Monday, May 13, 2024

चारधाम यात्रा में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब, नई तारीख तक नहीं होंगे रजिस्ट्रेशन, जानिए सारी डिटेल

रश्मि खत्री, देहरादून: चारधाम यात्रा अपने शुरूआती दिनों में ही चरम पर है। तीन दिनों के अंदर ही डेढ़ लाख के लगभग तीर्थयात्रियों ने चारों धामों के दर्शन किए हैं। वहीं चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब के लिए तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का आंकड़ा 26 लाख के पार पहुंच गया है। यात्रियों के उमड़ते सैलाब को देखते हुए उनकी सुविधा और सुरक्षा के लिए बुधवार और गुरुवार को ऑफलाइन पंजीकरण नहीं होंगे। चारों धामों के कपाट खुलने के बाद से तीन दिनों में डेढ़ लाख से अधिक यात्री चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। धाम में यात्रियों का सैलाब उमड़ने के कारण पैदल यात्रियों के बीच भी जाम जैसे हालात उत्पन्न हो रहे हैं। यही हाल यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर भी बना हुआ है। आलम यह है कि जाम में फंसे यात्रियों को राहत दिलाने के लिए उत्तरकाशी जिले के डीएम और एसपी को खुद सड़क पर उतरकर व्यवस्था संभालनी पड़ी। हालांकि अब यात्रा नॉर्मल चल रही है।

सीएम धामी ने दिए निर्देश

केदारनाथ और यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों की जाम की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहे हैं। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसको देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए थे। इसके बाद सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा संचालित करने के लिए अधिकारियों ने बैठकर मंथन किया। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे के अनुसार प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर के सुधांशु, डीजीपी अभिनव कुमार की मौजूदगी में एक बैठक आयोजित की गई। निर्णय लिया गया है कि चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा के मद्देनजर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। मजिस्ट्रेट की तैनाती के लिए भी गढ़वाल आयुक्त के स्तर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इनको जिलाधिकारी अपने अनुसार कार्य सौंपेंगे है।

अतिरिक्त फोर्स होगी तैनात

सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया कि चारधाम पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह भी निर्णय लिया गया है कि बुधवार और गुरुवार को यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण नहीं होंगे। वहीं हर जनपद में 100 अतिरिक्त होमगार्ड भी तैनात किए जाएंगे। उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम होने के कारण तीर्थयात्रियों की ज्यादा भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए एक अतिरिक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी की तैनाती की जाएगी। हरिद्वार विकास प्राधिकरण के वीसी अंशुल सिंह को रुद्रप्रयाग, हरिद्वार के सीडीओ प्रतीक जैन को बद्रीनाथ धाम चमोली और टिहरी के सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी को उत्तरकाशी को 25 में तक के लिए नई जिम्मेदारी सौंप गई है।

चारधाम के लिए पंजीकरण

चारों धामों के साथ ही हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 15 अप्रैल से लेकर आज 13 मई तक 26,05,428 तीर्थ यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें सबसे ज्यादा पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए कराए जा रहे हैं। ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण को मिलाकर 8,79,876 पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए कराए गए हैं। जबकि बद्रीनाथ धाम के लिए 7,89,482, गंगोत्री धाम के लिए 4,67,616, यमुनोत्री धाम के लिए 4,11,273 और हेमकुंड साहिब के लिए 57,181 कुल 26,05,428 पंजीकरण हुए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए

सचिव गृह दिलीप जावलकर ने आज केदारनाथ धाम की यात्रा की विस्तृत ढंग से संचालन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं को परखा। चावल करने संवेदनशील क्षेत्रों में क्षेत्र और स्लाइडिंग जोन में सुरक्षा बलों के साथ उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुदृढ़ी करने के लिए कहा गया है। यात्रियों की भारी संख्या के मद्देनजर सोनप्रयाग और गुप्तकाशी से पहले ही यात्रा को मैनेज करने के लिए भी निर्देशित किया गया है, जिससे की यात्रा मार्ग में जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। सचिव गृह ने कहा कि कपाट खुलने के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक होती है। कपाट खुलने के अगले 1 से 2 सप्ताह में और सप्ताह के अंतिम दिनों में आने वाले यात्रियों की संख्या और भी बढ़ जाती है। इस तरह से लगभग 70 से 75 प्रतिशत यात्रा शुरुआती डेढ़ महीने में ही पूरी हो जाती है।

