Tuesday, May 21, 2024

PM मोदी कॉल करते हैं फिर TV पर दिखाते हैं...संदेशखाली पर दुख जताते हुए ममता बनर्जी ने BJP पर बोला हमला

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनावों के बीच मुद्दा बने संदेशखाली पर मुख्यमंत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। पार्टी कैंडिडेट हाजी नुरूल इस्लाम के समर्थन में आयोजित रैली में ममता बनर्जी ने संदेशखाली में महिलाओं के साथ जो भी हुआ। उस पद दुख व्यक्त किया। ममता बनर्जी ने कहा कि वह लोकसभा चुनावों के बाद संदेशखाली का दौरा करेंगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि संदेशखालि की महिलाओं की दुर्दशा देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ है। बनर्जी ने कहा कि बीजेपी को महिलाओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी साजिश अब बेनकाब हो गई है। बीजेपी उम्मीदवार रेखा पात्रा से फोन पर बात करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में ‘महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षा’ के मामले में देश का रिकॉर्ड सबसे खराब है।पीएम मोदी पर साधा निशाना तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि वह जल्द ही संदेशखाली क्षेत्र का दौरा करेंगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के उम्मीदवार हाजी नूरुल जैसे ही बशीरहाट सीट से जीतेंगे, कुछ दिन के भीतर मेरी पहली यात्रा संदेशखालि की होगी। मैं वहां के लोगों से मिलने जाऊंगी। बशीरहाट सीट के लिए सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा। बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसी को फोन कॉल करते हैं। पहले से निर्धारित बातचीत करते हैं और इसके बाद उसे टेलीविजन पर प्रसारित करते हैं। लेकिन वह वास्तव में कितने लोगों से इस तरह बात करते हैं? उनके कार्यकाल में देश में महिलाओं के खिलाफ सबसे अधिक अपराध हुए। भाजपा शासित उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खिलाफ अपराध के लिहाज से पहले स्थान पर है। पहली बार पहुंची ममता बनर्जी संदेशखाली उत्तर 24 परगना जिले में बशीरहाट लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। बनर्जी ने जनवरी में संदेशखाली का मुद्दा सामने आने के बाद इस लोकसभा क्षेत्र की अपनी पहली यात्रा में कहा कि संदेशखालि की महिलाओं के साथ जो कुछ भी हुआ और जिस तरह से उन्हें अपमानित किया गया, उसका मुझे खेद है। मैं दिल से अपना दुख व्यक्त करती हूं।उन्होंने कहा कि किसी को भी महिलाओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने का दुस्साहस नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वीडियो सामने नहीं आए होते तो लोग कभी नहीं समझ पाते कि भाजपा ने कैसे साजिश रची। ममता ने कहा कि भाजपा को महिलाओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। बनर्जी की टिप्पणी सोशल मीडिया पर सामने आ रहे कई वीडियो की पृष्ठभूमि में आई है, जिनमें दावा किया गया है कि एक स्थानीय बीजेपी नेता ने संदेशखाली की कई महिलाओं से कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराए, जिनका इस्तेमाल बाद में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेताओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करने में किया गया।


from https://ift.tt/Q94Xsrb

Monday, May 20, 2024

'भगवान जगन्नाथ मोदी के भक्त'! संबित पात्रा की फिसली जुबान, ओडिशा CM ने BJP संग पुरी उम्मीदवार को जमकर सुनाया

