहली (21 करोड़) फिलहाल सबसे महंगे खिलाड़ी नहीं हैं, जबकि केकेआर के आईपीएल विजेता कप्तान भी नीलामी का हिस्सा होंगे। यह रिलीज सबसे हैरान करने वाली रही, जबकि मुंबई इंडियंस ने पांचों सितारा खिलाड़ियों कप्तान हार्दिक पंड्या, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, युवा तिलक वर्मा को रिटेन करते हुए मैदान मार लिया। के पास सबसे अधिक पैसेमुंबई टीम ने रिटेंशन का पूरा पर्स (75 करोड़ रुपये) खर्च कर दिया। हालांकि, पंजाब किंग्स ने सिर्फ 9.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं जो शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह पर खर्च हुए। वे नीलामी में 110.5 करोड़ रुपये का पर्स और चार आरटीएम (राइट टू मैच) कार्ड लेकर उतरेंगे। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इतने पैसे लेकर उतरने का मतलब है कि मनचाहे खिलाड़ी को मनचाहे कीमत पर टीम से जाड़ना। अब दूसरी टीमें रेस में पंजाब काफी दूर हैं। इसमें कोई शक नहीं कि इस बार रिलीज होने वाले प्लेयर्स में ढेर सारे क्वालीटी खिलाड़ी हैं। अगर पंजाब चाहे तो पहली बार सबसे स्ट्रॉन्ग टीम बनाने में कामयाब रह सकती है।श्रेयस अय्यर का रिलीज होना हैरान करने वाला हैश्रेयस अय्यर को लगा होगा कि केकेआर को आईपीएल खिताब दिलाने के बाद उनकी कीमत मौजूदा 12.25 करोड़ रुपये से अधिक होनी चाहिए, लेकिन भारत की टी20 टीम में उनकी जगह पक्की नहीं होने और खराब स्ट्राइक रेट के कारण केकेआर कभी उन पर इतना खर्च नहीं करेगा। उन्हें रिलीज कर दिया गया और अब वह दिल्ली के कप्तान बन सकते हैं। समझा जाता है कि डीसी ने उनके लिए 20 करोड़ रुपये रखे हैं।किस फ्रेंचाइजी के पास कितना पर्स, खिलाड़ियों की लिस्ट और बचे हुए आरटीममुंबई इंडियंस
- खिलाड़ी: जसप्रीत बुमराह (18 करोड़ रुपये), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़ रुपये), हार्दिक पंड्या (16.35 करोड़ रुपये), रोहित शर्मा (16.30 करोड़ रुपये), तिलक वर्मा (8 करोड़ रुपये)
- नीलामी के लिए बचा हुआ पर्स: 55 करोड़ रुपये
- RTM: 1
- खिलाड़ी: हेनरिक क्लासेन (23 करोड़ रुपये), पैट कमिंस (18 करोड़ रुपये), अभिषेक शर्मा (14 करोड़ रुपये), ट्रैविस हेड (14 करोड़ रुपये), नितीश कुमार रेड्डी (6 करोड़ रुपये)
- नीलामी के लिए बचा हुआ पर्स: 45 करोड़ रुपये
- RTM: 1
- खिलाड़ी: निकोलस पूरन (21 करोड़ रुपये), रवि बिश्नोई (11 करोड़ रुपये) मयंक यादव (11 करोड़ रुपये), मोहसिन खान (4 करोड़ रुपये), आयुष बदोनी (4 करोड़ रुपये)
- नीलामी के लिए बचा हुआ पर्स: 69 करोड़ रुपये
- RTM: 1
- खिलाड़ी: शशांक सिंह (5.5 करोड़ रुपये), प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़ रुपये)
- नीलामी के लिए बचा हुआ पर्स: 110.5 करोड़ रुपये
- RTM: 4
- खिलाड़ी: संजू सैमसन (18 करोड़ रुपये), यशस्वी जायसवाल (18 करोड़ रुपये), रियान पराग (14 करोड़ रुपये), ध्रुव जुरेल (14 करोड़ रुपये), शिमरॉन हेटमायर (11 करोड़ रुपये), संदीप शर्मा (4 करोड़ रुपये)
