Friday, June 6, 2025

MP में 27 फीसदी OBC रिजर्वेशन की तैयारी तेज, इस विभाग ने शुरू कर दी पहल, EWS आरक्षण का क्या होगा

भोपालः ओबीसी आरक्षण के मामले में उलझी मध्य प्रदेश की मोहन सरकार बहुत जल्द ही कई बड़े फैसले ले सकती है। राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी को सरकारी नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसकी पहली शुरुआत औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग ने तैयारी कर ली है।विभाग के अधीनस्थ संस्थाओं और विभागों के भर्ती नियमों में संशोधन करते हुए 27 प्रतिशत आरक्षण को लागू करना शुरू कर दिया है। 'मध्य प्रदेश फर्म्स एवं संस्थाएं सेवा भर्ती नियम 1988' में सबसे पहले सीधी भर्ती के पदों में 27 प्रतिशत पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित करने की तैयारी चल रही है। वहीं, अनुसूचित जाति के लिए 16 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के लिए 20 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान पहले की तरह रहेगा।

27 फीसदी आरक्षण पर लगी थी रोक

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पूर्व में सरकार ओबीसी को 14 प्रतिशत आरक्षण देती थी। सरकार ने वर्ष 2019 में बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर दिया। इस निर्णय की वैधानिकता को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई और इसके क्रियान्वयन पर रोक लग गई थी। इसके बाद कुछ भर्तियों में संशोधित आरक्षण के अनुसार परीक्षा तो हुई, लेकिन परिणाम अटक गए।

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

सितंबर 2021 में '87:13 फॉर्मूला' लागू किया गया था, जिसके तहत 27 प्रतिशत आरक्षण वाले पदों को स्थगित कर बाकी पदों पर नियुक्तियां की गईं। इस फॉर्मूले को भी हाई कोर्ट में चुनौती दी गई और अगस्त 2023 में इस पर भी रोक लगा दी गई। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी, जिससे अब इस पर कोई कानूनी बाधा नहीं बची है। ऐसे में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने में तेजी आ सकती है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी पहले ही साफ कर चुके हैं कि सरकार इस आरक्षण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इससे जुड़ी लंबित याचिकाओं पर गंभीर संवाद जारी है। खास बात यह है कि महिलाओं को भी आरक्षित वर्गों के भीतर 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। वहीं, की वर्तमान व्यवस्था यथावत बनी रहेगी।


from https://ift.tt/6oekwR5

Thursday, June 5, 2025

बकरीद 2025: शहर में निकलने से पहले जानिए कहां है ट्रैफिक डायवर्जन, सुरक्षा के लिए लखनऊ पुलिस की एडवाइजरी जारी

अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: इस साल 7 जून को देशभर में ईद-उल-अजहा () का पर्व मनाया जाएगा। राजधानी लखनऊ में भी इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग नमाज अदा करेंगे। पर्व को शांतिपूर्वक और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। साथ ही मुस्लिम धर्मगुरुओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को डीजीपी राजीव कृष्ण से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा है।इसी क्रम में लखनऊ पुलिस ने गुरुवार को बकरीद के मद्देनजर व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन योजना जारी की है, जो 7 जून को सुबह 6 बजे से नमाज की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। यह डायवर्जन खासकर उन इलाकों में लागू रहेगा, जहां ईदगाहों और बड़ी मस्जिदों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐशबाग ईदगाह में 7 जून को सुबह 10 बजे नमाज अता की जाएगी। इसको देखते हुए लखनऊ पुलिस ने डायवर्जन रूट चार्ट भी जारी कर दिया है। लखनऊ पुलिस के मुताबिक, डालीगंज और सीतापुर रोड से आने वाला यातायात पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेगा। इसे निरालानगर होते हुए आईटी चौराहे की ओर भेजा जाएगा।

