13 मई की सुबह यह खबर आई कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार ने सीएम आवास पर AAP आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की है. तब से यह सवाल हवा में तैर रहा है कि आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की पूर्व अध्यक्ष रही स्वाति मालीवाल के साथ हुई इस शर्मनाक घटना के पीछे क्या कारण था?
from देश News in Hindi, देश Latest News, देश News https://ift.tt/FMgDX4f
Friday, May 17, 2024
Thursday, May 16, 2024
अल्फारेटा में भीषण कार हादसे में 3 स्टूडेंट की मौत, 2 घायल, पुलिस ने बताया कैसे हुआ एक्सीडेंट
Alpharetta Car Update: जॉर्जिया के अल्फारेटा में पुलिस मंगलवार (14 मई) को हुए एक भीषण कार हादसे की जांच कर रही है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। फुल्टन काउंटी के मेडिकल परीक्षक कार्यालय ने हादसे में शुरू में जान गंवाने वाले दो लोगों की पहचान 18 वर्षीय आर्यन जोशी और 18 वर्षीय श्रिया अवसारला के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। फुल्टन काउंटी के मेडिकल परीक्षक ने कहा कि तीसरी पीड़िता की पहचान 18 वर्षीय अन्वी शर्मा के रूप में हुई। अन्वी शर्मा ने बुधवार सुबह नॉर्थ फुल्टन अस्पताल में चोटों के कारण दम तोड़ दिया। अल्फारेटा हाई स्कूल के प्रिंसिपल माइक शेफ्ली ने बुधवार को छात्रों के परिवारों को दिए एक बयान में कहा, जोशी अल्फारेटा हाई स्कूल में सीनियर थे और उनके स्नातक होने में बस एक सप्ताह से कुछ ज्यादा समय ही बाकी था। अवसारला और शर्मा दोनों ने हाल ही में जॉर्जिया विश्वविद्यालय में अपने नए साल पूरे किए थे। अल्फारेटा पुलिस ने बुधवार शाम को बताया कि हादसे में जीवित बचे लोगों में से एक चालक था।
अल्फारेटा में कहां और कैसे हुई ये दुर्घटना?
11 अलाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्फारेटा सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने कहा कि यह दुर्घटना हेम्ब्री रोड और मैक्सवेल रोड के बीच वेस्टसाइड पार्कवे पर शाम करीब 7:55 बजे हुई। पुलिस की ओर से हादसे की जांच के कारण दोनों सड़कों के बीच वेस्टसाइड पार्कवे के उत्तर की ओर और दक्षिण की ओर जाने वाली दोनों लेन घंटों के लिए बंद कर दी गईं। अल्फारेटा पुलिस ने बुधवार शाम को कहा कि वाहन के चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया, जिससे वह सड़क से हटकर पेड़ों की कतार में जा गिरी और पलट गई। पुलिस ने कहा कि गति हादसे का कारण हो सकती है। अस्पताल में भर्ती पीड़ितों में से एक अल्फारेटा हाई स्कूल का वरिष्ठ छात्र है। पुलिस ने कहा कि अस्पताल में दूसरा पीड़ित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी का छात्र है और वाहन का चालक था।from https://ift.tt/5Ru3rky
Wednesday, May 15, 2024
सलमान खान केस में फेसबुक फ्रेंड्स बने दुश्मन, चौधरी ने हरपाल से कहा था, मैं पकड़ा गया, तो तुम्हें छोडूंगा नहीं
मुंबई: सलमान खान के यहां हुए शूटआउट केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें रेकी करने वाला मोहम्मद रफीक चौधरी और रेकी करवाने वाला हरपाल सिंह भी शामिल हैं। चौधरी को राजस्थान से पिछले सप्ताह पकड़ा गया था, जबकि हरपाल को तीन दिन पहले हरियाणा से अरेस्ट किया गया।फेसबुक पर हुई थी दोस्तीमुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों की दोस्ती कई साल पहले फेसबुक पर हुई थी। हरपाल उन दिनों लॉरेंस बिश्नोई के एक फेसबुक पेज से जुड़ा हुआ था। उसने बाद में इसमें चौधरी को भी जोड़ लिया। हरपाल साल 2022 में भटिंडा के केस में और 2023 में रायपुर में उगाही व शूटआउट के केस में गिरफ्तार हुआ। जेल से रिहा होने के बाद उसने चौधरी को सलमान खान के यहां शूटआउट की पूरी साजिश बताई। शूटरों को घर दिलाने, उन्हें फाइनेंस करने और खुद इस अभिनेता के घर की रेकी करने को भी कहा। हरपाल सिंह को क्या थी गफलत14 अप्रैल के शूटआउट के बाद जब शूटर व हथियार सप्लायर्स पकड़े गए, तो चौधरी को अपनी गिरफ्तारी का अंदेशा हो गया। उसने हरपाल से कहा कि यदि मैं पकड़ा गया, तो तुम्हें भी छोडूंगा नहीं। हरपाल सिंह ने इस पर कहा कि यदि पकड़े भी गए, तो तीन-चार महीने बाद जमानत मिल जाएगी। हरपाल को यह अंदाज नहीं था कि मुंबई पुलिस इस केस में मकोका लगा देगी। मकोका महाराष्ट्र के अलावा सिर्फ दिल्ली, गुजरात व एक अन्य राज्य में ही लागू है। लॉरेंस की कस्टडी में अभी लगेगी देर मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के अनुसार, इस केस में कई और लोगों की जल्द गिरफ्तारी होगी। लॉरेंस बिश्नोई की क्राइम ब्रांच कब कस्टडी लेगी? इस सवाल के जवाब में इस अधिकारी ने कहा कि हमें इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की परमिशन लेनी पड़ेगी। लॉरेंस इन दिनों गुजरात की साबरमती जेल में है।