पार्किंग व्यवस्था में सुधार

सचिव गृह दिलीप जावलकर ने कहा कि इसी समय प्रशासन को पूरी व्यवस्थाएं बनाने की आवश्यकता होती है। उन्होंने प्रशासन से मौसम के अनुसार भी व्यवस्थाओं पर ध्यान देने को कहा है। केदारनाथ यात्रा को लेकर सिरोबगड़ से सोनप्रयाग तक 7 सेक्टर बनाए गए हैं। गौरीकुंड से केदारनाथ ट्रैक रूट को 7 सेक्टर में बांटा गया है और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। यथाव्यवस्था को सुधारने के लिए सीतापुर और सोनप्रयाग पार्किंग के अलावा साथ नई पार्किंग भी तैयार की गई है।


from https://ift.tt/ZxyqHvr

Sunday, May 12, 2024

13 मई को यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान, ददरौल विधानसभा उप चुनाव में भी डाले जाएंगे वोट

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों के साथ ही ददरौल विधानसभा पर उप चुनाव के लिए मतदान 13 मई (सोमवार) को होगा। चौथे चरण में उत्तर प्रदेश के शाहजहंपुर (अजा), खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई (अजा), मिश्रिख (अजा), उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा (अजा), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच (अजा) लोकसभा क्षेत्रों के साथ ही ददरौल विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा। ददरौल विधानसभा क्षेत्र शाहजहांपुर जिले में आता है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि चतुर्थ चरण में कुल 2 करोड़ 47 लाख 47 हजार 27 मतदाता हैं, जिसमें 1 करोड़ 31 लाख 82 हजार 341 पुरुष और 1 करोड़ 15 लाख 63 हजार 739 महिला मतदाता और 947 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता उन्नाव (23,41,740) और सबसे कम मतदाता कानपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (26,62,859) में हैं। 13 लोकसभा सीटों पर 130 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 16 महिला और 114 पुरुष प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक 15 प्रत्याशी कन्नौज लोकसभा सीट और सबसे कम 7 प्रत्याशी इटावा (अजा) लोकसभा सीट पर हैं।

ये आपके पास तो डाल सकते हैं वोट

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य पहचान पत्र, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार) मतदेय स्थल पर मतदाताओं की पहचान किए जाने के लिए मान्य होंगे।

आईडीप्रूफ में गलती तब भी डाल सकेंगे वोट

सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वोटर स्लिप नहीं लाने वाले मतदाताओं को वोट डालने का प्रबंध किया जाए। ऐसे मतदाताओं का नाम और क्रम संख्या लिस्ट में ढूंढकर मतदान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही वोटर आईडी या आइडीप्रूफ में सामान्य स्पेलिंग मिस्टेक हो तो भी मतदाता की फोटो मिलान करके मतदान सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सभी मतदान कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से निर्देश प्रदान किए गए हैं।

इन नंबरों पर दर्ज करा सकते हैं शिकायतें

मतदान से संबंधित कोई भी शिकायत प्रदेश स्तर पर 1800-180-1950 और जनपद स्तर पर 1950 टोल-फ्री नम्बर पर कॉल करके दर्ज कराई जा सकती है। इसके अतिरिक्त सी-विजिल, वोटर हेल्पलाइन एप और एनजीएसपी पर भी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।

