Saturday, May 31, 2025

धारावीकरों की नए धारावी में कैसी होगी लाइफ? रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का मास्टर प्लान जानिए

मुंबई: धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट (डीआरपी) धारावीकरों के जीवन और 'रहने-काम करने' की स्थितियों को बदलने का एक अनूठा अवसर है। इसका लक्ष्य बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर और सार्वजनिक सुविधाओं के साथ उच्च गुणवत्ता का जीवन स्तर प्रदान करना है। प्रस्तावित मास्टर प्लान धारावीकरों के लिए एक विश्व स्तरीय जिला बनाने और मुंबई के लिए एक नए दिल की कल्पना करने का एक प्रयास है। धारावी मास्टर प्लान तीन मार्गदर्शक सिद्धांतों की नींव पर बनाया गया है। इसमें रीडेवलपमेंट के माध्यम से आर्थिक परिवर्तन को आगे बढ़ाना, मजबूत इकोसिस्टम और इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना और एक समतापूर्ण धारावी को बढ़ावा देना शामिल है।धारावी मास्टर प्लान में खास क्या?धारावी मास्टर प्लान में ग्रीन और पब्लिक स्पेस का एक अच्छा मिश्रण है। इसमें बड़े सिटी पार्क से लेकर छोटे कम्युनिटी प्ले ग्राउंड भी शामिल हैं। इससे लोगों को वॉकिंग के लिए खुली जगह मिलेगी और इससे जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। धारावी के केंद्र में एक बड़े सक्रिय सार्वजनिक खुले स्थान की योजना बनाई गई है, जो न केवल निवासियों की मनोरंजन संबंधी जरूरत को पूरा करेगा। बल्कि संपूर्ण मुंबई शहर की भी आवश्यकताओं को पूरा करेगा, जहां धारावी और मुंबई निवासी उत्सवों और त्योहारों के लिए एक साथ आ सकेंगे।धारावी में नया मेट्रो कॉरिडोर धारावी का एक उच्च ट्रांजिट सिस्टम भी होगा। इसमें निर्बाध मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी होगी। साथ ही इसके केंद्र से होकर एक नया मेट्रो कॉरिडोर भी गुजरेगा। बस फीडर सिस्टम, गैर-मोटर चालित परिवहन के लिए समर्पित इन्फ्रास्ट्रक्चर और एक बढ़िया स्ट्रीट नेटवर्क लास्ट माइल की कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा और सभी इलाकों में पैदल चलने की सुविधा को बढ़ावा देगा। धारावी के मध्य में एक मल्टी-मॉडल ट्रांजिट हब (एमएमटीएच) की योजना बनाई गई है, जिसमें पहली बार ऐसी सुविधा होगी, जहां एक ही स्थान पर सिटी बस और अन्य शहरी परिवहन के अलावा इंटर-सिटी, इंट्रा-सिटी, उपनगरीय, मेट्रो, हाई-स्पीड और एयरपोर्ट एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध होगी।धारावी सैरगाह का ले सकेंगे आनंदइसके अतिरिक्त धारावी और एमएमआर के अन्य स्थानों पर अत्याधुनिक अस्पताल नेटवर्क स्थापित किए जाएंगे। साथ ही धारावी में पॉलीक्लिनिक, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और डायग्नोस्टिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे मध्य मुंबई में चिकित्सा संबंधी इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी। धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट में प्रस्तावित वाटरफ्रंट विकास और धारावी सैरगाह के तहत नदी के किनारे तक पहुंच बनाने के लिए एक रेखीय खुली जगह की योजना बनाई गई है। सैरगाह लोगों के लिए एक ऐसी जगह होगी, जहां वे आकर मीठी नदी के किनारे सैर का आनंद ले सकेंगे और उत्तर की ओर मैंग्रोव वन को देख सकेंगे।कितनी चौड़ी होंगी सड़केंयह युवा और वृद्ध सभी के लिए एक हैंगआउट स्थान के रूप में काम करेगा और लोगों को एक साथ आने, बातचीत करने और सामाजिककरण करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। यह संभवतः क्वीन्स नेकलेस (मरीन ड्राइव) के बाद शहर का सबसे लंबा वाटरफ्रंट होगा। प्रस्तावित सड़क नेटवर्क में मौजूदा विकास योजना (डीपी) सड़कों को चौड़ा करना और लगभग 21 किलोमीटर लंबी सड़क का नया नेटवर्क शामिल है। धार्मिक परिसर कैसे होंगे?प्रस्तावित सड़क नेटवर्क में 9 मीटर, 12 मीटर, 15 मीटर, 18 मीटर, 21 मीटर, 24 मीटर, 27 मीटर और 36 मीटर की अलग-अलग राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) चौड़ाई है, जिनमें से प्रत्येक एक विशिष्ट उद्देश्य को पूरा करती है। विभिन्न समुदायों के लिए विश्व स्तरीय मानकों वाले प्रतिष्ठित धार्मिक परिसरों को बनाया जा रहा है, जिससे धारावी के सभी निवासियों को अपने निवास स्थान के निकट अपने धार्मिक परिसर तक आसानी से पहुंच मिल सके। (इनपुट आईएएनएस)


