Friday, December 15, 2023

लाइट ऑफ करके कैसे खजाने की खोज में जुट गई थी IT टीम, धीरज साहू के ठिकानों पर इस टेक्नोलॉजी से मारी गई रेड

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से करीब 1300 किलोमीटर दूर रांची शहर में आयकर विभाग (IT) की एक ऐसी छापेमारी चली जिसको देखकर हर कोई हैरान है। हैरानी छापेमारी पर नहीं बल्कि जो कैश मिला है उस पर है। एक बार तो यकीन ही नहीं होता। नोटों के बंडल को देखकर लोग कह रहे हैं कि इतना कैश तो बैंक के भीतर भी नहीं होता है। कांग्रेस सांसद धीरज कुमार साहू के यहां से अब तक 353.5 करोड़ रुपये कैश बरामद हो चुका है। इस बीच सबके मन में सवाल है कि क्या और भी कैश है या कुछ और मिलेगा। लोगों के मन में ही नहीं इनकम टैक्स के मन में भी यही सवाल था कि अभी खजाना और है। इनकम टैक्स को इस बात की आशंका थी कि जमीन के भीतर भी सोना छिपाया गया होगा। इसी को ध्यान में रखकर आईटी डिपार्टमेंट ने सोने के आभूषण और गोल्ड की तलाश के लिए हाईटेक टेक्नोलॉजी की मदद ली। आईटी विभाग की ओर से जियो सर्विलांस सिस्टम का उपयोग किया गया। गोल्ड की तलाश में आईटी टीम कांग्रेस नेता के यहां से बरामदगी भारत में किसी भी जांच एजेंसी द्वारा की गई अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बड़े पैमाने पर कैश मिलने के बाद आयकर विभाग की ओर से सोने के आभूषण की तलाश जारी है। IT टीम के अधिकारियों ने कहा कि झारखंड के रांची और लोहरदगा में के दो घरों पर जियो सर्विलांस सिस्टम का उपयोग कर रही हैं - जिससे जमीन के नीचे छिपे आभूषणों और अन्य कीमती सामानों का आसानी से पता लगाने में मदद मिलती है।जियो सर्विलांस सिस्टम से क्या चलेगा पताजमीन के अंदर या दीवारों में गोल्ड या उससे बने आभूषण या दूसरे कीमती सामानों को जियो सर्विलांस सिस्टम की मदद से खोजा जा सकता है। इस तकनीक की मदद से दीवारों के भीतर लॉकर का भी पता लगाय जा सकता है। आईटी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस सिस्टम की मदद से जमीन के नीचे छिपे आभूषण और दूसरे कीमती सामानों का पता लगाने में मदद मिलती है। लाइट बंद कराकर हुई जांच झारखंड की राजधानी रांची में धीरज साहू के निवास पर मंगलवार रात इस मशीन की मदद से कोने-कोने को खंगाला गया जिसके ऊपर स्क्रीन पर चीजें नजर आ रही थीं। आयकर विभाग को जमीन के नीचे कुछ चीजें होने की आशंका थी। आवास सुशीला निकेतन में टीम जब पहुंची तब कैंपस की पूरी लाइट को बंद करा दिया गया और उसके बाद आवास के अंदर, बाहर, बगीचा, सीवरेज पाइप और पार्किंग एरिया की जांच की गई। हालांकि इस बारे में जानकारी नहीं दी गई कि टीम को मिला क्या।


from https://ift.tt/Dhgo3Xb

Thursday, December 14, 2023

सूर्यकुमार को लगी खतरनाक चोट, टांग कर मैदान से ले जाना पड़ा बाहर, टीम इंडिया के लिए बड़ी मुसीबत!