- नीलामी के लिए बचा हुआ पर्स: 41 करोड़ रुपये
- RTM: कोई नहीं
- खिलाड़ी: रुतुराज गायकवाड़ (18 करोड़), मथीशा पथिराना (13 करोड़), शिवम दुबे (12 करोड़), रवींद्र जड़ेजा (18 करोड़), एमएस धोनी (4 करोड़)
- नीलामी के लिए बचा हुआ पर्स: 65 करोड़
- RTM: 1
- खिलाड़ी: विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़), यश दयाल (5 करोड़)
- नीलामी के लिए बचा हुआ पर्स: 83 करोड़ रुपये
- RTM: 3
- खिलाड़ी: रिंकू सिंह (13 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़), सुनील नारायण (12 करोड़), आंद्रे रसेल (12 करोड़ रुपये), हर्षित राणा (4 करोड़ रुपये), रमनदीप सिंह (4 करोड़ रुपये)
- नीलामी के लिए बचा हुआ पर्स: 51 करोड़ रुपये
- RTM: कोई नहीं
- खिलाड़ी:अक्षर पटेल (16.50 करोड़ रुपये), कुलदीप यादव (13.25 करोड़ रुपये), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़ रुपये), अभिषेक पोरेल (4 करोड़ रुपये)
- नीलामी के लिए बचा हुआ पर्स: 73 करोड़ रुपये
- RTM: 2
- खिलाड़ी: राशिद खान (18 करोड़ रुपये), शुभमन गिल (16.50 करोड़ रुपये), साई सुदर्शन (8.50 करोड़ रुपये), राहुल तेवतिया (4 करोड़ रुपये), शाहरुख खान (4 करोड़ रुपये)
- नीलामी के लिए बचा हुआ पर्स: 69 करोड़ रुपये
- RTM: 1
from https://ift.tt/1GgvjJy
शरद पवार का दर्द फिर छलका, अजित पवार के बाद अब 'मानसपुत्र' निशाने पर
शरद पवार ने दिलीप वलसे पाटिल पर इस बार जोरदार प्रहार किए. बारामती में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने उन सभी लोगों को निशाने पर रखा, जो उन्हें छोड़कर चले गए.
from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/7zP9pSW
from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/7zP9pSW
Wednesday, October 30, 2024
झारखंड चुनाव: JLKM ने सबसे ज्यादा सीटों पर उतारे उम्मीदवार; भाजपा, झामुमो और कांग्रेस को पीछे छोड़ा
रांचीः झारखंड में अगले महीने विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग होगी। इस चुनाव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा () पार्टी ने सबसे अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इस मामले में उसने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस जैसी पार्टियों को पीछे छोड़ दिया है।
जेएलकेएम ने 76 सीटों पर उम्मीदवार उतारे
राज्य में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं। जेएलकेएम ने इनमें से 76 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा ने कुल 68, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 43, कांग्रेस ने 30, आजसू पार्टी ने 10, राष्ट्रीय जनता दल ने 7 और जनता दल यूनाइटेड ने 2 सीटों पर उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे हैं।चुनाव में जेएलकेएम का तीसरी शक्ति के रूप में उभार!
