Thursday, February 20, 2025

एमपी ने रचा इतिहास, 25 घंटे तक एकसाथ थिरके 139 क्लासिकल डांसर के कदम तो बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

छतरपुरः मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में विश्व प्रसिद्ध खजुराहो नृत्य महोत्सव के 51वें संस्करण की शुरूआत गुरुवार के दिन ऐतिहासिक नगरी खजुराहो में हुआ। इस बार हुए आयोजन ने उस समय इतिहास रच दिया जब 139 कलाकारों ने करीब 25 घंटे तक लगातार नृत्य प्रस्तुत किया। लगातार 24 घंटे 9 मिनट और 26 सेकंड तक चले शास्त्रीय नृत्य कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इस महोत्सव में शास्त्रीय नृत्य मैराथन (रिले) के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दिया। इसे सीएम मोहन यादव ने स्वीकार किया।दरअसल, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास 19 फरवरी 2025 के दिन दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर शुरू हुआ। करीब 139 कलाकारों ने लगातार प्रस्तुति देकर 20 फरवरी के दिन अंजाम तक पहुंचा। इसका रिजल्ट यह हुआ कि मध्य प्रदेश के नाम एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड रच दिया।

139 कलाकारों ने 25 घंटे तक दी प्रस्तुति

संस्कृति विभाग की तरफ से आयोजित की गई गतिविधि में 139 कलाकारों ने प्रस्तुति दी। देश भर से अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन कर ने के लिए खजुराहों पहुंचे थे। इन कलाकारों ने लागातार 24 घंटे 9 मिनट तक कथक, , भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम, ओडिसी नृत्यों की प्रस्तुति दी। वृहद शास्त्रीय नृत्य मैराथन (रिले) की अंतिम प्रस्तुति भरतनाट्यम की थी। गिनीज टीम द्वारा इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड घोषित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सौंपा।

सीएम मोहन यादव ने दी बधाई

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सीएम मोहन यादव ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड पर बधाई दी। सीएम ने कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत का सबसे महत्वपूर्ण प्रतीक है। भारतीय संस्कृति की इस अदभुत प्रस्तुति ने दुनिया को हमारी परंपराओं की समृद्धि से परिचित कराया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की साधना को समर्पित वृहद शास्त्रीय नृत्य मैराथन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने नृत्य साधकों का मान बढ़ेगा। यह देश की संस्कृति और नृत्यसाधकों के लिए गौरव का क्षण है।


from https://ift.tt/y8fR0IA

No comments:

Post a Comment