from https://ift.tt/aIWnc1b

Friday, May 30, 2025

गिल को आउट करके इतरा रहे थे ट्रेंट बोल्ट, श्रीलंकाई शेर ने यूं कर दिए नट-बोल्ट ढीले

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुसल मेंडिस और साई सुदर्शन ने को धो दिया। पारी का तीसरा ओवर करने आए ट्रेंट बोल्ट ने 21 रन लुटा दिए। इससे ठीक पहले ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का विकेट लिया था, लेकिन उनके इस विकेट की खुशी ज्यादा देर तक नहीं चली। मेंडिस और साई सुदर्शन ने मिलकर पहले विकेट के बाद बोल्ट को हावी नहीं होने दिया। ट्रेंट बोल्ट के इस ओवर की पहली गेंद पर साई सुदर्शन एक भी रन नहीं ले पाए, लेकिन दूसरी गेंद पर उन्होंने दनदनाता हुआ सिक्स जड़ दिया। सिक्स के बाद ट्रेंट बोल्ट ने भी अच्छी वापसी की और तीसरी गेंद पर सिर्फ 2 रन दिए। चौथी गेंद पर भी बोल्ट ने सिर्फ 1 रन दिया, लेकिन अब स्ट्राइक पर मेंडिस आए और वो कहां रुकने वाले थे। उन्होंने ओवर की बची हुई दोनों गेंद को स्टेडियम में पहुंचाकर 12 रन जुटा लिए। इस तरह ट्रेंट बोल्ट ने कुल 21 रन खर्च किए।मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 228गुजरात के खिलाफ इस एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के लिए और ने धमाकेदार शुरुआत की। रोहित शर्मा टीम के लिए 81 रन बनाकर आउट हुए जबकि बेयरस्टो ने 22 गेंद में 47 रनों की पारी खेली। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 33 रनों का योगदान दिया।मिडिल ऑर्डर में मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए जबकि हार्दिक पंड्या ने 22 रनों का योगदान किया। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो गुजरात इस विभाग में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके अलावा की टीम फील्डिंग भी खराब रही। फील्डरों ने कई मौकों पर कैच टपकाया। गुजरात की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और आर साई किशोर ने 2-2 विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज के खाते में 1 विकेट आया।


from https://ift.tt/AUTYCK2

Thursday, May 29, 2025

ज्योति मल्होत्रा के बाद ठाणे में सामने आया जासूसी कनेक्शन, पाकिस्तानी महिला को भेजी संवेदनशील जानकारी? ATS की बड़ी कार्रवाई

मुंबई/ठाणे: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों के खिलाफ जांच एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) ने संयुक्त रूप से एक अभियान चलाया है। इसमें हरियाणा की समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। अब एटीएस ने महाराष्ट्र में बड़ी कार्रवाई की है। पाकिस्तान को भारत की गुप्त जानकारी मुहैया कराने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से दो को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। वहीं एक आरोपी से एटीएस गहन पूछताछ कर रही है।पाकिस्तानी महिला के संपर्क में जानकारी के अनुसार, ठाणे के कलवा में एक व्यक्ति फेसबुक के जरिए एक पाकिस्तानी महिला के संपर्क में था। अभी आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है। सूत्रों ने बताया कि एटीएस की जांच में पता चला है कि यह व्यक्ति नवंबर 2024 से मार्च 2025 तक फेसबुक के जरिए पाकिस्तानी महिला के संपर्क में था और उसने कई जगहों की जानकारी और तस्वीरें व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान भेजीं।देशभर में देशद्रोहियों की तलाश शुरूदरअसल ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में रहकर पाकिस्तान की मदद करने वाले देशद्रोहियों की तलाश शुरू कर दी गई है। देशभर में संदिग्धों की गिरफ्तारी हो रही है। एटीएस को सूचना मिली थी कि कलवा का एक व्यक्ति पाकिस्तान में कुछ लोगों के संपर्क में है। इसके अनुसार एटीएस ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसकी मदद करने वाले उसके दो साथियों को भी हिरासत में लिया गया।आरोपी के साथ हिरासत में लिए गए 2 लोगों को छोड़ाठाणे में एटीएस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की। आरोपी के साथ हिरासत में लिए गए दो लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। हालांकि, जरूरत पड़ने पर उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार व्यक्ति मुंबई में एक महत्वपूर्ण संगठन में काम कर रहा था। एटीएस मामले की आगे की जांच कर रही है। इस बात की जांच की जा रही है कि इसमें और लोग शामिल हैं या नहीं।


