Tuesday, May 7, 2024

दुनिया के सबसे धनी शहरों में मुंबई और दिल्‍ली कहां, टॉप पर किस शहर का दबदबा? पूरी लिस्‍ट

नई दिल्‍ली: दुनिया के टॉप 50 सबसे दौलतमंद शहरों में मुंबई और दिल्‍ली ने भी जगह बनाई है। न्यूयॉर्क ने इस लिस्‍ट में अपने दबदबे को कायम रखा है। वह दुनिया के सबसे धनी शहरों की लिस्‍ट में शीर्ष पर है। इसे इंटरनेशनल वेल्‍थ माइग्रेशन स्‍पेशलिस्‍ट हेनले एंड पार्टनर्स ने ग्‍लोबल डेटा इंटेलिजेंस फर्म न्यू वर्ल्ड वेल्थ के साथ बनाया है। रिपोर्ट में न्यूयॉर्क के मजबूत असर पर जोर दिया गया है। इसकी कुल संपत्ति 3 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है। इस शहर में 3,49,500 मिलियनेयर, 744 सेंटी-मिलियनेयर और 60 बिलियनेयर हैं। मुंबई और दिल्ली लिस्‍ट में 24वें और 37वें स्थान पर हैं। पिछले साल दिल्ली और मुंबई के साथ बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद भी सूची में शामिल थे।सैन फ्रांसिस्को और सिलिकॉन वैली सहित उत्तरी कैलिफोर्निया के खाड़ी क्षेत्र में पिछले दस वर्षों में उल्लेखनीय संपत्ति बढ़ोतरी देखी गई है। टोक्यो पहले दुनिया का सबसे अमीर शहर हुआ करता था। वह अब अपने हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (HNWI) की आबादी में कमी के कारण तीसरे स्थान पर आ गया है। इसके उलट सिंगापुर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। यहां मिलियनेयर की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। यह एशिया में एक प्रमुख फाइनेंशियल हब के रूप में स्थापित हुआ है।

रैंक‍िंंग में नीचे आया है लंदन

लंदन रैंकिंग में नीचे गिर गया है। अब पांचवें स्थान पर है। जबकि लॉस एंजिल्स अमीर निवासियों की बढ़ोतरी के साथ छठे स्थान पर आ गया है। पेरिस यूरोप का सबसे अमीर शहर बना हुआ है। वहीं, सिडनी हाल के वर्षों में पर्याप्त धन बढ़ोतरी के बाद आठवें स्थान पर है।हेनले एंड पार्टनर्स के सीईओ डॉ. जुएर्ग स्टीफेन दुनियाभर के सबसे समृद्ध शहरों में विस्तार का श्रेय वित्तीय बाजारों के मजबूत प्रदर्शन और प्रौद्योगिकी में प्रगति को देते हैं।

चीन के कई शहरों ने ल‍िस्‍ट में बनाई जगह

चीन इस सूची में प्रमुखता से शामिल है। उसके कई शहरों ने इस लिस्‍ट में जगह बनाई है। बीजिंग ने पहली बार शीर्ष 10 में प्रवेश किया है। वहीं, शेन्जेन में मिलियनेयर आबादी में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। यह धनी लोगों के लिए सबसे तेजी से बढ़ने वाले शहर के रूप में पहचाना जाता है। दुबई मध्य पूर्व का सबसे अमीर शहर है। वहीं, अबू धाबी में विकास की संभावना दिख रही है। नैरोबी और केप टाउन अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका में वैश्विक धन परिदृश्य में भविष्य के दावेदार के रूप में उभर रहे हैं।इस बीच मुंबई और दिल्ली भी सूची में 24वें और 37वें स्थान पर जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। हालांकि, पिछले साल दिल्ली और मुंबई के साथ बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद भी लिस्‍ट में शामिल थे।


from https://ift.tt/ugWwnZ9

Monday, May 6, 2024

NEET 2024 पेपरलीक मामले में अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार को घेरा, बोले- हमारी सरकार बनी तो...

जयपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से रविवार 5 मई को देश के 571 शहरों में नीट 2024 का एग्जाम लिया गया। 14 विदेशी शहरों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए। इस परीक्षा के बाद देश के अलग अलग राज्यों में पेपर लीक की खबरें सोशल मीडिया के जरिए सामने आई। सोशल मीडिया पर ये खबरें तेजी से वायरल हो रही है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। कांग्रेसी नेताओं ने पेपर लीक के लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहरा दिया। साथ ही ऐसी गारंटी दी कि अगर देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो पेपर लीक की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा।

23 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सपनों के साथ धोखा - राहुल गांधी

राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक की खबरों के बाद अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने लिखा कि 'NEET परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर 23 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों के सपनों के साथ धोखा है।' आगे उन्होंने लिखा कि '12 वीं पास कर कॉलेज में दाखिले का सपना संजोए छात्र हों या सरकारी नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे होनहार युवा, हर किसी के लिये मोदी सरकार अभिशाप बन चुकी है। 10 वर्षों से भाजपा सरकार के निकम्मेपन की कीमत अपने भविष्य की बर्बादी से चुका रहा युवा और उसका परिवार अब समझ चुका है कि ज़ुबान चलाने और सरकार चलाने में फर्क होता है। कांग्रेस ने सख्त कानून बनाकर युवाओं को पेपर लीक से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया है। छात्रों को स्वस्थ और पारदर्शी माहौल हमारी गारंटी है।'

कांग्रेस की सरकार बनी तो राष्ट्रीय स्तर पर कड़ा कानून बनेगा - गहलोत

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी नीट पेपर लीक से जुड़ी खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी की पोस्ट को टैग करते हुए लिखा कि 'पेपर लीक माफिया पूरे देश में सक्रिय है। भाजपा सरकार की लापरवाही एवं कार्रवाई की मंशा ना होने के कारण 10 साल में पेपर लीक माफिया देशभर में मजबूती से फैल गया है। इससे करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।' गहलोत ने आगे लिखा कि 'राजस्थान में हमारी सरकार ने पेपर लीक को रोकने के लिए उम्रकैद तक की सजा का कठोर कानून बनाया था। कांग्रेस की गारंटी है कि केंद्र में सरकार बनने पर पेपर लीक के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर कड़ा कानून बनाया जाएगा।'

एनटीए ने किया पेपर लीक होने से इनकार

पेपर लीक की खबरें वायरल होने के बाद सोमवार 6 मई की दोपहर को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई। इस प्रेस विज्ञप्ति में सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का गलत करार दिया गया। एनटीए की वरिष्ठ निदेशक डॉ. साधना पराशर ने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही पेपर लीक की खबरें निराधार और सच्चाई से परे है। सभी परीक्षा केंद्रों के गेट बंद होने के बाद किसी भी बाहरी व्यक्ति को परीक्षा कक्षों में प्रवेश नहीं दिया है, जिन पर CCTV से निगरानी भी की जा रही थी। जहां कहीं डमी अभ्यर्थी के मामले सामने आए हैं। ऐसे मामलों की जांच की जा रही है। अगर कोई अभ्यर्थी डमी अभ्यर्थी से परीक्षा दिलाता पाया गया तो भविष्य में वह एनटीए की ओर से आयोजित परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सकेगा।

मेडिकल अध्ययन के लिए एंट्रेंस एग्जाम है नीट

एनटीए की ओर से हर साल नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (एनईईटी) का आयोजन कराया जाता है। यह किसी नौकरी के लिए भर्ती परीक्षा नहीं है बल्कि मेडिकल के विभिन्न कोर्स में दाखिले की पात्रता परीक्षा है। देश भर के मेडिकल, डेंटल, आयुष और नर्सिंग कॉलेजों में संचालित होने वाले विभिन्न बैचलर डिग्री कोर्सेस जैसे MBBS, BDS, BAMS, BHMC, BYNS, BSMS, BSc Nursing इत्यादि में प्रवेश नीट के जरिए ही होता है। इस साल नीट परीक्षा के लिए 24 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत थे।


from https://ift.tt/utlOc37

Sunday, May 5, 2024

आलू,सोना और इटली! यही आलाप रहे बीजेपी के बालमुकुंद आचार्य, जानिए राहुल गांधी के लिए और क्या कहा