ददरौल विधानसभा उप चुनाव में वोटर करेंगे मतदान

ददरौल विधानसभा उप चुनाव में 3 लाख 73 हजार 751 मतदाता हैं, जिसमें 2 लाख 263 पुरुष मतदाता और 1 लाख 73 हजार 436 महिला मतदाता एवं 52 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। निर्वाचन के लिए 438 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) और 361 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ददरौल विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 2 महिला और 8 पुरुष हैं।


from https://ift.tt/xy0dP53

Saturday, May 11, 2024

इंडियन मुजाहिदीन के सह-संस्थापक आतंकी को मिली जमानत, जानें दिल्ली हाई कोर्ट ने क्या कहा

नई दिल्ली : दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के सह-संस्थापक को आतंकवाद के एक मामले में जमानत दे दी है। जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस मनोज जैन की पीठ ने उसके जेल में पांच साल बिताने पर विचार करते हुए निर्देश दिया कि जमानत की शर्तों पर फैसला निचली अदालत करेगी। बेंच ने कहा कि यदि निचली अदालत द्वारा तय की गई किसी भी शर्त का उल्लंघन होता है या अपीलकर्ता (कुरैशी) प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से किसी गवाह को धमकाने या प्रभावित करने का प्रयास करता है या मुकदमे में देरी करने का प्रयास करता है, तो अभियोजन पक्ष जमानत रद्द कराने की अपील करने के लिए स्वतंत्र है।

जमानत याचिका की थी दायर

हाई कोर्ट ने निचली अदालत के दिसंबर 2023 के आदेश को चुनौती देने वाली कुरैशी की याचिका को स्वीकार करते हुए यह आदेश पारित किया है। दरअसल, निचली अदालत ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) मामले में कुरैशी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। सुभान कुरैशी ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 436-ए के तहत जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसमें कहा गया कि एक विचाराधीन कैदी (यूटीपी) को निजी मुचलके पर अधिकतम संभावित सजा की आधी से अधिक सजा काटने पर जमानत मांगने का अधिकार है।

पांच साल से जेल में था बंद

कुरैशी के वकील प्रशांत प्रकाश और कौसर खान ने अदालत से उसे लंबे समय तक विचाराधीन कैदी के रूप में हिरासत में रहने के आधार पर जमानत देने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि वह मुकदमे के इंतजार में लगभग पांच साल से हिरासत में है, जो इस अपराध के लिये निर्धारित सजा का आधा हिस्सा है। कुरैशी को जिस अपराध के लिये जेल में रखा गया है, उसके लिये अधिकतम कारावास की सजा सात साल है। वकीलों ने अदालत को बताया कि कथित अपराधों के लिए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए (वर्गों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 153बी (अपराध के लिए सजा), 120बी (आपराधिक साजिश) और यूएपीए की धारा 10 (प्रतिबंधित संघ का सदस्य होने के लिए जुर्माना) और धारा 13 (गैरकानूनी गतिविधियों के लिए सजा) के तहत आरोप तय किए जा चुके हैं।

सिमी का भी रहा सक्रिय सदस्य

अभियोजन पक्ष के अनुसार, कुरैशी इंडियन मुजाहिदीन और स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) का सक्रिय सदस्य रहा। अभियोजन पक्ष का कहना था कि 27 सितंबर 2001 को केंद्र सरकार ने सिमी पर प्रतिबंध लगा दिया था और उसी रात दिल्ली पुलिस को जाकिर नगर में संगठन द्वारा संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने की जानकारी मिली थी। उसने कहा कि जाकिर नगर में सिमी के कार्यालय पर छापा मारा गया, जहां संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा था और संगठन के सदस्य भारत सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। उसने बताया कि पुलिस ने वहां छापेमारी कर संगठन के कुछ सदस्यों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि कुरैशी समेत कुछ अन्य लोग वहां से भाग गए। इस दौरान पुलिस ने वहां से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये।

2019 में हुआ था गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कुरैशी को एक जून, 2019 को गिरफ्तार किया था। अभियोजक ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी को पहले ही भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया गया था और एक अन्य मामले में पकड़े जाने के बाद ही उसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने कहा कि महज इसलिए कि आरोपी के खिलाफ आरोप गंभीर प्रकृति के हैं, इसे सीआरपीसी की धारा 436-ए के तहत प्रदान की गई राहत को अस्वीकार करने का एकमात्र आधार नहीं माना जा सकता है।


from https://ift.tt/1f8hm7z

Friday, May 10, 2024

ब्रेंडन मैकुलम की वजह से जेम्स एंडरसन लेंगे टेस्ट से संन्यास, बच जाएगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

