Sunday, November 17, 2024

दिल्ली विधानसभा चुनाव महाभारत जैसा 'धर्मयुद्ध'... कार्यकर्ताओं का जोश ऐसे हाई कर रहे केजरीवाल

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनाव की तुलना एक 'धर्मयुद्ध' से की है। उन्होंने कहा है कि यह महाभारत की तरह एक 'धर्मयुद्ध' है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगने साल फरवरी में होने की संभावना है। केजरीवाल ने चांदनी चौक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दैवीय शक्तियां आम आदमी पार्टी के पक्ष में हैं। उन्होंने दिल्ली नगर निगम महापौर चुनाव में पार्टी की जीत का हवाला दिया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली विधानसभा चुनाव एक 'धर्मयुद्ध' की तरह है। उनके पास कौरवों की तरह अपार धन और शक्ति है, लेकिन भगवान और लोग हमारे साथ हैं, जैसा कि पांडवों के साथ था।' उन्होंने आप कार्यकर्ताओं से कहा कि वे चुनाव में खड़े होने वाले पार्टी उम्मीदवार की ओर न देखें। उन्होंने कहा, 'आपको ऐसे काम करना चाहिए जैसे मैं (दिल्ली में) सभी 70 सीट पर चुनाव लड़ रहा हूं।'

'मैं अपने किसी रिश्तेदार... टिकट नहीं दूंगा'

केजरीवाल ने कहा, 'मैं अपने किसी रिश्तेदार, परिचित या मित्र को टिकट नहीं दूंगा।' उन्होंने अधिकारियों को आप की उपलब्धियों की याद दिलाते हुए दिल्ली की कॉलोनियों में 10,000 किलोमीटर सड़कें बनाने का श्रेय लिया और कहा कि भाजपा उन 20 राज्यों में भी इस उपलब्धि की बराबरी नहीं कर सकती जहां वह सत्ता में है। आप प्रमुख केजरीवाल ने कहा, 'हम छह मुफ्त रेवड़ियां दे रहे हैं - बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, तीर्थयात्रा और महिलाओं के लिए बस यात्रा। इन सुविधाओं को बंद करने के लिए भाजपा दिल्ली में सत्ता हथियाना चाहती है।'

'...भाजपा के पास अपार धन और शक्ति है'

उन्होंने कहा, 'भाजपा को हमें बताना चाहिए कि केंद्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों में दिल्ली के लोगों के लिए क्या किया है और लोगों को उसे वोट क्यों देना चाहिए?' कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, 'हम सीमित संसाधनों वाली एक छोटी पार्टी हैं। भाजपा के पास अपार धन और शक्ति है, लेकिन उन्होंने दिल्ली के लोगों के लिए कभी कुछ नहीं किया क्योंकि उनमें सेवा करने की इच्छाशक्ति का अभाव है।'


from https://ift.tt/fhmM6NZ

Saturday, November 16, 2024

Omaxe बिल्डर को बेंची 1000 करोड़ की परिवहन वर्कशॉप की जमीन! सीएम योगी के मंत्री पर आरोप, UPSRTC ने दी सफाई

अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता यूपी के परिवहन विभाग और मंत्री दयाशंकर सिंह पर गंभीर आरोप लगा दिया है। सपा नेता ने लखनऊ के विभूति खंड के सबसे बड़े जमीन घोटाला में शामिल होने का आरोप लगाया है। आईपी सिंह ने सूत्रों के हवाले से आरोप लगाया है कि 500-1000 करोड़ रुपए की परिवहन कार्यशाला की जमीन बिना नीलामी के ओमैक्स बिल्डर को बेच दिया है। साथ ही इस घोटाले की जांच सीबीआई-ईडी से कराने की मांग की है। सपा नेता आईपी सिंह के इस आरोप के बाद हड़कंप मच गया है। हालांकि यूपीएसआरटीसी ने आईपी सिंह के आरोप को निराधार और भ्रामक बताया है।CBI-ED से इस घोटाले की जांच कराने की मांगदरअसल सपा नेता आईपी सिंह ने एक्स पर इस मामले से जुड़ा पोस्ट किया है। सपा नेता आईपी सिंह ने लिखा कि बहुत ही चौंकाने वाली जानकारी मिल रही है कि परिवहन मंत्रालय और मंत्री दयाशंकर सिंह लखनऊ के विभूति खण्ड के सबसे बड़े जमीन घोटाला में शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार 500-1000 करोड़ रुपये की परिवहन कार्यशाला की जमीन बिना नीलामी के Omaxe बिल्डर को बेच दिया गया है, जो वहां कामर्शियल बिल्डिंग बना रहा है। इस गंभीर घोटाले की जांच CBI-ED से होनी चाहिए और सभी तथ्य पारदर्शिता के साथ जनता के बीच रखे जाने चाहिए।तथ्यों पर ध्यान दें, अफवाहों पर नहीं- UPSRTCवहीं आईपी सिंह के पोस्ट पर UPSRTC ने जवाब दे दिया है। यूपीएसआरटीसी ने अपने जवाब में लिखा कि यह ट्वीट पूरी तरह से निराधार और भ्रामक है। साथ ही बताया गया कि गोमती नगर के विभूति खंड की परियोजना को सभी सरकारी नियमों और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए एक खुले और पारदर्शी निविदा प्रक्रिया के माध्यम से आवंटित किया गया है। बताया गया कि ये एक PPP परियोजना है, जो प्रदेश के विकास और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बिना किसी तथ्य के ऐसे निराधार दावे करना जनमानस को गुमराह करने का प्रयास है, जो अस्वीकार्य है।परिवहन विभाग के मुख्यालय को बेंच देंगे मंत्री- आईपी सिंहउधर आईपी सिंह ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जवाब मांगा है। उन्होंने अपने दूसरी पोस्ट के जरिये पूछा कि लखनऊ में विभूतिखंड की बेशकीमती जमीन जिसकी कीमत 2000 करोड़ रु. है उसे सबसे बदनाम ओमेक्स बिल्डर को क्यों दी गई? क्या नीलामी की गई? आईपी सिंह ने लिखा कि परिवहन विभाग के कर्मचारियों की मेहनत की कमाई को मंत्री दयाशंकर सिंह ने लूट लिया है। SC इसका संज्ञान ले, CBI-ED से इस घोटाले की जांच हो और ये डील निरस्त की जाए। सपा नेता ने कहा कि 3 PPP के नाम पर घोटाला हुआ है, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही हो। विभाग बैंकों से लोन लेकर इसका निर्माण कर सकता था। उन्होंने कहा कि इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाऊंगा और योगी सरकार को एक्सपोज करूंगा।


from https://ift.tt/gsMwNmJ

Friday, November 15, 2024

गुरु नानक जयंती पर हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, सैनी सरकार ने खातों में डाले 300 करोड़ रुपये

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को 'गुरु नानक जयंती' के मौके पर राज्य के किसानों के लिए बोनस मद में 300 करोड़ रुपये की किस्त जारी की। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 2.62 लाख किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए गए। सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के हितों को ऊपर रखते हुए खरीफ-2024 के दौरान प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण राज्य में पैदा होने वाली कृषि और बागवानी फसलों पर 2,000 रुपये प्रति एकड़ बोनस देने का निर्णय लिया था। कब जारी हुई थी पहल किस्तमुख्यमंत्री ने 16 अगस्त को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 5.80 लाख किसानों के खातों में पहली किस्त के रूप में 496 करोड़ रुपये की बोनस राशि ट्रांसफर की थी। सैनी ने कहा कि यह बोनस उन सभी किसानों को दिया जाएगा जिन्होंने ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है। किसानों को कुल 1,380 करोड़ रुपये की राशि दी जानी है। उन्होंने कहा कि बोनस मद में अब तक दो किस्त जारी की जा चुकी हैं। तीसरी किस्त के रूप में बाकी 4.94 लाख किसानों के बैंक खातों में अगले 10 से 15 दिन में 580 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी।40 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए एक और पहल करते व्हाट्सएप के जरिए से 40 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये जाने की शुरूआत की। यह कदम कार्ड छपने में देरी के कारण पैदा हुई दिक्कतों को दूर करने के लिए उठाया गया। कार्ड वितरण में देरी के कारण किसान समय पर सिफारिशों पर अमल नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने कहा कि अब, मृदा परीक्षण के परिणाम ऑनलाइन पोर्टल पर ‘अपलोड’ होते ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड सीधे किसानों के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे जाएंगे।


from https://ift.tt/LTRFz46

Thursday, November 14, 2024

सूर्य ग्रहण 2025 में कब-कब दिखाई देगा, जान लीजिए हर एक तारीख, भारत में नजर आएगा या नहीं?

वॉशिंगटन: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्तूबर को हुआ था। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण था, जिसे अर्जेंटीना और चिली के कुछ हिस्सों समेत दक्षिणी गोलार्द्ध में देखा गया था। इस तरह का सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, लेकिन सूर्य की डिस्क को पूरी तरह से नहीं ढक पाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी से सबसे अधिक दूरी पर होता है, जिससे यह आकार में छोटा दिखाई देता है और सूर्य का कोरोना नजर आता है। आसमान में सूरज आग के छल्ले की तरह नजर आता है, जिसे 'रिंग ऑफ फायर' कहा जाता है। अब खगोलविद अगले सूर्य ग्रहण को देखने का इंतजार कर रहे हैं, जो अगले साल मार्च में लगने जा रहा है। बीते अक्तूबर के सूर्य ग्रहण की तरह ही अगला ग्रहण भी सूरज के केवल एक हिस्से को ही ढक पाएगा। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने बताया है कि 29 मार्च 2025 को आंशिक सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इसे यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक और आर्कटिक महासागरों के क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।

क्या होता है सूर्य ग्रहण?