भुवनेश्वर: लोकसभा चुनाव के बीच ओडिशा में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पुरी से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार संबित पात्रा ने सोमवार को ओडिशा के पूज्यनीय देवता भगवान जगन्नाथ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कट्टर भक्त कहकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। इस पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने संबित पात्रा की टिप्पणी की निंदा की और इसे भगवान जगन्नाथ का अपमान माना। पटनायक ने एक्स पर पोस्ट करके कहा कि महाप्रभु को दूसरे इंसान का भक्त कहना भगवान का अपमान है। इससे भावनाओं को ठेस पहुंची है और दुनिया भर में करोड़ों जगन्नाथ भक्तों और उड़िया लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है।नवीन पटनायक ने क्या कहा?नवीन पटनायक ने कहा कि मैं बीजेपी के पुरी लोकसभा उम्मीदवार की ओर से दिए गए बयान की कड़ी निंदा करता हूं और मैं बीजेपी से भगवान को किसी भी राजनीतिक प्रवचन से ऊपर रखने की अपील करता हूं। ऐसा करके आपने ओडिया अस्मिता को गहरी चोट पहुंचाई है और इसे ओडिशा के लोग लंबे समय तक याद रखेंगे और इसकी निंदा करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पटनायक के साथ पात्रा की टिप्पणी की निंदा करने में शामिल हो गए। इसके बारे में उन्होंने दावा किया कि यह बीजेपी का बयान है।केजरीवाल ने बताया अहंकार की पराकाष्ठाकेजरीवाल ने कहा कि उन्होंने सोचना शुरू कर दिया है कि वे भगवान से ऊपर हैं। यह अहंकार की पराकाष्ठा है। मोदी जी को भगवान भक्त कहना भगवान का अपमान है। हालांकि पात्रा ने इसे जुबान का फिसलना करार दिया और पटनायक से अस्तित्वहीन मुद्दे को मुद्दा नहीं बनाने का आग्रह किया। संबित पात्रा ने जवाब में क्या कहा?संबित पात्रा ने लिखा कि नवीन जी नमस्कार! आज पुरी में नरेंद्र मोदीजी के रोड शो की भारी सफलता के बाद मैंने कई मीडिया चैनलों को कई बाइट्स दीं। हर जगह मैंने उल्लेख किया कि मोदी जी श्री जगन्नाथ महाप्रभु के एक उत्साही भक्त हैं..। एक बाइट्स के दौरान गलती से मैंने ठीक इसके विपरीत उच्चारण कर दिया। मैं जानता हूं कि आप भी इसे जानते और समझते हैं.. सर किसी अस्तित्वहीन मुद्दे को मुद्दा न बनाएं..। हम सभी की कभी-कभी जुबान फिसल जाती है..धन्यवाद और प्रणाम!आप पीएम मोदी ने किया रोड शोइससे पहले आज प्रधान मंत्री मोदी ने पुरी में ग्रैंड रोड पर मारीचकोटे चौराहे से मेडिकल चौराहे तक एक रोड शो का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री के साथ राज्य बीजेपी अध्यक्ष मनमोहन सामल, संबित पात्रा और पुरी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार जयंत सारंगी भी थे। बीजू जनता दल (बीजेडी) के सांसद पिनाकी मिश्रा के खिलाफ 2019 में करीबी मुकाबले में 11,714 वोटों से हारने के बाद बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा पुरी से फिर से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।


from https://ift.tt/1Bb9teN

चेन्नई को एक ट्रॉफी बेंगलुरु को दे देनी चाहिए... अंबाती रायुडू ने मारा तंज तो तिलमिला गया RCB पूर्व स्टार