from https://ift.tt/cbOEZjk
Tuesday, May 14, 2024
न्यूयॉर्क में आपातकालीन सेवाओं के लिए 365 दिन खुला रहेगा भारत का महावाणिज्य दूतावास, जानें कैसे कर सकते हैं संपर्क
आम जनता की आपातकालीन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अब साल के पूरे 365 दिन खुला रहेगा। दूतावास ने हाल ही एक यह घोषणा की है। एक प्रेस रिलीज में न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि यह 10 मई से सभी छुट्टियों के दौरान दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा।प्रेस रिलीज में कहा गया, ''आम जनता की आपातकालीन आवश्यकताओं को संबोधित करने के लिए 10 मई, 2024 से वाणिज्य दूतावास सभी छुट्टियों (शनिवार/रविवार और अन्य सार्वजनिक छुट्टियों सहित) के दौरान दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा।'' इसमें कहा गया, ''यह दोहराया जाता है कि यह सुविधा वास्तविक आपात स्थिति वाले लोगों के लिए है, न कि नियमित कांसुलर सेवाओं के लिए।''
न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास का ये है इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर
भारतीय मिशन ने आवेदकों को किसी भी आपातकालीन सेवा के लिए वाणिज्य दूतावास आने से पहले इसके आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर: 1-917-815-7066 पर कॉल करने की सलाह दी है। इसका उद्देश्य इन सेवाओं के लिए सहायक दस्तावेजों की आवश्यकता का पता लगाना और यह सुनिश्चित करना है कि वे आपातकालीन सेवाओं की श्रेणी में आते हैं, जिन्हें वाणिज्य दूतावास के अगले कार्य दिवस तक स्थगित नहीं किया जा सकता है। विशेष रूप से यह सुविधा केवल आपातकालीन वीजा, आपातकालीन प्रमाणपत्र (उसी दिन भारत की यात्रा के लिए) और उसी दिन भेजे जाने वाले पार्थिव शरीर के परिवहन जैसे यात्रा दस्तावेजों की आपातकालीन आवश्यकताओं के लिए है। महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि आवेदक से आपातकालीन वीजा के लिए आपातकालीन सेवा शुल्क लिया जाएगा, जैसा कि नियम है।from https://ift.tt/r3z9bPs
बाहुबली धनंजय सिंह ने बीजेपी को समर्थन देने का किया ऐलान, देखिए क्या बोले
जौनपुर: लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश में सियासी पारा हाई हो गया है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। बाहुबली नेता धनंजय सिंह ने मंगलवार को बीजेपी (BJP) का समर्थन करने का ऐलान किया। उनकी पत्नी श्रीकला भी जल्द बीजेपी में शामिल हो सकती हैं।दूसरी तरफ जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। धनंजय सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ चर्चा के बाद कहा कि मैं भाजपा का साथ दूंगा। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ हूं।
श्रीकला भाजपा ज्वाइन कर सकती हैं- धनंजय सिंह
उन्होंने आगे कहा कि मुझे पता है कि आज मेरे साथ जो लोग हैं, उनका झुकाव भाजपा की तरफ है। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए हमने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। आने वाले दिनों में मेरी पत्नी श्रीकला भाजपा ज्वाइन कर सकती हैं। अगर वह भाजपा में जाती हैं तो यह उनका निजी फैसला होगा, मुझे कोई ऐतराज नहीं है।राजा भैया ने नहीं दिया भाजपा का साथ
राजा भैया ने बेंती राजभवन में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस दल के प्रत्याशी को आप कसौटी पर खरा पाते हों, उसको वोट दें। स्वतंत्र रूप से जो प्रत्याशी आपको पंसद हो, उसे वोट कर सकते हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नोटा नहीं बल्कि वोट देने का विकल्प चुनें।भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के साथ कौशांबी से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर ने राजा भैया से मुलाकात करके उनका समर्थन मांगा था। वहीं, सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज ने भी राजा भैया से मुलाकात की थी।from https://ift.tt/s1H90om
Monday, May 13, 2024
