Monday, March 10, 2025

'दुष्कर्मियों को नपुंसक बनाकर छोड़ देने चाहिए' राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ जानें क्या बोले

दौसा: के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े आज भरतपुर पहुंचे। यहां उन्होंने दुष्कर्म के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि दुष्कर्मियों को नपुंसक बनाकर छोड़ देना चाहिए। जैसे नगर पालिका ज्यादा जनसंख्या होने पर कुत्तों को नपुंसक बनाकर छोड़ देती है। हमारे देश में सख्त कानून है कि 12 वर्ष से छोटी बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपी को सजा ए मौत दी जाती है। मगर फिर भी दुष्कर्म हो रहे है क्योंकि बदमाशों को कानून का डर नहीं है। इसलिए ऐसे लोगों को नपुंसक बनाकर छोड़ देना चाहिए, जिससे लोग देखकर कहे की यह वही है। आज हम देखते हैं कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ होती है दुष्कर्म भी, मगर लोग सिर्फ उस घटना का वीडियो बनाते हैं। पीड़िताओं की मदद नहीं करते हैं। हम लोगों को जागरूक होना चाहिए कि जो भी बदमाश महिलाओं के साथ गलत करता है। उनकी पिटाई मौके पर ही की जाए।

जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे राज्यपाल

राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव भागड़े सोमवार को भरतपुर जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने पहुंचे। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी पशु चिकित्सालय महाविद्यालय के ऑडोटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की दुष्कर्म करने वाले लोगों को नपुंसक कर देना चाहिए तब जाकर ऐसे अपराध कम होंगे। कानून से अपराधियों को डर नहीं लगता।हमारे महाराष्ट्र में एक नगर पंचायत है। वहां कुत्ते बहुत हो गए थे। उनकी संख्या बढ़ती जा रही थी। वहां एक कुत्ते को नपुंसक बना दिया, जिससे कुत्तों की संख्या कम होगी। ऐसे ही लोग जो दुष्कर्म करते हैं। उसके लिए भी वही कायदा बनाया गया है। वह लोग नपुंसक करके छोड़ दिये जायें। उनकी शादी भी नहीं होगी। उन्हें हमेशा वैसे ही रहना पड़ेगा। वह जब गांव में घूमेगा तो, लोग उसे पहचानेंगे। वह उसके ध्यान में आएगा।


from https://ift.tt/4hBHmOe

No comments:

Post a Comment