झारखंड में एनडीए और इंडिया गठबंधन से इतर इस पार्टी को तीसरी राजनीतिक शक्ति के उभार के तौर पर देखा जा रहा है। इस पार्टी के अध्यक्ष जयराम कुमार महतो हैं, जो पिछले चार वर्षों के दौरान भीड़ जुटाने वाले नेता के तौर पर उभरे हैं। महतो और उनके साथी पिछले तीन-चार वर्षों से झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) नामक संगठन चला रहे थे।नौकरी, स्थानीय नीति और भाषा के मुद्दे पर ध्यान खींचा
इस संगठन ने झारखंड के स्थानीय युवाओं से जुड़े मुद्दों, प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों और राज्य की स्थानीय भाषाओं को प्राथमिकता जैसे मुद्दों पर आंदोलनों से लोगों का ध्यान खींचा। करीब तीन महीने पहले इस संगठन ने औपचारिक तौर पर ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ नामक राजनीतिक पार्टी का रूप ले लिया।जयराम महतो की पार्टी को कैंची चुनाव चिह्न आवंटित
भारतीय निर्वाचन आयोग ने भी इसे पार्टी के तौर पर मान्यता दे दी है। चुनाव आयोग ने उसे कैंची चुनाव चिह्न आवंटित किया है। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में इस संगठन ने राज्य की 14 में से आठ सीटों पर उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। इनमें से छह सीटों पर इसके उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे थे। उन्होंने कुल मिलाकर साढ़े आठ लाख वोट हासिल किए थे।जयराम महतो की पार्टी का लोकसभा चुनाव में जोरदार प्रदर्शन
जयराम कुमार महतो गिरिडीह सीट पर 3 लाख 47 हजार 322 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे। इसी तरह रांची लोकसभा सीट से देवेंद्र नाथ महतो ने 1 लाख 32 हजार 647 वोट और हजारीबाग सीट पर संजय मेहता ने 1 लाख 57 हजार 977 वोट हासिल किए। इसके अलावा धनबाद, सिंहभूम और कोडरमा सीट पर इस संगठन के प्रत्याशियों को एक लाख से कम वोट मिले थे, लेकिन वे तीसरे स्थान पर रहे थे।जयराम महतो डुमरी और बोकारो से मैदान में
विधानसभा चुनाव में पार्टी के अध्यक्ष जयराम कुमार महतो खुद एक साथ दो सीटों गिरिडीह जिले की डुमरी और बोकारो जिले की बेरमो में चुनाव लड़ रहे हैं। बुधवार को इस पार्टी ने चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र भी जारी कर दिया।from https://ift.tt/Ln73cif
Tuesday, October 29, 2024
गाजियाबाद कोर्ट में हंगामा, पुलिस और वकीलों के बीच हाथापाई, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष समेत 50 पर केस
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की एक अदालत में मंगलवार को वकीलों और पुलिसकर्मियों के समूहों के बीच झड़प हो गई। इसमें कथित तौर पर कुछ वकील घायल हो गए और स्थानीय पुलिस चौकी में आगजनी की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। गाजियाबाद में राज नगर इलाके में सुबह करीब 11 बजे जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के अंदर अग्रिम जमानत के एक मामले की सुनवाई को लेकर सत्र जज और वकील के बीच बहस के बाद अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल, कोर्ट में तनाव का माहौल है। कई थानों की पुलिस और पीएसी को कचहरी में लगाया गया है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष समेत 50 वकीलों पर दो मुकदमे दर्ज हुए हैं।
घटना का वीडियो हुआ वायरल
घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें अदालत परिसर में वकीलों और लाठी लिए पुलिसकर्मियों के बीच झड़प होती दिखाई दे रही है। गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि वकीलों के एक समूह ने जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान जिला जज पर दबाव डालने की कोशिश की और हमला करने का प्रयास किया। सीपी ने कहा कि बाद में एक स्थानीय पुलिस चौकी में भी आग लगा दी गई।वकील ने बताई पूरी घटना