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम बनने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया। आरसीबी को प्लेऑफ में जाने के लिए यह मैच जीतना जरूरी था और फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली टीम ने 27 रनों से जीत हासिल कर ली। जीत के बाद स्टेडियम में जश्न का माहौल था, खिलाड़ी भी जश्न में डूबे हुए थे. यहां तक कि माही (MS Dhoni) को भी काफी देर इंतजार के बाद बिना हाथ मिलाए वापस जाना पड़ा। भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने आरसीबी के जश्न को ट्रोल किया कहा कि सीएसके को उन्हें अपनी एक ट्रॉफी दे देनी चाहिए।अंबाती रायुडू ने आरसीबी को किया ट्रोल तो वरुण एरोन ने दिया जवाबअंबाती रायुडू ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'आरसीबी तो IPL जीत ही चुकी है। कल रात जिस तरह से उन्होंने जश्न मनाया। वह तो चैंपियन बनने जा रहे हैं और बेंगलुरु की सड़कें आरसीबी फैंस से भर चुकी हैं।' रायुडू के पूर्व साथी वरुण एरोन ने उनकी टांग खींचते हुए कहा, 'पूरा सीएसके। हार को अभी तक पचा नहीं पाए।' लेकिन रायुडू आरसीबी के जश्न के बारे में बात करते रहे।उन्होंने कहा, 'सीएसके को अपनी एक ट्रॉफी आरसीबी को दे देनी चाहिए और वो उसे पूरे बेंगलुरु में घुमा सकते हैं।' एरोन ने जवाब दिया, 'वह बस इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि आरसीबी ने सीएसके को हराकर बाहर कर दिया।' बता दें कि वरुण एरोन आईपीएल में आरसीबी के लिए खेल चुके हैं जबकि अंबाती रायुडू चेन्नई सुपर किंग्स के लिए।प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई हुई ये 4 टीमेंप्लेऑफ के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने क्वालीफाई किया है। प्लेऑफ का पहला क्वालीफायर मुकाबला 21 मई को केकेआर और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा जबकि 22 मई को एलिमिनेटर राजस्थान और बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा। दोनों ही मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।


from https://ift.tt/DXovxgM

अपने अफसरों के खिलाफ ऐक्शन... करप्शन पर सीबीआई की जीरो टॉलरेंस नीति, क्या मामला है?

नई दिल्ली: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सीबीआई ने अपने ही अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने बताया कि सीबीआई ने मध्यप्रदेश में कुछ अपने ही अधिकारियों, राज्य के नर्सिंग कॉलेजों के अधिकारियों और पटवारियों की कथित मिलीभगत से चल रहे एक षड्यंत्र का पर्दाफाश किया। सीबीआई ने बताया कि सीबीआई भोपाल की एसीबी टीम ने हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए राज्यव्यापी निरीक्षण करने के लिए सात कोर टीमें और तीन-चार सहायक टीमें बनाई थी। इन टीमों में CBI के अधिकारी, MP के नर्सिंग कॉलेजों द्वारा नामित अधिकारी और पटवारी शामिल थे। इन जांच का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि नर्सिंग कॉलेज बुनियादी ढांचे और संकाय के मामले में नर्सिंग कॉलेजों के लिए निर्धारित मानदंडों और मानकों को पूरा करते हैं।

10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

सीबीआई ने बताया कि जांच में सामने आया कि विभिन्न टीमों द्वारा किए जा रहे निरीक्षणों की निगरानी के दौरान एक सहायक टीम के अधिकारियों, जिनमें CBI के इंस्पेक्टर राहुल राज शामिल थे। इन्हें कथित रूप से भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल पाया गया। यह देखा गया कि वह रिश्वत लेकर अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट दे रहे थे। यह रिश्वत बिचौलियों के माध्यम से ली जा रही थी। CBI ने तुरंत कार्रवाई की और इंस्पेक्टर राहुल राज, 3 अन्य CBI अधिकारियों और बिचौलियों समेत 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सीबीआई का आरोप है कि शनिवार को इंस्पेक्टर राहुल राज को एक अनिल भास्करन और उनकी पत्नी से कथित रूप से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

सीबीआई ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए

इस कार्रवाई के बाद CBI नई दिल्ली ने भोपाल, इंदौर, रतलाम और जयपुर में 31 ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें 2.33 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, 4 गोल्ड बार, 36 डिजिटल डिवाइस और 150 से अधिक आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए। सीबीआई ने बताया कि इस मामले में CBI के इंस्पेक्टर राहुल राज, CBI से जुड़े MP पुलिस के इंस्पेक्टर सुशील कुमार मजोका , टाउट्स के रूप में काम करने वाले ओम गोस्वामी, रवि भदौरिया, जुगल किशोर और तीन महिलाओं समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सभी आरोपियों को 29 मई तक के लिए CBI की हिरासत में भेज दिया गया है। CBI ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है।


from https://ift.tt/dem07xF

लोकसभा चुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने 2025 के लिए चल दिया '60 प्लस' वाला दांव