केवल नमाजियों के वाहन को अनुमति

साथ ही पक्का पुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर खदरा की तरफ से जाने वाला यातायात बंद रहेगा। हरदोई रोड और बालागंज से आने वाले बड़े वाहन बड़ा इमामबाड़ा की ओर नहीं जा सकेंगे। उन्हें चौक, मेडिकल कॉलेज के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। घंटाघर, कोनेश्वर चौराहा, नीबू पार्क, नया पुल, रूमी गेट जैसे मार्गों पर विशेष डायवर्जन रहेगा। ईदगाह ऐशबाग की ओर सभी गैर-नमाजी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। केवल नमाजियों के वाहनों को ही अनुमति मिलेगी। राजेन्द्र नगर, मोती नगर, बाबूलाल हलवाई रोड, पीली कॉलोनी, कपूर मोटर्स, तुलसीदास मार्ग समेत तमाम रास्तों से ईदगाह की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई

पुलिस विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। साथ ही पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है। वहीं बकरीद के अवसर पर लखनऊ में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी, पीएसी की तैनाती और एंटी-रायट गश्त की भी व्यवस्था की गई है।

इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

1. सीतापुर रोड की तरफ से डालीगंज रेलवे क्रासिग तिराहे की तरफ कोई भी वाहन पक्के पुल की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि ये वाहन डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज से बांये मुड़कर चौराहा नं. 8 निरालानगर से आईटी की ओर होकर जा सकेंगे।2. पक्का पुल खदरा साईड तिराहा से ट्रैफिक पक्कापुल (टीले वाली मस्जिद) की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि ये ट्रैफिक पक्का पुल से पहले तिराहे से बंधा रोड या नया पक्कापुल होकर आगे जा सकेंगे।3. हरदोई रोड/बालागंज की तरफ से आने वाले बड़े वाहन, रोडवेज सिटी बसें बड़ा इमामबाड़ा या टीले वाली मस्जिद के तरफ नहीं जा सकेंगी। बल्कि यह वाहन कोनेश्वर चौराहे से दाहिने चौक चौराहा, मेडिकल कालेज चौराहा होकर आगे जा सकेंगे।4. कोनेश्वर चौराहे से घण्टाघर होकर बडा इमामबाडा की तरफ कोई वाहन ना जा सकेगा। बल्कि यह वाहन कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा, शाहमीना तिराहा या नीबू पार्क (रूमीगेट पुलिस चौकी), नया पुल होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।5. नीबू पार्क (रूमीगेट पुलिस चौकी) चौराहा की तरफ से बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। बल्कि यह ट्रैफिक कोनेश्वर चौराहा या नींबू पार्क के पीछे नया पुल होकर आगे जा सकेंगे। 6. नीबू पार्क ओवरब्रिज से उतरने वाला यातायात रूमी गेट की तरफ नहीं जा सकेंगे, बल्कि ये ट्रैफिक चौक चौराहा, ठाकुरगंज होकर अथवा चरक चौराहा होकर आगे जा सकेंगे। 7. चौक चौराहे की तरफ से नीबू पार्क चौराहे की तरफ सामान्य यातायात नही जा सकेंगे। बल्कि यह यातायात कोनेश्वर चौराहा या मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।8. मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहे की तरफ से फूलमण्डी, खुन-खुन जी गर्ल्स कालेज होकर नीबू पार्क चौराहे की ओर से यातायात नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।9. शाहमीना तिराहे से पक्कापुल टीले वाली मस्जिद की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। बल्कि यह ट्रैफिक मेडिकल कालेज, डालीगंज पुल, आईटी होकर आगे जा सकेंगे। 10. डालीगंज पुल से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले रोडवेज बस, जीप, कार, स्कूटर, मोटर साईकिल पक्का पुल की ओर नहीं जा सकेंगे। बल्कि यह वाहन आईटी चौराहा, कपूरथला, पुरनिया होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।11. शाहमीना तिराहे से कैसरबाग की ओर से हरदोई रोड की ओर जाने वाले रोडवेज, सिटी बस पक्का पुल की तरफ नहीं जा सकेंगे। बल्कि यह वाहन शाहमीना तिराहे से बांये मेडिकल कालेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर आगे जा सकेंगे।

