Tuesday, April 30, 2024

पुलिस एनकाउंटर में लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के बदमाशों को लगी गोली, पढ़ें कैसे चला पूरा ऑपरेशन

राजीव कुमार, नूंह: हरियाणा एसटीएफ, नूंह पुलिस और दिल्ली स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई व रोहित गोदारा गैंग के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद नूंह तावड़ू रोड नाके से गिरफ्तार किया है। शूटर विशाल उर्फ कालू और रवि मोटा ने नूंह में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों को पुलिस ने उपचार के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। दोनों आरोपियों से पुलिस ने 2 पिस्टल, मैंगजीन सहित 3 जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। दोनों आरोपी क्रिकेट बुकी सचिन माजरा के हत्याकांड में वांछितबताया जा रहा है कि आरोपी रवि मोटा की नूंह जिले के गांव पल्ला में रिश्तेदारी थी। दोनों पुलिस से छुपने के लिए यहां आए हुए थे। जिसके बाद पुलिस को दोनों का नूंह में होने का इनपुट मिला और सोमवार देर रात करीब 10 बजे यह एनकाउंटर किया गया है। दोनों आरोपी क्रिकेट बुकी सचिन माजरा के हत्याकांड में वांछित चल रहे थे।पुलिस अधिकारियों की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोलीकाउंटर इंटेलीजेंस टीम दिल्ली और हरियाणा एसटीएफ की टीम ने आगामी योजना के बारे विचार विमर्श कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। टीम को दोंनो बदमाश पल्ला नूंह तावड़ू रोड के पास दिखाई दिए। टीम बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर अपराधियों को काबू करने के लिए मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखकर दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर करीब 10 राउंड फायर किए। गोली उप-निरीक्षक राकेश व निरीक्षक मन्जीत जागलान की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगीपुलिस कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। सहायक पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सिंह ने बताया कि दोनों बदमाशों ने करीब 1 माह पहले सचिन निवासी गुरुग्राम की हत्या की थी। जिन्हें तावड़ू-नूंह रोड गांव पल्ला पहाड़ी के पास से मुठभेड़ के बाद काबू किया। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है।


from https://ift.tt/p6UYm4y

Monday, April 29, 2024

7 विधानसभा सीटें जहां इस बार सबसे कम हुई वोटिंग, 5 पर कांग्रेस विधायक तो दो पर बीजेपी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं। पहले दो चरण के चुनाव में वोटिंग संपन्न हो गई। तीसरे फेज में बची हुई 7 सीटों पर मतदान होगा। के दूसरे चरण में राज्य की तीन लोकसभा सीटों पर 2019 के मुकाबले 1.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हालांकि, इन तीन लोकसभा क्षेत्रों में पड़ने वाले 7 विधानसभा क्षेत्र ऐसे थे जहां विधानसभा चुनाव की तुलना में वोटों का प्रतिशत कम था। इन 7 विधानसभा क्षेत्रों में से 5 फिलहाल कांग्रेस के पक्ष में हैं और 2 बीजेपी के हैं। ऐसे में वोटिंग प्रतिशत में बदलाव से राजनीतिक दलों के समीकरण प्रभावित हो सकते हैं। जिन 4 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो गई है। वहां, कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार चुनाव के बाद वोटों की गिनती में अपना समय बिता रहे हैं। इससे जीत-जीत और हार का आकलन करना भी आसान हो जाता है। लेकिन दूसरे दौर की वोटिंग के बाद भी दोनों पार्टियों के नेता जीत का दावा कर रहे हैं। सच्चाई तो 4 जून को ही पता चलेगी। महासमुंद में दिलचस्प मुकाबलाराजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है। जहां महिला मतदाताओं ने अधिक मतदान किया है। नतीजतन, इन महिलाओं के वोट बीजेपी की महिला उम्मीदवार रूप कुमारी चौधरी और कांग्रेस की महालक्ष्मी न्याय योजना दोनों के नतीजों पर असर डाल सकते हैं। गौरतलब है कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरायपाली, महासमुंद और धमतरी विधानसभा सीटों पर कम मतदान हुआ। इन सीटों में से दो पर कांग्रेस और एक पर बीजेपी का विधायक है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ खल्लारी विधानसभा सीट से ही बढ़त मिली थी। जहां कांग्रेस विधायक मौजूद, वहां वोटिंग प्रतिशत कमकांकेर लोकसभा क्षेत्र कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था। 1998 से इस सीट पर बीजेपी जीतती आ रही है। कांकेर लोकसभा सीट के संजारी, बालोद और गुंडरदेही विधानसभा सीट पर पिछली बार की तुलना में कम वोटिंग हुई। इन दोनों जगहों पर कांग्रेस के विधायक हैं। पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को डौंडीलोहारा से 11 हजार 370 और भानुप्रतापुर से 14 हजार 691 वोटों की बढ़त मिली थी। पिछली बार कांकेर लोकसभा सीट पर जीत और हार का अंतर 6 हजार 914 वोटों का था। तीनों लोकसभा सीटों में सबसे ज्यादा कांकेर में 1.96 फीसदी वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है।