चारधाम यात्रा में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब, नई तारीख तक नहीं होंगे रजिस्ट्रेशन, जानिए सारी डिटेल
रश्मि खत्री, देहरादून: चारधाम यात्रा अपने शुरूआती दिनों में ही चरम पर है। तीन दिनों के अंदर ही डेढ़ लाख के लगभग तीर्थयात्रियों ने चारों धामों के दर्शन किए हैं। वहीं चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब के लिए तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का आंकड़ा 26 लाख के पार पहुंच गया है। यात्रियों के उमड़ते सैलाब को देखते हुए उनकी सुविधा और सुरक्षा के लिए बुधवार और गुरुवार को ऑफलाइन पंजीकरण नहीं होंगे। चारों धामों के कपाट खुलने के बाद से तीन दिनों में डेढ़ लाख से अधिक यात्री चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। धाम में यात्रियों का सैलाब उमड़ने के कारण पैदल यात्रियों के बीच भी जाम जैसे हालात उत्पन्न हो रहे हैं। यही हाल यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर भी बना हुआ है। आलम यह है कि जाम में फंसे यात्रियों को राहत दिलाने के लिए उत्तरकाशी जिले के डीएम और एसपी को खुद सड़क पर उतरकर व्यवस्था संभालनी पड़ी। हालांकि अब यात्रा नॉर्मल चल रही है।
सीएम धामी ने दिए निर्देश
केदारनाथ और यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों की जाम की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहे हैं। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसको देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए थे। इसके बाद सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा संचालित करने के लिए अधिकारियों ने बैठकर मंथन किया। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे के अनुसार प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर के सुधांशु, डीजीपी अभिनव कुमार की मौजूदगी में एक बैठक आयोजित की गई। निर्णय लिया गया है कि चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा के मद्देनजर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। मजिस्ट्रेट की तैनाती के लिए भी गढ़वाल आयुक्त के स्तर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इनको जिलाधिकारी अपने अनुसार कार्य सौंपेंगे है।अतिरिक्त फोर्स होगी तैनात
सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया कि चारधाम पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह भी निर्णय लिया गया है कि बुधवार और गुरुवार को यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण नहीं होंगे। वहीं हर जनपद में 100 अतिरिक्त होमगार्ड भी तैनात किए जाएंगे। उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम होने के कारण तीर्थयात्रियों की ज्यादा भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए एक अतिरिक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी की तैनाती की जाएगी। हरिद्वार विकास प्राधिकरण के वीसी अंशुल सिंह को रुद्रप्रयाग, हरिद्वार के सीडीओ प्रतीक जैन को बद्रीनाथ धाम चमोली और टिहरी के सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी को उत्तरकाशी को 25 में तक के लिए नई जिम्मेदारी सौंप गई है।चारधाम के लिए पंजीकरण
चारों धामों के साथ ही हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 15 अप्रैल से लेकर आज 13 मई तक 26,05,428 तीर्थ यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें सबसे ज्यादा पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए कराए जा रहे हैं। ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण को मिलाकर 8,79,876 पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए कराए गए हैं। जबकि बद्रीनाथ धाम के लिए 7,89,482, गंगोत्री धाम के लिए 4,67,616, यमुनोत्री धाम के लिए 4,11,273 और हेमकुंड साहिब के लिए 57,181 कुल 26,05,428 पंजीकरण हुए हैं।सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए
सचिव गृह दिलीप जावलकर ने आज केदारनाथ धाम की यात्रा की विस्तृत ढंग से संचालन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं को परखा। चावल करने संवेदनशील क्षेत्रों में क्षेत्र और स्लाइडिंग जोन में सुरक्षा बलों के साथ उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुदृढ़ी करने के लिए कहा गया है। यात्रियों की भारी संख्या के मद्देनजर सोनप्रयाग और गुप्तकाशी से पहले ही यात्रा को मैनेज करने के लिए भी निर्देशित किया गया है, जिससे की यात्रा मार्ग में जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। सचिव गृह ने कहा कि कपाट खुलने के अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक होती है। कपाट खुलने के अगले 1 से 2 सप्ताह में और सप्ताह के अंतिम दिनों में आने वाले यात्रियों की संख्या और भी बढ़ जाती है। इस तरह से लगभग 70 से 75 प्रतिशत यात्रा शुरुआती डेढ़ महीने में ही पूरी हो जाती है।पार्किंग व्यवस्था में सुधार
सचिव गृह दिलीप जावलकर ने कहा कि इसी समय प्रशासन को पूरी व्यवस्थाएं बनाने की आवश्यकता होती है। उन्होंने प्रशासन से मौसम के अनुसार भी व्यवस्थाओं पर ध्यान देने को कहा है। केदारनाथ यात्रा को लेकर सिरोबगड़ से सोनप्रयाग तक 7 सेक्टर बनाए गए हैं। गौरीकुंड से केदारनाथ ट्रैक रूट को 7 सेक्टर में बांटा गया है और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। यथाव्यवस्था को सुधारने के लिए सीतापुर और सोनप्रयाग पार्किंग के अलावा साथ नई पार्किंग भी तैयार की गई है।from https://ift.tt/ZxyqHvr
Sunday, May 12, 2024
13 मई को यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान, ददरौल विधानसभा उप चुनाव में भी डाले जाएंगे वोट
लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों के साथ ही ददरौल विधानसभा पर उप चुनाव के लिए मतदान 13 मई (सोमवार) को होगा। चौथे चरण में उत्तर प्रदेश के शाहजहंपुर (अजा), खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई (अजा), मिश्रिख (अजा), उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा (अजा), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच (अजा) लोकसभा क्षेत्रों के साथ ही ददरौल विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा। ददरौल विधानसभा क्षेत्र शाहजहांपुर जिले में आता है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि चतुर्थ चरण में कुल 2 करोड़ 47 लाख 47 हजार 27 मतदाता हैं, जिसमें 1 करोड़ 31 लाख 82 हजार 341 पुरुष और 1 करोड़ 15 लाख 63 हजार 739 महिला मतदाता और 947 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता उन्नाव (23,41,740) और सबसे कम मतदाता कानपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (26,62,859) में हैं। 13 लोकसभा सीटों पर 130 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 16 महिला और 114 पुरुष प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक 15 प्रत्याशी कन्नौज लोकसभा सीट और सबसे कम 7 प्रत्याशी इटावा (अजा) लोकसभा सीट पर हैं।
ये आपके पास तो डाल सकते हैं वोट
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 अन्य पहचान पत्र, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार) मतदेय स्थल पर मतदाताओं की पहचान किए जाने के लिए मान्य होंगे।आईडीप्रूफ में गलती तब भी डाल सकेंगे वोट
सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वोटर स्लिप नहीं लाने वाले मतदाताओं को वोट डालने का प्रबंध किया जाए। ऐसे मतदाताओं का नाम और क्रम संख्या लिस्ट में ढूंढकर मतदान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही वोटर आईडी या आइडीप्रूफ में सामान्य स्पेलिंग मिस्टेक हो तो भी मतदाता की फोटो मिलान करके मतदान सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सभी मतदान कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से निर्देश प्रदान किए गए हैं।इन नंबरों पर दर्ज करा सकते हैं शिकायतें
मतदान से संबंधित कोई भी शिकायत प्रदेश स्तर पर 1800-180-1950 और जनपद स्तर पर 1950 टोल-फ्री नम्बर पर कॉल करके दर्ज कराई जा सकती है। इसके अतिरिक्त सी-विजिल, वोटर हेल्पलाइन एप और एनजीएसपी पर भी शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।ददरौल विधानसभा उप चुनाव में वोटर करेंगे मतदान
ददरौल विधानसभा उप चुनाव में 3 लाख 73 हजार 751 मतदाता हैं, जिसमें 2 लाख 263 पुरुष मतदाता और 1 लाख 73 हजार 436 महिला मतदाता एवं 52 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। निर्वाचन के लिए 438 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) और 361 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ददरौल विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 2 महिला और 8 पुरुष हैं।from https://ift.tt/xy0dP53
Subscribe to:
Posts (Atom)