Thursday, November 21, 2024

उदयपुर: कॉपी में लिखी मिला कुरान की आयतें और कलमा, उदयपुर में दो चचेरी बहनों के सुसाइड मामले में चौंकाने वाला खुलासा

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में दो चचेरी बहनों की मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस को शक है कि 11वीं क्लास में पढ़ने वाली इन दोनों बहनों का ब्रेनवॉश किया गया था। उनके स्कूल बैग से एक कॉपी मिली है, जिसमें कुरान की आयतें और कलमा लिखा हुआ है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना नाम बदलकर मुस्कान और अनीसा रख लिया था।

10 नवंबर की शाम को घर से लापता हुई थी लड़कियां

यह घटना 11 नवंबर की है, जब उदयपुर के गोगुंदा थाना क्षेत्र के जसवंतगढ़ ग्राम पंचायत के गहलोत का गुड़ा गांव में 16 और 17 साल की दो चचेरी बहनों के शव मिले थे। दोनों के शव घर से 500 मीटर दूर एक खेत में पड़े थे। दोनों ने एक जैसे रंग के कपड़े पहने थे और जहर खाकर जान दे दी थी। परिजनों ने बताया कि दोनों लड़कियां 10 नवंबर की शाम को घर से लापता हो गई थीं। देर रात तक तलाश करने के बाद भी जब वे नहीं मिलीं तो अगली सुबह फिर से तलाश शुरू की गई। इसी दौरान उनके शव खेत में पड़े मिले।

पुलिस को ब्रेनवॉश और धर्म परिवर्तन होने का शक

बताया जा रहा है कि पुलिस को दोनों बहनों के स्कूल बैग से एक कॉपी मिली, जिसमें कुरान की आयतें और कलमा लिखा हुआ था। इसके अलावा, हिंदी और उर्दू में भी कुछ वाक्य लिखे थे, जिससे पता चलता है कि उन्हें कुछ सिखाया जा रहा था। सोशल मीडिया पर दोनों ने अपना नाम बदलकर मुस्कान और अनीसा रख लिया था। पुलिस को शक है कि किसी ने धर्म परिवर्तन के लिए उनका ब्रेनवॉश किया था।

पूरे मामले में एक युवक को लिया हिरासत में

परिवार ने पुलिस को दोनों लड़कियों के मोबाइल और नोटबुक भी सौंप दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उसे गोगुंदा लाया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए दोनों बहनों के संपर्क में था। "वह लंबे समय तक दोनों बहनों के संपर्क में रहा। वह बार-बार बात करने के लिए दबाव भी बनाता था। इससे दोनों बहनें परेशान हो गई थीं।" पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या दोनों बहनों को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था।


from https://ift.tt/5Zn3Gw2

Wednesday, November 20, 2024

पाकिस्तान में 10 साल की हिंदू लड़की का अपहरण, जबरन धर्मांतरण कर अधेड़ से कराया निकाह

कराची: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 10 वर्षीय एक हिंदू लड़की को अगवा करके जबरन उसकी शादी एक मुस्लिम व्यक्ति से कराने का मामला सामने आया है। हालांकि, अधिकारियों ने उसे बचा लिया है। सिंध प्रांत के ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदू समुदाय के लिए नाबालिग और किशोर हिंदू लड़कियों का अपहरण, जबरन धर्मांतरण और विवाह एक बड़ी समस्या बनी हुई है।

15 साल की लड़की की 50 साल के अधेड़ से शादी

पाकिस्तान दरावर इत्तेहाद (अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए गठित एक गैर सरकारी संगठन) के अध्यक्ष शिवा काछी के अनुसार एक अन्य मामले में संघर में एक 15 वर्षीय हिंदू लड़की की 50 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति से जबरन शादी करा दी गई, जिसे अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। शिवा ने बुधवार को बताया कि कुछ भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते हैं और जब पीड़ित के माता-पिता/वकील मामला अदालत में ले जाते हैं तो उन्हें अदालत में पेश कर दिया जाता है।

घर के बाहर से लड़की को किया गया अगवा

उन्होंने बताया कि 10 वर्षीय लड़की को पिछले सप्ताह मीरपुरखास के कोट गुलाम मुहम्मद गांव में उसके घर के बाहर से अगवा कर लिया गया और उसे सरहंदी एयर समारो मदरसा ले जाया गया। उन्होंने कहा कि लड़की को इस्लाम स्वीकार करने के लिए मजबूर किया गया और फिर उसकी शादी शाहिद तालपुर से कर दी गई, लेकिन जब इस मुद्दे को क्षेत्र के अधिकारियों के समक्ष उठाया गया तो एसएसपी पुलिस अनवर अली तालपुर ने हस्तक्षेप किया और लड़की को बरामद कर उसके घर वापस भेज दिया गया।


from https://ift.tt/g6qWh8F

Tuesday, November 19, 2024

युवती का बयान दर्ज करने के बहाने कमरे में बुलाकर पुलिस कर्मियों ने किया दुष्कर्म! SP ने दिए जांच के आदेश