जयपुर: लोकसभा चुनाव के चलते बीजेपी- कांग्रेस के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है। देश में जहां मंगलसूत्र और मुस्लिम लीग जैसे विषय चर्चा बटोर रहे हैं। वहीं इसी बीच राजस्थान बीजेपी के विधायक बाल मुकुंद आचार्य का एक बयान ने भी प्रदेश की सियासत में नई हलचल मचा दी है। जयपुर की हवामहल सीट से भाजपा विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य राहुल गांधी पर हास्य दिवस पर तीखे हमले बोले हैं।

राहुल गांधी को लेकर जानिए क्या कहा बालमुकंद आचार्य ने

स्वामीबाल मुकुंद आचार्य ने कहा कि जब भी हम राहुल गांधी के बारे में सोचते हैं, तो हमें हंसी आने लगती है। उन्हें इटली से चुनाव लड़ना चाहिए। इसके अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। कांग्रेस और राहुल गांधी की स्थिति खराब है। मीडिया ने बालमुकुंद आचार्य से सवाल किया कि राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे है इस पर आपका क्या कहना है। इस बीजेपी विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य ने इसी तरह अपनी प्रतिक्रिया दी। मीडिया से बात करते हुए आचार्य ने कहा कि 'आपने तो सुबह—सुबह हंसाने का प्रोग्राम दे दिया है। राहुल गांधी की बात आते ही आलू में सोना आ जाता है। उल्टे सीधे और चुटकले आ जाते हैं। राहुल गांधी का नाम आते ही आज हास्य दिवस पर हास्य का स्वरुप आ जाता है'।

इटली से लड़े चुनाव, फिर भी जीतने की उम्मीद नहीं

इस दौरान जब उनसे राहुल गांधी की ओर से सीट बदले जाने पर सवाल किया तो उन्होंने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अपने नानिहाल इटली जाना चाहिए। वहां जाकर चुनाव लड़ना चाहिए। बाकी तो और कोई सीट बची नहीं है। बालमुकुंद आचार्य ने आगे कहा कि अगर वहां की भी सीट जीत जाएं तो बड़ी बात है।


from https://ift.tt/Yq1Uyes

Saturday, May 4, 2024

मोदी के रथ के आगे-पीछे चलेंगी मातृशक्ति, 5 मई को अयोध्या में पीएम का मेगा रोड शो

अयोध्या: का रविवार को अयोध्या में रोड शो हैं। मोदी के रोड शो में 100 मातृशक्ति उनके रथ के आगे और इतनी संख्या में ही पीछे चलेंगी। बीजेपी के महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के मुताबिक, रोड शो में सीएम योगी आदित्‍यनाथ भी शामिल होगे। जो 5 बजे शाम हेलीकाप्टर से साकेत डिग्री कालेज के मैदान पर उतरेंगे। करीब इसी समय पीएम मोदी महर्षि वाल्‍मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। दोनों एकसाथ भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन पूजन करेंगे। राम लला के दर्शन के बाद वे शाम 6 बजे तक रोड शो शुरू शुरू करेंगे। जो रात 8 बजे तक चलेगा। करीब 2 किलोमीटर लंबा यह रोड शो राम जन्मभूमि पथ से शुरू होकर रामपथ पर लता मंगेशकर चौक तक जाएगा। शनिवार को राम पथ पर यातायात जारी रहा। राम मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड पहुंची। प्रधानमंत्री रहते हुए मोदी 5वीं बार अयोध्‍या आ रहे हैं। मोदी के स्‍वागत और सुरक्षा की जबरदस्‍त तैयारियां की गई हैं।