जोहान्सबर्ग: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को गंभीर चोट लग गई। पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यकुमार यादव के पैरों में खिंचाव आ गया। इसका परिणाम यह हुआ कि वह खड़े हो सकने में भी सक्षम नहीं थे। ऐसे में फौरन फिजियो की टीम मैदान पर पहुंची, लेकिन मामला काफी गंभीर था और इस तरह सूर्यकुमार यादव को साथी खिलाड़ियों की मदद से मैदान के बाहर ले जाया गया।हालांकि इसके बाद से सूर्यकुमार यादव मैदान पर नहीं उतरे, लेकिन इसके बावजूद टीम इंडिया ने मैच को 106 रन से जीत लिया। फील्डिंग से पहले सूर्यकुमार यादव ने बवाल बैटिंग की थी। उन्होंने टी20 फॉर्मेट में अपना चौथा शतक भी लगाया। सूर्यकुमार ने सिर्फ 55 गेंद में अपना सैकड़ा पूरा किया था। अपनी इस पारी में सूर्यकुमार यादव ने 7 चौके और 8 बेहतरीन छक्के भी लगाए। यही कारण है टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 201 रन का बड़ा स्कोर खड़ा दिया जिसके कारण बाद साउथ अफ्रीका की टीम की पूरी टीम 13.5 ओवर में ही सिर्फ 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह टीम इंडिया ने टीम ने जीत के साथ सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।कुलदीप यादव ने खोला पंजाटीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। कुलदीप ने सिर्फ 2.5 ओवर की गेंदबाजी कर 5 विकेट अपने नाम किया। अपनी इस गेंदबाजी में उन्होंने सिर्फ 17 खर्च किए।कुलदीप के अलावा टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा के खाते में दो विकेट आया जबकि मुकेश कुमार अर्शदीप सिंह ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किए। इस तरह बारिश से प्रभावित सीरीज में टीम इंडिया ने आखिरी मैच जीतकर 1-1 की बराबरी के साथ अपने अभियान का अंत किया।


from https://ift.tt/Pu1VAEn

Wednesday, December 13, 2023

मोहन यादव के सामने एमपी में हैं ये पांच बड़ी चुनौतियां? लोकसभा चुनाव में होगी असली परीक्षा

भोपाल: मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार बन गई है। बीजेपी ने इस बार शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव को राज्य का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। बुधवार को उन्होंने सीएम पद की शपथ ली। माना जा रहा है कि बीजेपी ने नई लीडरशिप तैयार करने के लिए यह चौंकाने वाला फैसला लिया है। कहा जा रहा है कि बीजेपी इस फैसले से लोकसभा चुनाव में यूपी और बिहार के यादव वोटर्स को साधने के लिए भी यह फैसला लिया गया है। नए सीएम मोहन यादव के सामने कई चुनौतियां भी हैं। मोहन यादव को संघ का करीबी माना जाता है। कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद भी बीजेपी आलाकमान ने मोहन यादव को सीएम बनाने का फैसला कर लिया था। घोषणा विधायक दल की बैठक में की गई थी। कौन सी हैं चुनौतियां
  • मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की छवि मामा के रुप में है। सीएम शिवराज प्रदेश के बेटे-बेटियों को भांजे-भांजी कहते हैं। मोहन यादव के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी शिवराज सिंह चौहान को क्रास किए बिना प्रदेश में अपनी नई छवि बनाना। इसके साथ ही सीनियर विधायकों का समर्थन हासिल करना।
  • मध्यप्रदेश में कई सीनियर नेताओं को दरकिनार कर मोहन यादव को सीएम बनाया गया है। ऐसे में मोहन यादव को सीनियर विधायकों को अपने साथ में रखकर पूर्व के मंत्रियों को भी साधना होगा।
  • सत्ता और संगठन के बीच तालमेल स्थापित करना है। मोहन यादव संघ के करीबी हैं ऐसे में उन्हें सत्ता और संगठन के बीच सामंजस्य बैठाकर चलना होगा।
  • कैबिनेट गठन के समय सभी गुटों को साधना। ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक नेता, शिवराज सिंह चौहान के करीबी, वीडी शर्मा के करीबी नेताओं को जगह देकर संतुलन बनाने की कोशिश करना होगा।
  • लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए मोहन यादव का फोकस होगा की बीजेपी की उन घोषणाओं को पूरा किया जाए जिसका आम जनता से सीधा संबंध है। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के जातिगत समीकरण का भी ध्यान रखना होगा।
इसे भी पढ़ें-शिवराज के मिशन 29 को आगे बढ़ानाशिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव में जीत के बाद ही मिशन 29 की शुरुआत की है। मिशन 29 का मतलब है लोकसभा की सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज करना। शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा से इसकी शुरुआत भी की थी। ऐसे में मोहन यादव को भी अभी से लोकसभा इलेक्शन को ध्यान में रखते हुए अहम फैसले लेने होंगे।


