
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते आठ साल में पहली बार गणतंत्र दिवस पर मौसम सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। इससे पहले 26 जनवरी 2017 को राजधानी में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले कुछ वर्षों में 26 जनवरी को दिल्ली के तापमान में काफी उतार-चढ़ाव आया है।
दिल्ली में क्या चली गई ठंड?
साल 1991 से इस दिन का अधिकतम दीर्घावधि औसत (एलपीए) 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। लेकिन हाल के वर्षों में तापमान ठंडा रहा है। 2024 में तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस, 2023 में 17.3 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी ने दिल्ली में लगातार सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किए जाने का कारण साफ आसमान और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं बताया।जल्द बदलेगा राष्ट्रीय राजधानी में मौसम
‘स्काईमेट’ के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने के बावजूद, दिन में धूप खिलने के कारण दिल्ली में अधिकतम तापमान पर अपेक्षाकृत कोई असर नहीं पड़ा है। हालांकि, साफ आसमान रहने और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट आई है।गणतंत्र दिवस पर बीते 8 साल में सबसे ज्यादा पारा
रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इससे पहले शनिवार को 8.6 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को 9.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। 28 जनवरी से एक नये पश्चिमी विक्षोभ के इस क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और वृद्धि होगी।आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के अनुसार, वीकेंड तक न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 216 रहा, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। शनिवार को एक्यूआई 174 दर्ज किया गया था। दिल्ली के लिए प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (ईडब्ल्यूएस) के अनुसार, 27 और 28 जनवरी को एक्यूआई का स्तर 'खराब' श्रेणी में रहने का अनुमान है, 29 जनवरी तक यह 'बहुत खराब' श्रेणी में चला जाएगा।from https://ift.tt/2PXQJ1u
No comments:
Post a Comment