from https://ift.tt/dXslVf9

सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की नियुक्ति, कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने लिया फैसला

NBT रिपोर्ट, नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने तीन उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किए जाने की अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी है। इन की 26 मई को की गई सिफारिशों के आधार पर की गई है। सुप्रीम कोर्ट के के नाम हैं ( मुख्य न्यायाधीश, कर्नाटक उच्च न्यायालय, मूल उच्च न्यायालय गुजरात), ( मुख्य न्यायाधीश, गुवाहाटी उच्च न्यायालय, मूल उच्च न्यायालय: राजस्थान) और ( न्यायाधीश, बॉम्बे उच्च न्यायालय)। केंद्रीय कानून मंत्री ने X पर जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारत के राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के उपरांत न्यायाधीश (i) एन. वी. अंजारिया, (ii) विजय बिश्नोई, और (iii) ए. एस. चंदुरकर को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि 26 मई को ने इन तीन न्यायाधीशों के नाम सुप्रीम कोर्ट में प्रोमोट करने के लिए सिफारिश की थी। केंद्र सरकार ने 29 मई को इन नामों पर अपनी मंजूरी दे दी है। इन तीन नई नियुक्तियों के साथ, सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या फिर से 34, यानी उसकी स्वीकृत पद 34 के बराबर हो गई है। हालांकि जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी 9 जून को रिटायर्ड होने वाली हैं। इसके बाद जस्टिस सुधांशु धूलिया 9 अगस्त को रिटायर्ड होंगे, और फिर चीफ जस्टिस भूषण आर. गवई 23 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे।


from https://ift.tt/QuoRYFN

Wednesday, May 28, 2025

शूटिंग एकेडमी के 'डर्टी कोच' मोहसिन खान पर 6वीं FIR, बेटे को मेडल दिलवाने के नाम पर पिता से लाखों वसूले

इंदौरः अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार मोहसिन खान की मुश्किलें लगातार बढती जा रही हैं। अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने मोहसिन खान पर अब छठी एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि कोच मोहसिन ने फरियादी के बेटे को नेशनल शूटिंग में मेडल दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए की वसूली की है।पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस को बताया कि विद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर शाहिद अंसारी ने उन्हें मोहसिन खान की शूटिंग एकेडमी के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि मोहसिन उनके बेटे को नेशनल लेवल पर मेडल दिलवा सकता है।

बड़े-बड़े सपने दिखाकर की ठगी

शाहिद की बातों पर विश्वास करते हुए पीड़ित पिता सिल्वर ऑक्स कॉलोनी स्थित मोहसिन की शूटिंग एकेडमी पहुंचे। वहां ने बड़े-बड़े सपने दिखाते हुए कहा कि वह छात्र को राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक पहुंचा सकता है। लेकिन इसके लिए एक अच्छी क्वालिटी वाली शूटिंग गन और किट की जरूरत होगी। मोहसिन ने भरोसा दिलाया कि वह खुद गन और किट उपलब्ध करवा देगा। इसके बाद फरियादी ने 2 अप्रैल 2025 को उसे 1.40 लाख रुपये नगद दे दिए। इसके अलावा, हर महीने 8,600 रुपये फीस के तौर पर भी लिए गए।

पीड़ित पिता ने दर्ज कराई शिकायत

पैसे लेने के बाद जब कई बार छात्र को प्रशिक्षण दिलवाने की बात की गई, तो मोहसिन लगातार टालता रहा। जब परिजन ने पैसे लौटाने की मांग की, तब भी वह बहाने बनाता रहा और अब तक रकम वापस नहीं की है। जिसके बाद फरियादी ने अन्नपूर्णा थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर अन्नपूर्णा पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पहले से दर्ज हैं गंभीर मामले
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मोहसिन खान पर पहले ही , यौन शोषण, महिला के साथ अभद्रता, धोखाधड़ी और सामूहिक दुष्कर्म जैसे संगीन आरोपों के तहत पांच मामले दर्ज हैं। अब यह छठा मामला दर्ज होने के बाद मोहसिन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह भी देखा जा रहा है कि कहीं और भी पीड़ित तो नहीं हैं जो इसी तरह मोहसिन के जाल में फंसे हों।


from https://ift.tt/L1K4pPt

Tuesday, May 27, 2025

हरियाणा नंबर की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, फिर 1 KM तक घसीटा रहा, पुलिस के जाने पर दोबार हमला किया