केसरिया रंग में रंगा राम पथ

पीएम मोदी के अयोध्‍या दौरे को लेकर राम पथ झंडा बैनर से केसरिया रंग से रंग गया है। एयरपोर्ट से अयोध्‍या तक के हाईवे की बैरी‍केडिंग की गई है। जिन 80 पॉइंट पर विभिन्‍न वर्ग के लोग और साधु-संत पीएम का स्‍वागत करेंगे, उन्‍हें चिह्नित कर लिया गया है। भारी भीड़ जुटाने के लिए बीजेपी के कार्यकर्ताओं का संपर्क अभियान चल रहा है। साफ-सफाई और पेयजल की भी व्‍यवस्‍था की जा रही है। बीजेपी के महानगर अध्‍यक्ष का कहना है कि पीएम के 2 घंटे के रोड शो में अयोध्‍या से देश को राममय करने का संदेश जाएगा। वहीं, बीजेपी के प्रदेश कार्यालय से भी विशिष्‍ट वर्ग के लोगों को पीएम के रोड शो में दो बजे से अयोध्‍या पहुंचने का निमंत्रण फोन पर दिया जा रहा है।

साधु-संतों को किया जा रहा आमंत्रित

से बीजेपी के उम्‍मीदवार सांसद लल्‍लू सिंह ने शनिवार को देवकाली वार्ड में और मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने राम जन्‍मभूमि मंदिर के गेट नं 11 पर स्‍वच्‍छता अभियान के साथ जनसंपर्क कर लोगों को रोड शो में आने के लिए आमंत्रित किया। लोक कलाकारों के दल सांस्‍कृतिक कार्यक्रम के साथ पीएम का रोड शो के दौरान स्‍वागत करेंगे। इसके लिए भी तैयारी की गई है। अयोध्‍या के मठ-मंदिरों के संतों को रोड शो में पीएम के स्‍वागत के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। घंटा घड़ियाल और शंख बजा कर पीएम के स्‍वागत की भी तैयारी है।


from https://ift.tt/02jhuMX

Friday, May 3, 2024

पांचवीं शादी में फंसे रामपुर सपा प्रत्याशी, धोखे से निकाह करने का आरोप लगाने वाली महिला की शिकायत पर जांच शुरू

आगरा: रामपुर से समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट और दिल्ली जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी की पत्नी होने का आरोप लगाते हुए महिला ने आगरा पुलिस से शिकायत की हैं। आगरा के डीसीपी सिटी से की गई शिकायत में दावा किया है कि मौलाना नदवी ने पांच शादी कर रखी है। उसके साथ ही धोखे से निकाह कर बाद में घर से निकाल दिया। हालांकि, नदवी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है, लेकिन शिकायत में महिला का कहना है कि चुनाव आयोग में लगाए गए हलफनामे में मौलाना की पांचवीं पत्नी का जिक्र है। महिला ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस के मुताबिक परिवार परामर्श केंद्र को जांच सौंपी गई है।

तहरीर में महिला ने लगाए ये आरोप

आगरा डीसीपी सिटी सूरज राय के मुताबिक, रामपुर के सपा प्रत्याशी पर पांचवीं शादी का आरोप शहीद नगर निवासी रुमाना परवीन ने गुरुवार को उनके ऑफिस आकर की थी। महिला का कहना था कि उसका निकाह 22 अक्टूबर 2012 को मौलाना मोहिबुल्लाह से हुआ था। दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि पति और ससुरालवाले दहेज से खुश नहीं थे। ससुराल में उत्पीड़न किया गया। 19 अप्रैल 2015 को उसे घर से निकाल दिया। वह अब मायके में रह रही है। उसका एक बेटा अहमद अमीन है। आरोप लगाया कि निकाह के कुछ दिन बाद पता चला कि मोहिबुल्लाह ने पहले से कई निकाह कर रखे थे। अब सपा प्रत्याशी ने निर्वाचन आयोग में लगाए अपने हलफनामे में पांचवीं पत्नी का नाम लिखा है।