सूर्यग्रहण एक खगोलीय घटना को कहते हैं, जो चंद्रमा के पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरने के दौरान होती है। सूर्य के सामने आने के चलते चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है। इस दौरान पृथ्वी पर अनोखा नजारा होता है। सूर्य ग्रहण केवल पूर्णिमा के दौरान ही होता है और यह तीन तरह का होता है- पूर्ण सूर्य ग्रहण, वलयाकार और आंशिक सूर्य ग्रहण।

साल 2025 में कितने सूर्य ग्रहण?

साल 2025 में दो सूर्यग्रहण लगने जा रहे हैं। दोनों आंशिक सूर्य ग्रहण होंगे। पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को होगा। अमेरिका के पूर्वी टाइम जोन के अनुसार यह सुबह 4.50 बजे शुरू होगा और सुबह 8.43 बजे खत्म होगा। सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर ग्रहण अपने चरम पर होगा। भारतीय स्टैंडर्ड टाइम अमेरिका के पूर्वी टाइम जोन से लगभग साढ़े 10 घंटे आगे है।

21 सितम्बर को दूसरा सूर्य ग्रहण?

2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को होगा और यह भी आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। नासा के अनुसार यह ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। अमेरिका के पूर्वी टाइम जोन के अनुसार, यह दोपहर 1 बजकर 29 बजे से शुरू होगा और शाम 5.53 बजे खत्म होगा। दोनों सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। हालांकि, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इन्हें देखना संभव होगा।


from https://ift.tt/Cgq9XLV

अचानक बंद हुए लिफ्ट के दरवाजे, फंसे शख्स की चित्कार से कांपी बिल्डिंग, डरा देगी बेंगलुरु की ये घटना

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक 52 साल का सोने का कारीगर लिफ्ट में फंस गया। इस दौरान लिफ्ट और दीवार के बीच फंसने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के समय लिफ्ट में दो अन्य लोग भी मौजूद थे। यह घटना रिचमंड रोड स्थित एचजेएस चैंबर्स के अंदर हुई। यहां एमपी स्वर्ण महल स्थित है। इसमें मृतक लक्ष्मण प्रमाणिक पिछले 26 सालों से काम कर रहे थे। वे कब्बनपेट के रहने वाले थे और पश्चिम बंगाल के मूल निवासी थे।कैसे हुआ हादसा?दरअसल लक्ष्मण प्रमाणिक दोपहर करीब 12:30 बजे ग्राउंड फ्लोर से पहली मंजिल जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, लिफ्ट में एक पुरुष और एक महिला पहले से मौजूद थे। प्रमाणिक जैसे ही लिफ्ट में दाखिल हुए। दरवाजे बंद होने लगे और लिफ्ट ऊपर जाने लगी। प्रमाणिक का आधा शरीर लिफ्ट के अंदर और आधा बाहर रह गया और वह लिफ्ट और दीवार के बीच फंस गए। इससे पहले कि लिफ्ट पहली मंजिल पर रुके। प्रमाणिक के शरीर के दबाव के कारण दरवाजे जाम हो गए।लिफ्ट में नजारा कंपाने वालालिफ्ट में मौजूद दोनों लोग चिल्लाने लगे। इससे आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर दमकल और आपातकालीन सेवा के कर्मी मौके पर पहुंचे। सामने स्थित एक निजी अस्पताल से एक डॉक्टर भी वहां पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने बताया कि सबसे पहले हमने लिफ्ट में ऑक्सीजन की सप्लाई की और अंदर फंसे लोगों से बात की। महिला बहुत डरी हुई थी क्योंकि उसने प्रमाणिक को दर्द से तड़पते हुए और फिर बेहोश होते देखा था।अस्पताल में तोड़ा दमइस बीच गैस वेल्डर की मदद से दमकल कर्मियों ने बड़ी सावधानी से लिफ्ट के दरवाजे खोले। प्रमाणिक को वहां से निकालने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। उन्हें तुरंत मल्ल्या रोड स्थित विदेही अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।प्रमाणिक के परिवार में कौन?प्रमाणिक के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। प्रमाणिक के परिवार की शिकायत पर अशोकनगर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 109 (लापरवाही से मौत का कारण बनना) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस ने बताया कि वह इमारत मालिक 82 वर्षीय निसार अहमद और रखरखाव प्रबंधक


from https://ift.tt/Ohu1slB

एंबुलेंस में पहले लगी आग, फिर जोरदार धमाका, ड्राइवर ने कैसे बचाई गर्भवती की जान?