बड़े वाहन कार्मिशियल की जानकारी

12. एवरेडी तिराहे से मिल एरिया की ओर कोई भी बड़े वाहन/कार्मिशियल वाहन नहीं जा सकेंगे। बल्कि यह वाहन मवैया ओवरब्रिज/लगडा फाटक ओवरब्रिज, राजाजीपुरम होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।13. मिल एरिया से बुलाकी अड्डा की तरफ तुलसीदास मार्ग पर नमाज में सम्मिलित होने वालों के अतिरिक्त किसी अन्य के वाहन नहीं जा सकेंगे।14. बुलाकी अड्डा तिराहे से लाल माधव (हैदरगंज) की ओर यातायात (नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त) कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जायेगा।15. लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से ईदगाह की तरफ (नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त) कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जायेगा।16. नाका से ऐशबाग की ओर (नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त) कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जायेगा। बल्कि यह वाहन रकाबगंज पुल/नत्था तिराहा, मवैया होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।17. यहियागंज से ईदगाह ऐशबाग की तरफ (नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त) कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।18. यहियागंज वाटर वर्क्स रोड की ओर से ऐशबाग ईदगाह की ओर आने वाला सामान्य यातायात (नमाज में सम्मिलित होने वाले वाहनों के अतिरिक्त) नहीं जा सकेंगे। बल्कि यह ट्रैफिक यहियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा होकर आगे जा सकेंगे।19. रकाबगंज पुल चौराहे से ट्रैफिक नक्खास, यहियागंज नहीं जा सकेंगे। बल्कि यह ट्रैफिक नाका, मेडिकल कॉलेज होकर आगे जा सकेंगे। 20. ऐशबाग पुल के नीचे नाका की तरफ से आने वाला यातायात ऐशबाग ओवरब्रिज होते हुए ऐशबाग चौकी होकर ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात पुल के नीचे से ही वापस मोतीनगर होकर आगे जा सकेंगे।21. राजेन्द्र नगर चौराहे से सामान्य यातायात ऐशबाग ओवरब्रिज की ओर होते हुए ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात मोतीनगर होते हुए आगे जा सकेंगे।22. बाबूलाल हलवाई व मास्टर कन्हैया लाल रोड से ईदगाह की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेंगे। बल्कि यह यातायात बाबूलाल हलवाई चौराहा से आगे जा सकेंगे। 23. गूगां-बहरा व रस्तोगी इण्टर कालेज (कपूर मोटर्स) तिराहे की ओर से कोई वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेंगे।24. पीली कालोनी के अन्दर से कई मार्ग ऐशबाग ईदगाह की ओर आते है, कोई भी यातायात इस मार्ग पर आने नहीं दिया जायेगा।


from https://ift.tt/SURzQVd

Wednesday, June 4, 2025

शिलांग से घर पहुंचा 'राजा' का शव पंचतत्व में विलीन, पत्नी अब भी लापता, परिवार कर रहा एक ही मांग

इंदौरः हनीमून के लिए मेघालय गए इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की बॉडी गहरी खाई में बरामद हुई थी। इसके बाद शव को इंदौर लाया गया। एयरपोर्ट से सीधे उनके निवास पर शव को लाने के बाद अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। यहां बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक जुटे। कुछ देर की रस्मों के बाद शव को रीजनल पार्क मुक्तिधाम ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। की मौत की खबर से उनके परिजन और शहर के लोग गहरे सदमे में हैं। दूसरी ओर, घर की बहू सोनम रघुवंशी अब भी लापता है। सोनम की तलाश के लिए एनडीआरएफ और मेघालय पुलिस की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