लंदन: इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट के संन्यास लेने की तैयारी में हैं। द गार्जियन के रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेंडन मैकुलम ने हाल ही में यूके की पांच दिवसीय दौरे पर थे। वह सिर्फ एंडरसन से मिलने के लिए न्यूजीलैंड में अपने घर से 11,000 मील की दूरी तय की। यहां गोल्फ मैच के दौरान ब्रेंडन मैकुलम ने एंडरसन को साफ कर दिया कि टीम ने भविष्य की ओर देखना शुरू कर दिया है।

एशेज की तैयारी पर फोकस

ब्रेंडन मैकुलम की बातों का मतलब साफ है कि 2025-26 में होने वाली एशेज सीरीज पर इंग्लैंड का पूरा फोकस है। उस समय तक एंडरसन 43 वर्ष के हो जाएंगे। इंग्लैंड इस समर में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ छह टेस्ट खेलेगा, जिसमें एंडरसन के घरेलू मैदान ओल्ड ट्रैफर्ड पर श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट भी शामिल है। अगस्त में होने वाला यह मैच उनके टेस्ट करियर का आखिरी मैच हो सकता है।

सचिन से 13 टेस्ट पीछे हैं एंडरसन

सचिन तेंदुलकर अभी दुनिया में सबसे ज्यााद 200 टेस्ट खेलने वाले क्रिकेटर हैं। जेम्स एंडरसन ने अभी तक 187 टेस्ट खेले हैं। इंग्लैंड के इस साल घरेलू मैदान पर 6 टेस्ट खेलने हैं। एंडरसन सभी 6 टेस्ट में भी खेलते हैं तो 193 मैच ही खेल पाएंगे। अगर श्रीलंका के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर वह संन्यास लेते हैं तो अब सिर्फ चार ही टेस्ट और खेल पाएंगे।

एंडरसन का टेस्ट करियर

जेम्स एंडरसन ने 2003 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। 187 मैचों में वह 700 बल्लेबाजों का शिकार कर चुके हैं। भारत के खिलाफ धर्मशाला में खेले गए मैच में उन्होंने अपना 700 विकेट लिया था। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज भी हैं। ओवरऑल उनसे ज्यादा विकेट मुथैया मुरलीधरन और शेन वॉर्न के नाम है।


from https://ift.tt/ZFnK3Qv

Thursday, May 9, 2024

राजस्थान भीषण गर्मी से बेहाल: फलोदी में पारा 46 डिग्री के पार, कई जिलों में स्कूलों का बदला टाइम

जयपुर: के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है तथा बृहस्पतिवार को फलोदी में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान, सामान्य से 1.6 डिग्री से लेकर 5.0 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया।

राज्य के ज्यादातर जिलों का तापमान 45 डिग्री

इसके अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान फलोदी में 46.2 डिग्री, जैसलमेर में 45.3 डिग्री, बीकानेर एवं बाड़मेर में 45.2 डिग्री, गंगानगर में 45.1 डिग्री, फतेहपुर एवं जोधपुर में 44.3 डिग्री, अंता में 44 डिग्री, चुरू में 43.4 डिग्री, जालोर में 43.2 डिग्री एवं जयपुर में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फलोदी में न्यूनतम तापमान भी 34.4 डिग्री रहा।

11 मई से मिल सकती है राहत

मौसम केंद्र के अनुसार 10 मई को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में लू (हीटवेव) जारी रहने की संभावना है। उसके मुताबिक 10-11 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघ गर्जन के साथ आंधी चलने एवं हल्की बारिश होने की संभावना है। राज्य में 11 एवं 13 मई के बीच भी कुछ भागों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने एवं वर्षा होने से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।आंधी एवं बारिश के प्रभाव से 11 मई से राजस्थान में लोगों को लू से कुछ राहत मिल सकती है।