शिकायत की जानकारी से किया इनकार

पीड़िता ने हलफनामे की प्रति भी दी है। पीड़िता की तहरीर में कहा गया कि उसे अब पता चला है कि मोहिबुल्लाह लोकसभा चुनाव में सपा के टिकट पर रामपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने नामांकन के साथ लगाए हलफनामे में अपनी पत्नी का नाम समरा नाज लिखा है, जबकि उन्होंने पहले संभल की आफिया खातून, दूसरी रायबरेली की युवती, तीसरी रामपुर की नजीफा से शादी की थी। इसके बाद मेरे साथ निकाह किया था। अब पांचवीं पत्नी संभल की समरा नाज को पत्नी हलफनामे में दर्ज किया है। तहरीर में कई लोगों पर बार-बार शादी कराने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। हालांकि, सपा कैंडिडेट का कहना है कि वह महिला को नहीं जानते हैं। शिकायत की कोई जानकारी नहीं हैं।


from https://ift.tt/0tnd4ix

Thursday, May 2, 2024

रिपोर्टकार्ड आने से पहले इंडिगो का बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को डेढ़ महीने का देगी बोनस

मुंबई: ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। गुरुवार को एयरलाइन ने घोषणा की कि वह अपने कर्मचारियों को विशेष बोनस देगी। यह फैसला चौथी तिमाही और पूरे साल के वित्तीय परिणामों की घोषणा से पहले आया है। यह कर्मचारियों के लिए खुशी की बात है, खासकर जब कुछ दिनों पहले ही इंडिगो ने 30 चौड़े आकार के A350 विमानों का बड़ा ऑर्डर दिया था। सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारियों को एक संदेश भेजा गया है। इसमें एयरलाइन ने कहा कि वह ‘डेढ़ महीने के मूल वेतन’ के बराबर एकमुश्त विशेष बोनस देगी। बोनस राशि कर्मचारियों के मई के वेतन के साथ अनुग्रह राशि के रूप में दी जाएगी।

क‍िस आधार पर बोनस देती है व‍िमानन कंपनी?

घरेलू विमानन बाजार में 60 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली इंडिगो कंपनी के वास्तविक परिचालन और वित्तीय परिणामों के आधार पर सालाना बोनस देती है।एयरलाइन लगातार पांच तिमाहियों से लाभ कमा रही है। अक्टूबर-दिसंबर 2023 तिमाही में इसका शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 2,998.1 करोड़ रुपये रहा था।

एयरलाइन में 33,045 कर्मचारी

इसकी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2023 के अंत में एयरलाइन के 33,045 कर्मचारी थे। इंडिगो को अपनी किफायती कीमतों, सुविधाजनक उड़ानों और बेहतरीन ग्राहक सेवा के लिए जाना जाता है। एयरलाइन ने कई पुरस्कार जीते हैं। इनमें स्काईट्रैक्स की ओर से 'वर्ल्ड्स बेस्ट लो-कॉस्ट एयरलाइन' का पुरस्कार भी शामिल है। इंडिगो का मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में है। यह स्पष्ट है कि इंडिगो आने वाले वर्षों में बड़ी योजनाएं बना रहा है। नए विमानों का ऑर्डर और कर्मचारियों के लिए बोनस इस बात का संकेत हैं कि एयरलाइन विस्तार और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।


from https://ift.tt/Fc1hQ9L

Wednesday, May 1, 2024

'मैं हिमालय से प्रचार करने आई हूं', कौन हैं पीएम मोदी का हनुमान और लक्ष्मण, पूर्व सीएम ने बताए दो नाम