एक वकील ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि वकीलों के एक समूह ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार से अग्रिम जमानत के एक मामले की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करने की मांग की, जिसके लिए उन्होंने इनकार करते हुए कहा कि मामले की सुनवाई संख्या के अनुसार की जाएगी।वकील ने दावा किया कि इस पर वकीलों के एक समूह ने जिला जज के खिलाफ नारेबाजी की। मामला तब बिगड़ गया जब अदालती कार्यवाही बाधित हुई और जज ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने अदालत कक्ष में पहुंचकर लाठियां बरसाईं, जिससे 12 से अधिक वकील घायल हो गए।हाई कोर्ट में की गई शिकायत
इस बीच, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने घटना की शिकायत इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस कर दी। इसमें उन्होंने दावा किया है कि मंगलवार सुबह 11 बजे वकील जितेंद्र सिंह और अभिषेक यादव अग्रिम जमानत का विरोध करने के लिए अदालत पहुंचे। उन्होंने बताया कि अदालत में भीड़भाड़ होने के कारण वकीलों ने जिला जज से प्राथमिकता के आधार पर दलीलें सुनने या मामले को किसी अन्य अदालत में स्थानांतरित करने का आग्रह किया। नाहर सिंह यादव ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को भेजी शिकायत में आरोप लगाया कि जिला जज ने अपना आपा खो दिया। शिकायत में कहा गया है कि जज अपनी कुर्सी से खड़े हो गए और अपना कोट, गाउन उतार दिया। वकीलों को अपशब्द कहे। जिला जज ने पुलिस बल को बुलाया।शिकायत में कहा कि पुलिस उपायुक्त (सिटी जोन) राजेश कुमार सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त (कविनगर) अभिषेक श्रीवास्तव की मौजूदगी में पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके कारण 12 से अधिक वकील घायल हो गए। नाहर सिंह यादव ने सीसीटीवी फुटेज को तुरंत सुरक्षित रखने की भी मांग की है, ताकि पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो सके। शिकायत पर आठ वकीलों के हस्ताक्षर हैं।सीपी ने दी जानकारी
गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने व्हॉट्सएप पर दिए बयान में कहा कि वकील नाहर सिंह यादव (बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के नेता), वकील अभिषेक यादव, वकील औरंगजेब खान, वकील बिलाल अहमद ने अपने साथी वकीलों के साथ जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान जिला जज पर दबाव बनाने की कोशिश की। उन पर हमला करने का प्रयास किया।पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस ने उचित हस्तक्षेप किया और हल्का बल प्रयोग करके उन्हें तितर-बितर किया। इस बीच, वकीलों के एक समूह ने पुलिस चौकी में आग लगा दी।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इससे पहले, सोशल मीडिया पर इस हंगामे की वीडियो क्लिप में कथित तौर पर अदालत के अंदर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच झड़प होती दिखाई दे रही है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ पुलिसकर्मियों के हाथों में डंडे हैं। एक पुलिसकर्मी को लड़ाई में शामिल दूसरे पक्ष पर हमला करने के लिए हवा में कुर्सी पकड़े हुए भी देखा गया। एक वकील के सिर पर कथित तौर पर चोट के निशान भी देखे गए।from https://ift.tt/QONGzVk
Monday, October 28, 2024
बोकारो से श्वेता सिंह होंगी कांग्रेस उम्मीदवार, धनबाद से अजय दुबे लड़ेंगे चुनाव
रांचीः कौन बनेगा धनबाद और बोकारो सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी? आखिरकार इस यक्ष प्रश्न का जवाब मिल ही गया। नामांकन खत्म होने की अवधि के 17 घंटे पहले सोमवार रात करीब दस बजे प्रत्याशी की घोषणा की गई। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से सोमवार को उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी गई। कांग्रेस ने के लिए एक बार फिर से श्वेता सिंह को उम्मीदवार बनाया है, वहीं धनबाद से अजय दुबे को प्रत्याशी बनाया गया है।
अजय दुबे और श्वेता सिंह अंतिम दिन करेंगी नामांकन