मुजफ्फरपुर: बिहार में अभी लोकसभा चुनाव चल रहा है। आज सोमवार को पांचवें चरण का मतदान संपन्न हुआ है। लोकसभा चुनाव के ठीक एक साल बाद यानी 2025 में बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में विधानसभा चुनाव के लिए जन सुराज अभियान के सूत्रधार ने अपना टार्गेट सेट करना शुरू कर दिया है। आज प्रशांत किशोर ने जनता के बीच '60 प्लस' वाला दांव चला। बिहार में पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर ने कहा कि इस बार हम संकल्प लेकर आए हैं। हमने किसी नेता और दल का नहीं, आपका हाथ पकड़ा है, आपके बच्चों का हाथ पकड़ा है। दो साल में जैसे आप दही को मथकर मक्खन निकालते हैं, वैसे ही समाज को मथकर, बिहार को मथकर ऐसे लोगों को निकालेंगे, जिसको आपके आशीर्वाद और वोट से जिताकर लाएं और जनता का राज बनाएं। दो साल में जनता का राज बनेगा।

युवाओं को बिहार में ही 10-15 हजार का रोजगार करके देंगे: पीके

प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारा पहला संकल्प है, नाली-गली बने चाहे ना बने, स्कूल अस्पताल जब सुधरेगा तब सुधरेगा, लेकिन साल भर के अंदर आपके घर से जितने लोग बाहर कमाने गए हैं या आपके गांव में जितने युवा बेरोजगार बैठे हैं, उनको नौकरी मिले चाहे ना मिले, कम से कम 10 से 15 हजार रुपये का रोजी-रोजगार बिहार में करके दिया जाएगा।

प्रशांत किशोर का '60 प्लस' वाला दांव क्या?

प्रशांत किशोर ने '60 प्लस' वाला दांव चलते हुए कहा कि लोगों ने बताया कि बिहार में सबसे ज्यादा परेशान बुजुर्ग लोग हैं, जो मजदूरी भी नहीं कर सकते हैं। 60 साल से अधिक उम्र की महिला और पुरुषों के लिए हर महीने 2 हजार रुपये पेंशन की व्यवस्था की जाएगी। लोगों से सवाल पूछते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अगली बार वोट रोजगार के लिए होना चाहिए कि 5 किलो अनाज के लिए? इसपर लोगों ने रोजगार कहा।

पीके ने जनता से पूछे सवाल

प्रशांत किशोर ने अगला सवाल किया कि आपको अपने बच्चों के लिए पढ़ाई चाहिए या अपनी जाति का नेता चाहिए? इसपर लोगों ने कहा हमें अपने बच्चों के लिए पढ़ाई चाहिए। (रिपोर्ट के. रघुनाथ)


from https://ift.tt/Pxhe2Ar

Sunday, May 19, 2024

गोपी थोटाकुरा कौन हैं, जो बने भारत के पहले अंतरिक्ष पर्यटक, ब्लू ओरिजिन से भरी उड़ान