from https://ift.tt/vAVFdx1

Tuesday, December 12, 2023

दिल्ली : शादीपुर मेट्रो स्टेशन पर अचानक ट्रेक के ऊपर चलने लगी महिला, ड्राइवर ने रोकी ट्रेन

नई दिल्ली : दिल्ली में एक महिला अचानक से ब्लू लाइन मेट्रो रूट के ओवरहेड मेट्रो ट्रैक पर चलने लगने लगी। इसके बाद महिला सड़क पर कूदकर अपनी जान दे देने की धमकी देने लगी। यह घटना पश्चिम दिल्ली में शादीपुर स्टेशन के समीप सोमवार को यह घटना घटी। पुलिस के अनुसार इस महिला को बाद में सुरक्षाकर्मियों ने बचा लिया। इसके बाद उसे उसके परिवार के हवाले कर दिया। के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने लोगों को अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल सेफ्टी की खातिर उसके परिसरों के प्रतिबंधित क्षेत्रों में नहीं जाने की 'कड़ी सलाह' दी है। DMRC ने कहा कि यह नियमों का उल्लंघन भी है जिसके लिए संबंधित प्रावधानों के तहत 'मुकदमा' भी चलाया जा सकता है।

शाम साढ़े पांच बजे की घटना

इस घटना का ब्योरा देते हुए दिल्ली मेट्रो के सूत्र ने कहा कि सोमवार जब शाम को करीब पांच बजकर 29 मिनट पर ब्लूलाइन पर कीर्तिनगर की ओर से शादीपुर स्टेशन की तरफ ट्रेन बढ़ रही थी , तब ट्रेन चालक को 'वाकवे' (ऐसी जगह जहां रखरखाव के लिए केवल अधिकृत कर्मी ही जा सकते हैं) पर एक महिला को जाते हुए देखा। सूत्रों ने बताया कि ट्रेन चालक ने तत्काल परिचालन नियंत्रण केंद्र को सूचना दी तथा यह सुनिश्चित करने के लिए दोनों ही ओर से ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया कि उस महिला को ट्रेन के कारण कोई क्षति न पहुंचे।

महिला को हिरासत में लिया, बाद में छोड़ा

उन्होंने बताया कि उसी समय महिला कर्मियों समेत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों के साथ स्टेशन नियंत्रक मौके पर पहुंचे। मेट्रो सूत्र ने कहा कि उस महिला को तत्काल हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद उसे स्टेशन पर लाया गया। बाद में उसे आगे की जांच के लिए दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने सोमवार को कहा था कि महिला को बाद में उचित परामर्श और सलाह दी गयी तथा उसे उसके अभिभावक के हवाले कर दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रतिबंधित जगहों पर नहीं जाने की सलाह

दरअसल दिल्ली मेट्रो के प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर में कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। मेट्रो सूत्र ने कहा कि लोगों को अपनी सुरक्षा एवं परिचालन सेवाओं की सुरक्षा की खातिर मेट्रो की प्रतिबंधित क्षेत्रों में नहीं जाने की कड़ी सलाह दी जाती है। यह (नियमों का) उल्लंघन भी है जिसके लिए संबंधित प्रावधानों के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो ने सीआईएसएफ के साथ मिलकर पहले भी लोगों की जान बचाई है जहां लोग अनजाने में मेट्रो पथ पर चले गये या जानबूझकर अपनी जान दे देने या मेट्रो सेवाएं बाधित करने की मंशा से वहां चले गए।


from https://ift.tt/a2GTt7j

Monday, December 11, 2023

PM ने आर्टिकल-370 पर SC के फैसले का किया स्‍वागत, उर्दू में दिया खास संदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में माना कि संविधान का आर्टिकल-370 एक अस्थायी प्रावधान था और राष्ट्रपति के पास इसे रद्द करने की शक्ति है. शीर्ष अदालत ने पांच अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर से केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को अलग करने के फैसले की वैधता को भी बरकरार रखा.