मुंबई: महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार शाम को एक गर्भवती महिला और उनके परिवार के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, जिस एम्बुलेंस में वो सफर कर रहे थे, उसके इंजन में आग लग गई और कुछ ही देर बाद उसमे रखा ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। यह घटना दादा वाडी इलाके में नेशनल हाईवे पर बने एक फ्लाईओवर पर हुई। घटना के वक्त एंबुलेंस गर्भवती महिला और उनके परिवार को एरंडोल सरकारी अस्पताल से जलगांव जिला अस्पताल ले जा रही थी।घटना का वीडियो आया सामनेइस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें एंबुलेंस पहले आग की चपेट में दिखाई दे रही है और फिर कुछ ही सेकंड में एक जोरदार धमाके के साथ आग का गोला बन जाती है। धमाका इतना जबरदस्त था कि आस-पास के कुछ घरों की खिड़कियां तक टूट गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंबुलेंस के ड्राइवर ने इंजन से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस रोकी और खुद को सुरक्षित दूरी पर ले जाते हुए गर्भवती महिला और उनके परिवार को भी ऐसा करने को कहा। हादसे में किसी तरह की अनहोनी नहींइसके बाद सभी के एंबुलेंस से उतरने के कुछ मिनट बाद ही इंजन में आग लग गई और फिर अंदर रखा ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई।इमारत में आग लगने से बुजुर्ग झुलसाउधर, मुंबई के चेंबूर इलाके में सात मंजिला इमारत में आग लगने से एक बुजुर्ग व्यक्ति झुलस गया। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि चेंबूर के वाशी नाका स्थित म्हाडा कॉलोनी की इमारत नंबर छह में एक कमरे में बुधवार रात करीब 10:45 बजे आग लग गई। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आग से नफीर सैय्यद (60) झुलस गए और उनके हाथ, चेहरे तथा गर्दन पर जलने के निशान हैं। उन्हें उपचार के लिए सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है।


from https://ift.tt/WdZ9gPn

देख रहा है विनोद... प्रयागराज में लोक सेवा आयोग के गेट के बाहर आंदोलनकारी छात्र अनोखे नारों के साथ दिखाई दिए

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सामने पिछले चार दिन से जारी आंदोलन के दौरान तख्तियों पर अलग-अलग तरह के नारे लिखकर छात्रों ने अपनी रचनात्मकता भी प्रदर्शित की है। धरना-प्रदर्शन के दौरान लगाई गई एक होर्डिंग में लिखा है, बनराकस: देख रहा है विनोद कैसे शांतिपूर्ण आंदोलन में पुलिस प्रशासन महिलाओं से अभद्रता कर रहा है। विनोद: देख तो माननीय योगी आदित्यनाथ भी करिया वाला चश्मा लगा के रहे हैं। बनराकस अरे हा..हा..हा.. यही तो समस्या है कि सिर्फ देख रहे हैं, कुछ कर थोड़े ही रहे हैं।इस नारे में वेब सीरीज पंचायत के बनराकस और विनोद किरदारों के बीच हुई बातचीत का इस्तेमाल किया गया है। इसी तरह एक छात्रा तख्ती लटकाए हुए घूमती दिखी जिसमें लिखा था, सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजुए आयोग में है। वहीं, एक अन्य छात्र “एक ही इच्छा, एक पाली में करो परीक्षा” नारा लिखा पोस्टर लेकर घूमता दिखा।धरना-प्रदर्शन के दौरान एक छात्र अपनी प्रतियोगी परीक्षा की किताबें सड़क पर पढ़ता दिखा और उसने पास एक पोस्टर लगा रखा था, जिस पर लिखा था, “मेरी लाइब्रेरी लोक सेवा आयोग का रोड है।” इसी तरह एक दिव्यांग छात्र की इलेक्ट्रिक तिपहिया गाड़ी के पीछे नारा लिखा था, "नेता नहीं, हम छात्र हैं।" गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्लास्टिक का भोंपू बजाते दिखे और पूछने पर बताया कि उन्होंने खिलौने की दुकान से ये भोपू खरीदे हैं, ताकि इसकी आवाज आयोग के कानों तक पहुंच सके।बहरहाल, आंदोलनरत छात्रों की आवाज, आंदोलन के चौथे दिन आयोग तक पहुंची और आयोग ने पीसीएस-प्री की परीक्षा पूर्व की भांति कराने का निर्णय लिया। हालांकि, आरओ-एआरओ की परीक्षा यह कहते हुए फिलहाल टाल दी कि इसके लिए समिति गठित की गई है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी।


from https://ift.tt/jcYzhv4