वॉशिंगटन: उद्यमी और पायलट रविवार को अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन के एनएस -25 मिशन पर एक पर्यटक के रूप में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय बन गए। थोटाकुरा को एनएस-25 मिशन के लिए चालक दल के छह सदस्यों में से एक के रूप में चुना गया था, जिससे वह 1984 में भारतीय सेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले पहले और दूसरे भारतीय बन गए। कंपनी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ब्लू ओरिजिन की सातवीं मानवयुक्त उड़ान, एनएस-25, रविवार सुबह पश्चिम टेक्सास में 'लॉन्च साइट वन' से रवाना हुई। यह मिशन न्यू शेपर्ड कार्यक्रम के लिए सातवीं और इसके इतिहास में 25वीं मानव उड़ान थी। अभी तक इस कार्यक्रम के तहत 31 मनुष्यों को कार्मन रेखा से ऊपर ले जाया गया है जो पृथ्वी के वायुमंडल और अंतरिक्ष के बीच प्रस्तावित पारंपरिक रेखा है।'न्यू शेपर्ड' ब्लू ओरिजिन द्वारा अंतरिक्ष पर्यटन के लिए विकसित पूरी तरह से पुन: इस्तेमाल होने वाला उप-कक्षीय प्रक्षेपण यान है। ब्लू ओरिजिन के अनुसार, ''गोपी एक पायलट और विमान चालक हैं जिन्होंने वाहन चलाने से पहले उड़ान भरना सीख लिया था।'' वह हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के समीप स्थित समग्र कल्याण और व्यावहारिक स्वास्थ्य मामलों से संबंधित वैश्विक केंद्र 'प्रिजर्व लाइफ कोर्प' के सह-संस्थापक हैं।वह वाणिज्यिक रूप से विमान उड़ाने के अलावा एयरोबेटिक विमान और सीप्लेन के साथ ही गर्म हवा के गुब्बारे भी उड़ा चुके हैं। वह अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा विमान पायलट के तौर पर भी काम कर चुके हैं। रोमांचक यात्राओं के शौकीन थोटाकुरा ने हाल में तंजानिया के माउंट किलिमंजारो ज्वालामुखी की भी चढ़ाई की थी।आंध्र प्रदेश में जन्मे थोटाकुरा ने एम्ब्री-रिडल एयरोनॉटिकल यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है। उनके साथ अंतरिक्ष में गए चालक दल के अन्य सदस्यों में मैसन एंजेल, स्लिवेन चिरोन, केनेथ एल. हेस, कैरोल शालेर और वायुसेना के पूर्व कैप्टन एड ड्वाइट शामिल हैं। ड्वाइट को 1961 में राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी द्वारा देश के पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री उम्मीदवार के रूप में चुना गया था, लेकिन उन्हें कभी अंतरिक्ष में उड़ान भरने का अवसर नहीं मिला।


from https://ift.tt/X0UqEvB

Saturday, May 18, 2024

कैसी है स्लोवाकिया के PM की सेहत? रक्षा मंत्री ने दिया अपडेट, कोर्ट ने हमलावर को कस्टडी में भेजा

पेजिनोक: की हत्या के प्रयास के आरोपी को शनिवार को हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई गोलियां लगने के बाद फिको की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। स्लोवाकिया के विशेष अपराध न्यायालय ने संदिग्ध की हिरासत का आदेश दिया। अदालत के एक प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले अभियोजकों ने कहा कि अगर रिहा किया गया तो वह या तो फरार हो सकता है या अन्य अपराधों को अंजाम दे सकता है। आदेश के खिलाफ संदिग्ध उच्चतम न्यायालय में अपील कर सकता है। बुधवार को हैंडलोवा शहर में एक सरकारी कार्यक्रम के बाद समर्थकों का अभिवादन करते समय फिको (59) पर हमला हुआ था और उनके पेट में गोली लगी थी। संदिग्ध को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था। इससे पहले, बैंस्का बिस्ट्रिका में एफ. डी. रूजवेल्ट विश्वविद्यालय अस्पताल के बाहर मंत्रियों कहा कि गोलियों के घावों से खराब ऊतक निकालने के लिए शुक्रवार को दो घंटे की सर्जरी हुई, जिसके बाद उनके ठीक होने की काफी संभावना है, लेकिन वह अभी इस हालत में नहीं हैं कि उन्हें राजधानी ब्रातिस्लावा के किसी अस्पताल ले जाया जा सके। रक्षा मंत्री रॉबर्ट कलिकन ने कहा, "हाल के दिनों में बैंस्का बिस्ट्रिका में रूजवेल्ट अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सों और कर्मियों के हाथों से कई चमत्कार हुए हैं।" अभियोजकों ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह आरोपी की पहचान और मामले के बारे में अन्य विवरण सार्वजनिक न करें, हालांकि मीडिया में आईं खबरों में कहा गया है कि आरोपी 71 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति है, जो एक मॉल में सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम करता था।


from https://ift.tt/CUQ7W4P