from News in Hindi, Latest News, News https://ift.tt/SKxPpUI

लड़ाई रहेगी जारी, नहीं छोड़ूंगी मैदान.. लोकसभा निष्कासन के बाद महुआ मोइत्रा क्या बोलीं

कोलकाता: 'पैसे लेकर सवाल पूछने' के मामले में लोकसभा से निष्कासित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता महुआ मोइत्रा ने बयान जारी किया है। महुआ मोइत्रा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र कृष्णानगर लोकसभा सीट के लोगों के लिए एक संदेश देते हुए कहा कि वह अन्याय के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगी और इसे लेकर उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता भी जताई। पहली बार लोकसभा के लिए चुनी गईं मोइत्रा को शुक्रवार को सदन से निष्कासित कर दिया गया था। लोकसभा की आचार समिति ने उस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया जिसमें मोइत्रा को 'पैसे लेकर सवाल पूछने' के मामले में 'अनैतिक एवं अशोभनीय आचरण' का जिम्मेदार माना गया था।संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने 8 दिसंबर को हंगामेदार चर्चा के बाद लोकसभा में मोइत्रा के निष्कासन का प्रस्ताव पेश किया। सदन ने इस प्रस्ताव को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। चर्चा में मोइत्रा को खुद का पक्ष रखने का मौका नहीं मिला था।

महुआ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा थैंक्स

महुआ मोइत्रा ने एक वीडियो संदेश में अपने पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

'जनता के साथ'

महुआ मोइत्रा ने वीडियो संदेश में कहा, 'मैं कृष्णानगर के सभी लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को मेरा समर्थन करने और मेरे साथ खड़े रहने के लिए तहे दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं आपकी बेटी हूं, मैं इस माटी की बेटी हूं। जब तक आप लोग चाहेंगे, मैं आप सबके साथ रहूंगी। मैं यह लड़ाई जीतने के लिए यहां हूं। यह एक ऐसी लड़ाई है जिसे हम जीतेंगे। मैं युद्ध का मैदान नहीं छोड़ूंगी।'

सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नेता महुआ मोइत्रा ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और लोकसभा से अपने निष्कासन को चुनौती दी है। टीएमसी के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व ने 2024 के लोकसभा चुनाव में कृष्णानगर सीट के लिए मोइत्रा की उम्मीदवारी की पुष्टि की है।


from https://ift.tt/qxIOkHF

Sunday, December 10, 2023

तीन बार से अधिक कटा चालान तो वाहन लाइसेंस को हो जाएगा निलंबित

नोएडा: का पाठ पढ़ाने के लिए पुलिस सख्त हो गई है। नोएडा पुलिस ने कहा है कि जिन वाहन चालकों के तीन बार से ज्यादा चालान काटे जाएंगे, उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। आए दिन नोएडा में यातायात नियम तोड़ने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि तीन बार से ज्यादा जिन वाहन चालकों के चालान काटे जाएंगे उनके लाइसेंस को निलंबित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ‘सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी’ द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में और उत्तर प्रदेश सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार लगातार तीन से अधिक चालान कटने पर संबंधित व्यक्ति का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि यदि चालक ‘रेड लाइट जंपिंग’, ‘ओवर स्पीड’, ‘ओवरलोडिंग’, मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ले जाना, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना या नशे में गाड़ी चलाना जैसे अपराध दोहराते हैं तो वाहन का पंजीकरण भी निलंबित या रद्द कर दिया जाएगा।


from https://ift.tt/5ArFVKg