जैसलमेर में सड़कों पर पानी का छिड़काव

इधर जैसलमेर में गुरुवार को गर्मी का तापमान 44 डिग्री के पार जा पहुंचा है। ऐसे में नगर परिषद की ओर से कई इलाकों में सड़कों पर पानी की बौछारें की गई। नगर परिषद के वाहन जैसलमेर शहर के गड़ीसर चौराहा एयरपोर्ट चौराहा हनुमान चौराहा सहित मुख्य मार्गो पर पानी की बौछारें करते नजर आए। गर्मी के चलते आग उगलती सड़कों पर नगर परिषद की ओर से पानी का छिड़काव कराया गया।


from https://ift.tt/armMPDh

Wednesday, May 8, 2024

उत्तराखंड से जुड़े रामपुर तिराहा कांड को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला, अब हर रोज होगी सुनवाई

राशिद अली, : रामपुर तिराहा कांड की सुनवाई के लिए नामित किए गए न्यायिक अधिकारी अपर जिला जज अंजनी कुमार सिंह ने अगली तारीख से मुकदमे की सुनवाई प्रतिदिन करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने सीबीआई लोक अभियोजक को भी कोर्ट में एक-एक कर सभी की गवाही कराने का आदेश दिया है। रामपुर तिराहा कांड से जुड़े सरकार बनाम राधा मोहन द्विवेदी मामले का मुकदमा अपर जिला जज अंजनी कुमार की कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट में सुनवाई के लिए आठ मई की तारीख लगी थी। बुधवार को कोर्ट ने सीबीआई लोक अभियोजक धारा सिंह मीणा को निर्देश दिए कि एक-एक कर कोर्ट में गवाही कराई जाए। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता किरण पाल कश्यप ने बताया, कोर्ट ने मुकदमे से जुड़ी पत्रावली को प्राचीनतम बताते हुए सुप्रीमकोर्ट और हाइकोर्ट के एक्शन प्लान के तहत चिह्नित और निस्तारित किए जाने वाले वादों में से एक बताया है। सीबीआइ लोक अभियोजक धारा सिंह मीणा की ओर से कोर्ट को अवगत कराया गया कि अभी कई साक्षी की गवाही शेष है। कोर्ट ने आदेश दिया कि मामले के विशिष्ट तथ्यों और परिस्थितियों को दृष्टिगत करते हुए कुछ खास परिस्थितियों के अतिरिक्त अगली तिथि 15 मई से उक्त वाद की कार्यवाही प्रतिदिन चलेगी।

1994 में आंदोलनकारी महिलाओं से हुआ था रेप

दो अक्टूबर 1994 को की मांग को लेकर दिल्ली जा रहे आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच छपार थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहा पर झड़प हुई थी। पुलिस फायरिंग में सात आंदोलनकारी मारे गए थे। वहीं कई महिला आंदोलनकारियों के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और लूट की घटना हुई थी। सीबीआई की जांच के बाद दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस और पीएसी के 24 जवानों को आरोपित बनाया गया था। घटना के मुकदमे की सुनवाई अपर जिला जज अंजनी कुमार की कोर्ट में स्थानांतरित कर दी गई थी। संघर्ष समिति के अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया, कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि 15 मई निर्धारित की है।

एडीजे कोर्ट से छह गवाहों के नाम समन जारी

सरकार बनाम राधा मोहन द्विवेदी मामले में सीबीआइ की ओर से छह साक्षी की गवाही कराई जानी है। कोर्ट से सभी छह गवाहों का साक्ष्य कराने के लिए समन जारी किए गए हैं। कोर्ट से जारी समन में साक्षी को 15 मई को प्रात: 10 बजे कोर्ट में उपस्थित होने के लिए कहा गया। उत्तराखंड संघर्ष समिति के अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि बुधवार को कोर्ट में सात आरोपित रणपाल, वीरेंद्र कुमार, नेत्रपाल, देवेंद्र कुमार, कृपाल सिंह, राकेश कुमार और सुमेर सिंह पेश हुए।


from https://ift.tt/dGgn9m7

Tuesday, May 7, 2024

दुनिया के सबसे धनी शहरों में मुंबई और दिल्‍ली कहां, टॉप पर किस शहर का दबदबा? पूरी लिस्‍ट