from https://ift.tt/pYS5idU

Sunday, April 28, 2024

शेयर नहीं ये है नोट छापने की मशीन! एक साल में दिया 1600 फीसदी से ज्यादा का छप्परफाड़ रिटर्न, कर दिया मालामाल

नई दिल्ली: शेयर बाजर में बहुत से स्टॉक्स ने बेहद कम समय में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इन शेयरों में निवेश करने वाले मालामाल हो गए हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं। इस शेयर में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। शेयर तूफानी रफ्तार से भाग रहा है। यह एक स्मॉल कैप कंपनी का शेयर है। स्टील कंपनी के इस शेयर में निवेशकों को एक साल में ही 1600 फीसदी से ज्यादा का तगड़ा रिटर्न मिला है। हालांकि कई शेयर ऐसे भी हैं, जिसमें निवेश करने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में आप बिना जानकारी के बाजार में निवेश न करें। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले एक बार आप अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। आईए आपको बताते हैं एक साल में निवेशकों को मालामाल करने वाले स्टॉक के बारे में।

कंपनी को हुआ मुनाफा

निवेशकों को मालामाल करने वाला ये शेयर जय बालाजी इंडस्ट्रीज (Jai Balaji Industries Ltd) का है। कंपनी ने हाल ही में अपने चौथी तिमाही और पूरे साल का रिजल्ट पेश किया है। कंपनी ने 31 मार्च को समाप्त हुए वित्त वर्ष में 1421 फीसदी की ग्रोथ दर्ज करते हुए करीब 879 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल किया है। जय बालाजी का नेट प्रॉफिट Q4FY24 में 272.98 करोड़ रुपये रहा है। वहीं पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को करीब 13 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी की सकल बिक्री तिमाही आधार पर करीब 7 फीसदी तक बढ़ी है।

निवेशक हुए मालामाल

अगर किसी निवेशक ने इस कंपनी के शेयर में एक साल पहले एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसे करीब 20 लाख रुपये का रिटर्न मिलता। कंपनी में निवेश करने वालों को बंपर मुनाफा हुआ है। एक साल पहले 25 अप्रैल को कंपनी के शेयर 53 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे थे। वहीं बीते शुक्रवार को जय बालाजी इंडस्ट्रीज के शेयर 1,085 रुपये के स्तर पर बंद हुअए हैं। शेयरों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इस शेयर में 5 साल में निवेशकों को 3600 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिला है। पिछले एक महीने में यह शेयर 14 फीसदी तक चढ़ा है। निवेशकों को उम्मीद है कि आने वाले समय में शेयर में और तेजी देखने को मिल सकती है।


from https://ift.tt/OdZWfGQ

Saturday, April 27, 2024

अचार के डब्बों में सिम डालकर साइबर ठगों को दुबई हो रहा है सप्लाई, फरीदाबाद पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