धनबाद के कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे कल 29 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं बोकारो की कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह की ओर से भी पहले ही नामांकन पत्र खरीद लिया गया है। वो भी मंगलवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन अपना पर्चा भरेंगीधनबाद सीट से दो नामों की हो रही थी कई दिनों से चर्चा
धनबाद सीट से दो नामों को लेकर कई दिनों से चर्चा चल रही थी। इसमें भाजपा नेता सह धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल तथा कांग्रेस के अजय दुबे का नाम लिया जा रहा था। पार्टी के नेताओं का भी कहना था कि दोनों में से किसी एक को ही टिकट मिल सकता है। हालांकि कांग्रेस जिला कमेटी तथा टिकट के अन्य दावेदार इस बात की वकालत कर रहे थे कि कुछ भी हो टिकट पुराने कांग्रेसियों को ही दिया जाए। चुनाव के चंद दिन पहले पार्टी में आने को आतुर नेताओं को तरजीह नहीं देने की वकालत की जा रही थी।जिलाध्यक्ष ने जताया था विरोध
चंद्रशेखर अग्रवाल की दावेदारी पर धनबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने आपत्ति जताई थी। इसके लिए उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी पत्र लिखा था। इसमें कहा गया था कि भाजपा ने उन्हे कुछ कारणों से टिकट देने के इनकार कर दिया है। उन्हें धनबाद सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाना भूल होगी।अजय दुबे लड़ चुके हैं सांसद का चुनाव
कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे धनबाद लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने 2014 में कांग्रेस के टिकट पर ही चुनाव लड़ा था। कांग्रेस के साथ-साथ इंटक की राजनीति में गहरी पैठ रखने वाले अजय दुबे धनबाद के हीरापुर हटिया के रहने वाले हैं।श्वेता सिंह ने 2019 में बोकारो में बीजेपी को कड़ी टक्कर दी
कांग्रेस उम्मीदवार श्वेता सिंह ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी उम्मीदवार बिरंची नारायण को कड़ी टक्कर दी थीं। श्वेता सिंह ने पिछली बार 99 हजार से अधिक वोट प्राप्त कर सभी को चौंका दिया था। श्वेता सिंह के ससुर समरेश सिंह इस सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं। समरेश सिंह वर्ष 1977 में बोकारो विधानसभा में चुनाव लड़ा और इमामुल हई खान को पराजित कर प्रथम बार विधायक चुने गए। इसके बाद समरेश सिंह 1985 1990, 2000 और 2009 में बोकारो विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया।from https://ift.tt/AeF7aor
Sunday, October 27, 2024
महाराष्ट्र चुनाव: अंधेरी वेस्ट में बदला कैंडिडेट, कांग्रेस की चौथी लिस्ट में 14 नाम घोषित, देखें
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने कैंडिडेट की चौथी सूची जारी की है। इसमें कांग्रेस ने 14 कैंडिडेट के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने अंधेरी वेस्ट से सचिन सावंत के लड़ने से मना करने के बाद अशोक जाधव को टिकट दिया है। पार्टी ने पहली तीन सूची में कुल 87 कैंडिडेट के नामों का ऐलान किया था। अब पार्टी के कुल उम्मीदवारों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। कांग्रेस की चौथी सूची में कुल 14 उम्मीदवारों पंढरपुर से भागीरथ भालके, अमलनेर से अनिल शिंदे, उमरेड से संजय मेश्राम, आर्मोरी से रामदास मसरा को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस चौथी सूची: कहां से किसको मिला टिकट? क्र. सं. विधानसभा का नाम प्रत्याशी नाम
- अमलनेर - अनिल शिंदे
- उमरेड - संजय मेश्राम
- शस्त्रागार - रामदास मसराम
- चंद्रपुर - प्रवीण पडवेकर
- बल्लारपुर - संतोष सिंह रावत
- वरोरा - प्रवीण सुरेश काकड़े
- नांदेड़ उत्तर - उब्दुल सत्तार
- औरंगाबाद पूर्व - लहू शेवाले
- नालासोपारा - संदीप पांडे
- अंधेरी पश्चिम - अशोक जाधव
- पंढरपुर - भागीरथ भालके
- सोलापुर दक्षिण - दिलीप माने
- शिवाजीनगर - दत्तात्रय बहिरत
- पुणे कैटोनमेट - रमेश बागवे
from https://ift.tt/xB6MGzr
Subscribe to:
Posts (Atom)