विशाल वर्मा, जालौन: के जालौन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक युवती ने पुलिस के ऊपर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। युवती का आरोप है कि एक केस में बयान दर्ज करने के बहाने सिपाहियों ने उसे बुलाया और फिर कमरे में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले की शिकायत युवती ने जालौन के पुलिस अधीक्षक से की तो जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंप दी गई है। चौंकाने वाला मामला उरई कोतवाली क्षेत्र का है। यहां के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके मकान मालिक ने उसके साथ रेप किया था। इसकी शिकायत 11 नवंबर को उसने पुलिस से की थी। इसी मामले में 15 नवंबर को उरई कोतवाली की कोबरा में तैनात पुलिसकर्मियों ने जांच के लिए बुलाया। बयान लेने के बहाने उसे कमरे तक ले गए। वहां दो सिपाहियों ने उसके साथ मारपीट की और युवती का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया।

महिला कांस्टेबल ने की मारपीट

इस घटना के बारे में उसने अपनी दादी को बताया और वह 16 नवंबर को उरई कोतवाली शिकायती पत्र देने पहुंची थी। पुलिसवालों ने अभद्रता की। इतना ही नहीं एक महिला कांस्टेबल ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही कहा गया कि पुलिस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी और मामले में समझौता करने को कहा।

एसपी ने दिए जांच के आदेश

पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार को दी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


from https://ift.tt/avENuzo

Monday, November 18, 2024

जम्मू-कश्मीर में पकड़ा गया लश्कर-ए-तैबा का आतंकी, यूपी के मजदूर को मारी थी गोली

श्रीनगर/नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में 24 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी मजदूर शुभम को गोली मारने वाला कथित आतंकी जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के हत्थे चढ़ गया है। इसे कश्मीर के पुलवामा जिले के आवंतीपोरा के त्राल इलाके से रविवार-सोमवार देर रात पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैबा को ज्वाइन कर चुका था। लश्कर के एरिया कमांडर ने उससे परखने के लिए शुभम पर गोली मारने के आदेश दिए थे। हमले में शुभम को केवल घायल ही करना था, जान से नहीं मारना था। गिरफ्तार आरोपी का नाम इरशाद अहमद चोपानजम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम इरशाद अहमद चोपान है। यह कश्मीर के त्राल का रहने वाला है करीब 20 साल के इरशाद ने इसी साल अगस्त में लश्कर-ए-तैबा को ज्वाइन किया था। शुरूआती पूछताछ में पता लगा है कि शुभम से इसकी कुछ दिन पहले ही दोस्ती हुई थी। फिर लश्कर कमांडर ने इसे जम्मू-कश्मीर में आजादी के नाम पर भड़काकर अपने ही दोस्त को गोली मारने के लिए उकसाया। वह देखना चाहता था कि क्या आरोपी लश्कर के लिए काम कर भी सकता है या नहीं। आरोपी को उसके दोस्त शुभम को घायल करने के लिए गोली मारने के लिए कहा गया था, मारने के लिए नहीं।ट्रेनिंग के लिए जाने वाला था पाकिस्तान तफ्तीश में यह भी पता लगा है कि कुछ दिनों बाद ही यह ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान जाने वाला था। लेकिन इससे पहले ही मिले इनपुट के आधार पर इसे पकड़ लिया गया। इसके पास से एक पिस्तौल, 18 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और अन्य सामान बरामद किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि इसकी गिरफ्तारी से 20 अक्टूबर को गांदरबल में हुए आतंकी हमले, 24 अक्टूबर को ही बारामुला जिले में सेना के काफिले पर हुए हमले और 9 जून को रियासी में तीर्थ यात्रियों से भरी बस में गोलियां बरसाने वाले आतंकी हमले में भी कुछ लीड मिल सकती है। यह साउथ कश्मीर में कई हमलों में शामिल रहा है।भारी मात्रा में हथियार बरामदमामले में यह भी जानकारी ली जा रही है कि आतंकी संगठन लश्कर ने इसके जैसे और कितने नौजवानों को गुमराह करके आतंकी बनाने की राह पर चलाया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसकी गिरफ्तारी से कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं। इसके अलावा बारामूला जिले में बारामूला जिले में एक अन्य ऑपरेशन में आतंकवादियों के लिए काम करने के आरोप में एक और आरोपी को पकड़ा गया है। इसे बारामूला जिले के जांबाजपोरा-बिन्नेर रोड से पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी का नाम शौकत अहमद भट बताया गया है। इसके पास से एक एके-47, एक मैगजीन और कुछ अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। इसके बारे में बताया गया है कि यह पिछले सप्ताह कुलगाम के पोरा क्षेत्र के नागनाड गांव से कथित रूप से 'गायब' चल रहा था।