हत्या में उपयोग हथियार बरामद

पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सिम के अनुसार, राजा की हत्या पेड़ काटने के धारदार हथियार से की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।गौरतलब है कि 23 मई को राजा और सोनम से स्कूटी पर निकले थे, जिसके बाद दोनों अचानक लापता हो गए। करीब 11 दिन बाद, 3 जून को राजा का शव मावक्मा क्षेत्र की एक गहरी खाई से बरामद किया गया। जीपीएस डेटा से पता चला है कि उनकी स्कूटी कुछ देर के लिए मावक्मा गांव में रुकी थी, जो घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर है।

पीड़ित भाई ने लगाए गंभीर आरोप

इस पूरे घटनाक्रम के बीच, राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने हत्या को साजिश बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राजा के साथ लूटपाट भी की गई क्योंकि उसका पर्स, मोबाइल, चेन, अंगूठी और अन्य निजी सामान नहीं मिला है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग करते हुए मेघालय प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है।


from https://ift.tt/SicQXFe

Tuesday, June 3, 2025

श्रेयस अय्यर एक रन पर आउट हुए तो प्रीति जिंटा का उतर गया मुंह, विराट कोहली का खूंखार जश्न

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। लेकिन पूरे मुकाबले में एक पल ऐसा आया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया, जब विराट कोहली ने का विकेट गिरने पर जोशीला जश्न मनाया। इस मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाने में कप्तान श्रेयस अय्यर की बड़ी भूमिका रही थी। क्वालिफायर 2 में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 87 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी और अपनी टीम को पहली बार फाइनल में पहुंचाया था। इस पारी के बाद अय्यर को पंजाब की उम्मीद माना जा रहा था।इस गेंदबाज ने किया आउटफाइनल में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में जब पंजाब की पारी आगे बढ़ रही थी, तब 12वें ओवर में रोमारीयो शेफर्ड ने श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया। जैसे ही वह आउट हुए, विराट कोहली अपने जज्बात पर काबू नहीं रख पाए और जोरदार अंदाज में जश्न मनाया। उनके चेहरे पर जुनून साफ दिख रहा था। जैसे वह पल पूरे सीजन की मेहनत का नतीजा हो। विराट कोहली भी जानते थे कि श्रेयस अय्यर का विकेट उनकी टीम के लिए कितना अहम है। वहीं दूसरी ओर पंजबा किंग्स की ओनर प्रीति जिंटा इस विकेट के गिरते ही काफी निराश हो गईं और उनका मूंह पूरी तरह से उतर गया। विराट कोहली का सेलेब्रेशन हुआ वायरलकोहली का यह जश्न मैदान पर ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी छा गया। फैंस के बीच वह पल तुरंत वायरल हो गया। अय्यर के विकेट ने पंजाब की उम्मीदों को गहरा झटका दिया, क्योंकि वह टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज थे। विराट कोहली का यह रिएक्शन बताता है कि इस बार RCB सिर्फ खेलने नहीं, जीतने के इरादे से उतरी है। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद कोहली और उनकी टीम ट्रॉफी के बेहद करीब हैं और इस बार, वह इसे किसी भी कीमत पर हाथ से नहीं जाने देना चाहते।


from https://ift.tt/CPIjYpt

खौफनाक! घर में पानी पी रही महिला को उठा ले गया बाघ, गांव से दूर मिला आधा खाया शव, ग्रामीणों में डर का माहौल

देवेश पाण्डेय, खीरी: के लखीमपुर खीरी जिले की संपूर्णनगर वन रेंज में घर के भीतर पानी पी रही एक महिला को बाघ खींच ले गया। महिला का आधा खाया शव जंगल से बरामद हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन दरोगा के नेतृत्व में टीम को रवाना किया गया है। मामले की जांच जारी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों में डर का माहौल है। शांति नगर गांव की रहने वाली रेशमा अपने घर में पानी पी रही थी। इस दौरान अचानक बाघ घर में घुस आया। वह महिला को घसीटते हुए गन्ने के खेत की तरफ लेकर भाग गया। महिला के पति राम किशोर ने शोर मचाया और आस-पास के ग्रामीणों को इकट्ठा किया। ग्रामीण बाघ का पीछा करते हुए काफी दूर तक गए। शोर की आवाज सुनकर बाघ महिला का शव छोड़कर भाग गया।