नई दिल्‍ली: दुनिया के टॉप 50 सबसे दौलतमंद शहरों में मुंबई और दिल्‍ली ने भी जगह बनाई है। न्यूयॉर्क ने इस लिस्‍ट में अपने दबदबे को कायम रखा है। वह दुनिया के सबसे धनी शहरों की लिस्‍ट में शीर्ष पर है। इसे इंटरनेशनल वेल्‍थ माइग्रेशन स्‍पेशलिस्‍ट हेनले एंड पार्टनर्स ने ग्‍लोबल डेटा इंटेलिजेंस फर्म न्यू वर्ल्ड वेल्थ के साथ बनाया है। रिपोर्ट में न्यूयॉर्क के मजबूत असर पर जोर दिया गया है। इसकी कुल संपत्ति 3 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है। इस शहर में 3,49,500 मिलियनेयर, 744 सेंटी-मिलियनेयर और 60 बिलियनेयर हैं। मुंबई और दिल्ली लिस्‍ट में 24वें और 37वें स्थान पर हैं। पिछले साल दिल्ली और मुंबई के साथ बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद भी सूची में शामिल थे।सैन फ्रांसिस्को और सिलिकॉन वैली सहित उत्तरी कैलिफोर्निया के खाड़ी क्षेत्र में पिछले दस वर्षों में उल्लेखनीय संपत्ति बढ़ोतरी देखी गई है। टोक्यो पहले दुनिया का सबसे अमीर शहर हुआ करता था। वह अब अपने हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (HNWI) की आबादी में कमी के कारण तीसरे स्थान पर आ गया है। इसके उलट सिंगापुर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। यहां मिलियनेयर की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। यह एशिया में एक प्रमुख फाइनेंशियल हब के रूप में स्थापित हुआ है।

रैंक‍िंंग में नीचे आया है लंदन

लंदन रैंकिंग में नीचे गिर गया है। अब पांचवें स्थान पर है। जबकि लॉस एंजिल्स अमीर निवासियों की बढ़ोतरी के साथ छठे स्थान पर आ गया है। पेरिस यूरोप का सबसे अमीर शहर बना हुआ है। वहीं, सिडनी हाल के वर्षों में पर्याप्त धन बढ़ोतरी के बाद आठवें स्थान पर है।हेनले एंड पार्टनर्स के सीईओ डॉ. जुएर्ग स्टीफेन दुनियाभर के सबसे समृद्ध शहरों में विस्तार का श्रेय वित्तीय बाजारों के मजबूत प्रदर्शन और प्रौद्योगिकी में प्रगति को देते हैं।

चीन के कई शहरों ने ल‍िस्‍ट में बनाई जगह

चीन इस सूची में प्रमुखता से शामिल है। उसके कई शहरों ने इस लिस्‍ट में जगह बनाई है। बीजिंग ने पहली बार शीर्ष 10 में प्रवेश किया है। वहीं, शेन्जेन में मिलियनेयर आबादी में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। यह धनी लोगों के लिए सबसे तेजी से बढ़ने वाले शहर के रूप में पहचाना जाता है। दुबई मध्य पूर्व का सबसे अमीर शहर है। वहीं, अबू धाबी में विकास की संभावना दिख रही है। नैरोबी और केप टाउन अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका में वैश्विक धन परिदृश्य में भविष्य के दावेदार के रूप में उभर रहे हैं।इस बीच मुंबई और दिल्ली भी सूची में 24वें और 37वें स्थान पर जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। हालांकि, पिछले साल दिल्ली और मुंबई के साथ बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद भी लिस्‍ट में शामिल थे।


from https://ift.tt/ugWwnZ9