संदीप तिवारी, लखनऊ: की राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रविवार देर रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। मड़ियांव निवासी अचित मिश्रा पर एक तेज रफ्तार कार सवार ने जानलेवा हमला करने की कोशिश की। पहले कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी, फिर बाइक को कार में फंसा कर करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। युवक ने चलते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना रविवार रात करीब 1 बजे की है जब अचित मिश्रा ऋपिता अपार्टमेंट में अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। जब वो ओमेक्स आर-1 के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई नंबर की बलिनो कार (HR26EP4884) ने उन्हें ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी। कार थोड़ी आगे जाकर रुकी। आरोप है कि अचित ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। अचित ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने पीड़ित से लिखित शिकायत लेकर आगे कार्रवाई का भरोसा दिलाया और चली गई।

बाइक से कूदकर बचाई जान

पुलिस के वापस जाने पर आरोपी कार सवार दोबारा सामने आ गए और शिकायत वापस लेने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने दोबारा पुलिस को कॉल करने की कोशिश की तो कार चालक ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान पीड़ित गाड़ी से कूदकर जान बचाई, लेकिन उनकी बाइक कार में फंस गई और उसे करीब एक किलोमीटर तक घसीटा गया। आखिरकार कार सवार बाइक को एक बैंक के सामने छोड़कर फरार हो गया। वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सुशांत गोल्फ सिटी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है।


from https://ift.tt/LwCxq8F

Monday, May 26, 2025

'मेरी शादी क्यों कराई... तेज प्रताप के आंसू पोंछने राबड़ी देवी उनके पास गई होंगी'

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख के बड़े बेटे को पार्टी और परिवार से निकाले जाने पर पत्नी ऐश्वर्या राय पहली बार मीडिया के सामने आईं। इस दौरान उन्होंने लालू यादव के परिवार पर कई तरह के आरोप लगाए और कई सवाल भी पूछे। इसी बीच, सत्ताधारी पार्टी जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लालू यादव की बहू ऐश्वर्या के मामले में चुप्पी की सजा भुगत रहे हैं और आगे भी भुगतेंगे।

ऐश्वर्या के बहाने निशाने पर लालू

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि ऐश्वर्या ने सोमवार को जिस तरह से अपनी पीड़ा का इजहार किया, उसके लिए सैल्यूट है। उसकी आंखों में वो पीड़ा दिखाई दे रही थी कि लालू यादव के परिवार ने सब कुछ जानते हुए उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। उसने न्यायपालिका में भी अपनी लड़ाई जारी रखने की बात कही है।

'लालू यादव को श्राप लग गया'

जदयू नेता ने कहा कि हम उसकी बहादुरी को सलाम करते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'लालू यादव को बेटी का श्राप लग गया है। वो इस श्राप का मुकाबला नहीं कर पाएंगे। इस बेटी की जो आपने (लालू यादव) विनाशलीला लिखी, आप उस परिवार के नियंत्रणकर्ता थे, लेकिन तब आपने चुप्पी साध रखी थी, जिसका खामियाजा आप भुगत रहे हैं और आगे भी भुगतेंगे।'

'मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की?'

इससे पहले, ऐश्वर्या राय ने एक प्रेस वार्ता में कहा, 'मैं ये पूछना चाहती हूं कि जब इन लोगों (लालू यादव के परिवार) को तेज प्रताप के बारे में पता था कि ऐसी बात है, तो मेरी शादी क्यों कराई, मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की? उनसे पूछिए कि मुझे मारा क्यों? अब इनका सामाजिक न्याय कहां गया? ये सभी मिले हुए हैं, कोई अलग नहीं हुए हैं। कल भी राबड़ी देवी तेज प्रताप के आंसू पोंछने उनके पास गई होंगी, बोला होगा कि अभी शांत रहो, मैं सब ठीक कर दूंगी। चुनाव नजदीक हैं, इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठाया और यह ड्रामा रचा है।'इनपुट- आईएएनएस


from https://ift.tt/gBrWGw1