from https://ift.tt/uwqlf7s

Sunday, November 17, 2024

दिल्ली विधानसभा चुनाव महाभारत जैसा 'धर्मयुद्ध'... कार्यकर्ताओं का जोश ऐसे हाई कर रहे केजरीवाल

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनाव की तुलना एक 'धर्मयुद्ध' से की है। उन्होंने कहा है कि यह महाभारत की तरह एक 'धर्मयुद्ध' है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगने साल फरवरी में होने की संभावना है। केजरीवाल ने चांदनी चौक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दैवीय शक्तियां आम आदमी पार्टी के पक्ष में हैं। उन्होंने दिल्ली नगर निगम महापौर चुनाव में पार्टी की जीत का हवाला दिया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली विधानसभा चुनाव एक 'धर्मयुद्ध' की तरह है। उनके पास कौरवों की तरह अपार धन और शक्ति है, लेकिन भगवान और लोग हमारे साथ हैं, जैसा कि पांडवों के साथ था।' उन्होंने आप कार्यकर्ताओं से कहा कि वे चुनाव में खड़े होने वाले पार्टी उम्मीदवार की ओर न देखें। उन्होंने कहा, 'आपको ऐसे काम करना चाहिए जैसे मैं (दिल्ली में) सभी 70 सीट पर चुनाव लड़ रहा हूं।'

'मैं अपने किसी रिश्तेदार... टिकट नहीं दूंगा'

केजरीवाल ने कहा, 'मैं अपने किसी रिश्तेदार, परिचित या मित्र को टिकट नहीं दूंगा।' उन्होंने अधिकारियों को आप की उपलब्धियों की याद दिलाते हुए दिल्ली की कॉलोनियों में 10,000 किलोमीटर सड़कें बनाने का श्रेय लिया और कहा कि भाजपा उन 20 राज्यों में भी इस उपलब्धि की बराबरी नहीं कर सकती जहां वह सत्ता में है। आप प्रमुख केजरीवाल ने कहा, 'हम छह मुफ्त रेवड़ियां दे रहे हैं - बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, तीर्थयात्रा और महिलाओं के लिए बस यात्रा। इन सुविधाओं को बंद करने के लिए भाजपा दिल्ली में सत्ता हथियाना चाहती है।'

'...भाजपा के पास अपार धन और शक्ति है'

उन्होंने कहा, 'भाजपा को हमें बताना चाहिए कि केंद्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों में दिल्ली के लोगों के लिए क्या किया है और लोगों को उसे वोट क्यों देना चाहिए?' कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, 'हम सीमित संसाधनों वाली एक छोटी पार्टी हैं। भाजपा के पास अपार धन और शक्ति है, लेकिन उन्होंने दिल्ली के लोगों के लिए कभी कुछ नहीं किया क्योंकि उनमें सेवा करने की इच्छाशक्ति का अभाव है।'


from https://ift.tt/fhmM6NZ

Saturday, November 16, 2024

Omaxe बिल्डर को बेंची 1000 करोड़ की परिवहन वर्कशॉप की जमीन! सीएम योगी के मंत्री पर आरोप, UPSRTC ने दी सफाई

अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता यूपी के परिवहन विभाग और मंत्री दयाशंकर सिंह पर गंभीर आरोप लगा दिया है। सपा नेता ने लखनऊ के विभूति खंड के सबसे बड़े जमीन घोटाला में शामिल होने का आरोप लगाया है। आईपी सिंह ने सूत्रों के हवाले से आरोप लगाया है कि 500-1000 करोड़ रुपए की परिवहन कार्यशाला की जमीन बिना नीलामी के ओमैक्स बिल्डर को बेच दिया है। साथ ही इस घोटाले की जांच सीबीआई-ईडी से कराने की मांग की है। सपा नेता आईपी सिंह के इस आरोप के बाद हड़कंप मच गया है। हालांकि यूपीएसआरटीसी ने आईपी सिंह के आरोप को निराधार और भ्रामक बताया है।CBI-ED से इस घोटाले की जांच कराने की मांगदरअसल सपा नेता आईपी सिंह ने एक्स पर इस मामले से जुड़ा पोस्ट किया है। सपा नेता आईपी सिंह ने लिखा कि बहुत ही चौंकाने वाली जानकारी मिल रही है कि परिवहन मंत्रालय और मंत्री दयाशंकर सिंह लखनऊ के विभूति खण्ड के सबसे बड़े जमीन घोटाला में शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार 500-1000 करोड़ रुपये की परिवहन कार्यशाला की जमीन बिना नीलामी के Omaxe बिल्डर को बेच दिया गया है, जो वहां कामर्शियल बिल्डिंग बना रहा है। इस गंभीर घोटाले की जांच CBI-ED से होनी चाहिए और सभी तथ्य पारदर्शिता के साथ जनता के बीच रखे जाने चाहिए।तथ्यों पर ध्यान दें, अफवाहों पर नहीं- UPSRTCवहीं आईपी सिंह के पोस्ट पर UPSRTC ने जवाब दे दिया है। यूपीएसआरटीसी ने अपने जवाब में लिखा कि यह ट्वीट पूरी तरह से निराधार और भ्रामक है। साथ ही बताया गया कि गोमती नगर के विभूति खंड की परियोजना को सभी सरकारी नियमों और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए एक खुले और पारदर्शी निविदा प्रक्रिया के माध्यम से आवंटित किया गया है। बताया गया कि ये एक PPP परियोजना है, जो प्रदेश के विकास और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बिना किसी तथ्य के ऐसे निराधार दावे करना जनमानस को गुमराह करने का प्रयास है, जो अस्वीकार्य है।परिवहन विभाग के मुख्यालय को बेंच देंगे मंत्री- आईपी सिंहउधर आईपी सिंह ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जवाब मांगा है। उन्होंने अपने दूसरी पोस्ट के जरिये पूछा कि लखनऊ में विभूतिखंड की बेशकीमती जमीन जिसकी कीमत 2000 करोड़ रु. है उसे सबसे बदनाम ओमेक्स बिल्डर को क्यों दी गई? क्या नीलामी की गई? आईपी सिंह ने लिखा कि परिवहन विभाग के कर्मचारियों की मेहनत की कमाई को मंत्री दयाशंकर सिंह ने लूट लिया है। SC इसका संज्ञान ले, CBI-ED से इस घोटाले की जांच हो और ये डील निरस्त की जाए। सपा नेता ने कहा कि 3 PPP के नाम पर घोटाला हुआ है, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही हो। विभाग बैंकों से लोन लेकर इसका निर्माण कर सकता था। उन्होंने कहा कि इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाऊंगा और योगी सरकार को एक्सपोज करूंगा।


from https://ift.tt/gsMwNmJ

Friday, November 15, 2024

गुरु नानक जयंती पर हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, सैनी सरकार ने खातों में डाले 300 करोड़ रुपये

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को 'गुरु नानक जयंती' के मौके पर राज्य के किसानों के लिए बोनस मद में 300 करोड़ रुपये की किस्त जारी की। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 2.62 लाख किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए गए। सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के हितों को ऊपर रखते हुए खरीफ-2024 के दौरान प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण राज्य में पैदा होने वाली कृषि और बागवानी फसलों पर 2,000 रुपये प्रति एकड़ बोनस देने का निर्णय लिया था। कब जारी हुई थी पहल किस्तमुख्यमंत्री ने 16 अगस्त को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 5.80 लाख किसानों के खातों में पहली किस्त के रूप में 496 करोड़ रुपये की बोनस राशि ट्रांसफर की थी। सैनी ने कहा कि यह बोनस उन सभी किसानों को दिया जाएगा जिन्होंने ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है। किसानों को कुल 1,380 करोड़ रुपये की राशि दी जानी है। उन्होंने कहा कि बोनस मद में अब तक दो किस्त जारी की जा चुकी हैं। तीसरी किस्त के रूप में बाकी 4.94 लाख किसानों के बैंक खातों में अगले 10 से 15 दिन में 580 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी।40 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए एक और पहल करते व्हाट्सएप के जरिए से 40 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये जाने की शुरूआत की। यह कदम कार्ड छपने में देरी के कारण पैदा हुई दिक्कतों को दूर करने के लिए उठाया गया। कार्ड वितरण में देरी के कारण किसान समय पर सिफारिशों पर अमल नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने कहा कि अब, मृदा परीक्षण के परिणाम ऑनलाइन पोर्टल पर ‘अपलोड’ होते ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड सीधे किसानों के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे जाएंगे।


from https://ift.tt/LTRFz46