वन विभाग की टीम पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही हजारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। सैकड़ों ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। यह इलाका पहले भी बाघों के हमलों के लिए चर्चित रहा है। इसी साल जनवरी में कृष्णा नगर गांव में एक महिला की बाघ के हमले में मौत हुई थी।


from https://ift.tt/V1GUcPm

Monday, June 2, 2025

अंग्रेजों को चेतावनी... करुण नायर के बाद जायसवाल, जुरेल और रेड्डी ने भी खूब धोया

कैंटरबरी: भारत ए के शीर्ष चार बल्लेबाजों ने सोमवार को यहां सपाट बल्लेबाजी ट्रैक का फायदा उठाते हुए अर्धशतक जड़े जिससे के खिलाफ पहला अनौपचारिक ‘टेस्ट’ ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इंग्लैंड लायंस के निचले क्रम ने डटकर खेलते हुए भारत ए के गेंदबाजों को हताश किया जिससे मेजबान टीम ने पहले सत्र के दौरान पहली पारी में 587 रन बनाकर 30 रन की बढ़त के साथ दबदबा बनाया।

भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर कूटे रन

फिर यशस्वी जायसवाल (60 गेंद में 64), कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (87 गेंद में 68), ध्रुव जुरेल (नाबाद 53) और नीतिश कुमार रेड्डी (47 गेंद में नाबाद 52) ने अर्धशतक बनाकर नॉर्थम्पटन में छह जून से शुरू होने वाले दूसरे ‘टेस्ट’ से पहले आत्मविश्वास हासिल किया। भारत ए ने अंतिम दिन 41 ओवर में दूसरी पारी में दो विकेट पर 241 रन बना लिए थे जिसके बाद मैच खत्म कर दिया गया तब 25 ओवर बचे थे।

जुरेल, रेड्डी का कमाल

के कोच ऋषिकेश कानिटकर ने रेड्डी को चौथे नंबर पर भेजा क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में होने वाले पहले टेस्ट में उनका खेलना लगभग तय है। इसी तरह पहली पारी में 94 रन बनाने वाले जुरेल ने मैच में अपना दूसरा अर्धशतक बनाया। अगर टीम प्रबंधन इस तरह से ही सोचे तो जुरेल के पास पूरी तरह से बल्लेबाज के तौर पर खेलने की तकनीक है। दूसरी पारी की शुरुआत जायसवाल ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जोश हुल की गेंद पर छक्का लगाकर की। लंच के बाद के सत्र में जायसवाल और ईश्वरन ने आठ आठ चौके लगाए।पिच में कुछ खास नहीं था और इंग्लैंड लायंस की गेंदबाजी भी भारतीय आक्रमण की तरह ही औसत दर्जे की थी जिसमें कोई भी बल्लेबाजों को किसी तरह की परेशानी में नहीं डालना चाहता था। टेस्ट टीम के सदस्यों के लिए कुछ रन जुटाना महत्वपूर्ण था इसलिए टीम प्रबंधन परिणाम से संतुष्ट होगा। रेड्डी ने क्रीज पर पूरा आनंद लिया और तीन बड़े छक्के लगाए। जुरेल ने कट और ड्राइव के साथ पुल शॉट भी लगाए।