फरीदाबाद: साइबर ठग पहले देश में रहकर ग्रुप बनाकर लोगों को ऑनलाइन निवेश और पार्ट टाइम जॉब (टास्क फ्रॉड) के नाम पर ठगी का शिकार बना रहे थे। अब ठगों ने भारतीय नंबरों के सिम का प्रयोग कर दुबई से बैठकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इन सिम को भारत से दुबई तक भेजने के लिए ठग कूरियर और लोगों की मदद ले रहे हैं। आरोपी इन सिम को गरीब व्यक्तियों को ऑफर और पैसे का लालच देकर ले लेते हैं। इसके साथ ही अकाउंट के लिए भी ठग मोटी रकम खर्च कर रहे हैं। अचार के डब्बों में दुबई सप्लाई हो रहा है सिम पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सौरभ सिम जुटाने और उसे आगे अंकित और दिव्यांशु दुबई इस सिम को सप्लाई करते थे। आरोपी सौरभ बुलंदशहर और अलीगढ़ में लोगों को सिम खरीदने पर टैब और मोबाइल गिफ्ट में मिलने का लकी ड्रॉ का ऑफर देता था। इस तरह से वो गरीब रिक्शा चालकों और रेहड़ी लगाने वालों की आईडी पर सिम लेता था। जिसके बाद इन सिम को एक हजार रुपये में अंकित और दिव्यांशु को बेच देता था। इस तरह से उसने 400 सिम जुटाकर आगे सप्लाई करने के लिए दिव्यांशु को देने के लिए रखे थे उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 250 सिम नवंबर में दुबई किए थे सप्लाई आरोपी दिव्यांशु जोकि बीसीए का स्टूडेंट हैं वो नवंबर में दुबई गया था। इस दौरान वो अचार के डब्बे में 250 सिम जोकि सौरभ ने उसे दिए थे वो लेकर गया। ये सिम उसने दुबई में टोनी नाम के व्यक्ति को दिए। टोनी दुबई से इस पूरी ठगी को ऑपरेट करता है। पूछताछ में सामने आया कि डार्क वेब के जरिए दिव्यांशु टोनी के संपर्क में आया था। एक से डेढ़ लाख में बेचते थे अकाउंट गिरफ्तार आरोपी शमीम 8वीं पास है। वो अकाउंट देने का काम करता है। उसने इस मामले में खुद का अकाउंट एक लाख रुपये में आरोपी अंकित वर्मा को बेचा था। अंकित वर्मा बीएड पास है और वो भी सीधा दुबई ठगों से डीलिंग में शामिल है। इसके साथ ही एक अन्य आरोपी रौशन कुमार ने भी कई अकाउंट मोहिया कराए हैं। उसने ये अकाउंट डेढ़ से दो लाख रुपये में आरोपी अंकित को दिए थे। एक बैंक अकाउंट में कम से कम 07 करोड़ के हुए ट्रांजैक्शनपुलिस जांच में इन आरोपियों के पास से आठ बैंक अकाउंट बरामद हुए हैं। एक बैंक अकाउंट में आरोपियों के 07 करोड़ रुपये एक दिन में ट्रांजैक्शन मिले हैं। सूत्रों ने बताया कि इन सभी बैंक अकाउंट में 50 करोड़ से अधिक की ठगी के पैसे क्रिप्टो में कन्वर्ट किए गए हैं। ऐसे में इन ठगी का तीन पर्सेन्ट दिव्यांशु और अंकित कमा रहे हैं।


from https://ift.tt/1jPDybz

Friday, April 26, 2024

चारधाम यात्रा में टूटेंग सारे रेकॉर्ड, 15 लाख से ज्यादा यात्रियों ने कराया पंजीकरण

रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में के लिए 15,66,867 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। श्रद्धालुओं में सबसे ज्यादा उत्साह बाबा केदार के दर्शनों के लिए है। के लिए 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। रोजाना ही चारों धामों और हेमकुंड साहिब के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग करवा रहे हैं।पर्यटन विभाग के अनुसार वेब पोर्टल के जरिए 41,739 (कुल 1218438) मोबाइल ऐप से 7793 (कुल 213381) और व्हाट्सएप से 4168 (कुल 135048) श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें केदारनाथ धाम के लिए शुक्रवार को 19962 (कुल 540999), बदरीनाथ धाम के लिए 16342 (कुल 453213), गंगोत्री धाम के लिए 9382 (कुल 287358), यमुनोत्री धाम के लिए 6751 (कुल 260597) और हेमकुंड साहिब के लिए 1263 (कुल 24700) श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। चारों धाम और हेमकुंड साहिब के लिए शुक्रवार को 53700 तीर्थयात्रियों का पंजीकरण हुआ है।बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने दोनों धामों में यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बीकेटीसी का अग्रिम दल दोनों धामों में यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। बीकेटीसी सीईओ योगेंद्र सिंह ने मंदिर के सिंहद्वार, मंदिर परिसर, मंदिर समिति गेस्ट हाउस, दर्शन पंक्ति, तप्त कुंड, मंदिर मार्ग, बस टर्मिनल स्थित कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अग्रिम दल को समय से आवश्यक कार्यों को पूरा करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने केदारनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने को कहा है। इस दौरान सीईओ योगेंद्र सिंह ने शीतकाल में धामों की सुरक्षा में तैनात मंदिर समिति स्वयंसेवकों, आईटीबीपी और पुलिस जवानों से भी मुलाकात की। बता दें कि बैसाखी से अवर अभियंता गिरीश रावत के नेतृत्व में मंदिर समिति का 20 सदस्यीय मंदिर कर्मियों, स्वयंसेवकों और श्रमिकों के साथ बदरीनाथ पहुंच गया था। यात्रा से पहले मंदिर परिसर की साफसफाई, रंग-रोगन, बिजली, पानी और आवास आदि की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है।वहीं पुलिस प्रशासन भी यात्रा की तैयारी को लेकर एक्शन मोड में आ गया है। डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमान ने इस संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली के एसएसपी, एसटीएफ, सेनानायक, एसडीआरएफ, एसपी और रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा संबंधित तैयारी में जुटने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि चारों धामों और हेमकुंड साहिब में सुरक्षा ऑडिट कर धामों को त्रुटि रहित सुरक्षा दी जाए। श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा के दौरान स्थापित किए जाने वाले अस्थाई थाने, चौकियों, पर्यटन बूथ, बैरियरों को स्थापित किया जाए और समय से पुलिस बल की नियुक्ति भी की जाए। विशेषकर केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में घोड़े-खच्चरों को रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए स्थान चिन्हित कराए लिए जाएं।बाहरी राज्यों से चारों धामों एवं यात्रा मार्गों पर स्थित होटल, ढाबे, दुकान और सराय आदि पर काम करने वालों और घोड़े-खच्चर चलाने वालों का समय से सत्यापन कर लिया जाए। दैनिक सामानों आदि के मूल्य निर्धारण और निर्धारित मूल्य की सूची को दुकानों और ढाबों पर चस्पा कर दिये जायें ताकि यात्रियों के साथ किसी तरह की मनमानी न हो।चारधाम यात्रा के दौरान मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए हर जनपद में आसान पहुंच वाले स्थान पर एक सेल का गठन किया जाए और जनपदों में शिकायतों के निवारण के लिए नोडल अधिकारियों को नियुक्त कर दिया जाए। यात्रा मार्ग पर समय से ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर वहां बोर्ड लगा दिए जाएं। पर्वतीय मार्गों पर बरसात के दौरान भूस्खलन का खतरा अक्सर बना रहता है।जिसकी वजह से यात्री कई-कई दिनों तक मार्गों में फंसे रहते हैं। जहां भी भूस्खलन की संभावना हो उन स्थानों को पहले से ही चिन्हित कर लिया जाए और संबंधित विभागों से बातचीत कर इन स्थितियों से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बल्क एसएमएस के जरिए यात्रियों को मौसम और मार्ग अवरुद्ध होने की जानकारी देने की व्यवस्था भी की जानी चाहिए।


from https://ift.tt/MaWxQ74

Thursday, April 25, 2024

लखनऊ में जज के बेटे ने फंदे से लटक कर जान दी, जेईई मेंस में चयन ना होने से था परेशान

अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों में दो लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। बुधवार को ठाकुरगंज निवासी 55 वर्षीय बिट्टन ने केजीएमयू के गांधी वार्ड में फंदे से झूलकर मौत को गले लगा लिया था। अब इसके बाद एनआईए कोर्ट के स्पेशल जज विवेकानंद त्रिपाठी के 18 वर्षीय बेटे ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। फिलहाल पुलिस इसको आत्महत्या मानकर चल रही है। वहीं, परिजनों ने अयोध्या में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। दरअसल, स्पेशल जज विवेकानंद त्रिपाठी बटलर पैलेस में अपने परिवार के साथ रहते थे। जज के बेटे ने बुधवार रात को फांसी के फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, विवेकानंद त्रिपाठी का बेटा काफी दिनों से आईआईटी जेईई के एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट को लेकर परेशान था। बुधवार रात को 2024 का रिजल्ट निकला था, जिसमें जज के बेटे का चयन नहीं हुआ था। जिसकी वजह विवेकानंद त्रिपाठी का बेटा बहुत परेशान था। रात में उसने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था। जिसके बाद देर रात को फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से किया मना

बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 12 बजे जज साहब, उनकी पत्नी और उनका इकलौता बेटा खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। रात करीब एक बजे के करीब जज साहब की पत्नी बेटे को देखने उसके कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खुलवाने पर भी जब नहीं खुला तो तोड़ कर सभी अंदर गए। अंदर का नजारा देखकर सबके पैरों तले मानों जमीन खिसक गई। बेटे ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर हजरतगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया था। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया था।


from https://ift.tt/2AojIpx

Wednesday, April 24, 2024

'BJP विपक्ष को खत्म करना चाहती है', कांग्रेस नेता विवेक तंखा ने बताया लोकतंत्र को खतरा

इंदौरः लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम की नामांकन रैली और सभा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के सीनियर नेता पहुंचे हुए थे। नॉमिनेशन भरने के दौरान तंखा ने मीडिया से चर्चा की। प्रेस मीटिंग में सीनियर नेता ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी पर विपक्ष को खत्म करने का आरोप लगाया। दरअसल, 24 अप्रैल के दिन कांग्रेस की तरफ से से प्रत्याशी बनाए गए अक्षय बम ने कलेक्टर पहुंच कर अपना नॉमिनेशन जमा किया। उनके नामांकन दाखिल करने के दौरान पार्टी के सीनियर नेता विवेक तंखा पहुंचे हुए थे। इस दौरान ही उन्होंने बीजेपी को निशाने पर लिया।

विपक्ष को खत्म कर रही बीजेपी

बीजेपी पर निशाना साधते हुए तंखा ने कहा की भाजपा विपक्ष को खत्म करने की कोशिश कर रही है। जिस तरह रूस में पुतिन हमेशा 96% वोट लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहते हैं। इस तरह भी विपक्ष को खत्म करके प्रधानमंत्री बने रहना चाहते है। तंखा ने आगे कहा कि लोकतंत्र को इस तरह के खतरे से बचाने के लिए लोगों को विपक्ष को मजबूत करने का मौका देना चाहिए। यदि लोकतंत्र खत्म होगा तो भारत का अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा।

मोदी शासन को बताया अघोषित इमरजेंसी

विवेक तंखा ने नामांकन रैली से पहले सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश आज असाधारण समय से जूझ रहा है। भारतीय संविधान खतरे में है और उसको बचाने की अब आवश्यकता है। वहीं, उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के कई नेता जेल में बंद है क्योंकि वह विपक्ष में है। आज अगर वो विपक्ष में नहीं होते तो वह जेल में नहीं होते। वहीं, उन्होंने इसे अघोषित इमरजेंसी भी करार दिया और कहा की केंद्र की एजेंसियां कमजोर पड़ गई है।


from https://ift.tt/qJhsWLg