शिवपुरी: के लिए दो चरणों की वोटिंग के बाद पूर्व सीएम ने चुनाव प्रचार की शुरुआत की। बुधवार को उमा भारती ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए चुनाव प्रचार करने गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पहुंची। यहां उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और सिंधिया के लिए वोट मांगे। उमा भारती ने कहा- आज मोदी जी ने प्रत्येक भारतीय के मन में भारतीय होने का गौरव प्रदान किया है। देश में अमीर गरीब का अंतर कम हो रहा है। देश के आम नागरिकों को ध्यान में रखते हुए तमाम योजना चलाई हैं जिसके कारण आम लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह हिमालय से लौटकर सिंधिया के लिए प्रचार करने आई हैं। भगवान राम का इंतजार खत्म हुआउमा भारती ने कहा- 500 साल के इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इस घड़ी का 500 साल से इंतजार था। हमारे राम आ गए हैं अब राम राज्य की जरूरत है और रामराज की जरूरत में मोदी जी के सहयोगी के रूप में उन्हें हनुमान और लक्ष्मण चाहिए। उन हनुमान लक्ष्मण में हमारे भतीजे ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे लोगों की जरूरत है। आज मोदी जी की योजनाओं में हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है। चाहे गरीब हो, महिला हो या किसान सबके लिए योजनाएं बनाई गई हैं।शिवपुरी जिले के पिछोर में सभा करते हुए उमा भारती ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश आजाद हो गया लेकिन यह दोनों अभी भी अपने आप को रानी और शहजादे समझते हैं। उमा भारती ने कहा कि मैं हमेशा कहती हूं कि कांग्रेस को भाजपा से सामना करना है तो कांग्रेस को अपना विकल्प प्रस्तुत करना होगा। हमसे कैसे बेहतर देश चला सकते हैं इसके बारे में विकल्प बताना होगा। विपक्ष हर समय मोदी जी को गाली देने का काम करता है। कांग्रेस ने पूर्व में इतनी गलतियां और इतनी करतूतें की हैं कि आज कांग्रेस के बारे में बोलने लायक कुछ भी नहीं है।राजमाता विजयाराजे सिंधिया को किया याद आमसभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को याद करते हुए कहा कि उनकी विनम्रता और सरलता का कोई जवाब नहीं था। जब मैं 8 साल की थी प्रवचन देने की शुरुआत की थी। तब राजमाता का सानिध्य मुझे मिला, उनका प्यार मिला उन जैसा प्यार और दुलार मुझे आज तक नहीं मिला। उन्होंने मुझे अपनी बेटी की तरह माना और आज मैं अपने भतीजे ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए प्रचार करने के लिए आई हूं।मैं गंगा किनारे हिमालय में थी लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुझे फोन पहुंचा तो मैं अपने भतीजे के लिए यहां प्रचार करने के लिए आई हूं। यहां के सभी लोगों से अपील करती हूं कि मेरा प्यारे भतीजे को अच्छे से अच्छे वोटों से जिताकर हमें मोदी जी को मध्य प्रदेश से 29 कमल के फूलों की माला पहनानी हैं। इन फूलों की माला में गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से कमल की माला अच्छे फूलों की पंखुड़ियां वाली होना चाहिए इसलिए ज्यादा से ज्यादा गुना से मेरे प्यारे भतीजे को सभी वोट डालें और उन्हें जिताएं।राजमाता के पदचिन्हों पर चलकर सरकार गिराई उमा भारती ने कहा कि सन 1959 में राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने सबसे पहले मध्य प्रदेश में जनसंघ की सरकार बनाई। राजमाता की तरह ही उनके प्रपौत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ साल पहले कमलनाथ की सरकार गिराई क्योंकि कमलनाथ ने किसानों की कर्ज माफी का वादा पूरा नहीं किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। किसानों के लिए सरकार गिरा दी। मैं तो हमेशा अपने प्यारी भतीजे (ज्योतिरादित्य) को शुरू से ही भाजपा में देखना चाहती थी और 2020 में उन्होंने भाजपा में आकर मेरे सपनों को पूरा कर दिया। ज्योतिरादित्य सिंधियाकी तारीफ करते हुए उमा भारती ने कहा कि मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपनी पार्टी में लाने के लिए हमेशा से ही ललचाई हुई आंखों से देखा करती थी। वह गलती से कांग्रेस में थे। कमलनाथ ने कर्ज माफी का वादा पूरा नहीं किया किसानों के साथ धोखाधड़ी की तो विरोध में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी दादी राजमाता जी के पदचिन्हों पर चलकर अपने परिवार की महान परंपरा, विनम्रता व सरलता को कायम रखा और मध्य प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार बनाई।


from https://ift.tt/cljNsmo