नायर, सरफराज ने नहीं की बल्लेबाजी

पहली पारी में 92 रन बनाने वाले सरफराज खान और पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले करुण नायर को बल्लेबाजी का पर्याप्त समय मिल गया था, इसलिए उन्हें उनके सामान्य नंबरों पर बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजा गया। नायर टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले इंग्लैंड लायंस ने सात विकेट पर 527 रन से शुरुआत की और उसके निचले क्रम के बल्लेबाजों ने 60 रन जुटाए।एडी जैक (25 रन) और अजीत सिंह डेल (नाबाद 27 रन) ने भारत ए के गेंदबाजों को हताश करते हुए अंतिम विकेट के लिए 49 रन जोड़े। इंग्लैंड लायंस की पारी में बाएं हाथ के तीन बल्लेबाजों टॉम हेन्स (171 रन), मैक्स होल्डन (101 रन) और डेन मूसले (113 रन) के शतक शामिल रहे। भारत ए के लिए मुकेश कुमार ने अन्य गेंदबाजों से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 25 ओवर में 92 रन देकर तीन विकेट चटकाये जबकि शार्दुल ठाकुर (28 ओवर में 105 रन देकर दो विकेट) ने अपने ज्यादातर स्पैल में निराश किया। हर्षित राणा ने तेजी से गेंद डाली और 27 ओवर में 99 रन देकर एक विकेट झटका। भारत के लिए राहत की बात यही रही कि उसे सभी गेंदबाजों ने कुछ न कुछ कमाल दिखाया।


from https://ift.tt/iRdl9a0

Sunday, June 1, 2025

हरियाणा की सबसे महंगी वाइन शॉप बिकी गुड़गांव में, जानें कितने करोड़ में हुई नीलामी

गुड़गांव: साइबर सिटी में प्रदेश की सबसे महंगी वाइन शॉप बिकी है। शुक्रवार और शनिवार को एक्साइज विभाग के ईस्ट जोन में वाइन शॉप की नीलामी की गई। इस दौरान शहर के ब्रिस्टल चौक की वाइन शॉप 98 करोड़ 60 लाख रुपये में बिकी है। इस वाइन शॉप का रिजर्व प्राइज विभाग की ओर से 94 करोड़ 60 लाख रुपये रखा गया था।21 माह के लिए लाइसेंस दिएबता दें कि इससे पहले वेस्ट जोन की वाइन शॉप बीते सप्ताह 64 करोड़ रुपये में नीलाम हुई थी। पिछले साल की बात की जाए तो गोल्फ कोर्स रोड पर एक वाइन शॉप 50 करोड़ रुपये में बिकी थी। शनिवार और रविवार को ईस्ट जोन में वाइन शॉप की नीलामी से विभाग को 1270 करोड़ रुपये से अधिक की एक्साइज लाइसेंस फीस मिली है। इस बार 21 माह के लिए लाइसेंस दिए गए हैं। कब तक के लिए हुई नीलामी?वाइन शॉप की यह नीलामी 31 मार्च 2026 तक के लिए हो रही है। शुक्रवार को शनिवार को हुई नीलामी में 79 जोन में से 50 जोन की ही नीलामी हो पाई। इसके लिए एक्साइज विभाग ने 1198.90 करोड़ रुपये का रिजर्व प्राइज रखा था। 5.96 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ विभाग को 1270.40 करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस मिली है।डीसी के प्रतिनिधि के तौर पर सीटीएम रहे मौजूदडीसी की अध्यक्षता में बनी कमिटी के सामने यह नीलामी हुई। नीलामी के दौरान डीसी के प्रतिनिधि के तौर पर सीटीएम रविन्द्र कुमार नीलामी में पहुंचे थे। डीईटीसी (ईस्ट) अमित भाटिया ने बताया कि बोलीदाताओं को 30 मई की सुबह 9 बजे से 31 मई की शाम 4 बजे तक बोली लगाने का अवसर दिया गया। उन्होंने बताया कि वेस्ट और ईस्ट के शेष जोन की नीलामी का अगला राउंड 3 और 5 जून को करना तय किया है। अगले फेज में कब बोली?अगले चरण में गुड़गांव (वेस्ट) के लिए ऑनलाइन बोलियां 3 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक स्वीकार की जाएंगी। इसी दिन शाम 5 बजे इनका मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं, ईस्ट के शेष 29 जोन के लिए निविदाएं 5 जून 2025 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आमंत्रित की जाएंगी। इनका मूल्यांकन उसी दिन शाम 5 बजे किया जाएगा। इस बार शेष जोन का रिजर्व प्राइस 1021 करोड़ रुपये रखा गया है।


from https://ift.tt/mHGekf1